Friday, August 7, 2020

पूल पार्टी हो या घर का फंक्शन DJ के कमी महसूस नहीं होने देंगे ये 10 पोर्टेबल स्पीकर्स, कीमत 5 हजार से भी कम August 07, 2020 at 04:15AM

1. जेबीएल फ्लिप 3
कीमत 4999 रुपए

दिखने में यह हूबहू फ्लिप एसेंशियल की तरह लगता है। यह वॉटर रेजिस्टेंट है इसलिए इसे पूल पार्टी के दौरान यूज किया जा सकता है। स्पीकर में 16 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है, जो छोटी-मोटी पार्टी में चार चांद लगाने के लिए काफी है। क्लियर कॉल सुनने के लिए इसमें नॉइस और ईको कैंसिलेशन मिलता है। इसमें एक साथ 3 डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने पर यह 10 घंटे तक काम करेगा।

2. जूक रॉकर थंडर XXL
कीमत 4999 रुपए

पूल पार्टी हो या घर पर ही छोटी सी पार्टी ऑर्गनाइज की है। जूक रॉकर थंडर XXL ब्लूटूथ स्पीकर आपकी पार्टी में चार चांद लगा देगा। इसमें 70 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है। इसमें एफएम रेडियो, वन क्लिक रिकॉर्डिंग, कार्ड स्लॉट, वायरलेस माइक जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। इसे स्मार्टफोन समेत लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी, डेस्कटॉप और डीवीडी प्लेयर से कनेक्ट किया जा सकता है। स्पीकर में 12 इंच का सबवूफर और 1 इंच के ट्विटर हैं। इसमें नीचे लाइट्स लगे हैं, व्हील्स की बदौलत इसे कही भी ले जाया जा सकता है। इसे फुल चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लगता है, जिसके बाद इसमें 2-5 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

3. जेवीसी XS-XN635
कीमत 4999 रुपए

अट्रैक्टिव डिजाइन वाले जेवीसी के इस स्पीकर में 100 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है। स्पीकर में 10 मीटर तक की वायरलेस रेंज, मेमोरी कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ और वायरलेस म्यूजिक स्ट्रीमिंग, यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें म्यूजिक एक्टिवेटेड एलईडी लाइट्स मिलती है। इसे मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप से कनेक्ट किया जा सकता है। यह सिर्फ 6 किलो वजनी है।

4. जेबीएल फ्लिप एसेंशियल
कीमत 4699 रुपए

जेबीएल का यह छोटा सा दिखने वाला स्पीकर बड़े काम का है। यह पार्टी में डीजे की कमी महसूस नहीं होने देगा। इसमें 16 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है। इसे चार्ज होने में 3.5 घंटे का समय लगता है, जिसके बाद इसे लगातार 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें भी स्मार्टफोन/टैबलेट से कनेक्ट कर म्यूजिक का आनंद लिया जा सकता है। इस पर पानी भी बेअसर है, इसलिए इसे IPX7 रेटिंग दी गई है। इसका मतलब इसे बिना किसी टेंशन पूल पार्टी के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है।

5. इंफिनिटी CLUBZ 750
कीमत 4999 रुपए

इंफिनिटी के इस स्पीकर में 20 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है। ब्लूटूथ की मदद से इसे स्मार्टफोन और लैपटॉप से कनेक्ट किया जा सकता है। स्पीकर में 10 मीटर की रेंज मिलती है। इसमें 2600 एमएएच की बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि इसें फुल चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है, जिसके बाद इसे 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

6. फिलिप्स BT6900B/00
कीमत 4599 रुपए

5 हजार से कम के बजट में दमदार स्पीकर ढूंढ रहे हैं तो फिलिप्स के BT6900B/00 को भी चुना जा सकता है। हालांकि इसमें 10 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है लेकिन इसकी साउंड क्वालिटी निराश नहीं करेगी। इसे मोबाइल-टैबलेट और एमपी3 प्लेयर से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 30 मीटर की ब्लूटूथ रेंज मिलती है। इसे IP57 रेटिंग दी गई है यानी डस्टप्रूफ और वाटरप्रूफ होने के साथ शॉकप्रूफ भी है। फुल चार्ज कर इसे लगातार 10 घंटे तक यूज किया जा सकता है।

7. टी-सीरीज TR-S8A
कीमत- 4490 रुपए

टी-सीरीज का TR-S8A वायरलेस ब्लूटूथ-यूएसबी स्पीकर भी 5 हजार से कम कीमत में अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें 12 वॉट का साउंड आउटपुट मिलेगा, जो किसी बड़े हॉल, पूल पार्टी या घर की पार्टी के लिए बेहतर है। इसमें एफएम रेडियो, ऑक्स, यूएसबी जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल जाते हैं। स्पीकर एलईडी डिस्प्ले और डिस्को लाइट्स से लैस है। इसमें रिमोट कंट्रोल और वायर्ड माइक मिलता है। इसमें 2200 एमएएच की रिचार्जेबल लिथियम बैटरी लगी है। इसे चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है, जिसके बाद यह सिर्फ 1.5 घंटे तक काम करेगा।

8. जूक रॉकर थंडर XL
कीमत 4299 रुपए

बिल्ट-इन एम्पलीफायर से लैस इस छोटे से स्पीकर में 50 वॉट का साउंड आउटपुट के साथ आता है। इसमें 8 इंच का वूफर और 1 इंच का ट्विटर लगा है। इसमें एलईडी लाइट्स, रिकॉर्डिंग, वायरलेस Karaoke माइक, इको, रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसमें चार्ज होने में 5 से 6 घंटे का समय लगता है, जिसके बाद इसे 3 से 5 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 10 मीटर की ब्लूटूथ रेंज मिलती है।

9. साउंडकोर फ्लेयर
कीमत 3999 रुपए

साउंडकोर के इस पोर्टेबल स्पीकर में राउंड शेप डिजाइन मिलता है, जिसकी वजह से इसमें 360 डिग्री साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें 12 वॉट का साउंड आउटपुट और 12 मीटर की वायरलेस रेंज मिलती है। नीचे की तरफ लाइट्स दी गई है जो बीट्स के साथ चलती है। इसे IPX7 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसे फुल चार्ज करने पर यह लगातार 12 घंटे तक चलता है।

10. जेब्रोनिक्स जेब-स्पेस जेक
कीमत 3999 रुपए

जेब्रोनिक्स का यह स्पीकर काफी रफ-एंड-टफ दिखता है। इसमें 40 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है, यानी यह पार्टी में डीजे की कमी महसूस नहीं होने देगा। इसमें ट्रूली वायरलेस स्टीरियो फंक्शन (TWS), एलईडी लाइट्स, एलईडी डिस्प्ले, माइक्रोफोन इनपुट जैक और रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्पीकर सिर्फ 3.84 किलो वजनी है, इसे कहीं भी आसानी से लाया ले जाया सकता है। कंपनी के मुताबिक, इसे फुल चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है, जिसके बाद यह लगातार 6.5 घंटे तक काम कर सकता है।

ये भी पढ़ सकते हैं

3 हजार से कम कीमत के इन 10 इयरबड्स में मिलेगा 30 घंटे तक का प्लेबैक और 150 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम, 2 घंटे में हो जाते हैं फुल चार्ज

ब्लड ऑक्सीजन लेवल से लेकर धड़कनों तक का हाल बताते हैं ये 10 फिटनेस बैंड, दो हजार से भी कम है इनकी कीमत

3000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन को 5 बार तक चार्ज कर सकते हैं ये 10 पावरबैंक, दो हजार से कम है इनकी कीमत



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिलिप्स BT6900B को IP57 रेटिंग दी गई है यानी डस्टप्रूफ और वाटरप्रूफ होने के साथ शॉकप्रूफ भी है। फुल चार्ज कर इसे लगातार 10 घंटे तक यूज किया जा सकता है

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...