Tuesday, December 24, 2019

गूगल ने एनिमिटेड डूडल से हॉलिडे सीजन विश किया, ग्लोब के अंतर सांता को दिखाया December 24, 2019 at 01:52AM

गैजेट डेस्क. गूगल डूडल की मदद से हमेशा त्योहार सेलिब्रेट करता है। ऐसे में इस बार वो क्रिसमस का हॉलिडे सेशन डूडल की मदद से सेलिब्रेट कर रहा है। क्रिसमस की प्री-ईव से पहले ही गूगल ने हॉलिडे सेशन को शुरू कर दिया है। गूगल ने डूडल से हैप्पी हॉलिडेज 2019 को विश किया है। सर्च इंजन के नीचे उसने Santa's on his way! का टैग दिया है। साथ ही सांता की यात्रा को फॉलो करने की लिंक भी शेयर की है।

ऐसा है गूगल डूडल

गूगल ने हैप्पी हॉलिडेज 2019 का जो गूगल डूडल तैयार किया है उसमें 'O' की जगह पर एक ग्लोब बनाया है। ग्लोब का एनिमेशन लगातार घूम रहा है। इसके अंदर क्रिसमस ट्री के साथ सांता क्लॉज की घूमती हुई सवारी भी दिखाई है। ग्लोब के अंदर बर्फबारी भी हो रही है। गूगल ने साल के सबसे छोटे दिन यानी 22 दिसंबर के लिए भी डूडल बनाया था।

क्या है हॉलिडे सीजन?

अमेरिका में हॉलिडे सीजन थैंक्सगिविंग से लेकर न्यू ईयर तक सेलिब्रेट होता है। इसे क्रिसमस सीजन भी कहा जाता है। इसमें अमेरिका और यूरोप के साथ दुनिया के तमाम हिस्सों में सेलिब्रेट होने वाले क्रिसमस, हनुका और क्वॉन्जा जैसे फेस्टिवल शामिल हैं। हॉलिडे सीजन नवंबर के आखिर से जनवरी के पहले सप्ताह तक चलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Google Wishes Holiday Season With Animated Doodle, Shows Globe's Difference to Santa

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...