Monday, December 30, 2019

मारुति ओमिनी से टाटा नैनो तक, इस साल खत्म हो गया इन 3 कारों का सफर December 29, 2019 at 09:13PM

गैजेट डेस्क. साल 2019 भारतीय ऑटो मार्केट के लिए मिला-जुला रहा। एक तरफ जहां एमजी मोटर्स और किया मोटर्स जैसी नई कंपनियों ने धमाकेदार आगाज किया। तो दूसरी तरफ, मारुति, टाटा, हुंडई जैसी स्थापित कंपनियों को अपने कुछ मॉडल हमेशा के लिए बंद करने पड़े। दरअसल, नए सेफ्टी नियम और BSVI इंजन के मानकों के चलते कुछ कार हमेशा के लिए बंद हो गईं।

मारुति ओमिनी (Maruti Omni)

मारुति ने ओमनी को 34 साल पहले 1984 में लॉन्च किया था। जिसके बाद से इसमें कई बदलाव भी हुए हैं, लेकिन मॉडल में ज्यादा चेंजेस नहीं किए गए। कंपनी ने इसमें 1998 और 2005 में 2 फेसलिफ्ट दिए। वहीं, इस कार का लास्ट चेंज डैशबोर्ड में किया गया था। इस कार में रियर गेट स्लाइड वाले दिए हैं। अप्रैल 2020 से भारत में न्यू व्हीकल सेफ्टी असेसमेंट प्रोग्राम लागू होने जा रहा है। इसी वजह से इस कार को बंद करना होगा, क्योंकि इस कार को सेफ्टी नॉर्म्स के हिसाब से नहीं बनाया गया है।

> इस में 796cc का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है। जो 35 bhp पावर और 59 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है।
> 2 स्पीड वाइपर, 3 पोजिशन केबिन लाइट, मल्टी-फंक्शन लीवर दिया है।
> हाई माउंटेड रियर स्टॉप लैम्प और हेडलैम्स लेवलिंग डिवाइस दी है।
> 4-मैनुअल फॉर्वर्ड और 1 रिवर्स गियर बॉक्स दिया है।
> ओमनी 5 सीटर का वजन 785kg और 8 सीटर का वजन 800kg है।
> फ्रंट में डिस्क (बूस्टर असिस्ट) और रियर में ड्रम ब्रेक दिया है।
> टायर का साइज 145R 12 LTR 8PR है।
> कार में 35 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया है। वहीं माइलेज 16.8km/l है।
> इसके 5 सीटर मॉडल की दिल्ली एक्स-शोरूम प्राइस 2.72 लाख रुपए और 8 सीटर की 2.73 लाख रुपए से शुरू है।

टाटा नैनो (Tata nano)

टाटा मोटर्स ने इस साल तक एक भी नैनो कार का प्रोडक्शन नहीं किया। फरवरी में एक नैनो की बिक्री जरूर हुई थी। जिसके बाद कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला किया है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि ऑर्डर पर इस कार का प्रोडक्शन किया जाएगा। अप्रैल 2020 से नैनो का उत्पादन और बिक्री पूरी तरह बंद की जा सकती है। बीएस-6 उत्सर्जन मानकों और नए सुरक्षा नियम पूरे करने लिए नैनो में आगे निवेश की योजना नहीं है। ये ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ भी आती है।

> टाटा नैनो के सभी वेरिएंट का माइलेज 22 किलोमीटर प्रति लीटर है।
> इसके सभी वेरिएंट पेट्रोल के हैं। जिसका फ्यूल टैंक 22 लीटर का है।
> ये कार देखने में छोटी है, लेकिन कंपनी ने इसका इंटीरियर काफी स्टाइलिश बनाया है।
> कार के कलर के हिसाब से अंदर का इंटीरियर डुअल-टोन में सेट किया गया है।
> इसमें चार एयर कंडीशनर विंग्स, बोतल रखने के लिए स्पेस दिया है।
> ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला म्यूजिक सिस्टम और फ्रंट पावर-विंडो भी हैं।
> अब ये कार AMT फीचर्स के साथ आती है। यानी क्लच का झंझट नहीं है।
> कार का ग्राउंड क्लियरेंस 180mm है, जो किसी बड़ी कार के बराबर है।

हुंडई ईऑन (Hyundai Eon)

कोरियन कार कंपनी हुंडई ने भारत में ईऑन को बंद कर दिया है। ये कार नए सेफ्टी नॉर्म्स और स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स जैसे ABS, ड्राइवर एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड लिमिटर और सीटबेल्ट रिमाइंडर के साथ अपडेट नहीं हुई।

> इस कार में 0.8 लीटर का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन लगा हुआ है।
> यह इंजन 5500rpm पर 55bhp पावर और 4000rpm पर 74.5Nm टॉर्क जनरेट करता है।
> कार के साथ 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है।
> इसके स्पोर्ट्स एडिशन में 6.2 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है।
> 814cc इंजन वाली इऑन का माइलेज 20kmpl है।
> चेंजेस के बाद इसमें नए हैड-लैंप्स, अपडेटेड बंपर, रिस्टाइल्ड टेल लैंप, रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, नए व्हील कैप और नई सीट दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From Maruti Omini to Tata Nano, the journey of these 3 cars ended this year

14,990 रु. में लॉन्च हुआ ओप्पो A5 2020 का 6GB रैम वैरिएंट, पावर बैंक का भी काम करता है ये स्मार्टफोन December 29, 2019 at 08:10PM

गैजेट डेस्क. चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने A5 2020 स्मार्टफोन का नया 6 जीबी रैम वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 14,990 रुपए है। इसे ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। नए वर्जन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इससे पहले भारतीय बाजार में ओप्पो A5 2020 के सिर्फ 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वैरिएंट ही उपलब्ध थे। ओप्पो ए-सीरीज कंपनी की पहली ऑफलाइन सीरीज है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट - ट्विटर

2020 में फिनटेक, मोबाइल बैंकिंग और ई-कॉमर्स सेक्टर अपराधियों के मुख्य टारगेट, ज्यादातर हमले पैसे के लिए होंगे December 29, 2019 at 06:33PM

नई दिल्ली. साल 2020 में इंवेस्टमेंट ऐप, ऑनलाइन फाइनेंशियल डेटा प्रोसेसिंग सिस्टम और आने वाली क्रिप्टोकरेंसी सायबर हमले में मुख्य टार्गेट होंगी। ये ज्यादातर हमले पैसे के लिए होंगे। पहले से ज्यादा खतरनाक और ताकतवर मोबाइल बैंकिंग मालवेयर डेवलप किए जा रहे हैं। लीक सोर्स कोड के आधार पर यह दावा किया गया है। सायबर सिक्योरिटी फर्म कैस्पर्सकी ने फाइनेंशियल सेक्टर में बढ़ते खतरे के परिदृश्य में यह अनुमान व्यक्त किया है। फाइनेंशियल सायबर हमले को सबसे खतरनाक खतरों में से एक माना जाता है। इसका प्रभाव पीड़ित के लिए सीधे वित्तीय नुकसान के रूप में होता है। साल 2019 ने इस इंडस्ट्री में कुछ महत्वपूर्ण विकास देखें है। यह भी देखा कि साइबर अटैक कैसे काम करते हैं। इन घटनाओं ने कैस्पर्सकी शोधकर्ताओं को 2020 के लिए वित्तीय खतरे के सन्दर्भ में कई महत्वपूर्ण संभावित खतरों को दिखाया है।

फिनटेक सेक्टर को सबसे ज्यादा और लगातार सायबर खतरों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल इन्वेस्टमेंट ऐप पूरी दुनिया में यूजर्स के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुए हैं। लिहाजा 2020 में सायबर अपराधियों के निशाने पर सबसे ज्यादा यही होंगे। इसका प्रमुख कारण है इन ऐप द्वारा बेस्ट सिक्योरिटी प्रैक्टिस को न अपनाना, जैसे मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन या ऐप कनेक्शन के प्रोटेक्शन। इस तरह के ऐप्लीकेशन के यूजर सायबर अपराधियों के सबसे आसान शिकार होते हैं। एक और नई चीज मोबाइल बैंकिंग के सोर्स कोड का पब्लिकली लीक होना चिंता पैदा करती है। संस्था ने अपने रिसर्च और अंडरग्राउंड फोरम के मॉनिटरिंग से पता लगाया है। बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंच और बैंकों के खिलाफ रैंसमवेयर अटैक दूसरा सबसे बड़ा खतरा है। इसके तुरंत समाधान की जरूरत है। साल 2020 में कैस्पर्सकी के एक्सपर्ट को अनुमान है कि साल 2020 में क्रिमिनल टू क्रिमिनल सेल ऑफ नेटवर्क के विशेषज्ञ ग्रुप की गतिविधियां काफी बढ़ेगीं। इसका मुख्य क्षेत्र अफ्रिका, एशिया और इस्टर्न यूरोप होगा। इनके मुख्य टारगेट छोटे बैंक होंगे। भारत जैसे विकासशील देश इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम मेन टारगेट

आने वाले समय में ज्यादातर सायबर क्रिमिनल ग्रुप्स ऑनलाइन पेमेंट प्रोसेसिंग सिस्टम को टारगेट करेंगे। कुछ दिनों से ऑनलाइन स्टोर्स से पेमेंट कार्ड डेटा चुराने का तरीका अटैकर्स के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ है। रिसर्चरों ने ऐसे 10 ग्रुपों के बारे में पता लगाया है जो इस तरह के हमलों में शामिल हैं। सबसे खतरनाक हमले ई-कॉमर्स सेवा देने वाली वाली कंपनियों पर होंगे, क्योंकि इनका हजारों कंपनियों से समझौता होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In 2020, fintech, mobile banking and e-commerce sectors will be the main targets of criminals, most attacks will be for money.

बजाज चेतक में मिलेगी लाइव ट्रैकिंग; जनवरी में लॉन्चिंग, एक चार्ज में 95 किमी चलेगा December 29, 2019 at 06:31PM

नई दिल्ली. देश की प्रमुख दोपहिया निर्माता बजाज ऑटो अपने लोकप्रिय स्कूटर चेतक को जनवरी में इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश करने जा रही है। यह स्कूटर लाइव ट्रैकिंग फीचर से लैस होगा। आप अपने स्कूटर को स्मार्टफोन से ट्रैक कर सकेंगे।

कंपनी इसे बतौर प्रीमियम स्कूटर बाजार में उतारने जा रही है। यही कारण है कि इसमें कई अत्याधुनिक फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें रिवर्स ड्राइविंग फीचर भी शामिल है। यह फीचर पार्किंग के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

कंपनी ने इसमें आईपी 67 रेटेड लिथियम-ऑयन बैटरी लगाई है। एक बार फुल चार्ज होने पर इको मोड में यह 95 किमी और स्पोर्ट मोड में 85 किमी दूरी तय करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Live tracking to be found in Bajaj Chetak; Launching in January, will run 95 km on a single charge
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...