Thursday, November 19, 2020

महिंद्रा 2021 में लॉन्च होंगी 6 SUV, इसमें न्यू जनरेशन बोलेरो-स्कॉर्पियो शामिल; XUV300 इलेक्ट्रिक भी देगी दस्तक November 19, 2020 at 12:48AM

यूटिलिटी व्हीकल (UV) और एसयूवी सेगमेंट की गाड़ियां बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा नए साल में 6 नई SUV लेकर आने वाली है। कोविड-19 की वजह से कंपनी के कार सेल्स पर भी बड़ा असर हुआ है। कंपनी UV मार्केट शेयर में तीसरे स्थान पर है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी 22.88% के साथ पहले और हुंडई मोटर्स इंडिया 22.29% के साथ दूसरे स्थान पर है।

अब महिंद्रा का फोकस आने वाले दिनों में SUV सेगमेंट में नए मॉडल के साथ एक बार फिर छलांग लगाने की तैयारी कर रही है। कंपनी XUV300 स्पोर्ट्ज, XUV300 इलेक्ट्रिक, नेक्स्ट जनरेशन XUV500, न्यू जनरेशन बोलेरो, XUV400 और न्यू जनरेशन स्कॉर्पियो 2021 में लॉन्च करेगा। फिलहाल कंपनी अपनी नेक्स्ट जनरेशन महिंद्रा थार लॉन्च कर चुकी है।

1. महिंद्रा XUV300 स्पोर्ट्ज
इस कार को ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया था, लेकिन कोविड की वजह से इसकी लॉन्चिंग लेट हो गई। ये अपने रेगुलर XUV300 की तुलना में ज्यादा दमदार SUV है। इसमें नया 1.2-लीटर, 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन दिया है। इसका मैक्सिमम पावर 130bhp और टॉर्क 230Nm है। इसमें नए बॉडी ग्राफिक्स के साथ स्पोर्ट्स लुक मिलेगा। इसमें ऑल-ब्लैक इंटीरियर के साथ रेड स्ट्रिप और रेड हाईलाइट्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

एक्सपेक्टेड प्राइस : 12.34 लाख रुपए
एक्सपेक्टेड लॉन्च : जून 2021

2. महिंद्रा XUV300 इलेक्ट्रिक


महिंद्रा ने अपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया था। XUV300 EV महिंद्रा की पहली ऐसी कार भी है जिसका डिजाइन मेड-इन-इंडिया है। यानी इसे महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल मॉड्यूलर आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इस ईवी को 2 बैटरी ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का ऐसा दावा है कि सिंगल चार्ज में ये 370 किलोमीटर का सफर तय करेगी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी से होगा।

एक्सपेक्टेड प्राइस : 18 लाख रुपए
एक्सपेक्टेड लॉन्च : जून 2021

3. नेक्स्ट-जनरेशन महिंद्रा XUV500


महिंद्रा अगले साल अपनी नेक्स्ट-जनरेशन XUV500 SUV भी लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसकी झलक भी ऑटो एक्सपो 2020 में दिखाई थी। इस न्यू जनरेशन SUV में BS6 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलेगा। ये 180hp का पावर जनरेट करेगा। हालांकि, इसे लेकर ऐसी भी रूमर्स हैं कि इसमें न्यू 2.0-लीटर 4-सिलेंडर mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 190hp पावर और 380Nm टॉर्क जनरेट करेगा।

एक्सपेक्टेड प्राइस : 13 लाख रुपए
एक्सपेक्टेड लॉन्च : 2021 की शुरुआत में

4. न्यू-जनरेशन महिंद्रा बोलेरो


ऐसा माना जा रहा है कि न्यू-जनरेशन महिंद्रा बोलेरो 2021 की मोस्ट एंटीसेप्टेड कार है। इसके नए मॉडल में भी ज्यादातर फीचर्स और सुविधाएं मिलेंगी। इसमें BS6 रेडी 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर mHawk 75 डीजल इंडन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।

एक्सपेक्टेड प्राइस : 7.61 लाख रुपए
एक्सपेक्टेड लॉन्च : 2021 की शुरुआत में

5. महिंद्रा XUV400


महिंद्रा की ऑल न्यू XUV400 भी अगले साल भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है। ये 7 सीटर SUV हुंडई क्रेटा 7 सीटर और MG ग्लॉस्टर को टक्कर देगी। इस SUV में कंपनी 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर सकता है, जो 110hp पावर जनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिल सकता है।

एक्सपेक्टेड प्राइस : 11 लाख रुपए
एक्सपेक्टेड लॉन्च : मिड 2021

6. नेक्स्ट जनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो


SUV सेगमेंट में महिंद्रा की मोस्ट पॉपुलर नेक्स्ट-जनरेशन स्कॉर्पियो भी अगले साल लॉन्च होगी। इस कार में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डील मोटर चर्निंग इंजन मिलेगा, जो 160bhp का पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और DCT ऑप्शन वाला गियरबॉक्स मिल सकता है।

एक्सपेक्टेड प्राइस : 13 लाख रुपए
एक्सपेक्टेड लॉन्च : 2021 के आखिर तक



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mahindra New Upcoming SUVs Like XUV300 Sportz, XUV300 Electric, Next-Gen XUV500, Bolero, XUV400, Scorpio Set to Launch by 2021

टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू से लेकर ईकोस्पोर्ट तक, कितनी सुरक्षित हैं ये 8 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, देखें लिस्ट November 18, 2020 at 11:12PM

ग्लोबल एनकैप (NCAP) क्रैश टेस्ट के अनुसार, सब-4-मीटर एसयूवी भारत में बेहद लोकप्रिय हैं और इस विशेष तौर से इस सेगमेंट में भारत में बने कुछ सबसे सुरक्षित वाहन शामिल हैं। सेफ्टी के अलावा, ये कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर ग्राहक के जेब पर ज्यादा भार न डाले बिना शानदार इंटीरियर स्पेस और फीचर्स भी प्रदान करते हैं।

आज के खरीदारों के बीच कार सेफ्टी के प्रति जागरुकता काफी बढ़ गई है। लोग वाहनों की सेफ्टी रेटिंग्स को लेकर लोगों काफी सजग हो गए हैं और अब यह बातचीत का महत्वपूर्ण मुद्दा भी बना गया है। अगर आप भी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदना की सोच रहे हैं, तो यहां हमने भारत में उपलब्ध सभी कॉम्पैक्ट एसयूवी की लिस्ट तैयार की है, वो भी उनकी सेफ्टी रेटिंग के साथ, ताकि कौन सी एसयूवी कितनी सेफ है, यह आप आसानी से तय कर सकें।

रेनो ने पेश किया किगर का कॉन्सेप्ट मॉडल, 2021 में सबसे पहले भारत में लॉन्च होगी

1. महिंद्रा XUV300

महिंद्रा XUV300 भारत में बनी सबसे सुरक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसे एडल्ट सेफ्टी के लिए शानदार 5-स्टार रेटिंग और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 4-स्टार रेटिंग दी गई है। घरेलू बाजार में बनी यह एसयूवी, अपने सेगमेंट में 7 एयरबैग ऑफर करने वाली पहली कार है, जो एक शानदार सेफ्टी फीचर है।

लॉन्चिंग के एक महीने बाद ही लाख रुपए तक महंगी हुई एमजी ग्लॉस्टर, देखें वैरिएंट वाइज नई प्राइस लिस्ट

2. टाटा नेक्सन

टाटा की छोटी क्रॉसओवर, एडल्ट सेफ्टी के लिए ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय कार थी, जो कि काफी प्रभावशाली उपलब्धि थी। नेक्सन चाइल्ड सेफ्टी के लिए 3-स्टार रेटिंग हासिल करने में कामयाब रही। वर्तमान में, टाटा मोटर्स अपनी सभी कारों में सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है, और शायद यहीं वजह है कि टाटा की एंट्री-लेवल कार, जैसे टियागो और टिगोर को भी 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।

सस्ती सेंट्रो से लेकर प्रीमियम एलांट्रा तक, हुंडई की इन 6 कारों पर मिल रहा है 1 लाख तक का डिस्काउंट; देखें लिस्ट

3. मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा

मारुति ब्रेजा को पहली बार 2016 में भारतीय बाजार में पेश किया गया था, और पावरट्रेन में बदलाव को छोड़कर, वाहन काफी हद तक पहले जैसा ही है, हालांकि कुछ कॉस्मैटिक अपडेट्स जरूर देखने को मिलते हैं। मारुति के बेड़े में विटारा ब्रेजा, एकमात्र ऐसा वाहन है, जिसने ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग (एडल्ट के लिए) हासिल की है। हालांकि, चाइल्ड सेफ्टी के लिहाज से कार को सिर्फ 2 स्टार ही मिल पाए, जो उम्मीद से कम है।

SUV की 11000 रु में हो रही बुकिंग, 5 लाख हो सकती है कीमत; 360 डिग्री कैमरा वाली सेगमेंट की पहली कार

4. टोयोटा अर्बन क्रूजर
टोयोटा किर्लोस्कर ने हाल ही में इंडियन मार्केट में अर्बन क्रूजर को लॉन्च किया है, जो मारुति ब्रेजा का एक रीबैज्ड वर्जन है। दो वाहनों में एक ही अंडरपिनिंग है, और एक ही बॉडी पैनल भी हैं। यहां तक ​​कि ऑन-बोर्ड सेफ्टी फीचर्स भी समान ही हैं। ऐसे में, ब्रेजा की सेफ्टी रेटिंग को सीधे अर्बन क्रूजर पर भी लागू करना चाहिए।

5. फोर्ड ईकोस्पोर्ट

रेनो ने पेश किया किगर का कॉन्सेप्ट मॉडल, 2021 में सबसे पहले भारत में लॉन्च होगी

इंडिया-स्पेक फोर्ड ईकोस्पोर्ट का अभी तक ग्लोबल एनकैप द्वारा क्रैश-टेस्ट नहीं किया गया है, इसलिए इसकी सुरक्षा रेटिंग फिलहाल उपलब्ध नहीं है। लेकिन, यूरो एनकैप ने 2013 में वाहन की टेस्टिंग की थी और जैसा कि अंडरपिनिंग अभी भी एक ही है, इसलिए सेफ्टी स्कोर अभी भी मान्य है। यूरो-स्पेक मॉडल ओवरऑल 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने में कामयाब रहा था। 2018 में, एनएचटीएसए (नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन, यूएसए) ने वाहन को 4-स्टार ओवरऑल सुरक्षा रेटिंग दी थी। हम अपने अंतिम निर्णय को तब तक सुरक्षित रखेंगे जब तक कि भारतीय मॉडल का परीक्षण नहीं हो जाता।

मारुति एस-प्रेसो को क्रैश टेस्ट में नहीं मिला कोई स्टार, जानिए हुंडई i10 निओस और किआ सेल्टॉस हैं कितना सुरक्षित?

6. हुंडई वेन्यू
हुंडई वेन्यू को इसके भारत-स्पेक अवतार में परखा नहीं गया है। हालांकि, इसके यूएस-स्पेक वर्जन को शानदार सेफ्टी स्कोर प्राप्त हुए हैं। इसे IIHS (इंश्योरेंस इंस्टीट्यूट फॉर हाइवे सेफ्टी, यूएसए) द्वारा "टॉप सेफ्टी पिक" टाइटल से सम्मानित किया गया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया-स्पेक मॉडल ने ऑस्ट्रेलियन एनकैप टेस्ट में एडल्ट के लिए 4-स्टार रेटिंग प्राप्त की है। हमें यह जानने के लिए ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट के परिणामों का इंतजार करना होगा कि भारत-स्पेक मॉडल अपनी प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में कितना सुरक्षित है।

सब-4 मीटर एसयूवी सेफ्टी रेटिंग

मॉडल एडल्ट सेफ्टी चाइल्ड सेफ्टी
1. महिंद्रा XUV300 5 स्टार्स 4 स्टार्स
2. टाटा नेक्सन 5 स्टार्स 3 स्टार्स
3. मारुति सुजुकी ब्रेजा 4 स्टार्स 2 स्टार्स
4. टोयोटा अर्बन क्रूजर 4 स्टार्स* 2 स्टार्स*
5. फोर्ड ईकोस्पोर्ट 4 स्टार्स (यूरो एनकैप रेटिंग)
6. हुंडई वेन्यू 4 स्टार्स (ऑस्ट्रेलियन एनकैप रेटिंग)
7. किआ सोनेट फिलहाल टेस्टिंग होना बाकी है
8. होंडा WR-V फिलहाल टेस्टिंग होना बाकी है

टाटा ने अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज का XM+ वैरिएंट लॉन्च किया, इसमें नए इंफोटेनमेंट के साथ कई एडिशन फीचर्स जोड़े गए

7. किआ सोनेट
किआ सोनेट एक नया प्रोडक्ट है, जिसे महज कुछ महीने पहले ही पेश किया गया है। अभी तक किसी भी सेफ्टी अथॉरिटी ने इसे टेस्ट नहीं किया है। लेकिन जैसा कि यह हुंडई वेन्यू के समान प्लेटफॉर्म पर आधारित है और एक समान ही सेफ्टी फीचर्स ऑफर करता है। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि दोनों वाहनों को एक समान ही होना चाहिए, यदि सेफ्टी स्कोर एक समान नहीं हुए तो।

8. होंडा WR-V
होंडा WR-V को 2017 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी तक किसी भी सेफ्टी अथॉरिटी द्वारा वाहन का क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है। यह तीसरी पीढ़ी की होंडा फिट हैचबैक (या जैज) पर आधारित है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय-स्पेक मॉडल के लिए डिसेंट सेफ्टी रेटिंग प्राप्त हुई है, हालांकि दिलचस्प बात यह है कि भारत-स्पेक मॉडल का परीक्षण भी नहीं किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हुंडई वेन्यू को इसके भारत-स्पेक अवतार में परखा नहीं गया है। हालांकि, इसके यूएस-स्पेक वर्जन को शानदार सेफ्टी स्कोर प्राप्त हुए हैं।

पीएम मोदी ने कहा- डिजिटल इंडिया लाया बदलाव; भारत बनेगा दुनिया का पसंदीदा ग्लोबल इंवेस्टमेंट डेस्टिनेशन November 18, 2020 at 10:59PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'बेंगलुरु टेक समिट 2020' का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देश में टेक्नोलॉजी की इपॉर्टेंस को बताया। उन्होंने कहा कि भारत के पास टेक्नोलॉजी से जुड़ा कमाल का ज्ञान है और एक बड़ा बाजार मौजूद है। भारत दुनिया का पसंदीदा ग्लोबल इंवेस्टमेंट डेस्टिनेशन बनेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने पांच साल पहले डिजिटल इंडिया मिशन को शुरू किया था। आज डिजिटल इंडिया जीवन का एक तरीका बन गया है। खासकर गरीबों, हाशिए पर रहने वालों और सरकार में रहने वालों के लिए। उन्होंने कहा कि हमारे नीतिगत फैसलों का हमेशा से उद्देश्य टेक व इनोवेशन इंडस्ट्री का उदारीकरण है।

उन्होंने कहा कि हमारे लोकल टेक सॉल्यूशन के पास दुनिया को देने के लिए काफी कुछ है। मौजूदा वक्त में टेक सॉल्यूशन को भारत में डिजाइन करके, फिर इसे पूरी दुनिया में पहुंचाया जाता है।हमारे युवाओं की क्षमता और टेक्नोलॉजी की काफी संभावनाएं हैं।

बता दें कि बेंगलुरु टेक समिट का आयोजन कर्नाटक सरकार, बायोटेक्नोलॉजी एंड स्टार्टअप, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) और एमएम एक्टिविटी-टेक कम्युनिकेशंस ने मिलकर किया गया है। यह समिट 19 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, स्विस कन्फेडरेशन के उपाध्यक्ष गाई पार मेलिन समेत दुनियाभर की कई मशहूर हस्तियां हिस्सा ले रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PM Modi said- Change has happened with Digital India all over the country; India will become the world's favorite global investment destination

साउंडकोर लाइफ Q20 से नॉनस्टॉप 60 घंटे तक म्यूजिक सुन पाएंगे, एक बटन से बूस्ट होगी साउंड क्वालिटी November 18, 2020 at 09:38PM

चीनी कंपनी एंकर के सब-ब्रांड साउंडकोर ने भारतीय बाजार में नया वायरलेस हेडफोन लाइफ Q20 लॉन्च किया है। ये हेडफोन हाइब्रिड एक्टिव नोइज कैंसिलेशन (ANC) के साथ आता है। यानी आप जब चाहेंगे तब बाहर की आवाज सुन पाएंगे। इसमें हाई-रिस ऑडियो सपोर्ट और 40mm डायनामिक ड्राइवर दिए हैं, जिससे म्यूजिक का शानदार एक्सपीरियंस मिलता है।

इसमें यूनिक बासअप मोड दिया है जो साउंड क्वालिटी को कई गुना तक बूस्ट कर देता है। कंपनी इस बार 18 महीने की वारंटी भी दे रही है। खास बात है कि इससे 60 घंटे का नॉनस्टॉप म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है।

साउंडकोर लाइफ Q20 की कीमत
कंपनी ने इस वायरलेस हेडफोन की कीमत 9,999 रुपए तय की है। इसे ब्लैक कलर के एकमात्र ऑप्शन में खरीद पाएंगे। कंपनी इसकी सेल फ्लिपकार्ट पर कर रही है। यूजर्स को यहां पर चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत तक का कैशबैक भी मिलेगा। इसे 1,111 रुपए की नो कोस्ट EMI पर भी खरीद पाएंगे। साथ ही, इस पर 1000 रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है।

साउंडकोर लाइफ Q20 के फीचर्स

  • इस हेडफोन में हाइब्रिड ANC सपोर्ट दिया है। इसमें चार हाई-सेंसिटिव ANC माइक्रोफोन दिए हैं। ये बाहर की आवाज को 90 प्रतिशत तक कम कर देते हैं। इसमें एडजेस्टेबल हेडबैंड के साथ फोल्डेबल इयरकप्स दिए हैं। इन्हें 90 डिग्री तक फोल्ड किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि ये इयरकप्स कार के चारों तरफ अच्छी तरह फिट हो जाता है, और कहीं से भी डिस्कम्फर्ट नहीं हैं।
  • हेडफोन में 40mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए हैं, जिससे साउंड क्वालिटी शानदार मिलती है। कंपनी ने इसमें बासअप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। उसका दावा है कि इससे किसी भी सॉन्ग के बास को 100 प्रतिशत तक बूस्ट किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने एक अलग बटन दिया है। कंपनी का कहना है कि ANC मोड के साथ 30 घंटे और स्टैंडर्ड मोड के साथ 60 घंटे तक नॉनस्टॉप म्यूजिक सुन पाएंगे।
  • साउंडकोर का दावा है कि लाइफ Q20 हेडफोन क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 5 मिनट की चार्जिंग में इससे 5 घंटे म्यूजिक सुन पाएंगे। इसमें ब्लूटूथ 5.0 की एडवांस कनेक्टिविटी दी है। इस हेडफोन के साथ 3.5mm ऑक्स केबल भी आती है। यानी आप इसका इस्तेमाल वायर्ड हेडफोन की तरह भी कर पाएंगे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसे 1111 रुपए की नो कोस्ट EMI पर भी खरीद पाएंगे
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...