Monday, October 12, 2020

हीरो ने ग्लैमर का नया ब्लेज एडिशन लॉन्च किया, इसमें स्मार्टफोन चार्जिंग की सुविधा मिलेगा; जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में October 12, 2020 at 02:57AM

हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर बाइक ग्लैमर का नया ब्लेज एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को फेस्टिवल सीजन को देखते हुए उतारा है। इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 72,200 रुपए है। वहीं, इसमें कई एडवांस फीचर्स मिलेंगे। बाइक को मैट वर्नियर ग्रे कलर और फंक-लाइम येलो ग्राफिक्स के साथ लॉन्च किया गया है।

इंजन का दम
हीरो ग्लैमर ब्लेज में 125cc का BS6 इंजन दिया है जो कि एक्ससेंस प्रोग्राम फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। यह इंजन 7500 Rpm पर 10.7 BHP की पावर और 6000 Rpm पर 10.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी की i3S (आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम) और ऑटो सेल टेक्नोलॉजी के साथ ब्लेज परफॉर्मेंस और कम्फर्ट के साथ आती है।

बाइक के फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक मिलेगा। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180mm है। बाइक रियल रोड प्रेजेंस के साथ राइडिंग कंफर्ट देती है। खास बात है कि बाइक में हैंडल पर यूएसबी चार्जर और साइड स्टैंड इंडीकेटर दिया गया है। यानी लंबी यात्रा करने वाला राइजर को अब स्मार्टफोन चार्जिंग की टेंशन नहीं सताएगी।

नए एडिशन से युवाओं के ऑप्शन मिला
इस बाइक को लेकर हीरो मोटोकॉर्प के सेल्स और आफ्टर सेल्स के हेड नवीन चौहान ने कहा, ''ग्लैमर देशभर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ऐसा ब्रांड जो स्टाइल और परफॉर्मेंस को लीड करता है। बीते दिनों लॉन्च हुई नई ग्लैमर को लेकर ग्राहकों की सकारात्मक फीडबैक मिला है। अब इस बाइक के नए एडिशन के साथ ये ब्रांड देश में युवाओं को और ज्यादा पसंद आएगा।''

दूसरी तरफ, हीरो मोटोकॉर्प के स्ट्रेटजी हेड मालो ले मासोन ने कहा, ''आगामी फेस्टिव सीजन आने से पहले हमारे पास टू-व्हीलर्स की मजबूत लाइन-अप है। नई ग्लैमर ब्लेज एक हाई ऑन एनर्जी एडिशन है जो कि युवाओं को सबसे ज्यादा पसंद आएगी।''

हीरो ग्लैमर के सभी एडिशन की कीमत

मॉडल कीमत
ग्लैमर (सेल्फ स्टार्ट, ड्रम ब्रेक, अलॉय व्हील) 71,000 रुपए
ग्लैमर (सेल्फ स्टार्ट, डिस्क ब्रेक, अलॉय व्हील) 74,500 रुपए
ग्लैमर ब्लेज एडिशन 72,200 रुपए


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाइक में हैंडल पर यूएसबी चार्जर और साइड स्टैंड इंडीकेटर दिया गया है

6 TV मॉडल के साथ आईटेल ने टीवी सेगमेंट में की एंट्री, तो पहली बार वनप्लस टीवी फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध, जानिए कीमत-फीचर्स October 11, 2020 at 11:52PM

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बनाने वाली कंपनी आईटेल ने अब टीवी सेगमेंट में एंट्री कर ली है। कंपनी ने 6 अफोर्डेबल टीवी लॉन्च किए हैं, जिसमें 32 इंच से 55 इंच तक के मॉडल शामिल हैं। अपने मेक-इन-इंडिया इनिशिएटिव के तहत कंपनी ने इन टीवी का निर्माण भारत में ही किया है। कीमत के हिसाब से टीवी I-सीरीज, A-सीरीज और C-सीरीज में उपलब्ध है। चलिए बात करते हैं इन टीवी की कीमत और फीचर्स के बारे में...

I-सीरीज 55 इंच 4K UHD I5514IE 34499 रुपए
43 इंच 4K UHD I4310IE 24499 रुपए
43 इंच FHD I4314IE 21999 रुपए
32 इंच HD ready I32101IE 11999 रुपए
C-सीरीज C3210IE HD Internet TV 9499 रुपए
A-सीरीज A3210IE Soundbar LED TV 8999 रुपए
  • I-सीरीज की 55 इंच 4K UHD I5514IE टीवी में अल्ट्रा स्लिम और बेजल-लेस डिजाइन के साथ सुपर ब्राइट डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा इसमें डॉल्बी ऑडियो के साथ 20W का साउंड आउटपुट मिलेगा। थिएटर एक्सपीरियंस के लिए इसमें इलेक्ट्रोअकुस्टिक साउंड टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। टीवी 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज आता है। यह स्मार्ट ओएस 9.0 पर काम करता है। इसमें यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो जैसे प्री-लोडेड ऐप्स मिल जाते हैं। इसमें आईटेलकास्ट फीचर मिलता है, जिससे फोन-टैबलेट या लैपटॉप का कंटेंट सीधे टीवी स्क्रीन पर देखा जा सकता है।
  • इसके अलावा 4K UHD I4310IE, FHD I4314IE और HD ready I32101IE तीनों में ही फ्रेम-लेस डिजाइन, A+ ग्रेड पैनल मिलता है। इसमें 1GB रैम और 8GB का स्टोरेज है और ये स्मार्ट ओएस 9.0 पर काम करते हैं। इनमें भी आईटेलकास्ट फीचर मिल जाता है। टीवी डॉल्बी-ऑडियो साउंड विद 20W स्पीकर, ओवर-वोल्टेज प्रोटेक्शन और यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो जैसे प्री-लोडेड ऐप्स से लैस हैं।
  • C3210IE HD इंटरनेट टीवी में 32 इंच पैनल है, जो 1366*768 पिक्सल रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश्ड रेट के साथ आता है। इसमें भी 20W साउंड आउटपुट के साथ इलेक्ट्रोअकुस्टिक साउंड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई का फीचर मिलता है।
  • A3210IE साउंडबार एलईडी टीवी एचडी-रेडी टीवी है और अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले के साथ आता है। टीवी में 16W का साउंड आउटपुट और बिल्ट-इन मल्टी सिनारियो साउंड इफेक्ट मिल जाता है।

अब फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकेंगे वनप्लस टीवी

  • वनप्लस आखिरकार देश में अमेजन से आगे बढ़ रहा है। ब्रांड कई साल पहले से अमेजन पर ही अपने प्रोडक्ट बेचता आ रहा है लेकिन अब वनप्लस के प्रोडक्ट अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध होंगे। ग्राहक अब वनप्लस टीवी Y-सीरीज फ्लिपकार्ट के माध्यम से भी खरीद पाएंगे। यह पहली बार होगा जब वनप्लस टीवी अमेजन और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अन्य प्लेटफार्म पर देश में उपलब्ध होगा।
  • वनप्लस स्पष्ट रूप से अब अमेजन के बाहर अपने पार्टनर रिलेशन का निर्माण करना चाहता है। अभी के लिए, वनप्लस फ्लिपकार्ट पर Y-सीरीज टीवी की बिक्री करेगा, जिसमें दो मॉडल शामिल हैं। आप 12-इंच एचडी और 43-इंच की फुल एचडी Y-सीरीज टीवी 12 अक्टूबर से खरीद पाएंगे।
  • इसके अलावा, टीवी फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल का भी हिस्सा होंगे। 32 इंच और 43 इंच का टीवी क्रमशः 14,999 रुपए और 24,999 रुपए में बिकेगा। लेकिन बिक्री के दिनों में, खरीदारों को दोनों टीवी पर 1,000 रुपए की छूट मिलती है। जिसका मतलब है कि आप इन्हें 13,999 रुपए और 23,999 रुपए में खरीद पाएंगे। इसके अलावा भी कई बैंकों के कैशबैक बेनेफिट भी ले पाएंगे।
  • Y-सीरीज टीवी में बेजल-लेस डिस्प्ले मिलता है। जैसा कि हमने बताया, Y-सीरीज टीवी दो आकारों में 32-इंच और 43-इंच में मिलता है। दोनों ही वैरिएंट 93 प्रतिशत DCI-PR कलर गामट के साथ आते हैं। ये टीवी OxygenOS वर्जन पर चलता है जो एंड्रॉयड टीवी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यही कारण है कि इसमें वॉयस कंट्रोल के लिए गूगल असिस्टेंट, ऐप्स के लिए गूगल प्ले और क्रोमकास्ट मिल जाता है। इसमें डॉल्बी ऑडियो तकनीक के साथ 20W स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं और इन-हाउस सुविधाएं जैसे वनप्लस कनेक्ट और बहुत कुछ शामिल हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
I-सीरीज में चार टीवी मॉडल उपलब्ध हैं, टॉप मॉडल की कीमत 34499 रुपए है।

इस त्योहार अपनों को गिफ्ट करें लो बजट वाले ये 10 पावरफुल स्मार्टफोन, 4G नेटवर्क के साथ ट्रिपल रियर कैमरा तक मिलेगा; कीमत भी 5000 रुपए से कम October 11, 2020 at 10:11PM

इस फेस्टिवल सीजन में आप अपने माता-पिता, भाई-बहन, रिश्तेदार, दोस्त या किसी काम करने वाले को स्मार्टफोन गिफ्ट करने का प्लान बना रहे हैं, तब हम आपको कम कीमत वाले 10 एंड्रॉयड स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं। इन सभी स्मार्टफोन को सिलेक्शन हमने ई-कॉमर्स फ्लेटफॉर्म से किया है। खास बात है कि कम कीमत के बाद भी ये कई एडवांस फीचर्स से लैस हैं। इन फोन के खरीदने के लिए आपको 5000 रुपए भी खर्च नहीं करने होंगे।

फेस्टिवल सेल के चलते इनमें से कई स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, इन पर बैंक ऑफर्स के चलते कैशबैक जैसे फायदे भी मिलेंगे। वहीं, इन्हें नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। कुछ फोन की EMI तो 150 रुपए से शुरू है।

इन स्मार्टफोन की खासियत

  • इन सस्ते स्मार्टफोन के कुछ मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा तक मिलेगा, जिससे आप बेहतर फोटोग्राफी कर पाएं। वहीं, सेल्फी या वीडियो चैटिंग के लिए फ्रंट कैमरा भी दिया है।
  • ये स्मार्टफोन 4G नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं। ऐसे में आप जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया या किसी भी 4G नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • कुछ स्मार्टफोन में डुअल 4G सिम के साथ मेमोरी कार्ड भी इन्स्टॉल कर सकते हैं। वहीं, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर तक दिया है।

1. जिफो आईस्मार्ट 58i 4G


इस स्मार्टफोन में 5.5-इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। फोन में 1.3GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया है। इसमें 2GB रैम और 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5MP ट्रिपल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 2MP फ्रंट कैमरा दिया है। इसमें 3000mAh की बैटरी दी है।

2. आईकॉल K800


स्मार्टफोन में 5.5-इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 480x960 पिक्सल है। फोन में 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया है। इसमें 2GB रैम और 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5MP डुअल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 2MP फ्रंट कैमरा दिया है। इसमें 2500mAh की बैटरी दी है।

3. आईस्मार्ट i1 इपिक


स्मार्टफोन में 5.5-इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। फोन में 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया है। इसमें 2GB रैम और 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5MP ट्रिपल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 2MP फ्रंट कैमरा दिया है। इसमें 2800mAh की बैटरी दी है।

4. कूलपैड मेगा 5C


स्मार्टफोन में 5.45-इंच का फुल डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x720 पिक्सल है। फोन में 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया है। इसमें 1GB रैम और 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5MP रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिया है। इसमें 2500mAh की बैटरी दी है।

5. विजफोन WP003


स्मार्टफोन में 5.5-इंच का फुल डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। फोन में 1.3GHz क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया है। इसमें 2GB रैम और 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिया है। इसमें 2400mAh की बैटरी दी है।

6. टशन TS-981


स्मार्टफोन में 5.1-इंच का फुल डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1280x720 पिक्सल है। फोन में 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया है। इसमें 2GB रैम और 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 1MP रियर कैमरा और सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा दिया है। इसमें 2800mAh की बैटरी दी है।

7. रिंगमी ME 10 प्रो


स्मार्टफोन में 5.99-इंच का फुल डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1980x1080 पिक्सल है। फोन में 1.3GHz क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया है। इसमें 2GB रैम और 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 64GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5MP ट्रिपल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिया है। इसमें 2800mAh की बैटरी दी है।

8. जूम Me M2


स्मार्टफोन में 5.0-इंच का फुल डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 960x480 पिक्सल है। फोन में 1.3GHz क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया है। इसमें 1GB रैम और 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5MP रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 2MP फ्रंट कैमरा दिया है। इसमें 2400mAh की बैटरी दी है।

9. सैमसंग गैलेक्सी M01 कोर


इस स्मार्टफोन में 5.3-इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1480 x 720 पिक्सल है। फोन में 1.5GHz मीडियाटेक MT6739WW क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया है। इसमें 1GB रैम और 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया है। इसमें 3000mAh की बैटरी दी है।

10. जेन एडमायर नियो+


इस स्मार्टफोन में 4.5-इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 480x854 पिक्सल है। फोन में 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया है। इसमें 1GB रैम और 8GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5MP रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 2MP फ्रंट कैमरा दिया है। इसमें 2000mAh की बैटरी दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Affordable Android Smartphones Under Rs. 5000 For Diwali 2020 Gifts

13 अक्टूबर को वीवो V20, 14 को वनप्लस नॉर्ड का स्पेशल एडिशन तो 15 को 108MP कैमरे वाला शाओमी का नया स्मार्टफोन होगा लॉन्च October 11, 2020 at 09:49PM

13 अक्टूबर को एपल अपना 'Hi, Speed' होस्ट करने वाली है, उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में कंपनी अपने नए आईफोन मॉडल लॉन्च करेगी। अब ऐसे में चीनी कंपनियां भी कहां पीछे रहने वाली थीं। शाओमी, वीवो और वनप्लस भी भारत में अपने नए फोन बैक-टू-बैक लॉन्च कर रही हैं। चलिए बात करते हैं इन अपकमिंग फोन्स के बारे में...

13 अक्टूबर: वीवो V20

  • मंगलवार को वीवो नया स्मार्टफोन V20 लॉन्च करेगी। लीक स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, फोन में दमदार कैमरा सेटअप मिलेगा, जो प्रोफेशनल फोटोग्राफी लवर्स को अपनी ओर आकर्षित करेगा। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि फोन की कीमत 30 हजार के अंदर हो सकती है, हालांकि वास्तविक कीमत की जानकारी तो लॉन्चिंग के बाद ही मिल पाएगी।
  • फोन में 7.38 एमएम मैट ग्लास डिजाइन, 4K सेल्फी वीडियो रिकॉर्डिंग, आई ऑटोफोकस वीडियो समेत कई दिलचस्प फीचर्स देखने को मिलेंगे। फोन में 6.44 इंच का एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले विद वॉटरड्रॉप नॉच मिलने की भी उम्मीद है।

14 अक्टूबर: वनप्लस नॉर्ड स्पेशल एडिशन

  • पिछले महीने वनप्लस ने 8T को भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था, जिसमें कई नए डिजाइन एलीमेंट्स जोड़े गए थे। ऑफिशियल टीजर के मुताबिक, वनप्लस अब नॉर्ड का स्पेशल एडिशन लॉन्च करने की तैयारी में है।
  • कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट और अमेजन के मुताबिक, कंपनी नॉर्ड में नया कलर वैरिएंट जोड़ेगी, जो सैंडस्टोन फिनिश के साथ आएगा। कलर चारकोल ग्रे की तरह होगा और इसमें वैसी ही फिनिश देखने को मिलेगी जैसी वनप्लस 5T स्टार वॉर्स एडिशन में थी।

15 अक्टूबर: एमआई 10T सीरीज

  • शाओमी अपने एमआई सब-ब्रांड के तहत नया एमआई 10T सीरीज 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। ऑफिशियल साइट पर जारी टीजर पेज के मुताबिक, फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा और 144 हर्टज़ इंटेलीजेंट डिस्प्ले मिलेगा, जोकि अल्ट्रा-स्मूद फ्लैगशिप डिस्प्ले होगा।
  • कंपनी की कहना है कि यह इंडस्ट्री का पहला कंटेंट अवेयर एडॉप्टिप सिंक डिस्प्ले होगा। फोन स्नैपड्रैगन 865G प्रोसेसर पर काम करेगा और इसमें बड़ी बैटरी मिलेगी। बैटरी कितनी क्षमता की होगी, इसे लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई सफाई नहीं दी है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vivo V20 To Be Launched On October 13, Special Edition of OnePlus Nord To Be Launched On 14 October and Mi 10T Series 5G To Be Launched On 15 October
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...