Thursday, October 22, 2020

खरीदने जा रहे हैं अपनी पहली कार, तब ऐसे करें कंपनी और मॉडल का सिलेक्शन; इन 5 बातों का भी रखें ध्यान October 22, 2020 at 02:03AM

यूं तो कार खरीदना लोगों की जरूरत बन चुकी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी ने इसे लोगों की बेसिक नीड बना दिया है। सुरक्षा के लिहाज से लगभग सभी लोग अपनी कार से ही ट्रैवल करना चाहते हैं। यही वजह की पिछले दो महीने से कार सेलिंग का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। ऐसे में आप भी नई कार खरीदने का प्लान कर रहे है तब इसे लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए।

आपके जेहन में कार और उसके खर्च से जुड़े कुछ सवाल होने चाहिए। जिनके सही जवाब मिलने के बाद ही अपने कदम को हर बार आगे बढ़ाएं। हम यहां ऐसी 5 बातें बता रहें हैं जिन्हें जानने के बाद आपके लिए कार खरीदना आसान हो जाएगा।

1. कार कंपनी का चुनाव
जब भी हम पहली कार खरीदते हैं तब कार कंपनी का चुनाव सबसे जरूरी होता है, क्योंकि कार खरीदने के बाद आम आदमी उसे आसानी से बदल नहीं सकता। ऐसे में कार कंपनी का चुनाव बहुत अहम हो जाता है। भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा, महिंद्रा, फोर्ड, किआ, फॉक्सवैगन, टोयोटा, होंडा, निसान, रेनो समेत कई कार कंपनियां मौजूद हैं। इनमें मारुति सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी है। वहीं, दूसरे नंबर पर हुंडई फिर टाटा का नाम आता है।

हालांकि, ऐसा नहीं है कि जो कंपनियों सेलिंग की लिस्ट में 5वें या उससे काफी नीचे है उनकी कार की परफॉर्मेंस अच्छी नहीं है। ज्यादातर ग्राहकों की सोच उस कंपनी के पास जाने की होती है जिसकी कार ज्यादा बिकती हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद की कंपनी का चुनाव करें। आपके आसपास जो लोग कार चला रहे हैं, उनकी सलाह लें। साथ ही, कार से जुड़े एक्सपीरियंस को भी जानें।

2. कार की जरूरत का ध्यान रखें
कार कंपनी के सिलेक्शन के बाद दूसरी सबसे जरूरी बात ये होता है कि आखिर कार खरीदने का मकसद क्या है? यानी कार को आप किसी काम में इस्तेमाल करने वाले हैं। ये इसलिए जरूरी है क्योंकि मार्केट में हैचबैक, सेडान, एमपीवी, मिड एसयूवी और एसयूवी सेगमेंट की कार आती है। ये सभी कार अलग-अलग पर्पज के लिए बनी हैं।

यदि आपकी फैमिली में 5 लोग हैं तब आपके लिए हैचबैक सही ऑप्शन है। यदि मेंबर्स 5 से ज्यादा हैं तब आपको एमपीवी या 7 सीटर कार की तरफ जाना होगा। यदि आप ऐसे शहर में रहते हैं जहां की सड़कें खराब हैं तब आपके एसयूवी सेगमेंट की तरफ जाना होगा। यदि आप ज्यादा लगेज लेकर चलते हैं तब आपके लिए सेडान ठीक है।

3. कार का बजट और मॉडल का सिलेक्शन
जब ये तय हो जाए कि कार किस मकसद के लिए खरीदनी है तब तीसरा काम कार का मॉडल और बजट सिलेक्शन का हो जाता है। जैसे आप हैचबैक लेना चाह रहे हैं तब आपको कितने रुपए खर्च करने होंगे। मान लीजिए आप मारूति की कोई हैचबैक खरीदते हैं, तब आपको ऑल्टो, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, इग्निस, बलेनो, एस-क्रॉस जैसे कई ऑप्शन मिलेंगे। सभी कार 5 सीटर हैं, लेकिन कीमत में काफी अंतर है। आपका बजट 5 लाख के करीब है तब आप ऑल्टो, एस-प्रेसो और सेलेरियो को चुन सकते हैं।

यदि आपको अपने बजट से ऊपर की कोई हैचबैक पसंद आ रही है तब आप लोन का अमाउंट बढ़ा सकते हैं, लेकिन इसके लिए लोन पर लगने वाले इंटरेस्ट रेट, लोन प्रोसेसिंग फीस, हिडन चार्जेज, लोन क्लोजिंग चार्जेज जैसी बातों के बारे में पता कर लें। साथ ही, लोन का कम्पेयर भी कर लें।

4. कार का माइलेज और मेंटेनेंस खर्च
कार खरीदने के दौरान सबसे जरूरी बातों में से एक होता है उसका माइलेज। पेट्रोल कार की तुलना में डीजल और CNG का माइलेज ज्यादा होता है। हालांकि, अब पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग एक-समान हो चुकी हैं, ऐसे में डीजल कार को खरीदने ज्यादा समझदारी नहीं माना जाता। इसकी वजह है कि डीजल कार का मेंटेनेंस खर्च पेट्रोल की तुलना में ज्यादा होता है। वहीं, आप CNG कार की तरफ जाते हैं तब उसका माइलेज को बढ़ जाएगा, लेकिन बूट स्पेस CNG किट की वजह से खत्म हो जाएगा।

कार का सालाना मेंटेनेंस खर्च कितना है, इस बात का भी जानना चाहिए। इन दिनों कार के मेंटेनेंस पर ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती। वहीं, कंपनियां 5 से 10 साल तक के लिए कार के मेंटेनेंस की कॉस्ट लिस्ट जारी कर देती हैं।

5. इंश्योरेंस और दूसरे पेपर
कार खरीदते वक्त इंश्योरेंस सबसे जरूरी होता है। लगभग सभी कंपनियां कार इंश्योरेंस अपने डीलर से करके देती हैं, ऐसे में यदि आपको बाहर से इंश्योरेंस कम कीमत में मिल रहा है तब आप बाहर से ही इंश्योरेंस लें। साथ ही, कार की दूसरी एक्सेसरीज और पार्ट्स से जुड़ी गारंटी या वारंटी के पेपर भी जरूर लें। जैसे टायर, स्टीरियो, बैटरी आदि पर अलग-अलग वारंटी मिलती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Things To Know When Buying Your First Car

टीवीएस ने एनटॉर्क 125 को एवेंजर्स इंस्पायर्ड थीम के साथ लॉन्च किया, कीमत 83327 रुपए October 22, 2020 at 12:24AM

त्योहारी सीजन को देखते हुए टीवीएस मोटर ने भारतीय बाजार में अपने पावरफुल स्कूटर एनटॉर्क 125 का सुपरस्क्वायड एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस एडिशन की खास बात है कि ये मार्वेल एवेंजर्स थीम से इंस्पायर्ड है। पहले ही भी इस थीम को लेकर कई प्रोडक्ट भारतीय बाजार में आ चुके हैं। इस एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 83,327 रुपए है।

इस स्कूटर को स्टेल्थ ब्लैक, कॉम्बैट ब्लू और इनविजिबल रेड के तीन अलग कलर में खरीद पाएंगे। ये तीनों कलर ब्लैक पैंथर, कैप्टन अमेरिका और आयरन मैन ग्राफिक्स के साथ आएंगे। कंपनी ने स्कूटर के डिजाइन, फीचर्स या टेक्निकल स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किए हैं।

टीवीएस एनटॉर्क के स्पेसिफिकेशन

  • इस स्कूटर में 124.8cc, थ्री-वॉल्व, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया है, जो 7,000rpm पर 9.1bhp का पावर और 5,500rpm पर 10.5Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • इसमें ब्लूटूथ कनेक्टेड स्पीडोमीटर दिया है। जिसमें फुल डिजिटल कंसोल दिया है। इसमें स्ट्रीट, स्पोर्ट, राइड जैसे मल्टी ड्राइविंग मोड दिए हैं। मीटर में इनकमिंग कॉल, SMS, मिस्ड कॉल अलर्ट के साथ नेविगेशन असिस्ट दिया है।
  • स्कूटर में 12 वोल्ट की बैटरी दी है। इसके फ्रंट में LED हेडलैम्प मिलेंगे। स्कूटर का ग्राउंड क्लियरेंस 155mm और व्हीलबेस 1285mm है। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक और रियर में कॉयल स्प्रिंग दी है।
  • स्कूटर में 12 इंच अलॉय व्हील दिए हैं। फ्रंट और रियर में एक जैसे 110/80-12 टायर दिए हैं। ये दोनों ट्यूबलेस टायर हैं। इसके फ्रंट में 220mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिए हैं। स्कूटर में 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसमें ब्लूटूथ कनेक्टेड स्पीडोमीटर दिया है, जो फुल डिजिटल कंसोल के साथ आता है

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दुर्गा पूजा के लिए नए फीचर्स आए, AR फिल्टर्स से मजेदार कंटेंट बना पाएंगे October 21, 2020 at 10:03PM

कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते इस बार फेस्टिवल सीजन में पहले जैसी धूम देखने को नहीं मिल रही है। यही वजह है सोशल मीडिया खासकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोग नवरात्रि से जुड़े फोटो भी शेयर नहीं कर पा रहे। ऐसे में फेसबुक और इंस्टाग्राम ने वर्चुअल दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन को एंटरटेनिंग बनाने के लिए ढेरों फीचर्स और कंटेंट प्रोग्रामिंग लॉन्च किए हैं।

इन फीचर्स में खास AR फिल्टर्स और स्टीकर्स को शामिल किया गया है। यूजर #DurgaPujo2020, #ShubhoMahalaya, #FBDurgaPujo, #IGDurgaPujo जैसे स्पेसिफिक हैशटैग्स से फन और इगेंजिंग स्टोरीज, रील्स, फेसबुक पोस्ट और प्रोग्रामिंग कंटेंट्स बना सकते हैं।

क्या हैं ये नए फीचर्स?

  • फेसबुक ने 'Pujaparikrama' नाम का AR इफेक्ट पेश किया है। इससे यूजर्स पूजा और पंडाल फेस्टिव एक्सपीरियंस को वर्चुअल तरीके से फील कर पाएंगे। इसी तरह 'Durga Pujo' नाम का भी एक AR इफेक्ट से अपने हेड के एक कैजुअल टिल्ट से मां दुर्गा और असुर के बीच स्विच कर पाएंगे। इन फीचर्स की मदद से यूजर्स ज्यादा अट्रेक्टिव स्टोरीज बना पाएंगे।
  • फेसबुक और इंस्टाग्राम ने दुर्गा पूजा GIFs भी लॉन्च किए हैं। इन्हें जिफ को 'Pujo' वर्ड के साथ सर्च करके अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज और रील्स को ज्यादा एंटरटेनिंग भी बना सकते हैं।
  • कोरोनावायरस के चलते पश्चिम बंगाल समेत देशभर में इस साल दुर्गा पूजा फेस्टिवल को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लाइव किया जा रहा है। ऐसे में FB लाइव, पोस्ट और IG स्टोरीज के जरिए आप इस पूजा में शामिल हो सकते हैं। लोग घर से ही देशभर के पूजा पंडालों के अलग-अलग फेसबुक लाइव के जरिए पूरा रिचुअल्स देखे पाएंगे और इनमें हिस्सा ले सकेंगे।

नए हैशटैग्स
इंस्टाग्राम के नए शॉर्ट फॉर्म वीडियो फीचर रील्स पर पूजा स्पेसिफिक कंटेंट्स इन हैशटैग्स पर उपलब्ध होंगे- #AmarPujoReel, #DurgaPujoReel, #FeelKaroReelKaro, #FeelItReelIt, #FeelKorboReelKorbo, #ReelyPhataphatiPujo, #PujoDekhechiReelKorechi, #PujoFeelershaateyReel, #PujoReelChallenge, #DurgaPujo2020, #ShubhoMahalaya, #FBDurgaPujo and #IGDurgaPujo.



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोनावायरस के चलते इस साल दुर्गा पूजा फेस्टिवल को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लाइव किया जा रहा है

पिछली सीरीज से कमजोर है आईफोन 12 सीरीज की बैटरी, खरीदने से पहले जानें मॉडल वाइज बैटरी डिटेल October 21, 2020 at 09:52PM

एपल ने कुछ दिन पहले ही बेहतर कैमरा और 5G कनेक्टिविटी के साथ आईफोन 12 सीरीज को लॉन्च किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नए आईफोन मॉडल में एपल ने छोटी बैटरी दी है। आईफोन 12 प्रो मैक्स की बैटरी कैपेसिटी चीन की TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर सामने आ गई हैं। फोन को मॉडल नंबर A2412 के साथ साइट पर लिस्ट किया गया है और लिस्टिंग से पता चलता है कि आईफोन 12 प्रो मैक्स में 3687mAh की बैटरी है। यह आईफोन 12 और आईफोन 12 मिनी से थोड़ी बड़ी है, जिनमें क्रमश: 2815mAh और 2227mAh की बैटरी मिलती है।

गौर करने वाली बात यह है कि आईफोन 12 प्रो मैक्स की बैटरी कैपेसिटी, पिछले साल लॉन्च हुए आईफोन 11 प्रो मैक्स की तुलना में काफी कम है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 3969mAh की बैटरी दी गई थी। यानी, 5G इनेबल्ड होने के बावजूद, कंपनी ने आईफोन 12 सीरीज में छोटे बैटरी पैक दिए हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि- यदि आप आईफोन 12 सीरीज में 5G यूज करते हैं, तो बैटरी लाइफ दो घंटे और कम हो जाएगी।

आईफोन 12 सीरीज की बैटरी डिटेल

  • एपल मॉडल नंबर A2412 के लिए TENAA लिस्टिंग लाइव हो गई है, और यह मॉडल नंबर सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल आईफोन 12 प्रो मैक्स से संबंधित है।
  • साइट पर लिस्टेड स्पेसिफिकेशन से पता चलता है कि आईफोन 12 प्रो मैक्स में 3687mAh की बैटरी है। जो आईफोन 11 प्रो मैक्स में मिलने वाली 3969mAh बैटरी से 282mAh कम है।
  • साइट पर यह भी बताया गया है कि आईफोन 12 में 2815mAh की बैटरी है, जो आईफोन 11 में मिलने वाली 3110mAh की बैटरी से कम है।
  • आईफोन 12 मिनी में 2227mAh की बैटरी मिलेगी। फिलहाल आईफोन 12 प्रो की बैटरी डिटेल सामने नहीं आई है।
  • कंपनी का दावा है कि, आईफोन 12 मिनी में 15 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम जबकि आईफोन 12 में 17 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा।

आईफोन 12 सीरीज: भारत में कीमत-फीचर्स और उपलब्धता

एपल आईफोन 12 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

आईफोन 12: इसमें 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले स्क्रीन दी है। स्क्रीन सेफ्टी के लिए इस पर नई सिरेमिक शील्ड दी है। इसका रेजोल्यूशन 2532x1170 पिक्सल है। इसमें एल्युमिनियम फ्रेम फ्लैट ऐज (किनारे) दिए हैं। कंपनी का कहना है कि ये आईफोन 11 से 11% पतला, 15% छोटा, 16% हल्का है। इसे ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, रेड और ग्रीन के 5 कलर वैरिएंट में लॉन्च किया गया है।

नया आईफोन 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके लिए कंपनी ने अपने iOS को भी ऑप्टिमाइज्ड किया है। फोन में A14 बायोनिक चिप दी है। कंपनी ने हाल ही में इस चिप का इस्तेमाल आईपैड एयर में भी किया है। कंपनी का दावा है कि नेटवर्क की आइडल कंडीशन रहती है तब इसकी मैक्सिमम डाउनलोड स्पीड 4Gbps तक रहेगी। इसमें 64GB, 128GB और 256GB के स्टोरेज वैरिएंट मिलेंगे।

फोन में 12 मेगापिक्सल के डुअल-रियर कैमरा दिए हैं। इनमें एक वाइड लेंस और दूसरा अल्ट्रा वाइड लेंस है। अल्ट्रा वाइड लेंस 120 डिग्री तक का एरिया कवर करता है। आईफोन 11 की तुलना में इसकी लो लाइट फोटोग्राफी क्वालिटी को 27 फीसदी बेहतर किया गया है। इसमें नया स्मार्ट HDR 3 कैमरा फीचर दिया है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। ये 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी आईफोन 12 की प्री-बुकिंग 23 अक्टूबर से शुरू करेगी।

आईफोन 12 की भारत में कीमत

वैरिएंट कीमत
64GB स्टोरेज 79,900 रुपए
128GB स्टोरेज 84,900 रुपए
256GB स्टोरेज 94,900 रुपए

आईफोन 12 मिनी: इसमें 5.4-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया है। इसका रेजोल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है। इसमें आईफोन 12 की तरह A14 बायोनिक चिप दी है, जो 5G सपोर्ट के साथ आती है। इसमें भी 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। आईफोन 12 और 12 मिनी के डिस्प्ले को छोड़ दिया जाए तब दोनों के फीचर्स लगभग एक समान हैं। कंपनी आईफोन 12 मिनी की प्री-बुकिंग 6 नवंबर से शुरू करेगी।

आईफोन 12 मिनी की भारत में कीमत

वैरिएंट कीमत
64GB स्टोरेज 69,900 रुपए
128GB स्टोरेज 74,900 रुपए
256GB स्टोरेज 84,900 रुपए

आईफोन 12 प्रो: इसमें 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले स्क्रीन दी है। इसका रेजोल्यूशन 2532x1170 पिक्सल है। इसमें भी A14 बायोनिक चिप दी है, जो 5G सपोर्ट के साथ आती है। फोन में 12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया है। जिसमें दो वाइड एंगल सेंसर और एक टेलीफोटो सेंसर है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। इसे 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेट वैरिएंट में खरीद सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि फोन की बैटरी से 17 घंटे वीडियो कॉलिंग, 11 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग, 65 घंटे म्यूजिक सुन सकते हैं। 20 वॉट के एडॉप्टर से ये 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाती है। फोन को सिल्वर, ग्रेफाइट, गोल्ड और पेसिफिक ब्लू कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं। कंपनी आईफोन 12 प्रो की प्री-बुकिंग 23 अक्टूबर से शुरू करेगी।

आईफोन 12 प्रो की भारत में कीमत

वैरिएंट कीमत
128GB स्टोरेज 1,19,900 रुपए
256GB स्टोरेज 1,29,900 रुपए
512GB स्टोरेज 1,49,900 रुपए

आईफोन 12 प्रो मैक्स: इसमें 6.7-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले स्क्रीन दी है। इसका रेजोल्यूशन 2778x1284 पिक्सल है। इसमें भी A14 बायोनिक चिप दी है, जो 5G सपोर्ट के साथ आती है। फोन में 12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया है। जिसमें दो वाइड एंगल सेंसर और एक टेलीफोटो सेंसर है। ये 5X जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। इसे भी 8GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वैरिएंट में खरीद सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि फोन की बैटरी से 20 घंटे वीडियो कॉलिंग, 12 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग, 80 घंटे म्यूजिक सुन सकते हैं। फोन को सिल्वर, ग्रेफाइट, गोल्ड और पेसिफिक ब्लू कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं।कंपनी आईफोन 12 प्रो मैक्स की प्री-बुकिंग 6 नवंबर से शुरू करेगी।

आईफोन 12 प्रो मैक्स की भारत में कीमत

वैरिएंट कीमत
128GB स्टोरेज 1,29,900 रुपए
256GB स्टोरेज 1,39,900 रुपए
512GB स्टोरेज 1,59,900 रुपए


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि- यदि आप आईफोन 12 सीरीज में 5G यूज करते हैं, तो बैटरी लाइफ दो घंटे और कम हो जाएगी
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...