Monday, December 7, 2020

9999 रु. के टेक्नो पोवा में मिलती है 6.8 इंच की बड़ी स्क्रीन, इसी कीमत के रियलमी C15 से है कई मायनों में आगे December 06, 2020 at 05:00PM

किफायती फोन बनाने वाली कंपनी टेक्नो ने हाल ही में अपने लो-बजट स्मार्टफोन टेक्नो पोवा का लॉन्च किया है। इस फोन के जरिए कंपनी ने ऐसे ग्राहकों को टार्गेट किया है, जो कम बजट में हैवी स्पेसिफिकेशन चाहते हैं। फोन में 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी है, साथ ही इसमें डॉट-इन डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए कई सारे डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है।

फोन तीन कलर ऑप्शन के साथ दो कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध है। खास बात यह भी है कि सिर्फ 10 मिनट चार्ज कर इसमें 20 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिलता है। तो चलिए इसके फर्स्ट ओपिनियन से जानते हैं टेक्नो के इस फोन में क्या नया है, कौन से फीचर्स इसे खास बनाते हैं और बाजार में इसका मुकाबला किससे होगा।

टेक्नो पोवा: कितनी है कीमत?

  • फोन के 4GB+64GB वैरिएंट की कीमत 9999 रुपए है जबकि 6GB+128GB वैरिएंट की कीमत 11999 रुपए है।
  • फोन डैजल ब्लैक, मैजिक ब्लू और स्पीड पर्पल कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • फोन की पहली सेल 11 दिसंबर से शुरू होगी, इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।
  • फ्लिपकार्ट फोन पर 9300 रुपए का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। हालांकि, एक्सचेंज बोनस की राशि पुराने फोन की कंडीशन/मॉडल पर निर्भर करेगी।
  • एचडीएफसी क्रेडिट-डेबिट कार्ड से फोन खरीदने पर 1750 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट समेत कई तरह के ऑफर दे रही है।

लाइटवेट और प्रीमियम दिखने वाले विंगाजॉय SP-6560 ब्लूटूथ स्पीकर में मिलता है दमदार साउंड आउटपुट, Mi आउटडोर स्पीकर से है मुकाबला

टेक्नो पोवा: फोन में क्या है खास

पहला: बड़ी बैटरी

फोन में 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी है, जो 18 वॉट डुअल आईसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल आईसी की तुलना में यह 20 प्रतिशत तेजी से चार्ज होती है। बॉक्स में ही फास्ट चार्जर साथ मिलता है, 10 मिनट की चार्जिंग में 20 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 4 घंटे का कॉलिंग टाइम मिलता है।

दूसरा: कैमरा सेटअप

  • फोन में चार रियर कैमरे हैं, जिसमें 16 MP+2MP+2MP और एक एआई Lens शामिल है। कैमरे में मैक्रो मोड, नाइट पोर्ट्रेट, वीडियो बोकेह, स्लो मोशन वीडियो, वीडियो ब्यूटी, 8X जूम, बोकेह इफेक्ट, आई एचडीआर, ऑटो सीन डिटेक्शन, एआई फेस ब्यूटी, एआर इमोजी, शॉर्ट वीडियो, 2k रिकॉर्डिंग, एआई बॉडी शेपिंग, गूगल लेंस और डॉक्युमेंट स्कैनर जैसे मोड मिल जाते हैं।
  • सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सेल्फी कैमरे में भी एआई सेल्फी कैमरा, एआई ब्यूटी, वाइड सेल्फी, नाइट पोर्ट्रेट, एआई एचडीआर, एआर शॉट, बोकेह इफेक्ट, वीडियो ब्यूटी, वीडियो बोकेह, शॉर्ट वीडियो और डुअल एडजस्टेबल फ्लैश जैसे फीचर्स मिलते हैं।

तीसरा: डिस्प्ले

फोन में 6.8 इंच का डॉट-इन एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो 1640x720 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करती है। इसमें 480 निट्स ब्राइटनेस और 90.4% का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो मिलता है।

10399 रु. कीमत के साथ सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध है नोकिया 2.4, लेकिन स्पेसिफिकेशन में कहीं आगे है इसी कीमत का रियलमी नारजो 20

टेक्नो पोवा: बाजार में किससे होगा मुकाबला?

  • बाजार में इसका सबसे क्लोज कॉम्पीटिटर रियलमी C15 का 3GB+32GB वैरिएंट है। दोनों की कीमत 9999 रुपए है।
  • हालांकि, रियलमी C15 का 4GB+64GB वैरिएंट भी बाजार में उपलब्ध है लेकिन इसकी कीमत 10999। टेबल कम्पेरिजन से समझने की कोशिश करते हैं कि दोनों में से कौन बेहतर है....
स्पेसिफिकेशन टेक्नो पोवा रियलमी C15
डिस्प्ले साइज 6.8 इंच 6.52 इंच
डिस्प्ले टाइप HD+,LCD डिस्प्ले, 1640x720 पिक्सल HD+, LCD डिस्प्ले, 1600x720 पिक्सल
रैम+स्टोरेज 4GB+64GB/6GB+128GB 3GB+32GB/4GB+64GB
ओएस एंड्रॉयड 10 एंड्रॉयड 10
प्रोसेसर मीडियाटेक हीलियो G80 मीडियाटेक हीलियो G35
रियर कैमरा 16MP+2MP+2MP+AI लेंस 13MP+8MP+2MP+2MP
फ्रंट कैमरा 8MP 8MP
बैटरी 6000mAh 6000mAh
कीमत

4GB+64GB: 9999 रु.

6GB+128GB: 11999 रु.

3GB+32GB: 9999 रु.

4GB+64GB: 10999 रु.

  • टेबल कम्पेरिजन में देखा जा सकता है कि डिस्प्ले के मामले में टेक्नो पोवा यहां 6.8 इंच की डिस्प्ले के साथ आगे नजर आता है जबकि रियलमी C15 में सिर्फ 6.52 इंच का डिस्प्ले मिलता है। हालांकि, दोनों में ही एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा।
  • ओएस की बात करे तो दोनों ही फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करते हैं जबकि प्रोसेसर के मामले में हीलियो G80 के साथ टेक्नो पोवा आगे है जबकि रियलमी C15 में हीलियो G35 मिलता है।
  • कैमरा की बात करें तो सेल्फी के लिए दोनों में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों फोन में चार रियर कैमरा है लेकिन टेक्नो पोवा में 16 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जबकि रियलमी C15 में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है।
  • दोनों ही फोन में 6000 एमएएच बैटरी है। दोनों में ही 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है।
  • दोनों ही फोन के बेस वैरिएंट 9999 रुपए है, लेकिन स्पेसिफिकेशन के मामले में टेक्नो पोवा कई मायनों में रियलमी C15 से आगे हैं और लुक्स के मामले में भी बेहतर नजर आता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tecno Pova Gets a 6.8-inch Big Screen Under 10K Budget, Better Than Realme C15 of Same Price in Many Ways

Sunday, December 6, 2020

मारुति सुजुकी के इन 15 मॉडल्स पर मिल रहा है बिग डिस्काउंट, टूर H2 पर सबसे ज्यादा 60 हजार की छूट December 06, 2020 at 01:49AM

यह साल मुश्किलों भरा रहा है खासकर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए। अप्रैल 2020 में शून्य बिक्री से लेकर नवंबर 2020 में लगभग टोटल रिकवरी तक भारत में वाहन निर्माता कंपनियों ने यह सब देखा है। साल के जल्द ही समाप्त होने के साथ डीलरशिप अपने सभी बचे स्टॉक को निकालने करने में व्यस्त हैं। इसलिए निर्माता अपनी कारों पर कुछ शानदार छूट दे रहे हैं जिसमें मारुति सुजुकी भी शामिल है।

यहां हमने दिसंबर 2020 के दौरान मारुति सुजुकी के एरिना वाहनों पर उपलब्ध सभी डील्स और डिस्काउंट को लिस्टेड किया है। नीचे देखें लिस्ट...

1. मारुति सुजुकी ऑल्टो 800
मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती गाड़ी पर 15 हजार का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती हैचबैक पर 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और चुनिंदा ग्राहकों को 6 हजार रुपए का कॉर्पोरेट बोनस भी दिया जा रहा है।

2. मारुति एस-प्रेसो
मारुति की 'माइक्रो-एसयूवी' पिछले साल बाजार में लॉन्च की गई थी और पहली बार कार खरीदने वाले के बीच इसने काफी लोकप्रियता हासिल की है। एस-प्रेसो पर 25 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कार पर 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और चुनिंदा ग्राहकों के लिए 6 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है।

मारुति सुजुकी का नवंबर माह में टोटल प्रोडक्शन 6% बढ़कर 1.50 लाख रहा, पैसेंजर व्हीकल्स में भी ग्रोथ

3. मारुति वैगनआर
वैगनआर के पेट्रोल मॉडल पर 8 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और सीएनजी वैरिएंट पर 13 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा सभी पावरट्रेन पर 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और चुनिंदा ग्राहकों के लिए 6 हजार रुपए का कॉर्पोरेट बोनस भी दिया जा रहा है।

4. मारुति सेलेरियो सेलेरियो एक्स और टूर H2

  • 2021 की शुरुआत में मारुति सेलेरियो को एक जनरेशनल अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। वर्तमान-जनरेशन मॉडल पर कंपनी 25 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और चुनिंदा ग्राहकों के लिए 6 हजार रुपए का कॉर्पोरेट बोनस भी दिया जा रहा है। हैचबैक पर 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। यह सभी डिस्काउंट सेलेरियो एक्स पर भी उपलब्ध है।
  • सेलेरियो का कमर्शियल वर्जन 'टूर H2' पर 25 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इस पर सबसे ज्यादा 15 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

क्यों बढ़ रहा है थ्री-सिलेंडर इंजन का चलन, क्या है इसके फायदे और नुकसान, समझिए पूरा कॉन्सेप्ट

5. मारुति स्विफ्ट
भारत की सबसे लोकप्रिय हैचबैक में से एक स्विफ्ट पर 19 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और चुनिंदा ग्राहकों को 6 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। हैचबैक पर 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

6. मारुति डिजायर और टूर S

  • मारुति डिजायर के फेसलिफ्ट मॉडल पर 9500 रुपए का कैश डिस्काउंट रुपए की नकद छूट के साथ उपलब्ध है। प्री-फेसलिफ्ट मॉडल प्री-फेसलिफ्ट मॉडल (उपलब्धता के आधार पर बचे हुए स्टॉक) पर कंपनी 25 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दोनों पर समान हैं जो क्रमश: 2हजार रु.0 रुपए और 6हजार रु. रुपए है।
  • टूर S पर जो पिछले-जनरेशन डिजायर पर आधारित है पर 15 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट 25 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और चुनिंदा ग्राहकों को 15 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

7. मारुति ब्रेजा
मारुति ब्रेजा को इस साल की शुरुआत में नई स्टाइल और नए पेट्रोल पॉवरप्लांट के साथ अपडेट किया गया था। छोटी क्रॉसओवर एसयूवी पुराने (डीजल) मॉडल के समान लोकप्रियता हासिल करने में सफल रही है। कंपनी इस पर 15 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 6 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है।

8. मारुति ईको और टूर V
मारुति ईको और इसके कमर्शियल वर्जन टूर-वी पर 10 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस दे रही है। ईको पर 20 हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट जबकि टूर-वी पर 15 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

कार में स्मार्टफोन, टैबलेट, बोतल समेत कई चीजों को इस कवर से करें ऑर्गनाइज; कीमत 500 रुपए से शुरू

9. मारुति अर्टिगा और टूर M
मारुति अर्टिगा इस समय भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय एमपीवी है। इस पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है लेकिन 6 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके कमर्शियल वर्जन टूर-एम पर 20 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

मारुति सुजुकी दिसंबर 2020 डिस्काउंट डिटेल

मॉडल कैश डिस्काउंट

एक्सचेंज बोनस

+

कॉर्पोरेट डिस्काउंट

कुल
1. ऑल्टो 800 15 हजार रु. 15 हजार रु. + 6 हजार रु. 36 हजार रु.
2. एस-प्रेसो 25 हजार रु. 20 हजार रु. + 6 हजार रु. 51 हजार रु.
3. वैगन-आर 8 हजार रु. (पेट्रोल)/ 13 हजार रु. (सीएनजी) 15 हजार रु. + 6 हजार रु. 29 हजार रु. (पेट्रोल) / 34 हजार रु. (सीएनजी)
4. सेलेरियो 25 हजार रु. 20 हजार रु. + 6 हजार रु. 51 हजार रु.
5. टूर H2 25 हजार रु. 20 हजार रु. + 15 हजार रु. 60 हजार रु.
6. सेलेरियो X 25 हजार रु. 20 हजार रु. + 6 हजार रु. 51 हजार रु.
7. स्विफ्ट 19 हजार रु. 20 हजार रु. + 6 हजार रु. 45 हजार रु.
8. डिजायर (प्री-फेसलिफ्ट) 25 हजार रु. 20 हजार रु. + 6 हजार रु. 51 हजार रु.
9. डिजायर 9,500 20 हजार रु. + 6 हजार रु. 35,500 रु.
10. टूर S 15 हजार रु. 25 हजार रु. + 15 हजार रु. 55 हजार रु.
11. ब्रेजा 15 हजार रु. 20 हजार रु. + 6 हजार रु. 41 हजार रु.
12. ईको 10 हजार रु. 20 हजार रु. + 6 हजार रु. 36 हजार रु.
13. टूर V 10 हजार रु. 20 हजार रु. + 15 हजार रु. 45 हजार रु.
14. अर्टिगा 0 0 + 6 हजार रु. 6 हजार रु.
15. टूर M 20 हजार रु. 0 + 30 हजार रु. 50 हजार रु.

किआ मोटर्स ने सालाना आधार पर 50% की ग्रोथ दर्ज की, एस्कॉर्ट्स ने 33% की बढ़त के साथ 10,165 ट्रैक्टर बेचे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maruti Suzuki December 2020 Discounts| From Alto to Brezza These 15 Models of Maruti Suzuki are Getting Discount Upto 60 Thousand Rupees

अब होंडा हाईनेस CB400 को पोर्टफोलियो में जोड़ेगी कंपनी, मार्च 2021 के आसपास हो सकती है लॉन्चिंग December 05, 2020 at 11:48PM

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अत्यधिक प्रतिस्पर्धी प्राइस टैग के साथ सितंबर 2020 के अंत में हाईनेस CB350 को लॉन्च किया। इसके DLX वैरिएंट की कीमत 1.85 लाख रुपए है, जो टॉप DLX Pro वैरिएंट के लिए 1.90 लाख रुपए तक जाती है। भारत में इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड की एंट्री लेवल मॉडल से है और कंपनी अब तक इसके 1 हजार यूनिट का प्रोडक्शन भी कर चुकी है।

छोटे कद के राइडर्स भी आसानी से चला सकते हैं ये 5 बाइक, कम है इनकी सीट हाइट; देखें आपके बजट में कौनसी

CB350 पर बेस्ड कैफे रेसर भी पाइपलाइन में

  • हाईनेस CB350 की अच्छी शुरुआत के साथ, होंडा CB350 पर बेस्ड कैफे रेसर को लॉन्च करके कंपनी इसी उत्साह को आगे भी जारी रखने की उम्मीद कर रही है। हमने आपको होंडा सीबी 350 द्वारा अब तक की सफलता के पीछे बिगविंग डीलरशिप के लिए होंडा की विस्तार योजनाओं के बारे में बताया। अगले एक से दो सालों में, बिगविंग पोर्टफोलियो को चार से पांच नए मॉडल जुड़ने की उम्मीद है।
  • बीएस 4 कंप्लेंट CB300R की सबसे पहले आने की संभावना है और जापानी निर्माता सब-500 सीसी सेगमेंट को आगे बढ़ाएगी। इसी के साथ मिडिलवेट कैटेगरी में होंडा, रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों को और अधिक चुनौती देगा। एक अन्य रिपोर्ट में, हमने बताया था कि हाईनेस रेंज, जो वर्तमान में बिगविंग के एंट्री पॉइंट पर बैठती है, का विस्तार किया जाएगा।

इस CNG किट को लगाने से 100km का माइलेज देगी एक्टिवा, खर्च करीब 15 हजार रुपए

CB350 में मिलेंगे CB350 जैसे ये खास फीचर्स
बड़े इंजन और मौजूदा CB350 से ज्यादा कीमत के साथ, होंडा हाईनेस 400 की मार्च 2021 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके अलावा, इसमें सीबी 350 की तरह ही फीचर लिस्ट देखने को मिलेगी, जिसमें होंडा का स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (एचएसटीसी), असिस्ट/स्लिपर क्लच, डुअल-चैनल एबीएस सिस्टम और एक्सेस फीचर्स जैसे म्यूजिक, फोन कॉल, इनकमिंग मैसेजेज और नेविगेशन शामिल हैं।

कई नए बदलाव के साथ जल्द लॉन्च होगी 2021 केटीएम ड्यूक 125, बुकिंग शुरू; जानिए क्या नया मिलेगा

CB400 में मिलेगा ज्यादा पावरफुल इंजन
CB350 में 348 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है, जो 20.8 हॉर्स पावर और 30 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है और उम्मीद है कि CB400 अधिक पावर और टॉर्क आउटपुट के साथ बड़े इंजन के साथ आएगा। यह प्रसिद्ध सीबी सीरीज के रेट्रो स्टाइल से भी प्रभावित हो सकता है।

यामाहा ने लॉन्च किया FZS FI मोटरसाइकिल का विंटेज एडिशन, जानिए रेगुलर मॉडल की तुलना में कितनी महंगी पड़ेगी

बिगविंग डीलरशिप का तेजी से विस्तार कर रही कंपनी
होंडा CB400 में खुद का एक स्थान बनाने की क्षमता है। ब्रांड ने बिगविंग आउटलेट्स को केवल एक महीने में दोगुना कर दिया है और इसके फूट प्रिंट को ओर चौड़ा किया जाएगा क्योंकि इस महीने के अंत तक देश भर में 25 और डीलरशिप खोलने की तैयारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Honda H’ness CB400 India Launch In The Pipeline, May launch around March 2021

दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ 8 दिसंबर को आ रहा है मोटो G9 पावर, जानिए कितनी होगी कीमत December 05, 2020 at 09:57PM

मोटो G9 पावर, 8 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। हाल ही में कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की और फ्लिपकार्ट पर इसका डेडिकेटेड पेज भी जारी किया, जिसके अनुसार फोन को दोपहर 12 बजे (दोपहर) लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस पहले ही यूरोपीय बाजार में लॉन्च कर चुकी है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्पेसिफिकेशन और कीमत के मामले में फोन से क्या उम्मीद की जा सकती है।

मोटो G9 पावर: भारत में कीमत और लॉन्च डेट

  • मोटो G9 पावर को भारत में 8 दिसंबर, दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि लॉन्च के लिए कोई इवेंट होगा लेकिन यह फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ई-कॉमर्स साइट पर मौजूद डेडिकेटेड पेज फोन की कीमत या सेल डेट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं करता है।
  • बता दें कि, मोटो G9 पावर को सबसे पहले यूरोप में EUR 199 (लगभग 17,400 रुपए) में 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था। यह इलेक्ट्रिक वॉयलेट और मैटेलिक सेज कलर ऑप्शन में आता है।

आईफोन 11 का टचस्क्रीन ठीक से काम नहीं कर रही, तो फ्री में बदलेगी कंपनी, ऐसे चेक करें आप पात्र हैं या नहीं

मोटो G9 पावर: स्पेसिफिकेशन

  • मोटो G9 पावर, स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.8 इंच का एचडी प्लस (720x1640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है।
  • फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर पर काम करता है और इसे 4 जीबी रैम के साथ के साथ जोड़ा गया है।
  • इसमें ऑनबोर्ड 128 जीबी का स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे, जिसमें f/1.79 लेंस के साथ 64MP का प्राइमरी सेंसर, f/2.4 लेंस के साथ 2MP का मैक्रो सेंसर और f/2.4 लेंस के साथ एक 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए f/2.2 लेंस के साथ 16MP का कैमरा है।
  • मोटो G9 पावर में 6000mAh की बैटरी है, जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
  • कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और 4जी एलटीई शामिल हैं।
  • फोन का 221 ग्राम वजनी और 9.66 मिमी मोटा है।

इन चार महंगे स्मार्टफोन पर मिल रहा है 57% तक का डिस्काउंट, आधी से भी कम कीमत में बिक रहा है LG G8X डुअल स्क्रीन

कंपनी का सोशल मीडिया पोस्ट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Moto G9 Power Launch in India Set for December 8 With Strong Specifications, Know Price and Features
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...