Friday, November 13, 2020

गूगल ने फोटोज ऐप से खत्म किया अनलिमिटेड स्टोरेज, जून 2021 से लेना होगा सब्सक्रिप्शन प्लान November 12, 2020 at 09:15PM

7 दिन पहले गूगल फोटोज को लेकर जो खबरें आ रही थी, वो अब सच साबित हो चुकी हैं। दरअसल, कंपनी ने अपने फोटोज ऐप को पेज करने का फरमान जारी कर दिया है। 1 जून, 2021 से गूगल फोटोज आपके हाई क्वालिटी फोटोज के लिए फ्री स्टोरेज नहीं देगा। यानी अब यूजर्स को उसके फोटोज और वीडियो के लिए सिर्फ 15GB का स्टोरेज दिया जाएगा। इससे ज्यादा स्टोरेज के लिए यूजर्स को गूगल वन सर्विस का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

4 ट्रिलियन से ज्यादा फोटो स्टोर
गूगल फोटोज के वाइस प्रेसिडेंट शिमित बेन-यैर ने एक ब्लॉग में कहा कि आप में से अधिकतर लोग अपनी यादों को स्टोर करने के लिए गूगल फोटोज पर डिपेंड हैं। ये ना सिर्फ बेहतरीन प्रोडक्ट है बल्कि लंबे समय तक आपकी जरूरतों को पूरी भी करता है। गूगल फोटोज ऐप में 4 ट्रिलियन से ज्यादा फोटोज स्टोर हो चुके हैं। यहां पर हर सप्ताह 28 बिलियन नए फोटोज और वीडियो अपलोड किए जाते हैं।

सभी काम के लिए 15GB फ्री स्पेस
अभी यूजर्स गूगल फोटोज पर अपने सभी फोटो और वीडियो को अपलोड कर सकते हैं या बैकअप ले सकते हैं। गूगल की पेड स्कीम 1 जून, 2021 से लागू होगी। हालांकि, जिन यूजर्स के पास गूगल पिक्सल स्मार्टफोन है उन्हें अनलिमिटेड स्पेस मिलता रहेगा। अभी गूगल 15GB फ्री स्टोरेज देती है, जो जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज सभी के लिए होता है।

गूगल, एपल और माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड स्टोरेज प्लान

स्टोरेज गूगल वन एपल वन माइक्रोसॉफ्ट वनड्राइव
50GB - 75/महीना -
100GB 130/महीना - 140/महीना
200GB 210/महीना 219/महीना -
1TB - - 420/महीना
2TB 650/महीना 749/महीना -
100GB 1300/साल - -
200GB 2100/साल - -
2TB 6500/साल - -
6TB - - 530/महीना


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गूगल फोटोज पर हर सप्ताह 28 बिलियन नए फोटोज और वीडियो अपलोड किए जाते हैं

आपको भी सताता है बाइक-स्कूटर चोरी होने का डर, तब एंटी थीप डिस्क ब्रेक लॉक खत्म करेगा टेंशन November 12, 2020 at 04:30PM

टू-व्हीलर को चोरी से बचाने के लिए लॉक के साथ कंपनियों अब ट्रैकर का भी इस्तेमाल करने लगी हैं। हालांकि, इसके बाद भी टू-व्हीलर की सेफ्टी जरूरी हो जाती है। आपकी भी अपने टू-व्हीलर की चोरी का डर सताता है, तब आप एंटी थीप लॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये लॉक बाइक या स्कूटर के डिस्क ब्रेक को लॉक कर देता है।

क्या है एंटी थीप डिस्क ब्रेक सिक्योरिटी लॉक?
इस लॉक का इस्तेमाल उन सभी बाइक, स्कूटर या उन सभी टू-व्हीलर में किया जा सकता है, जिनमें डिस्क ब्रेक दिया होता है। इसे ब्रेक में लगा दिया जाता है। जिसके ब्रेक लॉक हो जाता है। यानी कोई आपको गाड़ी को चोरी करने की कोशिश करता है तब वो उसे स्टार्ट तो कर लेगा, लेकिन आगे नहीं ले जा पाएगा।

डिस्क ब्रेक सिक्योरिटी लॉक के स्पेसिफिकेशन
ये पोर्टेबल लॉक होता है जिसे आप आसानी से अपने साथ लेकर चल सकते हैं। इसकी मैन्युफैक्चरिंग में स्टील, आयरन और जिंक अलॉय का इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से ये काफी मजबूत हो जाता है। इसकी चाबी भी फीमेल पोर्ट के साथ आती है। यानी इन लॉक में कोई दूसरी चाबी इस्तेमाल नहीं की जा सकती है। आप अपनी बाइक के कलर कॉम्बिनेशन के हिसाब से इस लॉक को चुन सकते हैं। जिससे आपकी बाइक स्टाइलिश भी नजर आएगी।

लॉक की कीमत
इस लॉक की ऑनलाइन कीमत करीब 200 रुपए है। अलग-अलग कंपनी और क्वालिटी के हिसाब से कीमत में 100 रुपए तक का अंतर आ जाता है। वहीं, अलग-अलग वेबसाइट या ऑफलाइन मार्केट में भी इसकी कीमत अलग हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anti Theft Disc Brack Security Lock for All Bike and Scooter; Price and Specification

Thursday, November 12, 2020

दिवाली के लिए घर पर ही बनाएं कलरफुल LED लाइट, आपकी थोड़ी सी मेहनत से चकम उठेगा घर November 12, 2020 at 02:29AM

इस बार आप भी चीन की LED लाइट से घर को डेकोरेट नहीं करना चाहते हैं, तब ये खबर आपके लिए है। हम इस खबर में आपको LED लाइट की सीरीज बनाना बता रहे हैं। इसके लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी है। जब ये सीरीज तैयार हो जाएगी तब इससे आपका घर तो चमकेगा ही, लेकिन इस देखने वाला आपकी तारीफ किए बिना नहीं थकेगा। घर पर LED लाइट बना बनाने का तरीका...

इस सामान की पड़ेगी जरूरत

  • डायोड LED (लाइट की लेंथ के हिसाब से)
  • एक ट्रांसपेरेंट पाइप (लाइट की लेंथ के हिसाब से)
  • एक रिचार्जेबल बैटरी 4v (1.0Ah)
  • इलेक्ट्रिक वायर (लाइट की लेंथ के हिसाब से)
  • टैप, एक बोतल कैप

LED लाइट की मेकिंग प्रॉसेस में लगने वाला सभी सामान मार्केट में आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा यूजर अमेजन इंडिया या फिर ईबे की बेवसाइट से भी इसे खरीद सकते हैं।

5mm की 300 डायोड LED का बंडल 300 रुपए के करीब मिल जाता है। वहीं, 4 वोल्ट की रिचार्जेबल बैटरी को 100 से 120 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वायर 50 रुपए, पाइप 50 रुपए में मिल जाता है। ये सभी प्राइस ऑनलाइन मार्केट से लिए गए हैं।

LED लाइट बनाने की प्रॉसेस

पहला स्टेप: कलरफुल LED लाइट बनाने के लिए आपको कुछ डायोड LED की जरूरत होगी। कौन से कलर इस्तेमाल करना हैं ये आपको तय करना होगा।

दूसरा स्टेप: पावर के लिए 4 वोल्ट 1.0 एम्पियर की एक रिचार्जेबल बैटरी चाहिए। यहां पर आपको इलेक्ट्रिसिटी की जरूरत नहीं होगी। यानी ये सीरीज पूरी तरह सुरक्षित है।

तीसरा स्टेप: अब सभी डायोड LED के दोनों एल्युमिनियम वायर को काटकर थोड़ा छोटा कर लें, ताकि इसे लगाने में आसानी होगी।

चौथा स्टेप: अब डायोड LED को एक छोटे वायर की मदद से सोल्ड करें। सोल्डरिंग के दौरान सावधानी रखें।

पांचवां स्टेप: अब उसी वायर को दूसरे छोर से अन्य LED को सोल्ड करें। ब्लैक को ब्लैक और रेड को रेड वायर से सोल्ड करें।

छठा स्टेप: अब सोल्ड किए गए सभी कनेक्शन पर ट्रांसपेरेंट टैप लगा लें। अब अबके पास एक लंबी सीरीज तैयार हो जाएगी।

सातवां स्टेप: अब प्लास्टिक पाइप में इस सीरीज को डालकर एक बोतल की कैप में छेद करके उसके कनेक्शन को बाहर निकाल लें।

आठवां स्टेप: अब पाइस से बाहर निकल रहे कनेक्शन को रिचार्जेबल बैटरी से कनेक्ट कर लें। LED लाइट जलना शुरू हो जांगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
LED लाइट की मेकिंग प्रॉसेस में लगने वाला सभी सामान मार्केट में आसानी से मिल जाता है

PUBG ने किया भारत में वापसी का ऐलान; कंपनी करेगी 100 मिलियन डॉलर का निवेश November 12, 2020 at 12:35AM

PUBG मोबाइल एक नए अवतार में भारत में अपनी वापसी करेगा। साउथ कोरियन कंपनी PUBG कॉर्पोरेशन ने गुरुवार को ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वह भारतीय मार्केट के लिए नया गेम लेकर आ रही है जिसे सिर्फ भारत के लिए ही बनाया गया है। इस बार चीनी कंपनी के साथ कंपनी कोई पार्टनरशिप नहीं करेगी।

कंपनी करेगी 100 मिलियन डॉलर का निवेश

PUBG कॉर्पोरेशन की पेरेंट कंपनी Krafton Inc ने भारत में 100 मिलियन डॉलर निवेश करने का ऐलान किया है। कंपनी ने यह दावा किया है कि ये निवेश भारत में किसी भी कोरियन कंपनी द्वारा किया जाने वाला सबसे बड़ा निवेश होगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने साइबर सिक्योरिटी और देश संप्रभुता पर खतरे के चलते इस गेम पर बैन लगा दिया था। तभी पबजी कार्प ने पहले घोषणा की थी कि वह भारत में वापसी करेगा।

भारतीय कर्मचारियों को हायरिंग करने की योजना भी

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि पबजी भारत में PUBG Mobile India लॉन्च करेगा। हालाकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि नया गेम कब तक लॉन्च किया जाएगा। लेकिन कंपनी के आधिकारिक स्टेटमेंट में ये जरूर कहा है कि इससे जुड़ी जानकारी जल्द ही शेयर की जाएगी। साथ ही कंपनी ने भारतीय यूजर्स को सिक्योर और हेल्दी गेम प्ले का ऑप्शन देने का दावा भी किया है।

PUBG कॉर्पोरेशन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पबजी कॉर्प यह निवेश लोकल वीडियो गेम्स, ई स्पोर्ट्स मनोरंजन और IT इंडस्ट्रीज में करेगी। साथ ही कंपनी यहां 100 से ज्यादा कर्मचारियों की हायरिंग भी करेगी, इसके लिए लोकल ऑफिस तैयार किए जाएंगे।

पबजी खेलने वालों में हर 4 में से 1 भारतीय है

पबजी दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले गेम्स की लिस्ट में टॉप-5 में है। सेंसर टॉवर की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में पजबी को 73 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इसमें से 17.5 करोड़ बार यानी 24% बार भारतीयों ने डाउनलोड किया है। इस हिसाब से पबजी खेलने वालों में हर 4 में से 1 भारतीय है। इतना ही नहीं यह गेमिंग की दुनिया में सबसे ज्यादा रेवेन्यू कमाने वाला गेम है।

सेंसर टॉवर के मुताबिक, अभी तक पबजी 3 अरब डॉलर यानी 23 हजार 745 करोड़ रुपए का रेवेन्यू कमा चुका है। पबजी का 50% से ज्यादा चीन से ही मिलता है। जुलाई में पबजी ने 208 मिलियन डॉलर (1,545 करोड़ रुपए) का रेवेन्यू कमाया है। यानी जुलाई में पबजी ने हर दिन 50 करोड़ रुपए कमाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि पबजी भारत में PUBG Mobile India लॉन्च करेगा
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...