Friday, December 4, 2020

होंडा ने मोटरसाइकिल के लिए माइंड रीडिंग तकनीक का पेटेंट कराया, जानिए कैसे करेगी काम December 04, 2020 at 01:00AM

एक ओर जहां ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री अपने वाहनों पर हाई लेवल ऑटोनोमस ड्राइविंग फीचर्स जोड़ने में व्यस्त है, वहीं होंडा ने आगे बढ़कर तकनीकी रूप से अलग-अलग तरह की टेक्नोलॉजी के लिए पेटेंट फाइल किया है। जापानी दोपहिया वाहन निर्माता के लॉस एंजेलिस स्थित रिसर्च-एंड-डेवलपमेंट सेंटर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग मोटरसाइकिलों के लिए माइंड-रीडिंग तकनीक के लिए एक पेटेंट फाइल किया था।

मोटरसाइकिल का ऑनबोर्ड कंप्यूटर संकेतों को समझेगा

बीएमआई (ब्रेन मशीन इंटरफेस) में मस्तिष्क से संकेत पहुंचेगा।
  • टेक्नोलॉजी, हेलमेट पर लगे बिल्ट-इन इलेक्ट्रोड के माध्यम से, राइडर को मोटरसाइकिल, टेलीपैथिक रूप से कंट्रोल करने की अनुमति देगा। जो बीएमआई (ब्रेन मशीन इंटरफेस) में मस्तिष्क से संकेत पहुंचेगा।
  • मोटरसाइकिल का ऑनबोर्ड कंप्यूटर इन संकेतों की व्याख्या करेगा और उन्हें इनपुट के रूप में उपयोग करेगा। यह अन्य सिस्टम की भी निगरानी करेगा, जैसे एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, थ्रॉटल और IMU, और उचित कार्रवाई निर्धारित करने के लिए सभी जानकारी का उपयोग करता है, इस प्रकार संभवतः सुरक्षा में भी सुधार हो सकेगा है।

यामाहा ने लॉन्च किया FZS FI मोटरसाइकिल का विंटेज एडिशन, जानिए रेगुलर मॉडल की तुलना में कितनी महंगी पड़ेगी

पेटेंट इमेज से सामने आई जानकारी

पेटेंट इमेज में, राइडर को अपने दिमाग का उपयोग करके व्हीली और स्टॉपी करते हुए दिखाया गया है।
  • पेटेंट इमेज में, राइडर को अपने दिमाग का उपयोग करके व्हीली करते हुए दिखाया गया है! बेशक, यह सिर्फ एक पेटेंट फाइलिंग है, और इस तरह की गतिविधियों में सक्षम प्रोटोटाइप को देखने के लिए हमें शायद एक या दो साल इंतजार करना होगा। हालांकि, इससे जुड़ी लागत काफी ज्यादा हो सकती हैं, और हमें यकीन नहीं है कि जल्द ही ऐसी तकनीक प्रोडक्शन मोटरसाइकिलों के लिए संभव होगी।
  • वैसे, होंडा मोटरसाइकिल की दुनिया में इस तरह के इनोवेशन अजनबी नहीं है। 2017 में, कंपनी ने सेल्फ-बैलेंसिंग मोटरसाइकिल को शोकेस किया था, जो बिना राइड के सीधे खड़ी हो सकती थी। यह माइंड-रीडिंग टेक्नोलॉजी इस समय थोड़ा दूर लग सकती है, लेकिन यह भविष्य में कुछ दशकों के लिए आदर्श बन सकती है!

कई नए बदलाव के साथ जल्द लॉन्च होगी 2021 केटीएम ड्यूक 125, बुकिंग शुरू; जानिए क्या नया मिलेगा

राइडर के अनुभव की कमी की भरपाई करेगी तकनीक

पेटेंट से पता चलता है कि यह तकनीक एक राइडर के अनुभव की कमी की भरपाई करने के लिए है, न कि ऑल-आउट ड्राइविंग फीचर के लिए।
  • हालांकि, पेटेंट से पता चलता है कि यह तकनीक एक राइडर के अनुभव की कमी की भरपाई करने के लिए है, न कि ऑल-आउट ड्राइविंग फीचर के लिए। एक टेलीपैथिक स्टीयरिंग और थ्रॉटल इनपुट मशीन के बजाय शुरुआती राइडर्स के लिए ट्रेनिंग व्हील्स की तरह अधिक लगते हैं।
  • माइंड-रीडिंग मशीन हालांकि मौजूद हैं, लेकिन इनका उपयोग बड़े पैमाने पर चिकित्सा उद्देश्यों के लिए किया जाता है। वैज्ञानिक इसे कमर्शियली उपयोग के लिए विकसित करने में व्यस्त हैं, लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि होंडा इसे पेटेंट ऑटोमोबाइल जगत के बाहर उपयोग करेगा या नहीं।

छोटे कद के राइडर्स भी आसानी से चला सकते हैं ये 5 बाइक, कम है इनकी सीट हाइट; देखें आपके बजट में कौनसी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जापानी दोपहिया वाहन निर्माता के लॉस एंजेलिस स्थित रिसर्च-एंड-डेलवपमेंट सेंटर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग मोटरसाइकिलों के लिए माइंड-रीडिंग तकनीक के लिए एक पेटेंट फाइल किया था।

EVM ने लॉन्च किया देश का पहला लैपटॉप चार्ज करने वाला पावरबैंक, कीमत 9999 रुपए December 04, 2020 at 12:40AM

स्मार्टफोन की चार्जिंग के लिए कई कंपनियां अपना पावरबैंक लॉन्च कर चुकी हैं। ऐसे में अब पिन पेरिफेरल्स प्राइवेट लिमिटेड ने लैपटॉप को चार्ज करने वाला ENLAPPOWER पावरबैंक लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि ये लैपटॉप को चार्ज करने वाला देश का पहला पावरबैंक भी है। इस पावरबैंक में 20000mAh की दमदार बैटरी दी है। इससे यूएसबी सी-टाइप बेस्ड लैपटॉप को आसानी सा चार्ज कर सकते हैं।

इस दमदार बैटरी वाले EVM ENLAPPOWER पावरबैंक की कीमत 9,999 रुपए है। कंपनी इस पर 3 साल की वारंटी भी दे रही है। इसे देशभर में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म विजय सेल्स से खरीदा जा सकता है।

EVM पावरबैंक के स्पेसिफिकेशन

इस पावरबैंक से एक साथ 3 डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकता है। इसमें दो USB और एक USB C टाइप डिवाइस शामिल है। पावरबैंक को चार्ज करने के लिए 4 फीट लंबी केबल दी है। इसे अल्ट्रा-ब्लैक प्रीमियम मेटल बॉडी के साथ तैयार किया गया है। कंपनी इस पर 3 साल की वारंटी दे रही है। वहीं, इसकी बिक्री के लिए पिकअप और ड्रॉप सुविधा भी मिल रही है।

EVM ENLAPPOWER लैपटॉप पावरबैंक से मैकबुक, मैकबुक एयर, मैकबुक प्रो, MS सरफेस प्रो, डैल XPS 13, HP Spectre x360, लेनोवो आइडियापैड, LG ग्राम और आसुस जेनबुक 13 को चार्ज कर पाएंगे। इससे एपल, सैमसंग, वनप्लस, गूगल पिक्सल नोकिया, रियलमी प्रो, एलजी, मोटोरोला के स्मार्टफोन को चार्ज कर पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
EVM Introduces India's first Laptop Charging 20000mAh Powerbank

टॉप-10 की लिस्ट में 7 मॉडल सिर्फ मारति सुजुकी के, सालाना आधार पर 80% की वृद्धि के साथ क्रेटा 6वें पायदान पर December 03, 2020 at 11:42PM

नवंबर 2020 के महीने में, ज्यादातर टॉप कार निर्माताओं ने बिक्री में सालाना आधार पर सकारात्मक वृद्धि दर्ज की, क्योंकि 2,86,476 पैसेंजर कारों की बिक्री 8.8 प्रतिशत वॉल्यूम ग्रोथ के साथ हुई थी। मारुति सुजुकी ने 2.4 प्रतिशत बिक्री में वृद्धि दर्ज की, जबकि हुंडई, टाटा, किआ और महिंद्रा ने इसके विपरीत अच्छी मात्रा में वृद्धि दर्ज की।

किआ मोटर्स ने सालाना आधार पर 50% की ग्रोथ दर्ज की, एस्कॉर्ट्स ने 33% की बढ़त के साथ 10,165 ट्रैक्टर बेचे

पिछले महीने इन 10 कारों का रहा दबदबा

मॉडल

नवंबर 2020 सेल्स नवंबर 2019 सेल्स सालाना आधार पर बढ़त
1. मारुति सुजुकी स्विफ्ट 18,498 19,314 -4%
2. मारुति सुजुकी बलेनो 17,872 18,047 -1%
3. मारुति सुजुकी वैगनआर 16,256 14,650 11%
4. मारुति सुजुकी ऑल्टो 15,321 15,086 2%
5. मारुति सुजुकी डिजायर 13,536 17,659 -23%
6. हुंडई क्रेटा 12,017 6,684 80%
7. किआ सोनेट 11,417 - -
8. मारुति सुजुकी ईको 11,183 10,162 10%
9. हुंडई ग्रैंड i10 10,936 10,186 7%
10. मारुति सुजुकी अर्टिगा 9,557 7,537 27%

छोटे कद के राइडर्स भी आसानी से चला सकते हैं ये 5 बाइक, कम है इनकी सीट हाइट; देखें आपके बजट में कौनसी

  • देश में सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति के पिछले महीने 47.4 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ टॉप-10 की सेल्स चार्ट में सात मॉडल थे। पहले पांच पायदानों पर मारुति सुजुकी का दबदबा रहा क्योंकि स्विफ्ट ने बलेनो, वैगनआर, ऑल्टो और डिजायर को आगे बढ़ाया। स्विफ्ट कॉम्पैक्ट हैचबैक ने नवंबर 2109 की 19,314 यूनिट्स के मुकाबले नवंबर 2020 में कुल 18,498 यूनिट्स के साथ 4 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की, बावजूद इसके पहला पायदान पर जगह बनाने में कामयाब रही।
  • बलेनो ने भी सालाना आधार पर 1 फीसदी की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की, क्योंकि नवंबर 2020 में इसकी 17,872 यूनिट्स बेची गईं, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 18,047 यूनिट्स थी। दूसरी ओर, वैगनआर ने नवंबर 2020 में 16256 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की जबकि 2019 में इसी अवधि में यह 14,650 यूनिट्स थी, यानी पूरे 11 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है।
  • ऑल्टो को पिछले महीने 15,321 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर रखा गया था, जबकि नवंबर 2019 में 15,086 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने बिक्री में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान लिस्ट में पांचवे पायदान पर है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 17,659 यूनिट्स बिकी थीं जबकि पिछले महीने 23% की नकारात्मक वृद्धि के साथ यह 17,659 यूनिट्स पर रही।
  • टेबल के दूसरे भाग में, सेकंड जनरेशन हुंडई क्रेटा 12,017 यूनिट्स के साथ छठे स्थान पर रही, जबकि नवंबर 2019 में 6,684 यूनिट्स के मुकाबले क्रेटा ने पिछले महीने 80 प्रतिशत की गिरावट देखी। किआ सेल्टोस की लॉन्चिंग के बाद भी हुंडई क्रेटा मिड-साइड सेगमेंट में अपना दबदबा बनाए हुए है।
  • सोनेट 11,417 यूनिट्स की भारी संख्या के साथ सातवें स्थान पर रही। यह देश में किआ का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल बन गया और सब-चार-मीटर एसयूवी सेगमेंट में टॉप पर है।
  • ईको सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि और 11,183 यूनिट्स के साथ आठवें स्थान पर रही। 10,936 यूनिट्स और सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ हुंडई ग्रैंड i10 निओस नौवे स्थान पर रही जबकि, मारुति सुजुकी अर्टिगा ने सालाना आधार पर 27 प्रतिशत की वृद्धि और 9557 यूनिट्स के साथ दसवें स्थान पर अपने जगह बनाई।

फोर्ड कार खरीदने पर जीत सकेंगे आईफोन, स्मार्ट टीवी समेत 5 लाख रु. तक का उपहार, जानिए ऑफर की पूरी डिटेल

क्यों बढ़ रहा है थ्री-सिलेंडर इंजन का चलन, क्या है इसके फायदे और नुकसान, समझिए पूरा कॉन्सेप्ट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Top 10 Most Sold Cars In November 2020 – Swift, Sonet, Creta, Ertiga, i10

10 दिसंबर को होगी माइक्रोमैक्स in 1b स्मार्टफोन की सेल, 5% कैशबैक मिलेगा और नो कोस्ट EMI पर खरीद पाएंगे December 03, 2020 at 11:33PM

माइक्रोमैक्स के इन (in) 1b स्मार्टफोन की पहली सेल 10 दिसंबर को 12PM से शुरू होगी। इसे फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Micromax.com से खरीद पाएंगे। इसकी पहली सेल 26 नवंबर को होना थी, लेकिन लॉजिस्टिक प्रॉब्लम के चलते सेल को लास्ट मिनट पर कैंसल कर दिया गया था।
ये स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर और 6.52-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले से लैस है। साथ ही, इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो रिवर्स चार्जिंग और 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बता दें कि माइक्रोमैक्स ने 2 साल के बाद भारतीय बाजार में वापसी की है। उसने अपने दो स्मार्टफोन in 1b और in नोट 1 लॉन्च किए हैं।

माइक्रोमैक्स in 1b की कीमत और ऑफर

फोन के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 6,999 रुपए है। वहीं, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 7,999 रुपए है। फोन को ग्रीन, ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर और ऐक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक ऑफर भी दे रही है। वहीं, इस फोन को 778 रुपए की नो कोस्ट EMI पर भी खरीद पाएंगे।

माइक्रोमैक्स इन 1b के स्पेसिफिकेशन

  • इस स्मार्टफोन में 6.52-इंच का HD+ मिनी ड्रॉप डिस्प्ले दिया है। ये अल्ट्रा ब्राइट रेजोल्यूशन के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ 2GB/4GB रैम का कॉम्बिनेशन दिया है। फोन को 32GB और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ खरीद पाएंगे।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल-रियर कैमरा सेटअप किया गया है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया है। इसके साथ डुअल LED फ्लैश मिलेगा। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
  • फोन में 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी है, जो रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। यानी आप इससे दूसरे स्मार्टफोन को चार्ज कर पाएंगे। फोन के साथ 10 वॉट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा।
  • ये स्मार्टफोन प्योर एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। कंपनी इस पर 2 साल का गारंटेड अपग्रेड दे रही है। यानी गूगल के नए ओएस का साथ आप इसे अपडेट कर पाएंगे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Micromax In 1b to Go on First Sale in India on December 10 via Flipkart, Company Site: Price, Specifications
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...