Tuesday, January 14, 2020

एरोप्लेन से लेकर फिरकी तक, घर बैठे कुछ मिनटों में बनाएं अलग-अलग डिजाइन की पतंग January 13, 2020 at 08:10PM

गैजेट डेस्क. मकर संक्रांति के दिन पंतग उड़ाने का परंपरा होती है। मध्य प्रदेश औऱ गुजरात में तो पतंग का त्योहार भी मनाया जाता है। ऐसे में आप भी आज के दिन पतंग उड़ाना चाहते हैं तब हम कुछ इनोवोटिव काइट्स बनाने के बारे में आपको बता रहे हैं। इन पतंग को आप घर पर कुछ मिनटों में तैयार कर सकते हैं।

A4 पेपर फ्लाइंग प्लेन

फ्लाइंग प्लेन पतंग बनाने के लिए आपको एक A4 साइज का पेपर चाहिए। इस पेपर बीच से फोल्ड करना है। अब एक बार फिर इस फोल्ड करके कॉर्नर से दबा लेना है। अब फोल्ड कॉर्नर को सेंटर फोल्ड से मिलाकर फोल्ड करके दबा लेना है। अब पेपर को खोलकर लास्ट फोल्ड किए गए निशान से मिलाकर स्टेपल करना है। साथ ही, सेंटर फोल्ड वाले निशान पर भी स्टेपल लगा लेना है। इस स्टेपल का एक हिस्सा थोड़ा सा बाहर रखना है। फ्लाइंग प्लेन तैयार है। पतंग की मेकिंग प्रोसेस समझने के लिए वीडियो को देखें...

रबर बैंड काइट प्लेन

इस काइट प्लेन को बनाने के लिए आपको एक लकड़ी, स्केल, पेपर नाइफ, ग्लू, धागा, ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक का टुकड़ा, ट्रांसपेरेंट पॉलिथिन और एक छोटा लोहे का वायर। सबसे पहले लकड़ी के टुकड़े से छोटी-छोटी डंडी काट लें। अब इस डंडी को पेपर नाइफ की मदद से थोड़ा का गोल कर लें। अब इस डंडी की एक छोर पर लकड़ी के छोटे से टुकड़े को वर्टिकल लगाना है। इसके बाद, तीन छोटी-छोटी लकड़ियों से एक ऐरो तैयार कर लें। इसके बाद क्या करना है वीडियो में देखें...

एरोप्लेन काइट

इस एरोप्लेन को बनाने के लिए हमें एक A4 साइज या उससे थोड़ा सा बड़ा पॉलिथिन का टुकड़ा चाहिए। इस टुकड़े को सिंगल फोल्ड करके हमें एरोप्लेन के डिजाइन में काट लेना है। डिजाइन को समझने के लिए आप वीडियो को देख सकते हैं। अब इस डिजाइन में हमें पतंग की तरह छोटी लकड़ियां लगानी होंगी। इसके लिए आप सींक वाली झाड़ू की सींक का इस्तेमाल कर सकते हैं। एरोप्लेन टेक ऑफ के लिए तैयार है। पतंग की मेकिंग प्रोसेस समझने के लिए वीडियो को देखें...

फिरकी वाली पतंग

इसे बनाने के लिए A4 साइज के पेपर को क्रॉस में फोल्ड करें। फोल्ड के बाद बचे हुए पार्ट को काट लें। अब पेपर का साइज चारों तरफ से एक जैसा हो जाएगा। इस क्रॉस में फोल्ड करके सभी फोल्ड हुए हिस्सों को कॉर्नर की तरफ से आधा काट लें। वहीं, पेपर के कटे हुए हिस्सो की रोल बनाकर टेप लगा लें। अब पेपर के सेंटर में होल करके इस रोल को फंसा लें। फि पेपर के सभी कॉर्नर में होल करके इन्हें सेंटर वाली रोल में लगाएं। इसकी मेकिंग प्रोसेस समझने के लिए वीडियो को देखें...



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
DIY: How to make Innovative Kite, Rubber Band Kite, A4 paper Kite and more for Makar Sankranti 2020

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...