Sunday, February 2, 2020

प्यूमा ने फॉसिल के साथ मिलकर स्मार्टवॉच सेगमेंट में की एंट्री, 1 अप्रैल से बंद हो रहे हैं रॉयल एनफील्ड के 500सीसी मॉडल February 01, 2020 at 11:23PM

गैजेट डेस्क. टेक और ऑटो सेगमेंट में इस हफ्ते कई बड़ी लॉन्चिंग देखने को मिली। चीनी कंपनी ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपना कैमरा फोकस्ड स्मार्टफोन ओप्पो एफ15 लॉन्च किया। जियो में भी वीडियो कॉलिंग के लिए टीवी कैमरा लॉन्च किया। वीवो का फ्लैगशिप स्मार्टफोन ब्रांड iQOO भी इस महीने भारत में डेब्यू करने की तैयारी में है। वहीं ऑटो सेगमेंट में कई कंपनियों ने नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए बीएस6 वैरिएंट लॉन्च किए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Puma Enters Into Smartwatch Segment With Fosil, Royal Enfield 500cc Models Closing From April 1

क्लासिक 500 का ट्रिब्यूट ब्लैक नाम से लिमिटेड एडिशन लॉन्च, 1 अप्रैल से कंपनी नहीं बेचेगी 500cc वाली बुलेट February 01, 2020 at 09:40PM

गैजेट डेस्क. रॉयल एनफील्डन ने क्लासिक 500 ट्रिब्यूट ब्लैक नाम से लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। इसकी बिक्री 10 फरवरी को दोपहर 2 से 5 बजे के बीच की जाएगी। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। बता दें कि कंपनी 500cc इंजन वाली बुलेट का प्रोडक्शन बंद कर रही है। इसी वजह से उसने क्लासिक 500 का ट्रिब्यूट एडिशन लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में अब क्लासिक 500, बुलेट 500 और थंडरबर्ड 500 नहीं मिलेंगी।

रॉयल एनफील्डन क्लासिक 500 ट्रिब्यूट ब्लैक का इंजन

इस बुलेट में 499cc का इंजन इंजन दिया है, जो 27.2bhp का पावर और 41.3Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन BS4 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। ये लिमिटेड एडिशन मॉडल कंपनी की 500cc इंजन वाली आखिरी बुलेट है। इसकी सभी यूनिट पर 'एंड ऑफ बिल्ट' सीरियल नंबर होगा। ये डुअल टोन पेंट शेड मैट-ग्लॉस ब्लैक कलर में आएगी।

भारत के बाहर मिलती रहेगी

1 अप्रैल, 2020 से भारतीय बाजार में BS6 इंजन वाली गाड़ियां ही बिकेंगी। ऐसे में रॉयल एनफील्ड की 500cc वाली बुलेट की बिक्री 31 मार्च को बंद हो जाएगी। हालांकि, भारत के बाहर ये बुलेट मिलती रहेंगी। हालांकि, इन बुलेट के सर्विसिंग पार्ट्स उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने 2008 में क्लासिक 500 बुलेट लॉन्च की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Royal Enfield Classic 500 Tribute Black Limited Edition revealed

इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी करेगी हमर एसयूवी, 0 से 100 किमी. की रफ्तार तक पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 3 सेकंड February 01, 2020 at 08:05PM

गैजेट डेस्क. 2010 में बंद हो चुकी पॉपुलर एसयूवी हमर अब इलेक्ट्रिक अवतार में कमबैक करने की तैयार में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही हमर के इलेक्ट्रिक वर्जन को पेश करेगा जिसमें एक हजार हॉर्स पावर की ताकत मिलेगी। इसे 100 किमी. की रफ्तार तक पहुंचने में सिर्फ 3 सेकंड्स का समय लगेगा। नई हमर इलेक्ट्रिक को मई 2020 में पेश किया जा सकता है वहीं 2021 तक यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे जनरल मोटर्स डिट्रोइट फैक्ट्री के जीएमसी ब्रांड के अंतर्गत बेचा जाएगा। जल्द ही फैक्ट्री हमर इलेक्ट्रिक के मास प्रोडक्शन का काम शुरू करेगी।

हमर के बंद होने का फायदा अन्य कंपनियों को मिला
जनरल मोटर्स की हमर काफी पॉपुलर एसयूवी में से एक है। यह दिखने में काफी बड़ी, पावरफुल और बल्की दिखाई देती है। इसे अट्रैक्टिव लुक की वजह से इसे कई मूवी और वीडियो सॉन्ग्स में भी इस्तेमाल किया गया था। आर्थिक तंगी और फ्यूल की लगातार बढ़ती कीमतों के बाद कंपनी ने 2010 में इसका प्रोडक्शन बंद करने का फैसला लिया, लेकिन इस दौरान यूएस मार्केट में एसयूवी और पिकअप ट्रक का ट्रेंड तेजी से बढ़ता गया। वहीं हमर के बंद होने का फायदा अन्य कंपनियों ने उठाया और बाजार में अपने पिकअप ट्रक लॉन्च किए।

टेस्ला के सायबरट्रक से होगा मुकाबला
हाल ही में इलेक्ट्रिक कार मेकर कंपनी टेस्ला ने अपने इलेक्ट्रिक सायबरट्रक को पेश किया। इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह 6.3 टन तक का भार खींचने में सक्षम है। इसे 100 किमी. की रफ्तार तक पहुंचने में 2.9 सेकंड का समय लगता है। इसकी कीमत 28 लाख रुपए से 50 लाख रुपए तक होगी। उम्मीद की जा रही है कि जनरल मोटर्स के हमर इलेक्ट्रिक ट्रक का मुकाबला सायबरट्रक से देखने को मिलेगा। हालांकि कई अन्य ब्रांड भी पहली बार इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी में है जिसमें बॉलिंगर, कारमा और लॉर्डटाउन मोटर्स शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hummer SUV will return in electric avatar, will catch 100 km in 3 seconds. pace of

Saturday, February 1, 2020

पैन कार्ड के लिए इंस्टेंट अलॉटमेंट सिस्टम लॉन्च करेगी सरकार, अप्लाई करते ही तुरंत मिलेगा पैन नंबर February 01, 2020 at 02:15AM

गैजेट डेस्क. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस आम बजट में उन लोगों को राहत दी है जिन्हें पैन कार्ड बनवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। दरअसल, वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा पैन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को आसान किया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से इंस्टेंट अलॉटमेंट सिस्टम लॉन्च किया जाएगा। इस प्रोसेस में आधार नंबर देने के बाद तुरंत पैन नंबर दे दिया जाएगा। यानी जिन लोगों के पास आधार कार्ड है अब वे अपना पैन कार्ड आसानी से बनवा पाएंगे।

आधार के साथ पहले से लिकं होगा पैन कार्ड

इंस्टेंट अलॉटमेंट सिस्टम के लिए जब कोई व्यक्ति पैन कार्ड के लिए अप्लाई करेगा, तो उसे तुरंत पैन नंबर मिल जाएगा। ये नंबर व्यक्ति के आधार नंबर के साथ लिंक होगा। यानी नए पैन कार्ड धारकों को अगल से आधार और पैन को लिंक करने की जरूरत नहीं होगी। पैन कार्ड नंबर अप्लाई करने के साथ मिल जाएगा। वहीं, कार्ड को धारक के पते पर महीनेभर के अंदर पहुंचाया जाएगा।

अभी महीनेभर करना होता है इंतजार

पैन कार्ड बनवान के लिए अभी किसी व्यक्ति को महीनेभर का इंतजार करना होता है। जब कोई व्यक्ति पैन के लिए आवेदन करता है, तब उसे एक एनरोलमेंट नंबर दिया जाता है। जिसकी मदद से पैन कार्ड का स्टेटस चेक किया जाता है। हालांकि, पैन कार्ड मिलने में महीनेभर का वक्त लग जाता है। वहीं, पैन कार्ड और आधार कार्ड को अलग से लिंक करना पड़ता है। बता दें कि 31 मार्च, 2020 तक पैन और आधार को लिंक करना अनिवार्य है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Union Budget 2020: Government to launch instant allotment of PAN on Basis of Aadhaar; Say Finance Minister Nirmala Sitharaman
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...