Thursday, January 9, 2020

मीडिया में छाया जेएनयू लेकिन गूगल पर यूजर्स ईरान को ज्यादा सर्च कर रहे, बीते 7 दिनों के आंकड़ों से हुआ खुलासा January 08, 2020 at 09:50PM

सोशल मीडिया डेस्क. पिछले चार दिनों से देशभर में जेएनयू चर्चा में है। रविवार रात यहां हुई हिंसा के बाद से ही सोशल मीडिया पर जेएनयू छाया हुआ है। वहीं वर्ल्ड मीडिया में ईरान सुर्खियों में बना हुआ है। हमने गूगल ट्रेंड्स के बीते सात दिनों के आंकड़े खंगाले तो पता चला कि देश में जेएनयू से ज्यादा सर्चिंग ईरान को लेकर की गई। बीते सात दिनों में भारत में जहां ईरान की सर्चिंग 31 पॉइंट हुई तो वहीं जेएनयू की सर्चिंग 13 पॉइंट ही रही।

बीते सात दिनों में ईरान 31 पॉइंट और जेएनयू 13 पॉइंट सर्च हुआ।

6 जनवरी को सबसे ज्यादा सर्च हुआ जेएनयू

  • गूगल पर जेएनयू 5 जनवरी को रात 12.30 बजे सबसे ज्यादा 89 पॉइंट सर्च हुआ। बता दें कि, 5 जनवरी की रात ही जेएनयू में नाकाबपोशों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हमला किया था। जिसमें जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आईशी घोषा चोटिल हो गईं थीं। घोष ने आरोप लगाया था कि हमला सुनियोजित था। 6 जनवरी के बाद से जेएनयू को लेकर सर्चिंग गूगल पर लगातार कम हो रही है। जबकि मीडिया में यह मुद्दा छाया हुआ है।
5 जनवरी को रात 12.30 बजे जेएनयू की सर्चिंट टॉप पर रही।

ईरान की सर्चिंग भी 5 जनवरी से बढ़ी

  • गूगल पर ईरान को लेकर सर्चिंग भी 5 जनवरी से बढ़ना शुरू हुई। अमेरिका ने बीते शुक्रवार को बगदाद एयरपोर्ट पर एयर स्ट्राइक कर ईरान के कुद्स बल के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को मार दिया था। इसके बाद से ही ईरान और अमेरिका के बीच जंगी हालात बने हुए हैं। 8 जनवरी को ईरानी को लेकर सर्चिंग हाईएस्ट 100 पॉइंट पर पहुंच गई।
  • मंगलवार 7 जनवरी देर रात ईरान ने इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दर्जनभर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था। ईरानी मीडिया ने दावा किया था कि, इस हमले से 80 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई। हालांकि अमेरिका ने कहा कि, एक भी अमेरिकी सैनिक नहीं मारा गया।
8 जनवरी को रात 9.30 बजे ईरान की सर्चिंग 100 पॉइंट पर रही।


ईरान को लेकर भारत में सबसे ज्यादा सर्चिंग कहां हो रही

  • भारत में ईरान को लेकर सबसे ज्यादा सर्चिंग मणिपुर में हो रही है। इसके बाद मिजोरम, जम्मू और कश्मीर, तमिलनाडु और फिर नागालैंड में सर्चिंग हुई। वहीं जेएनयू को लेकर सबसे ज्यादा सर्चिंग दिल्ली में हुई।
  • इसके बाद पश्चिम बंगाल, छत्तसीगढ़, झारखंड और फिर असम में जेएनयू को सर्च किया गया।
  • ईरान को लेकर क्या सर्च कर रहे यूजर्स ईरान को लेकर सबसे ज्यादा सर्चिंग कासिम सुलेमानी को लेकर हो रही है। यूजर्स उनके बारे में पढ़ रहे हैं।
  • सुलेमानी, ईरान जनरल सुलेमानी, सुलेमानी ईरान जैसे कीवर्ड्स से उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं ईरानी और अमेरिका करंट न्यूज लिखकर भी सर्चिंग की जा रही है।

दुनिया में जेएनयू को सर्च ही नहीं किया गया

  • वहीं जब हमने ईरान और जेएनयू की तुलना करते हुए वर्ल्डवाइड ट्रेंड्स पता किए तो पता चला कि दुनिया में जेएनयू को कहीं सर्च ही नहीं किया गया। ईरान को लेकर ही सर्चिंग घटती-बढ़ती गई।
दुनिया में जेएनयू को लेकर बीते सात दिनों में गूगल पर कोई खास सर्चिंग नहीं हुई।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Social Media Trends On JNU protests, Iran News

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...