Friday, October 2, 2020

WhatsApp यूजर्स के लिए आ रहे हैं कई सारे कमाल के फीचर्स; जानिए कैसे करना है इनका इस्तेमाल ? October 02, 2020 at 02:47AM

वॉट्सऐप यूजर्स को बहुत जल्द कई सारे फीचर्स मिलने वाले हैं। वॉट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड बीटा वर्जन पर टेस्टिंग के लिए ऑलवेज म्यूट, नया स्टोरेज यूजेस UI और मीडिया गाइडलाइन सहित कई फीचर्स रोलआउट किए हैं।
ये फीचर्स लिए वॉट्सऐप 2.20.201.10 बीटा पर जारी किया है। टेस्टिंग में अगर यह सफल रहती है तो इसे जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। बता दें कि वॉट्सऐप के नए फीचर्स को पहले बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाता है, जिसके बाद सभी यूजर्स के लिए आता है।

आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारें में-

वॉट्सऐप ऑलवेज म्यूट फीचर

इस फीचर के जरिए वॉट्सऐप यूजर्स किसी चैट को हमेशा के लिए म्यूट कर पाएंगे। यह नया फीचर ग्रुप और इंडिविजुअल चैट, दोनों के लिए काम करेगा। बता दें कि ‘ऑलवेज म्यूट’ पूरी तरह नया फीचर नहीं, बल्कि पहले से मिलने वाले ‘म्यूट’ फीचर में अतिरिक्त सुविधा है। अभी यूजर किसी कॉन्टैक्ट को अधिकतम एक साल तक के लिए म्यूट कर सकते थे, लेकिन लेटेस्ट बीटा अपडेट में अब यूजर्स को ‘Always’ का भी ऑप्शन मिलेगा।

नया स्टोरेज यूजर UI फीचर

वॉट्सऐप अपने स्टोरेज यूजर इंटरफेस स्टोरेज UI को अपडेट किया है। कई यूजर्स को नया स्टोरेज UI फीचर मिलना शुरू भी हो गया है। लेटेस्ट वॉट्सऐप बीटा वर्जन में पहले के मुकाबले ज्यादा डीटेल के साथ स्टोरेज यूजेस यूजर इंटरफेस मिलेगा। इसमें नीचे गैरजरूरी फाइल्स को डिलीट करने का ऑप्शन होगा। इस नए फीचर से आप देख पाएंगे कि कौन सी फाइल ज्यादा स्टोरेज ले रही है, जिनमें से किस फाइल को रखना है और किसे डिलीट करना है।

वॉट्सऐप मीडिया गाइडलाइन्स

वॉट्सऐप का यह नया फीचर इंस्टाग्राम के मीडिया गाइडलाइन्स फीचर की तरह है। इस फीचर की मदद से यूजर स्टिकर्स को अलाइन करने के साथ ही इमेज, विडियो या GIFs को एडिट करते वक्त टेक्स्ट भी कर सकेंगे।

ये भी बदलाव किए गए हैं

वॉट्सऐप ने वेरिफाइड बिजनेस अकाउंट्स से वॉइस और वीडियो कॉल बटन को हटा दिया है। इसे कॉन्टैक्ट इंफो से भी हटाया गया है। लेकिन जब आप चैट और कॉन्टैक्ट लिस्ट के प्रोफाइल आइकन में जाएंगे तो आपको यह वहां दिखेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वॉट्सऐप के नए फीचर्स को पहले बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाता है, जिसके बाद सभी यूजर्स के लिए आता है। 

एपल बना रहा सेल्फ-हीलिंग डिस्प्ले वाला फोल्डेबल फोन; छोटी-मोटी टूट-फूट, खरोंच और डेंट ये खुद ही ठीक कर लेगा October 02, 2020 at 02:03AM

टेक कंपनी एपल अपने दमदार आईफोन और उनमें मिलने वाले अद्भुत फीचर्स के लिए पॉपुलर है। जल्द ही कंपनी सैमसंग, हुवावे और मोटोरोला को चुनौती देने के लिए फोल्डेबल फोन भी ला सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एपल एक सेल्फ-हीलिंग डिस्प्ले वाले फोल्डेबल आईफोन पर काम कर रही है। यह कितना एडवांस्ड होगा इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डिस्प्ले में होने वाली छोटी-मोटी टूट-फूट यहां तक की खरोंच और डेंट यह खुद ही ठीक कर लेगा।

एक एपल इंसाइडर के अनुसार, कंपनी ने "इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस विद फ्लेक्सिबल डिस्प्ले कवर लेयर्स" नाम का पेटेंट एप्लीकेशन फाइल किया है। जो डैमेज को कम करने के तरीकों और नुकसान होने पर खुद उसे ठीक करने के बारे में बताता है। यह हिंट देता है कि एपल का नया डिस्प्ले सेल्फ-हीलिंग तकनीक का उपयोग करेगा।

हिंज के ऊपर भी होगा फ्लेक्सिबल डिस्प्ले
एपल के पेटेंट एप्लीकेशन के अनुसार, इसे फोल्डेबल फोन में एक हिंज हो सकता है, जो डिवाइस को बेंड एक्सिस से मुड़नें की अनुमति देगा। बेंड एक्सिस के ऊपर भी डिस्प्ले होगा। यह बेंड एक्सिस से बिना किसी डैमेज के मुड़ सके इसलिए डिस्प्ले में लचीले हिस्से के साथ डिस्प्ले कवर लेयर हो सकती है।

पहली पीढ़ी के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा
हालांकि, सेल्फ-हीलिंग डिस्प्ले फीचर को फोल्डेबल आईफोन की पहली पीढ़ी में शामिल नहीं किया जाएगा, क्योंकि एपल ने सैमसंग को डिस्प्ले सैंपल उपलब्ध कराने के लिए पहले ही एक बड़ा ऑर्डर दे दिया है। आइस यूनिवर्स के दावे के अनुसार, ऐसा लगता है कि एपल ने उन सैंपल यूनिट का परीक्षण किया है और सैमसंग को फोल्डेबल डिस्प्ले के एक नए लॉट का ऑर्डर दिया है।

सैमसंग सप्लाई कर रहा है डिस्प्ले
रिपोर्ट में कहा गया है कि, इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि सैमसंग इस क्षेत्र में अग्रणी है और दोनों ब्रांडों के अच्छे व्यापारिक संबंध हैं, ऐसे में एपल के लिए फोल्डेबल डिस्प्ले की आपूर्ति के लिए सैमसंग पर भरोसा करना समझ में आता है। सैमसंग मांग के आधार पर फोल्डेबल स्क्रीन के उत्पादन को एक साल में 10 मिलियन यूनिट तक ले जाने पर विचार कर रहा है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिपोर्ट के अनुसार एपल ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस विथ फ्लेक्सिबल डिस्प्ले कवर लेयर्स नाम की पेटेंट एप्लीकेशन फाइल की है। (प्रतीकात्मक फोटो)

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला अगले साल तक करेगी भारतीय मार्केट में एंट्री; एलन मस्क ने कहा- 'इंतजार के लिए धन्यवाद, अब 2021 में स्योर' October 02, 2020 at 12:40AM

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला इंक (Tesla Inc) अगले साल 2021 में भारतीय बाजार में प्रवेश करने को लेकर योजना बना रही है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने शुक्रवार को संकेत दिया कि 2021 में भारत में प्रवेश करेंगे। मस्क ने ट्विटर पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि उनकी कंपनी निश्चित रूप से अगले साल यानी 2021 में भारतीय बाजार में आ जाएगी।

जानिए क्या कहा मस्क ने -

दरअसल, सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर टी-शर्ट की तस्वीर के साथ एक पोस्ट डाली गई थी जिसमें लिखा था कि India Wants Tesla. इसके जवाब में मस्क ने कहा कि अगले साल तक स्योर। इंतजार के लिए धन्यवाद!

##

बता दें कि टेस्ला की एंट्री ऐसे समय में हो सकती है जब देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग और निर्माण को बढ़ावा देने पर फोकस्ड किया जा रहा है।

भारतीय ऑटो सेक्टर की स्थिति

गौरतलब है कि भारत का ऑटो क्षेत्र जो कि पहले से ही पिछले मंदी से जूझ रहा है। कोरोना महामारी के चलते इंडस्ट्री की हालात और पस्त हो गई है। कार निर्माता बिक्री को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी समर्थन की मांग कर रहे हैं। हालांकि गत एक दो माह से सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं।

एलन मस्क दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क छठे और फोर्ब्स की लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। दुनिया के टॉप 10 रईसों में से एक एलन मस्क की संपत्ति लगातार बढ़ती जा रही है। बता दें कि इस साल एलन मस्क की संपत्ति 57.2 अरब डॉलर बढ़ी है। इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लोगों में अमेजन डॉट कॉम के संस्थापक जेफ़ बेजोस पहले नंबर पर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tesla CEO Musk suggests India entry in 202

9.80 लाख रुपए शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुई नई महिंद्रा थार, ऑनलाइन निलामी में 1.1 करोड़ रुपए में बिका था इसका पहला यूनिट October 01, 2020 at 11:07PM

महिंद्रा ने फाइनली नेक्स्ट जनरेशन थार की कीमतों का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। नई थार की शुरुआती कीमत 9.80 लाख रुपए है, जो इसके बेस पेट्रोल-मैनुअल मॉडल की कीमत है। हालांकि इसके टॉप स्पेक LX डीजल फोर व्हील ड्राइव ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत 13.75 लाख रुपए है। महिंद्रा ने कीमत की घोषणा के बाद ही आधिकारिक तौर पर बुकिंग शुरू कर दी है।

2020 महिंद्रा थार: वैरिएंट वाइस कीमतें

  • जैसा कि हम टेबल से देख सकते हैं बेस-स्पेक AX ट्रिम, दोनों पेट्रोल-मैनुअल वैरिएंट की कीमत 9.80 लाख रुपए और डीजल-मैनुअल वैरिएंट की कीमत 10.65 लाख रुपए है। महिंद्रा के अनुसार, यह ट्रिम हार्डकोर ऑफ-रोड उत्साही लोगों के लिए है। इसमें स्टील व्हील्स, फिक्स्ड सॉफ्ट-टॉप, मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल, ड्यूल फ्रंट एयरबैग और स्टैंडर्ड के तौर पर रोल केज मिलता है।
  • हायर ट्रिम-लेवल थार - LX के साथ उपलब्ध है और कई एडिशनल फीचर्स के साथ आता है। इसमें 18 इंच अलॉय व्हील, हार्ड-टॉप या कन्वर्टिबल सॉफ्ट-टॉप का विकल्प, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता हैं। थार LX पेट्रोल-मैनुअल की कीमत 12.49 लाख रुपए है, जबकि डीजल मॉडल की शुरुआती कीमत 12.85 लाख रुपये है।
4WD मैनुअल वैरिएंट कीमत
AX पेट्रोल स्टैंडर्ड 6-सीटर सॉफ्ट टॉप 9.80 लाख रु.
AX पेट्रोल 6-सीटर सॉफ्ट टॉप 10.65 लाख रु.
AX डीजल 6-सीटर सॉफ्ट टॉप 10.85 लाख रु.
AX (O) पेट्रोल 4-सीटर कन्वर्टिबल टॉप 11.90 लाख रु.
AX (O) डीजल 4-सीटर कन्वर्टिबल टॉप 12.10 लाख रु.
AX (O) डीजल 4-सीटर हार्ड टॉप 12.20 लाख रु.
LX पेट्रोल 4-सीटर हार्ड टॉप 12.49 लाख रु.
LX डीजल 4-सीटर कन्वर्टिबल टॉप 12.85 लाख रु.
LX डीजल 4-सीटर हार्ड टॉप 12.95 लाख रु.
4WD ऑटोमैटिक वैरिएंट कीमत
LX पेट्रोल 4-सीटर कन्वर्टिबल टॉप 13.45 लाख रु.
LX पेट्रोल 4-सीटर हार्ड टॉप 13.55 लाख रु.
LX डीजल 4-सीटर कन्वर्टिबल टॉप 13.65 लाख रु.
LX डीजल 4-सीटर हार्ड टॉप 13.75 लाख रु.

2020 महिंद्रा थार: इंजन और गियरबॉक्स

  • न्यू जनरेशन थार में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। पेट्रोल इंजन एक 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल है जो 152 एचपी और 300 एनएम (ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 320 एनएम) जनरेट करता है।
  • डीजल इंजन 2.2-लीटर, चार-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड यूनिट के साथ आता है, जो 132 एचपी और 300 एनएम जनरेट करता है। दोनों इंजनों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं। स्टैंडर्ड के रूप में, थार को 4x4 सिस्टम और कम अनुपात के साथ एक मैनुअल-शिफ्ट ट्रांसफर केस मिलता है।

2020 महिंद्रा थार: कब से शुरू होगी डिलीवरी
महिंद्रा 1 नवंबर, 2020 से सभी नए थार की डिलीवरी शुरू करेगा। दिलचस्प बात यह है कि, महिंद्रा ने थार की पहली यूनिट के लिए एक ऑनलाइन नीलामी आयोजित की, जिसकी आय चैरिटी में लगाई जाएगी। थार की पहली यूनिट ने 1.11 करोड़ रुपए में बिकी थी।

ये भी पढ़ सकते हैं..

1. फीचर्स और पावर के मामले में गुरखा से कहीं आगे है नई थार, लेकिन गुरखा में मिलता है ज्यादा एग्रेसिव और रफ-एंड-टफ लुक

2. अंदर से एक जैसी नजर आती हैं टोयोटा अर्बन क्रूजर और मारुति ब्रेजा, लेकिन एक्सटीरियर में है इतना अंतर; कीमत और स्पेसिफिकेशन से जानिए दोनों में कौन ज्यादा बेहतर?

3. SUV खरीदने का है प्लान, तो थोड़ा इंतजार करिए, बाजार में जल्द आ रही हैं भारतीय कंपनियों की ये नई 5 दमदार एसयूवी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नई थार कुल तीन ट्रिम, 13 वैरिएंट, दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...