Sunday, January 5, 2020

सिक्योरिटी इवेंट में सबसे कम तो एआई में पहुंची थी सबसे ज्यादा ऑडियंस, भारत के 583 विजिटर्स हुए थे शामिल January 04, 2020 at 10:13PM

गैजेट डेस्क. कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट है। 2006 के बाद से इसमें एक लाख से ज्यादा विजिटर्स शामिल होते हैं। बीते साल यानी 2019 में यहां 1 लाख 75 हजार से ज्यादा विजिटर्स पहुंचे थे। इस इवेंट में भारत, चीन, यूएस, यूके, ऑस्ट्रेलिया समेत दुनियाभर के विजिटर्स शामिल होते हैं। हम यहां बीते साल हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में ऑडियंस से जुड़े कुछ रोचक आंकड़े आपको बता रहे हैं।

CES 2019 में आने वाली कुल ऑडियंस

रजिस्ट्रेशन टाइप डोमेस्टिक इंटरनेशनल कुल ऑडियंस
ऑडियंस 65,728 35,055 100,783
एग्जीबिटर 44,476 23,588 68,064
मीडिया 3,778 2,587 6,365
कुल ऑडियंस 113,982 61,230 175,212

टॉप-20 देश से कितनी ऑडियंस

नंबर देश ऑडियंस
1 यूनाइटेड स्टेट्स 113,982
2 चीन 12,839
3 साउथ कोरिया 8,403
4 जापान 7,119
5 फ्रांस 4,862
6 कनाडा 4,547
7 जर्मनी 2,824
8 ताइवान 2,547
9 यूनाइटेड किंगडम 2,378
10 मैक्सिको 1,845
11 इजराइल 991
12 हांगकांग SAR, चाइना 965
13 नीदरलैंड्स 911
14 इटली 819
15 स्वीडन 686
16 स्विट्जरलैंड 684
17 ऑस्ट्रेलिया 673
18 भारत 583
19 ब्राजील 509
20 सिंगापुर 487

इन इवेंट में सबसे ज्यादा ऑडियंस

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में होने वाले इवेंट का आंकड़ा थोड़ा सा चौंकाने वाला है, क्योंकि जिस इवेंट में सबसे ज्याद भीड़ होना चाहिए वहां पर सबसे कम लोग पहुंचते हैं। प्राइवेसी और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े इवेंट को बीते साल महज 12,002 लोगों ने अटैंड किया। वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी के इवेंट में सबसे ज्यादा 29,676 लोग पहुंचे।

टॉप-20 प्रोडक्ट में ऑडियंस

प्रोडक्ट कैटेगरी अटेंडेंस
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 29,676
स्मार्ट होम 29,509
वायरलेस डिवाइस 26,963
व्हीकल टेक्नोलॉजी 23,339
सॉफ्टवेयर और ऐप्स 22,667
कम्प्यूटर हार्डवेयर 21,361
वियरेबल्स 20,378
वर्चुअल रियलटी और ऑग्युमेंटेड रियलटी 19,839
टेलीकम्यूनिकेशन 18,534
रोबोटिक्स 18,409
क्लाउड सर्विस 16,969
सेंसर और बॉयोमीट्रिक्स 16,851
स्मार्ट सिटीज 16,101
ऑडियो/हाई-एंड/हाई परफॉर्मेंस 15,764
3डी प्रिंटिंग 14,144
डिजिटल हेल्थ 14,029
गेमिंग 13,977
वीडियो 13,925
ड्रोन 13,727
साइबर सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी 12,002


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
How much crowd was gathered in CES 2019 Las Vegas event

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...