Tuesday, September 22, 2020

भारतीय यूजर्स 50 पैसे प्रति मिनट में कर पाएंगे इंटरनेशनल कॉलिंग, USA और UAE में फ्री होगी रोमिंग; जानिए प्लान से जुड़ी पूरी डिटेल September 22, 2020 at 01:29AM

रिलायंस जियो पोस्टपेड यूजर्स के लिए पोस्टपेड प्लस स्कीम के प्लान लेकर आई है। इन प्लान की कीमत 399 रुपए से शुरू है। कंपनी का कहना है कि नए जियो पोस्टपेड प्लस स्कीम में ग्राहकों को बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ एंटरटेनमेंट से जुड़ी सर्विसेज भी मिलेंगी। रिलायंस जियो के डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कहा कि जियो पोस्टपेड प्लस को लॉन्च करने के लिए इससे उपयुक्त समय नहीं हो सकता।

आकाश ने कहा कि प्रीपेड स्मार्टफोन कैटेगरी में करीब 40 करोड़ संतुष्ट ग्राहकों के विश्वास को हासिल करने के बाद कंपनी अब पोस्टपेड कैटेगरी के ग्राहकों के विश्वास को हासिल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जियो पोस्टपेड प्लस को हर पोस्टपेड ग्राहक की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इनमें कनेक्टिविटी, एंटरटेनमेंट, सस्ती इंटरनेशनल रोमिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

जियो पोस्टपेड प्लस की खास बातें

  • नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी हॉटस्टार प्लस का सब्सक्रिप्शन।
  • जियो ऐप्स के साथ 650+ लाइव टीवी चैनल, वीडियो कंटेंट, सॉन्ग और न्यूजपेपर्स।
  • फैमिली प्लान की शुरुआत 250 रुपए प्रति कनेक्शन, जिसमे 500GB रोलऑवर डाटा।
  • दुनियाभर में वाई-फाई कॉलिंग।

इंटरनेशनल प्लस

  • विदेशी यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को फर्स्ट-एवर इन फर्स्ट कनेक्टिविटी
  • USA और UAE में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग
  • भारत से 1 रुपए में वाई-फाई पर इंटरनेशनल कॉलिंग
  • इंटरनेशनल कॉलिंग (ISD) की शुरुआत 50 पैसे प्रति मिनट

जियो के इन पोस्टपेड प्लस प्लान में 399 रुपए, 599 रुपए, 999 रुपए और 1499 रुपए वाले प्लान शामिल हैं। सभी प्लान यूजर्स की जरूरत के हिसाब से इंडिविजुअल ऑफर्स और डाटा लिमिट के साथ आएंगे।

जियो पोस्टपेड प्लस प्लान को ग्राहक 24 सितंबर से जियो स्टोर से खरीद पाएंगे। इसके लिए कंपनी होम डिलिवरी भी करेगी। इन प्लान को www.jio.com/postpaid से भी खरीद पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जियो के इन पोस्टपेड प्लस प्लान में 399 रुपए, 599 रुपए, 999 रुपए और 1499 रुपए वाले प्लान शामिल हैं

एथर 450X इलेक्ट्रिक का कलेक्टर एडिशन 3 दिन बाद लॉन्च होगा, सिंगल चार्ज पर 85Km तक चलेगा; गूगल मैप जैसे कई हाईटेक फीचर्स भी मिलेंगे September 22, 2020 at 12:26AM

बेंगलुरु बेस्ड एथर एनर्जी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर 450X का कलेक्टर एडिशन 25 सितंबर को लॉन्च करेगी। कंपनी ने एथर 450X को इसी साल जनवरी में लॉन्च किया था। इसके दो वेरिएंट एथर 450X प्लस और 450X आते हैं। इसका मेन वेरिएंट ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर में आते हैं। कलेक्टर वेरिएंट की कीमत के बारे में अभी डिटेल नहीं मिली है।

एथर 450X के वेरिएंट की कीमत

वेरिएंट कीमत
450X 1.59 लाख रुपए
450X प्लस 1.49 लाख रुपए

बैटरी और रेंज
एथर 450X में 2.9kwh बैटरी पैक दिया है। इसमें 6kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी है, जो 8bhp का पावर और 26Nm टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का कहना है कि बैटरी को फुल करके 85Km तक की दूरी तय की जा सकती है। इसमें राइड और ईको के दो ड्राइविंग मोड दिए हैं। ईको मोड में ये 85 किमी और राइड मोड में 75 किमी तक चलता है। इसकी टॉप स्पीड 85km/h है। ये 0-40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड 3.3 सेकंड में पकड़ लेता है।

स्कूटर के अन्य फीचर्स

  • इसके डेशबोर्ड में 7-इंच का टचस्क्रीन स्पीडोमीटर दिया है। ये 1.3GHz स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, गूगल मैप्स को सपोर्ट करता है। मोबाइल ऐप की मदद से फोन इससे कनेक्ट किया जा सकता है।
  • इसमें एंड्रॉयड बेस्ड यूजर इंटरफेस दिया है। इसमें डार्क मोड और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर दिया गया है, जिससे राइडर मोबाइल पर आने वाले कॉल को रिसीव या कैंसल कर पाएगा।
  • इसके साथ होम चार्जर मिलता है। वहीं, कंपनी चार्जर की इंस्टॉलेशन करती है। इसके फास्ट पब्लिक चार्जर की मदद से 10 मिनट में 15km की चार्जिंग हो जाती है। वहीं, पोर्टेबल चार्जर भी उपलब्ध है।
  • इसमें 22 लीटर का बूट स्पेस, फाइंड माय स्कूटर, ऑटो टर्न ऑफ इंडिकेटर्स, साइड स्टैंड सेंसर, फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलेंगे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी का कहना है कि बैटरी को फुल करके 85Km तक की दूरी तय की जा सकती है

इसमें 8GB रैम, 128GB स्टोरेज और 6,000mAh की बैटरी मिलेगी; इसका भारत में इन 8 स्मार्टफोन से होगा मुकाबला September 21, 2020 at 10:23PM

पोको इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड बजट स्मार्टफोन पोको X3 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इसकी लॉन्चिंग का वर्चुअल इवेंट आयोजित किया था। ये स्मार्टफोन फरवरी में लॉन्च हुए पोको X2 की सफलता के बाद लॉन्च किया गया है। फोन को रैम और स्टोरेज के तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसे दो कलर में खरीद पाएंगे। इसकी सेल फ्लिपकार्ट पर होगी।

पोको X3 की कीमत और अवेलेबिलिटी

वैरिएंट कीमत
6GB + 64GB 16,999 रुपए
6GB + 128GB 18,499 रुपए
8GB + 128GB 19,999 रुपए

फोन को कोबाल्ट ब्लू और शैडो ग्रे कवर वैरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इसकी पहली सेल 29 सितंबर को 12pm पर फ्लिपकार्ट पर होगी।

पोको X3 का स्पेसिफिकेशन

  • फोन में डुअल-नैनो सिम इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, ये एंड्रॉयड 10 बेस्ड MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 6.67-इंच फुल HD+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया है। स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर के साथ 8GB तक LPDDR4X रैम दी है। गेमिंग के लिए इसमें एड्रेनो 618 जीपीयू मिलेगा।
  • फोन में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप किया गया है। इसमें 64-मेगापिक्सल Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर f/1.73 लेंस, 13-मेगापिक्सल 119-डिग्री वाइड-एंगल f/2.2 लेंस, 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर f/2.4 लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर f/2.4 लेंस दिया है। सेल्फी के लिए इसमें 20-मेगापिक्सल सेंसर f/2.2 लेंस दिया है, जो पंच होल डिस्प्ले में फिक्स किया गया है।
  • फोन में 128GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ, 4G, GPS/ A-GPS, 3.5mm हेडफोन जैक, USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलेंगे। फोन में 6,000mAh बैटरी मिलेगा, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

भारतीय बाजार में इनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में इस स्पेसिफिकेशन वाले स्मार्टफोन की लिस्ट लंबी है। ऐसे में पोको X3 का जिन स्मार्टफोन से मुकाबला हो सकता है, उनकी लिस्ट हम बात रहे हैं।

स्मार्टफोन वैरिएंट कीमत
वीवो Y50 8GB + 128GB 16,990 रुपए
ओप्पो K1 6GB + 64GB 16,900 रुपए
सैमसंग गैलेक्सी A21s 6GB + 64GB 16,499 रुपए
सैमसंग गैलेक्सी M40 6GB + 128GB 16,369 रुपए
टेक्नो कैमन 15 प्रो 6GB + 128GB 16,450 रुपए
रेडमी नोट 7 प्रो 6GB + 64GB 15,989 रुपए
रेडमी नोट 9 6GB + 128GB 16,249 रुपए
नोकिया 5.3 एंड्रॉयड वन 6GB + 64GB 15,499 रुपए


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसकी पहली सेल 29 सितंबर को 12pm पर फ्लिपकार्ट पर होगी

लेह-लद्दाख के पथरीले रास्ते से लेकर हिमाचल की ऊंची चढ़ाई तक, इन 5 अपकमिंग क्रजूर बाइक से कर पाएंगे कैसा भी सफर; देखें आपके लिए कौन सी बेहतर September 21, 2020 at 10:01PM

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा है, जिसने निर्माताओं को सीमित नए वाहनों को लॉन्च करने के लिए मजबूर कर दिया है। दोपहिया बाजार भी इससे बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है, लगभग सभी नए मोटरसाइकिल की लॉन्चिंग में देरी हो रही है। हालांकि, लॉकडाउन खुलने के बाद अब चीजें बेहतर हो रही हैं और हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही नए उत्पाद लॉन्च होंगे।
दिलचस्प बात यह है हाल के कुछ वर्षों में मोटरसाइकिल बाजार काफी परिपक्व हो गया है। मोटरसाइकिल टूरिंग कम्युनिटी बढ़ रही है, जिसे निर्माताओं ने नोटिस कर लिया है। ऐसे में रॉयल एनफील्ड, होंडा, सुजुकी और यहां तक ​​कि टीवीएस जैसे ब्रांडों से भारतीय बाजार में अब कुछ नई क्रूजर मोटरसाइकिलें लॉन्च करने के लिए तैयार हैं।

1. रॉयल एनफील्ड मिटीओर 350 (Royal Enfield Meteor 350)

  • रॉयल एनफील्ड जल्द ही भारतीय बाजार में थंडरबर्ड के रिप्लेसमेंट के तौर पर मिटीओर 350 को लॉन्च करने वाली है। पहले इसकी इस साल की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद थी, लेकिन महामारी की वजह से इसमें देरी हो गई। मोटरसाइकिल को फिलहाल अक्टूबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह तीन वैरिएंट- फायरबॉल, स्टेलर और सुपरनोवा में उपलब्ध होगी।
  • मिटीओर, रॉयल एनफील्ड के नेक्स्ट-जनरेशन 350 सीसी इंजन के साथ डेब्यू करेगी। इस नई मोटर में SOHC सेटअप की सुविधा होगी, न कि पहले की तरह पुशरोड-टाइप आर्किटेक्चर। इससे स्मूथ पॉवर डिलीवरी मिलेगी और कम कंपन उत्पन्न होगी। नया पॉवरप्लांट अधिकतम 20.2 हॉर्स पावर की ताकत और 27 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा और इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स में जोड़ा जाएगा।

2. होंडा रिबेल (Honda Rebel)

  • 2017 के बाद से ही होंडा भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड प्रतिद्वंद्वी को लॉन्च करने की योजना बना रही है। अब, ऐसा लगता है कि कंपनी अंततः उस योजना को पूरा करने के लिए तैयार है। हाल ही में होंडा ने एक ऑडियो क्लिप के माध्यम से एक नई मोटरसाइकिल को टीज किया। इस नई मोटरसाइकिल का एक रेट्रो-स्टाइल क्रूजर मोटरसाइकिल होने का अनुमान है, या तो होंडा रिबेल 300 या रिबेल 500।
  • रेबेल 300 में CB300R के समान 286 सीसी इंजन होगा, लेकिन इसे बेहतर लो-रेंज टॉर्क देने के लिए तैयार किया गया है। पावर आउटपुट की बात करें तो इसमें 27 एचपी का पावर और 27 एनएम का टॉर्क मिलने की उम्मीद है। रिबेल 500 के लिए यह पावर आउटपुट 47.1 एचपी और 43.3 एनएम हो सकता है। दोनों इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स मिल सकते हैं।

3. सुजुकी इंट्रूडर 250 (Suzuki Intruder 250)

  • इस साल की शुरुआत में, इंट्रूडर 250 की पेटेंट इमेज इंटरनेट पर वायरल होने शुरू हो गई थी। इन तस्वीरों के अनुसार, दिखने में तो 250 सीसी मॉडल 150 सीसी मॉडल की तरह ही दिखता है, जिसमें हैवी फेयरिंग और लंबी-आरामदायक सीट है। हालांकि, एग्जॉस्ट सिस्टम नया मिलेगा। 150 सीसी मॉडल पर मिलने वाले शॉर्ट और बल्की यूनिट की जगह 250 सीसी मॉडल में सिंपल और राउंड डिजाइन एग्जॉस्ट यूनिट मिलेगा।
  • 250 सीसी मॉडल में मिलने वाले इंस्ट्रूमेंट कंसोल, राइडिंग एर्गोनॉमिक्स भी 150 सीसी मॉडल के समान ही होंगे। इंट्रूडर 250 के इंजन जिक्सर 250 की तरह ही होगा। यानी इसमें सिंगल-सिलेंडर 249 सीसी इंजन होगा, जो 26.5 एचपी का मैक्सिमम पावर और 22.2 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा, जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

4. टीवीएस जेपेलिन (TVS Zeppelin)

  • टीवीएस जेपेलिन को दो साल पहले 2018 ऑटो एक्सपो में पहली बार शोकेस किया गया था। तब से, मोटरसाइकिल प्रोडक्शन की अनिश्चित स्थिति में फंस गया है। कंपनी का कहना है कि बाजार में मंदी के बावजूद कंपनी परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलों पर फोकस करेगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारत की सड़कों पर जेपेलिन का प्रोडक्शन वर्जन जल्द ही देखने को मिल सकता है, शायद 2021 तक।
  • इस साल की शुरुआत में, टीवीएस ने अपकमिंग मोटरसाइकिल के लिए 'Ronin' नाम का ट्रेडमार्क बनाया था। कई स्रोतों ने दावा किया कि यह जेपेलिन कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन नेम भी हो सकता है। कॉन्सेप्ट बाइक में 220 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा था, जो 20 एचपी और 18.5 एनएम का पावर आउटपुट जनरेट करता था, इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। उम्मीद करते हैं कि प्रोडक्शन मॉडल का इंजन बड़ा होगा।

5. रॉयल एनफील्ड अपकमिंग 650 सीसी क्रूजर (KX 650) [Royal Enfield’s upcoming 650cc cruiser (KX 650)]

Image Credits: Google/Karthick Jay

  • हाल ही में, एक पूरी तरह से नई रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल को भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया। यह नई बाइक मिटीओर के विपरीत एक लो-स्लंग क्रूजर थी, जिसका डिजाइन कुछ हद तक KX 838 बॉबर कॉन्सेप्ट के डिजाइन से प्रेरित था, जिसे EICMA 2018 में शोकेस किया गया था। कॉन्सेप्ट बाइक के विपरीत जिसमें वी-ट्विन इंजन था, टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किए गए मॉडल में एक पैरेलल-ट्विन इंजन था। ।
  • उम्मीद की जा रहा है कि इसका पॉवरप्लांट इंटरसेप्टर और जीटी 650 के समान ही होगा, बिना किसी अलग ट्यूनिंग के। पीक पावर और टॉर्क का आंकड़ा 47 एचपी और 52 एनएम होगा, और यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। टेस्ट मॉडल में अपकमिंग मिटीओर 350 के समान लोप-साइडेड ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर था, जिसका अर्थ है कि इसमें ब्लूटूथ-इनेबल्ड नेविगेशन सिस्टम का सपोर्ट भी मिलेगा।


ये भी पढ़ सकते हैं

1. SUV खरीदने का है प्लान, तो थोड़ा इंतजार करिए, बाजार में जल्द आ रही हैं भारतीय कंपनियों की ये नई 5 दमदार एसयूवी

2. किआ सोनेट और हुंडई वेन्यू की मुश्किलें बढ़ेंगी! क्योंकि अगले 12 महीने में लॉन्च होंगी ये पांच नई सब-कॉम्पैक्ट-एसयूवी, कीमत 10 लाख से कम

3. कॉलेज में इम्प्रेशन जमाना हो या करनी हो ऑफरोडिंग, 136Kmph तक की रफ्तार से दौड़ती हैं ये 7 मोटरसाइकिल, कीमत सवा लाख भी नहीं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From TVS Zeppelin To Royal Enfield 650cc, These 5 Upcoming Cruiser Motorcycles With Powerful Engines Soon To be Launched In India
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...