Tuesday, October 6, 2020

6.53 इंच डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ पोको C3; जानिए कीमत, सेल डेट और ऑफर्स डिटेल्स October 05, 2020 at 10:14PM

पोको ने भारत में मंगलवार को वर्चुअल इवेंट के माध्यम से नया पोको C3 लॉन्च किया गया है। इसे लो-बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 7999 रुपए है। सस्ता होने के बावजूद फोन में 4 जीबी तक की रैम, 64 जीबी तक का स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर से लैस ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी। फोन दो स्टोरेज कॉन्फीग्रेशन में उपलब्ध होगा। तो चलिए नजर डालते हैं फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर....

पोको C3: भारत में कीमत और सेल डेट

  • पोको C3 के बेस 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,499 रुपए है जबकि 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपए है।
  • कंपनी का कहना है कि फिलहाल इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत ये कीमत रखी गई है, इसलिए फेस्टिव सीजन के दौरान इनकी कीमतों में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
  • फोन आर्कटिक ब्लू, लाइम ग्रीन, मैट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोन की पहली सेल 16 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
  • फ्लिपकार्ट से SBI डेबिट कार्ड से फोन खरीदने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

पोको C3: स्पेसिफिकेशन

  • फोन डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट करता है और MIUI 12 बेस्ड एंड्रॉयड 10 ओएस पर काम करता है। इसमें 6.53-इंच एचडी प्लस एलसीडी (720x1600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जिसमें एक वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर पर काम करता है और इसे 4 जीबी तक रैम के साथ जोड़ा गया है।
  • फोटो और वीडियो के लिए,पोको C3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 13-मेगापिक्सल का मेन सेंसर विद f/2.2 लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर विद f/2.4 लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर विद f/2.4 लेंस शामिल है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 लेंस के साथ 5-मेगापिक्सल का कैमरा भी है।
  • फोन में 64 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज है। इसमें एक डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है, जिससे स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। फोन P2i-रेटेड है यानी पानी की हल्की बौछारें इसपर बेअसर है।
  • फोन में 5000 एमएएच बैटरी है, जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि इसमें 2 दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी। सिंगल चार्ज कर इसमें 586 घंटे का स्टैंडबाय टाइम या 165 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम या 31 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम या 14 घंटे तक लगातार गेमिंग की जा सकती है।

ये भी पढ़ सकते हैं

1. इंफिनिक्स हॉट 10 में है 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, जानिए क्या रेडमी 9 प्राइम और रियलमी C15 की जगह इस पर 10 हजार रुपए खर्च करना समझदारी होगी?

2. वीवो X50 प्रो के गिंबल कैमरा सिस्टम से कर सकते हैं स्टेबल वीडियो शूट, जानिए क्या सिर्फ कैमरे के लिए इस पर 50 हजार रुपए खर्च करना समझदारी होगी?
3. 9499 रुपए के मोटो E7 प्लस में है 6.5 इंच का डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल का कैमरा, जानिए कौन है इसका क्लोज कॉम्पीटिटर और क्या वाकई इसे खरीदना चाहिए?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंगल चार्ज कर इसमें 586 घंटे का स्टैंडबाय टाइम या 165 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम या 31 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम या 14 घंटे गेमिंग टाइम मिलेगा।

62 हजार रुपए तक महंगी हुई नई हुंडई क्रेटा, कंपनी ने पेट्रोल लाइनअप में जोड़ा नया एंट्री लेवल वैरिएंट, देखें नई प्राइस लिस्ट October 05, 2020 at 08:53PM

हुंडई इंडिया ने क्रेटा के पेट्रोल वैरिएंट में एक नया बेस ट्रिम जोड़ा है, जिससे एसयूवी की शुरुआती कीमत कम हो गई है। लेकिन बाकी के ट्रिम लेवल्स की बात करें तो, इनकी कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। क्रेटा तीन इंजन ऑप्शन - 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-डीजल और 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल में उपलब्ध है।

EX ट्रिम 62 हजार महंगा हुआ

  • 1.5-लीटर, नैचुरली एस्पीरेटेड इनलाइन-4 पेट्रोल इंजन 115 पीएस का मैक्सिमम पावर और 144 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है और यह 6-स्पीड मैनुअल या CVT (हुंडई इसे iVT कहती है)। अब इसमें नया (E) ट्रिम भी उपलब्ध है, जो कि नया बेस वैरिएंट है। इसकी कीमत 9.81 लाख रुपए है, यह ट्रिम पिछले बेस मॉडल (EX) से लगभग 17 हजार रुपए सस्ता है। EX ट्रिम पहले से 62 हजार रुपए तक महंगा हुआ है जबकि अन्य सभी ट्रिम 12 हजार तक महंगे हुए हैं।
  • 1.5-लीटर, टर्बोचार्ज्ड, इनलाइन-4 डीजल इंजन 115 पीएस का मैक्सिमम पावर और 250 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है और यह 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक में उपलब्ध है। इसके बेस 'E' ट्रिम की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन बाकी के सभी ट्रिम्स की कीमतों में लगभग 12000 रुपए की वृद्धि हुई है।
हुंडई क्रेटा 1.5L पेट्रोल प्राइस लिस्ट
ट्रिम नई कीमत पुरानी कीमत अंतर
E 9,81,890 रु. - -
EX 10,60,900 रु. 9,99,000 रु. 61,900 रु.
S 11,83,900 रु. 11,72,000 रु. 11,900 रु.
SX 13,57,900 रु. 13,46,000 रु. 11,900 रु.
SX iVT 15,05,900 रु. 14,94,000 रु. 11,900 रु.
SX (O) iVT 16,26,900 रु. 16,15,000 रु. 11,900 रु.
हुंडई क्रेटा 1.5L टर्बो-डीजल प्राइस लिस्ट
ट्रिम नई कीमत पुरानी कीमत अंतर
E 9,99,000 रु. 9,99,000 रु. -
EX 11,60,900 रु. 11,49,000 रु. 11,900 रु.
S 12,88,900 रु. 12,77,000 रु. 11,900 रु.
SX 14,62,900 रु. 14,51,000 रु. 11,900 रु.
SX (O) 15,90,900 रु. 15,79,000 रु. 11,900 रु.
SX AT 16,10,900 रु. 15,99,000 रु. 11,900 रु.
SX (O) AT 17,31,900 रु. 17,20,000 रु. 11,900 रु.

इसके अलावा इसमें 1.4-लीटर, टर्बोचार्ज्ड, इनलाइन-4 इंजन है, जो 140 पीएस का मैक्सिमम पावर और 242 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यहां केवल एकमात्र ट्रांसमिशन ऑप्शन 7-स्पीड डुअल-क्लच गियरबॉक्स (पैडल शिफ्टर्स के साथ) में उपलब्ध है। क्रेटा के टर्बो-पेट्रोल वैरिएंट में मैन्युअल गियरबॉक्स नहीं दिया गया है। इसकी कीमतों में भी लगभग 12 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।

हुंडई क्रेटा 1.4L टर्बो-पेट्रोल प्राइस लिस्ट
ट्रिम नई कीमत पुरानी कीमत अंतर
SX DCT 16,27,900 रु. 16,16,000 रु. 11,900 रु.
SX (O) DCT 17,31,900 रु. 17,20,000 रु. 11,900 रु.

सेकंड जनरेशन हुंडई क्रेटा का मुकाबला मारुति एस-क्रॉस, रेनो डस्टर, निसान किक्स और निश्चित रूप से किआ सेल्टोस से है। अगले साल फोर्ड भी इस सेगमेंट में एंट्री कर सकती है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोर्ड की एसयूवी नेक्स्ट-जनरेशन महिंद्रा XUV500 पर बेस्ड होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेकंड जनरेशन हुंडई क्रेटा का मुकाबला मारुति एस-क्रॉस, रेनो डस्टर, निसान किक्स और किआ सेल्टोस से है। अगले साल फोर्ड भी इस सेगमेंट में एंट्री कर सकती है।

कहीं आपको धोखे में रखकर तो नहीं बेचा जा रहा चोरी का स्मार्टफोन; सिर्फ एक मैसेज सामने ला देगा पूरी सच्चाई, फॉलो करें ये आसान ट्रिक October 05, 2020 at 04:30PM

कम बजट होने के कारण कुछ लोग पुराना फोन खरीद लेते हैं। मॉडल और कंडीशन के हिसाब से कुछ महीने पुराना फोन कम कीमत में तो कुछ लगभग आधी कीमत में मिल जाता है। लेकिन पुराना मोबाइल खरीदते समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि अब चोर भी हाईटेक हो गए हैं। कई बार झूठ बोलकर या धोखे में रखकर तो कई बार सॉफ्टवेयर की मदद से IMEI नंबर से छेड़छाड़ करके फोन बेच दिया जाता है और ये सौदा आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है, क्योंकि चोरी को फोन खरीदने भी अपराध है।

अगर आप सेकंड हैंड स्मार्टफोन खरीदने जा रहा हैं तो आपको भी थोड़ा स्मार्ट होने की जरूरत है। हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आप कुछ ही सेकंड में पता लगा लेंगे कि जो फोन आप खरीदने जा रहे हैं कहीं वो चोरी का तो नहीं या उसके IMEI नंबर को छोड़छाड़ को नहीं की गई हैं...

1. सबसे पहले जो फोन खरीदने जा रहे हैं उसका IMEI नंबर निकालें। किसी भी फोन का IMEI नंबर पता करने के लिए *#06# डायल करें। डायल करते ही फोन की स्क्रीन पर IMEI नंबर दिखने लगेगा। डुअल सिम फोन है तो दो IMEI नंबर दिखाई देंगे। किसी एक IMEI नंबर को नोट कर लें।

2. अब टेक्स्ट मैसेज भेजने के लिए मैसेज आइकन पर क्लिक करें। टाइप करें KYM और एक स्पेस देकर IMEI नंबर टाइप करें। अब इसे 14422 पर सेंड कर दें।

3. सेंड करते ही थोड़ी देर बाद आपके पास एक मैसेज आएगा (जैसा नीचे दिखाई दे रहा है) जिसमें फोन के बारे में सारी डिटेल होगी। इसमें IMEI नंबर के साथ मैन्युफैक्चरर का नाम, बैंड्स की डिटेल, ब्रांड का नाम और फोन का मॉडल नंबर दिखाई देगा। इसे आप फोन से मैच कर सकते हैं कि क्या वाकई इसी फोन की डिटेल्स शो हो रही हैं। अगर मैच हो रही है तो इससे ये पता चलता है कि फोन के IMEI नंबर से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। ऐसे में आप फोन खरीदने का डिसीजन ले सकते हैं।

नोट- लेकिन अगर मैसेज में Invalid/Black-listed/Already-In-USe/Duplicate लिखा आए, तो फोन को बिल्कुल भी न खरीदें।

ये भी पढ़ सकते हैं..

1. फोन होल्डर का झंझट खत्म! ऑनलाइन लर्निंग-वर्कआउट-कुकिंग को आसान बनाएगा यह प्रोडक्ट; फोन को किसी भी सतह पर चिपका देगा, साइज इतना छोटा कि पॉकेट में लेकर घूम सकते है

2. देखने से पहले ही डिलीट हो चुके हैं वॉट्सऐप मैसेज तो अब नो टेंशन, इस आसान ट्रिक से मैसेज ही नहीं बल्कि डिलीट हो चुकीं मीडिया फाइल्स भी रिकवर कर पाएंगे

3. वॉट्सऐप पर किसी को गलती से भेज दिए हैं प्राइवेट मैसेज या फोटो, तो टेंशन ना लें; इन आसान तरीके से सालों पुराने मैसेज भी सभी के लिए डिलीट कर सकेंगे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
KYM ऐप या CEIR(सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर जाकर भी फोन के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

फोन का इंटरनल स्टोरेज कम होने से हो रहे हैं परेशान, तो इस ट्रिक से मेमोरी कार्ड को ही बना दें इंटरनल स्टोरेज October 05, 2020 at 03:30PM

जिन एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इंटरनल स्टोरेज 4GB, 8GB या 16GB होता है, उन्हें कई बार स्टोरेज की प्रॉब्लम फेस करना पड़ती है। फोन का इंटरनल स्टोरेज को यूजर कभी भी पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाते। स्टोरेज का आधा या एक तिहाई हिस्सा फोन के सॉफ्टवेयर अपडेशन के लिए होता है। यही वजह है कि कई बार स्टोरेज की कमी के चलते फोन में नए ऐप्स इन्स्टॉल नहीं हो पाते। यहां तक कि फोन कैमरा से वीडियो और फोटो भी क्लिक नहीं होते।

ऐसे में हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने फोन के इंटरनल स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। इस ट्रिक के लिए किसी ऐप की भी जरूरत नहीं होती, बल्कि फोन की सेटिंग से ही ये काम आसानी से हो जाता है।

फोन का इंटरनल स्टोरेज बढ़ाने की ट्रिक
इस ट्रिक से आपके फोन का इंटरनल स्टोरेज और माइक्रो SD कार्ड का स्टोरेज एक हो जाता है। मान लीजिए आपके फोन का इंटरनल स्टोरेज 4GB और मेमोरी कार्ड 32GB का है, तब फोन की टोटल मेमोरी 32GB हो जाएगी। इस ट्रिक को अप्लाई करने के बाद सभी फाइल मेमोरी कार्ड में ही सेव होगीं।

ट्रिक को ऐसे करें अप्लाई

  • फोन की Settings में जाकर Storage & USB के ऑप्शन पर टैप करें।
  • अब आपको Portable Storage का ऑप्शन में नीचे की तरफ SD कार्ड का नाम दिखेगा।
  • SD कार्ड पर टैप करें। ऐसा करने पर एक नया पेज ओपन होगा।
  • अब यहां राइट हैंड पर ऊपर की तरफ तीन डॉट दिखाई देंगे, इस पर टैप करें।
  • अब आपको 2 ऑप्शन नजर आएंगे, जिसमें आपको Settings पर टैप करना है।
  • अब आपको Format as internal के ऑप्शन पर टैप करना है।
  • अब Erase & Format ऑप्शन पर टैप करें। कार्ड के इंटरनल स्टोरेज बनने की प्रोसेस शुरू हो जाएगी।
  • इस प्रोसेस के दौरान थोड़ा वक्त लगता है, इसलिए आप फोन के बटन से छेड़छाड़ नहीं करें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
How to convert micro sd card to phone internal storage on android phone
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...