Tuesday, January 7, 2020

लेनोवो ने लॉन्च किया दुनिया का पहला फोल्डेबल लैपटॉप थिंकपैड X1, ब्लूटूथ कीबोर्ड साथ मिलेगा January 07, 2020 at 12:44AM

गैजेट डेस्क. लास वेगास में शुरू हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2020) में लेनोवो ने थिंकपैड X1 फोल्ड लॉन्च किया है। ये बड़े टैबलेट या लैपटॉप के जैसा डिवाइस है। खास बात है कि इसकी स्क्रीन को फोल्ड किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि ये दुनिया का पहला फोल्डेबल पीसी भी है। फोल्ड होने के बाद ये किसी बुक या डायरी के जैसा नजर आता है। जिसे आसानी से कैरी भी किया जा सकता है। इसकी कीमत 2,499 डॉलर (1,79,466 रुपए) हो सकती है। इसकी बिक्री इस साल के सेकंड हाफ में शुरू हो सकती है।

लेनोवो थिंकपैड X1 के स्पेसिफिकेशन

इसमें 13.3-इंच की फोल्डिंग OLED डिस्प्ले स्क्रीन दी है। इस लैपटॉप के साथ ब्लूटूथ कीबोर्ड भी आता है। ये कीबोर्ड फोल्ड स्क्रीन में फिक्स हो जाता है। वहीं, अनफोल्ड स्क्रीन के साथ भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इस डिवाइस का वजन 1 किलोग्राम से कम है। ये माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। इसमें 5G कनेक्टिविटी भी मिलेगी।

इसे वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके ऊपर लेदर का कवर है, जैसा कई डायरी में होता है। स्क्रीन को फोल्ड करने बाद इसमें वर्चुअल कीबोर्ड भी आ जाता है। इसे कीबोर्ड लगाने के बाद भी फोल्ड कर सकते हैं। इसमें फोन की तरह लॉक/अनलॉक बटन और वॉल्यूम रॉकर्स भी दिए हैं। इसे बनाने में कार्बन फाइबर की प्लेट्स और मिक्स्ड अलॉय का इस्तेमाल किया गया है। जो इसे मजबूत बनाती हैं।

> इसमें इंटेल का लेकफील्ड प्रोसेसर दिया है। ये स्पीड के साथ बैटरी लाइफ बचाने का भी काम करता है।
> 8GB रैम और 1TB का ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दिया है। इसमें 4G/5G सिमकार्ड ट्रे भी दी है।
> इसमें फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी है, जो 50 घंटे का बैकअप देती है।
> 5 मेगापिक्सल का वेब कैम दिया है। डॉल्बी स्पीकर्स दिए हैं। इसमें 2 USB C-टाइप पोर्ट दिए हैं।
> एक एक्टिव पेन भी दिया जा रहा है। यानी आप पेन की मदद से लिखने, ड्राइंग जैसे कई काम कर पाएंगे।
> लेदर कवर में एक किक स्टैंड भी दिया है। यानी इस पर आप कोई वीडियो देखते हैं तब इसे स्टैंड कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CES 2020: Lenovo Launches World 1st Foldable Laptop ThinkPad X1 Fold; First Look

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...