Monday, September 14, 2020

6 साल के बाद बदला था फोन का स्क्रीन साइज, सेल्फी कैमरा में 4 साल तो डुअल-रियर कैमरा आने में लगे 10 साल; फोटो में देखिए कैसे बदलता गया आईफोन September 13, 2020 at 11:11PM

यूं तो आईफोन अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है, लेकिन आज से 13 साल पहले जब स्टीव जॉब्स ने इसे लॉन्च किया था, तब वे खुद भी इस बात को नहीं जानते थे कि ये स्मार्टफोन की दुनिया में माइलस्टोन साबित होगा। आईफोन पहली जनरेशन से लेकर 11 जनरेशन तक का सफर कर चुका है। अब निगाहें एक दिन बाद (15 सितंबर, 2020) लॉन्च होने वाले नेक्स्ट जनरेशन आईफोन 12 पर टिकी हैं।

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के सैंकड़ो ऑप्शन के बीच हर साल आईफोन के 2 से 3 मॉडल ही लॉन्च होते हैं। इसके बाद भी आईफोन अपनी अलग पहचान बनाने के में कामयाब रहा है। आईफोन का सॉफ्टवेयर एंड्रॉयड स्मार्टफोन से पूरी तरह अलग होता है। वहीं, हार्डवेयर में कम रैम और स्टोरेज होने के बाद भी हर इंसान इसे खरीदना चाहता है। आइए आईफोन के सफर पर एक नजर डालते हैं...

1. आईफोन (1st जनरेशन)
अनाउंस डेट: 9 जून, 2007 और रिलीज डेट: 29 जून, 2007
कीमत : 35,000 रुपए से शुरू

पहले आईफोन में कंपनी ने 3.5-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया था। इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा था। फोन को 4GB और 8GB स्टोरेज के दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया था। इसमें ऐप्स को बैक और क्लोज करने के लिए होम बटन दिया था, जो बाद में आईफोन का आइकोनिक बटन भी बन गया।

2. आईफोन 3G
अनाउंस डेट: 9 जून, 2008 और रिलीज डेट: 11 जुलाई, 2008
कीमत : 35,000 रुपए से शुरू

आईफोन 3G में कंपनी ने वही पुराने फीचर्स दिए थे, लेकिन ये फोन 3G नेटवर्क को सपोर्ट करता था। साथ ही, इसमें GPS का फीचर भी दिया था। कंपनी ने इस इसमें स्टोरेज को बढ़ाकर 18GB तक कर दिया था।

3. आईफोन 3GS
अनाउंस डेट: 8 जून, 2009 और रिलीज डेट: 19 जून, 2009
कीमत : 7,000 रुपए से शुरू

इस स्मार्टफोन में स्टोरेज को बढ़ाकर 32GB तक कर दिया गया। वहीं, इसमें रियर कैमरा 3 मेगापिक्सल का कर दिया गया था। हालांकि, अब तक कंपनी ने डिस्प्ले साइज में कोई बदलाव नहीं किया था।

4. आईफोन 4
अनाउंस डेट: 7 जून, 2010 और रिलीज डेट: 24 जून, 2010
कीमत : 14,500 रुपए से शुरू

आईफोन 4 में कई नए फीचर्स देखने को मिले। ये पहला फेस चैट यानी वीडियो कॉलिंग वाला आईफोन भी थी। कंपनी ने इसके फ्रंट में VGA और रियर में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया था।

5. आईफोन 4S
अनाउंस डेट: 4 अक्टूबर, 2011 और रिलीज डेट: 14 अक्टूबर, 2011
कीमत : 14,500 रुपए से शुरू

कंपनी ने पहली बार 4s मॉडल में डुअल-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया था। हालांकि, फोन में सिर्फ ये एक बात नई थी। लेकिन इस प्रोसेसर से फोन का वर्किंग स्पीड काफी तेज हो गई थी।

6. आईफोन 5
अनाउंस डेट: 12 सितंबर, 2012 और रिलीज डेट: 21 सितंबर, 2012
कीमत : 14,500 रुपए से शुरू

6 साल के बाद आईफोन की स्क्रीन साइज में बदलाव हुआ था। साथ ही, कंपनी ने इसमें फ्रंट और रियर कैमरा भी बदल दिया। साथ ही, अब 64GB स्टोरेज के साथ भी इसे खरीद सकते थे।

7. आईफोन 5s
अनाउंस डेट: 10 सितंबर, 2013 और रिलीज डेट: 20 सितंबर, 2012
कीमत (5c): 7,000 रुपए से शुरू
कीमत (5s): 14,500 रुपए से शुरू

आईफोन 5s को तेज बनाने के लिए कंपनी ने इसमें 1GB रैम दी। हालांकि, स्क्रीन, कैमरा, स्टोरेज जैसे फीचर्स पुराने आईफोन की तरह ही थे। फोन का मॉडल लगभग आईफोन 5 के जैसा ही था।

8. आईफोन 6 और 6 प्लस
अनाउंस डेट: 9 सितंबर, 2014 और रिलीज डेट: 12 सितंबर, 2014
कीमत (6): 47,500 रुपए से शुरू
कीमत (6 प्लस): 55,000 रुपए से शुरू

इस बार कंपनी ने आईफोन को दो अलग डिस्पेल साइज के साथ लॉन्च किया था। जिसमें पहला 4.7-इंच और दूसरा 5.5-इंच स्क्रीन वाला था। वहीं, इसमें स्टोरेज को बढ़ाकर 128GB तक कर दिया गया था। पहली बार कंपनी ने नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) के साथ एपल पे टेक्नोलॉजी भी लॉन्च की थी।

9. आईफोन 6s और 6s प्लस
अनाउंस डेट: 9 सितंबर, 2015 और रिलीज डेट: 25 सितंबर, 2015
कीमत (6): 47,500 रुपए से शुरू
कीमत (6s प्लस): 55,000 रुपए से शुरू

कंपनी ने आईफोन 6 को नए नाम के साथ लॉन्च किया। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया। वहीं, 2GB रैम भी दी गई। हालांकि, स्क्रीन साइज इसका आईफोन 6 की तरह था।

10. आईफोन 7 और 7 प्लस
अनाउंस डेट: 7 सितंबर, 2016 और रिलीज डेट: 16 सितंबर, 2016
कीमत (7): 47,500 रुपए से शुरू
कीमत (7 प्लस): 56,500 रुपए से शुरू

आईफोन 7 में जो बड़ा बदलाव था वो था इसमें मिलने वाला डुअल रियर कैमरा। कंपनी 10 साल में पहली बार 12+12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया था। वहीं, इसमें 3GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज बढ़ा दिया गया।

11. आईफोन 8 और 8 प्लस
अनाउंस डेट: 12 सितंबर, 2017 और रिलीज डेट: 22 सितंबर, 2017
कीमत (8): 51,000 रुपए से शुरू
कीमत (8 प्लस): 58,500 रुपए से शुरू

आईफोन 8 और 8 प्लस में नया A11 चिप का इस्तेमाल किया गया था। फोन के दूसरे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन लगभग आईफोन 7 और 7 प्लस के जैसे ही थे।

12. आईफोन X
अनाउंस डेट: 12 सितंबर, 2017 और रिलीज डेट: 3 नवंबर, 2017
कीमत (8): 75,000 रुपए से शुरू

आईफोन X में पहली बार स्क्रीन साइज को बढ़ाकर 5.8-इंच तक कर दिया गया। साथ ही, फोन के डिजाइन को पहली बार पूरी तरह बदल दिया गया। इसमें फुल व्यू डिस्प्ले स्क्रीन दी गई, जिसमें बेजल काफी पतले थे।

13. आईफोन XS, XS मैक्स और XR
अनाउंस डेट: 21 सितंबर, 2018 और रिलीज डेट: 21 सितंबर, 2018
कीमत (XS): 99,900 रुपए से शुरू
कीमत (XS मैक्स): 1,09,900 रुपए से शुरू
कीमत (XR): 76,900 रुपए से शुरू

आईफोन XS मैक्स में स्क्रीन साइज को बढ़ाकर 6.5-इंच तक कर दिया गया। साथ ही, इसमें 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन भी मिला। इसमें 4GB रैम और नया A12 चिप सेट दिया गया। कुल मिलाकर ये पुराने आईफोन की तुलना में काफी अलग था।

14. आईफोन 11, 11 प्रो और 11 प्रो मैक्स
अनाउंस डेट: 10 सितंबर, 2019 और रिलीज डेट: 21 सितंबर, 2019
कीमत (11): 64,900 रुपए से शुरू
कीमत (11 प्रो): 99,900 रुपए से शुरू
कीमत (11 प्रो मैक्स): 1,09,900 रुपए से शुरू

ये कंपनी का सबसे एडवांस आईफोन है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा के साथ 4GB रैम और नया A13 चिप का इस्तेमाल किया गया है। फोन फोटोग्राफी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया। वहीं, इसमें ऐसे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से जुड़े कई फीचर्स दिए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Apple iPhone Complete Journey From First iPhone 1st Generation To iPhone 11, A Journey of Evolutions And Battles With Android

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...