
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गैजेट डेस्क. इंस्टेट फोटो शेयरिंग साइट स्नैपचैट ने नया कैमियो फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यह डीपफेक टेक्नोलॉजी से ही इंस्पायर्ड है। इस फीचर के जरिए यूजर वीडियो और जिफ में अपने चेहरे का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह सुविधा स्नैपचैट में दिए गए प्री लिस्टेड वीडियो और जिफ में ही काम करेगा। इसे सिर्फ मनोरंज के लिए तैयार किए गया है। कंपनी ने सोमवार से इसे ऑधिकारिक तौर पर रोल आउट करना शुरू कर दिया है।
यह फीचर विवादों में रहे डीप फेक टेक्नोलॉजी से ही मिलता जुलता है, जिसमें फेक वीडियो बनाने की सुविधा मिलती थी। हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फीचर सिर्फ चुनिंदा वीडियो में ही काम कर पाएगा। कंपनी ने बताया कि ऐप में अलग-अलग कैटेगरी के 150 वीडियो दिए गए हैं। यूजर सिर्फ इन्हीं वीडियो और जिफ में इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे ताकि कोई भी किसी की तस्वीरों का गलत इस्तेमान न कर सके। कंपनी ने बताया कि यूजर इस बात को भी सुनिश्चित कर सकेगा कि कैमियो सेल्फी और वीडियो को कौन देख सके। इसके लिए एवरीवन, माय फ्रेंड्स, ओनली मी जैसे ऑप्शन मिलेंगे।
गैजेट डेस्क. कोरियन कंपनी सैमसंग कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2020) में कई प्रोडक्ट्स शोकेस करने वाली है। इस बार कंपनी का फोकस न्यू टेक्नोलॉजी वाले टेलीविजन और गेमिंग मॉनिटर पर है। एक टीवी की खास बात है कि इसे वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल मूव किया जा सकेगा। वहीं, दूसरी छोटे-छोटे ब्लॉक में आएगी, जिसे यूजर अपने हिसाब से रिसाइज कर पाएंगे। इवेंट में सैमसंग के इन्हीं प्रोडक्ट्स पर एक नजर डालते हैं...
सैमसंग सेरो टेलीविजन
सैमसंग अपने नए वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल घूमने वाले सेरो टीवी की ऑफिशियली लॉन्चिंग इवेंट में कर सकती है। इसमें 43-इंच की वर्टिकल स्क्रीन दी है। रिमोट की मदद से इसे होरिजोंटल भी कर सकते हैं। वहीं, स्मार्टफोन से कनेक्ट होने के बाद भी इसका मूवमेंट कर पाएंगे। इस टीवी का एक्सपीरियंस बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन की तरह होगा। इसमें 4.1 चैनल, 60 वॉट के हाई-इंड स्पीकर दिए गए हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 12,500 पाउंड (लगभग 11.50 लाख रुपए) तय की है। ऐसा माना जा रहा है कि लॉन्चिंग के बाद इसकी बिक्री सबसे पहले कोरियन बाजार में की जाएगी।
सैमसंग QLED 8K टेलीविजन
कंपनी नया QLED 8K (7680×4320 पिक्सल) रेजोल्यूशन टेलीविजन Q950 भी लॉन्च करने वाली है। इस में स्क्रीन एरिया 99 प्रतिशत होगा। यानी ये कंपनी का पहला बेजललेस टीवी भी है। इसे तीन स्क्रीन साइज 65-इंच, 75-इंच और 85-इंच में लॉन्च किया जाएगा। ये 15mm पतला है। टीवी में क्वालकॉम प्रोसेसर 8K, वर्चुअल 5.1 चैनल सराउंड-साउंड, ऑब्जेक्ट ट्रेकिंग साउंड प्लस, सैमसंग के इंटीग्रेटेड ऑफिशियल वर्चुअल असिस्टेंट बिक्सवाय, गूगल असिस्टेंट, अमेजन एलेक्सा और डिजिटल बटलर जैसे फीचर्स मिलेंगे। टीवी के साइड में ही स्पीकर ग्रिल दी है।
सैमसंग माइक्रो LED टेलीविजन
सैमसंग ने बीते साल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2019) में माइक्रो LED टेलीविजन पेश किया था। वहीं, इसके एडवांस फॉर्मेट को दिसंबर 2019 में 'द वॉल' के नाम से पेश किया था। ऐसे में इस टीवी को इस बार लॉन्च किया जा सकता है। 4K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करने वाला ये टीवी छोटी-छोटी LED से बना है। यानी इस टीवी के साइज यूजर अपने हिसाब से एडजेस्ट कर सकता है। इसमें जितनी प्लेट्स लगती जाएंगी साइज उतना बड़ा हो जाएगा। इसमें लाखों रेड, ग्रीन और ब्लू माइक्रोस्कोपिक LED चिप लगाई हैं।
सैमसंग के कर्व्ड गेमिंग मॉनिटर
इवेंट में कंपनी नए ओडिसी G9 और G7 गेमिंग मॉनिटर भी लॉन्च करेगी। G9 मॉडल को 49-इंच स्क्रीन और G7 मॉडल को 32-इंच और 27-इंच स्क्रीन साइज में लॉन्च किया जाएगा। दोनों मॉनिटर में एक्सट्रीम कर्व्ड होंगे। इनमें हाई परफॉर्मेंस 1000R कर्वचरस्टनिंग QLED पिक्चर क्वालिटी मिलेगी। ये NVIDIA G-SYNC और एडॉप्टिव सिन्क्रॉनाइज DP1.4 को सपोर्ट करते हैं। G9 दुनिया का पहला डुअल क्वाड हाई-डेफिनेशन (DQHD; 5120×1440 रेजोल्यूशन) 240Hz रेपिड रिफ्रेश रेट, 1ms रिसपॉन्श टाइम, 32:9 आसपेक्ट रेशो गेमिंग मॉनिटर भी है।
सोशल मीडिया डेस्क.जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा के बाद से ही ट्विटर पर जेएनयू ट्रेंड में है। ट्विटर के टॉप-10 ट्रेंड्स में से 7 हैशटैग जेएनयू से जुड़े ट्रेंड कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सबसे ज्यादा ट्वीटस #JNUViolence (3 लाख 71 हजार) पर आए। जानिए ट्वीटर पर जेएनयू को लेकर क्या चल रहा है।
ये 7 हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे
#JNUattack
3 लाख 20+ टवीट्स
#LeftAttacksJNU
1 लाख 73 हजार+ टवीट्स
#JNUViolence
3 लाख 71 हजार + टवीट्स
#ResignAmitShah
28 हजार + टवीट्स
#JNUUnderAttack
58 हजार + टवीट्स
#ShutDownJNU
44 हजार + टवीट्स
#LeftKillingJNU
6968 टवीट्स
(आंकड़े खबर लिखे जाने (6 जनवरी, दोपहर 12.30 बजे) तक के)
जेएनयू से जुड़े ये वीडियो भी ट्रेंड कर रहे....
नई दिल्ली.दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी ह्युंडई अपनी फैमिली कार सैंट्रो के बीएस6 वर्जन पर काम कर रही है और जल्द ही इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अब इस कार के बीएस-6 वर्जन के बारे में नई जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक कार के बीएस-6 वर्जन में 1.1 लीटर इंजन दिया जाएगा जो मौजूदा मॉडल में भी इस्तेमाल किया जाएगा। कार के मौजूदा मॉडल की कीमत 4.29 से 5.78 लाख रुपए है। बीएस6 मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल से 15,000 से 20,000 रुपए तक ज्यादा हो सकती है।
हालांकि कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कार की डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कार का व्हीलबेस 2,400 एमएम और व्हील 14 इंच के हैं।
गैजेट डेस्क. विकिपीडिया पर यूजर्स नॉलेज और इंफॉर्मेशन पाने के अलावा उन सब्जेक्ट्स के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिनके बारे में वे पहले जानते नहीं थे। इसके लिए कुछ टूल्स की मदद लेकर पसंदीदा विषय चुनकर पढ़े जा सकते हैं। इसके होम पेज पर प्रतिदिन फीचर्ड आर्टिकल्स व खबरों में लोकप्रिय टॉपिक्स पब्लिश होते हैं। विकिपीडिया अकाउंट बनाकर आप भी अपनी रुचि के अनुसार पेजेज को छांटकर बाद के लिए सेव कर सकते हैं।
विकी गुड आर्टिकल (ट्विटर) :विकिपीडिया ने रीडर्स के लिए गुड आर्टिकल्स की लिस्ट बनाई है। इसके लिए आप ट्विटर पर विकी गुड आर्टिकल बॉट को फॉलो कर सकते हैं। नापसंद टॉपिक्स को हटाने के लिए किसी अच्छे आर्टिकल को इन 6 फैक्टर्स के आधार पर चुन सकते हैं- वैल रिटन, वेरिफाएबल, ब्रॉड कवरेज, न्यूट्रल, स्टेबल और इलस्ट्रेटेड। किसी भी एंट्री का 'गुड आर्टिकल' स्टेटस तब खत्म हो जाता है जब वह इसका एक फीचर्ड आर्टिकल बन जाती है।
कॉपरनिकस (वेब) :यह टूल, गूगल मैप्स व विकिपीडिया का एक मिक्स है जो वर्ल्ड मैप ब्राउज करने और उसके बारे में नई बातें जानने का दिलचस्प जरिया है। चाहे हिस्ट्री हो या ज्योग्राफी या करंट इवेंट्स, गूगल अर्थ के बाद यह सबसे अच्छा मैप-बेस्ड एक्सपीरिएंस देता है। इस मैप के अंदर विकिपीडिया के रुचिपूर्ण आर्टिकल्स से कई पिन्स डाले गए हैं। आपको इस तरह के पिन्स मिलेंगे - इथोपिया में इथोपियन एयरलाइन्स फ्लाइट 302 आदि।
वीकलीपीडिया (वेब) :इस वीकली लिस्ट या न्यूजलेटर डाइजेस्ट में वे आर्टिकल्स शामिल होते हैं जिनमें पिछले हफ्ते के अंदर सबसे ज्यादा बदलाव आए हों। विकिपीडिया के ओपन-सोर्स टूल्स के माध्यम से किसी भी आर्टिकल में ये बदलाव देखे जा सकते हैं। इन बदलावों को ट्रैक करते हुए वीकलीपीडिया किसी भी हफ्ते सबसे ज्यादा संपादित 20 आर्टिकल्स को न्यूजलेटर में बदल देता है। वीकलीपीडिया इन 20 आर्टिकल्स के अलावा विकिपीडिया पर दूसरी एक्टिविटीज को भी ट्रैक करता है जैसे टॉप 5 डिस्कशंस और वीक में क्रिएट 10 न्यू टॉप आर्टिकल्स।
विकिट्वीक्स (क्रोम एक्सटेंशन) :इसकी मदद से आप विकिपीडिया के स्पेस के ज्यादा प्रभावी इस्तेमाल के लिए कुछ कॉस्मेटिक बदलाव कर सकते हैं। इससे विकिपीडिया के किसी भी पेज को बेहतर रीडिंग के लिए ऑप्टिमाइज किया जा सकता है, खासकर जब उसमें टेबल्स, चार्ट्स या इमेजेज हों। हालांकि अब विकिपीडिया ने इसे अपना ऑफिशियल फीचर बना दिया है। विकिट्वीक्स की दूसरी विशेषता है-रीडर की विकिपीडिया हिस्ट्री को ट्रैक करना।