Thursday, August 27, 2020

बारिश में ड्राइविंग के दौरान ऑन करते हैं इमरजेंसी इंडिकेटर, तो आपकी इस गलती से हो सकता है एक्सीडेंट; जानिए एक्सपर्ट ने इसे क्यों गलत बताया? August 27, 2020 at 12:54AM

बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में ज्यादातर लोग फोर-व्हीलर से ट्रैवल करना पसंद करते हैं। वजह है बारिश से बचाव और सेफ्टी। हालांकि, बारिश में ड्राइविंग आम दिनों की तुलना में ज्यादा मुश्किल हो जाती है। अगर पानी बरस रहा है तब विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। ऐसे में कई लोग ड्राइविंग के दौरान इमरजेंसी इंडिकेटर का इस्तेमाल करते हैं।

लोगों को ऐसा लगता है कि इमरजेंसी इंडिकेटर ऑन करने से उनकी ड्राइविंग सेफ हो रही है, लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है। यूट्यूबर ऑटो एक्सपर्ट अमित खरे (आस्क कारगुरु) ने भी इसे खतरनाक बताया है।

पहले समझिए इमरजेंसी इंडिकेटर का काम


अमित खरे ने बताया कि इमरजेंसी इंडिकेटर का इस्तेमाल उस वक्त किया जाता है तब आप गाड़ी को हाईवे या सड़क किनारे रोक रहे हैं। या फिर आपकी गाड़ी में खराबी आ गई है। रात के वक्त यदि गाड़ी में खराबी आ जाए, टायर बदल रहे हों तब इन इंडीकेटर्स का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है कि पीछे और आगे से आने वाली गाड़ियों को अलर्ट मिले। रात के समय इमरजेंसी इंडिकेटर्स स्टॉपर्स का काम करते हैं।

बारिश में इमरजेंसी इंडिकेटर क्यों नहीं ऑन करें?


इसे लेकर ऑटो एक्सपर्ट अमित खरे ने कहा कि कई साल पहले बारिश में इमरजेंसी इंडिकेटर का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है था क्योंकि तब गाड़ी की हेडलाइट इतनी पावरफुल नहीं होती थीं। ऐसे में लो विजिबिलिटी की वजह से चारों इंडिकेटर ऑन कर लिए जाते था, जिससे किसी तरह की दुर्घटना न हो जाए। हालांकि, अब गाड़ियों का लाइट पूरी तरह बदल चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि नए जमाने की गाड़ियों में LED लाइट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिनकी रोशनी बहुत पावरफुल होती है। तेज बारिश के दौरान भी ये काफी दूरी से नजर आती हैं। बारिश में ड्राइविंग के दौरान फॉग लाइट भी ऑन कर सकते हैं।

इमरजेंसी इंडिकेटर ऑन करने का सबसे बड़ा नुकसान ये होता है कि गाड़ी मोड़ते वक्त आप इंडिकेटर का इस्तेमाल नहीं कर पाते। ऐसे में पीछे या आगे से आ रही गाड़ी से एक्सीडेंट होने खतरा बन जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Monsoon Tips For Your Safety: Emergency Indicators should not be used while driving in the rain

अल्टो 800 से लेकर सेंट्रो तक इन 5 पॉपुलर हैचबैक पर मिल रहा है 60 हजार रुपए तक का डिस्काउंट, ऑफर 31 अगस्त तक के लिए August 26, 2020 at 11:29PM

दुनियाभर में एसयूवी और क्रॉसओवर की मांग बढ़ती जा रही है, इसमें भारत भी पीछे नहीं है। हालांकि एक तथ्य यह है कि बाजार में अभी भी हैचबैक का वर्चस्व बरकरार है, जो इसकी ऑफोर्डेबिलिटी और कॉम्पैक्ट साइज के कारण है। इसलिए, वाहन निर्माता समय-समय पर देश में नई हैचबैक लॉन्च कर रहे हैं।
वाहनों की बिक्री में हाल के महीनों में गिरावट देखी गई और अब ग्राहकों को वापस डीलरशिप पर लाने के लिए निर्माता भारी छूट दे रहे हैं। अगर आप इस महीने नई हैचबैक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हमने 5 ऐसी हैचबैक की लिस्ट तैयार की है जिनपर इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है....

1. हुंडई ग्रैंड i10

  • हुंडई ने ग्रैंड i10 के रिप्लेसमेंट के तौर पर पिछले साल ग्रैंड i10 निओस को लॉन्च किया। हालांकि, कंपनी ने आउटगोइंग मॉडल के कुछ वैरिएंट को बरकरार रखने का फैसला किया क्योंकि यह इतने पुराने नहीं है। वर्तमान में हुंडई भारत में पुरानी ग्रैंड आई 10 के केवल दो वैरिएंट बेच रही है जिसमें मैग्ना और स्पोर्ट्ज शामिल हैं। इनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 5.89 लाख रुपए और 5.99 लाख रुपए है।
  • इस महीने हुंडई ग्रैंड i10 पर 60 हजार रुपए का लाभ दिया जा रहा है, इसमें 40 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5 हजाार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। यह वर्तमान में देश में किसी भी हैचबैक पर मिलने वाला सबसे ज्यादा डिस्काउंट है।

2. मारुति सुजुकी सेलेरियो

  • मारुति सुजुकी भारत में सेलेरियो का एक नेक्स्ट जनरेशन वैरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है। क्योंकि वर्तमान जनरेशन वैरिएंट लगभग 7 सालों से बाजार में बिक रहा है। कंपनी इस महीने सेलेरियो 55 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है।
  • यह डिस्काउंट पेट्रोल और सीएनजी दोनों वैरिएंट पर दिया जा रहा है, जिसमें 30 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस के साथ और 5 हजार रुपए की कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। सेलेरियो की एक्स-शोरूम कीमत 4.41 लाख रुपए से 5.68 लाख रुपए तक है।

3. फॉक्सवैगन पोलो

  • फॉक्सवैगन पोलो को इस साल की शुरुआत में नए बीएस 6 कंप्लेंट 1.0 लीटर TSI (110 पीएस/175 एनएम) टर्बो-पेट्रोल और 1.0-लीटर MPI (75 पीएस/95 एनएम) पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया गया था। वर्तमान में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.82 रुपए से 9.59 लाख तक है।
  • इस महीने कंपनी, पोलो 1.0L TSI के साथ 48300 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिसमें 13300 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस, 10 हजार रुपए का लॉयल्टी बोनस और 5 हजार रुपए की कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

4. हुंडई सेंट्रो

  • सेंट्रो हुंडई की पॉपुलर हैचबैक है और बिक्री के मामले में एंट्री-लेवल की यह हैचबैक काफी अच्छा प्रदर्शन करती है। कार को चार अलग-अलग ट्रिम लेवल में मिलते हैं, जिसमें एरा एग्जीक्यूटिव, मैग्ना, स्पोर्ट्ज और एस्टा शामिल है। वर्तमान में कंपनी इसे बेस वैरिएंट एरा पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिसमें 15 हजार रुपए कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपए की कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
  • दूसरी ओर, अन्य सभी वैरिएंट पर 25 हजार रुपए तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। यानी वर्तमान में सेंट्रो पर 45 हजार रुपए तक के कुल डिस्काउंट दिया जा रहा है। वर्तमान में हुंडई सेंट्रो की एक्स-शोरूम कीमत 4.57 लाख रुपए से 6.25 लाख रुपए तक है।

5. मारुति सुजुकी अल्टो 800

  • ऑल्टो 800 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक में से एक है और इसकी लोकप्रियता में गिरावट नहीं आई है। वर्तमान में अल्टो 796 सीसी पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी-पेट्रोल पावरट्रेन में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.96 लाख से 4.36 लाख रुपए तक है।
  • कंपनी इस महीने ऑल्टो 800 पर 36,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिसमें 18 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

नोट- शहर के हिसाब से ऑफर अलग भी हो सकता है, इसलिए नजदीकी डीलर से संपर्क पर ऑफर की जानकारी लें।

ये भी पढ़ सकते हैं...
आपकी सेकंड हैंड कार एक्सीडेंटल तो नहीं! ऐसे करें पहचान; पुरानी कार खरीदते समय इन 7 बातें का ध्यान रखें, पछताना नहीं पडे़गा

कार का कलर फीका पड़ जाने का है टेंशन! तो लगवा सकते हैं पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (PPF); कलर को सालों साल सुरक्षित रखेगी, स्क्रैच पड़ने पर खुद ठीक भी करेगी

सस्ती 7 सीटर ट्राइबर से लेकर लग्जरी होंडा सिटी तक इन 7 कारों पर मिल रहा है 3 लाख रुपए से ज्यादा का डिस्काउंट, ऑफर के 5 दिन बाकी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मारुति सुजुकी भारत में सेलेरियो का एक नेक्स्ट जनरेशन वैरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है क्योंकि वर्तमान जनरेशन वैरिएंट लगभग 7 सालों से बाजार में बिक रहा है, कंपनी इस महीने सेलेरियो 55 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रही है।

होंडा ने पावरफुल इंजन के साथ हॉर्नेट 2.0 को लॉन्च किया, 0 से 200 मीटर की दूरी 11.25 सेकंड मे पूरी कर लेगी August 26, 2020 at 10:44PM

होंडा मोटरसाइकिल इंडिया ने भारत में अपनी न्यू बाइक होंडा हॉर्नेट 2.0 लॉन्च कर दी है। इस बाइक में 200cc का इंजन दिया है। साथ ही, इसे स्पोर्टी लुक दिया गया है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,26,345 लाख रुपए है। बाइक की लॉन्चिंग के साथ कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसकी डिलीवरी सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

बाइक लॉन्चिंग इवेंट पर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और सीईओ, अत्सुशी ओगाटा ने कहा, "युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए हम होंडा हॉर्नेट 2.0 लेकर आए हैं। एडवांस टेक्नोलॉजी और थ्रिलिंग परफॉर्मेंस के चलते ये भारत में अपना बेंचमार्क सेट करने के लिए तैयार है।"

होंडा हॉर्नेट 2.0 का डिजाइन और फीचर्स

  • इस बाइक में V आकार के LED हेडलैम्प दिए हैं, जो DRLs के साथ आते हैं। इसमें बड़ा और मसक्यूलर फ्लूट टैंक दिया है, जिससे बाइक की खूबसूरती बढ़ जाती है। बाइक के मैकेनिकल पार्ट्स को ब्लैक शेड दिया है। वहीं, इसमें LED इंडिकेटर्स, LED टेल लाइट जैसे फीचर्स दिए हैं।
  • बाइक में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल पैनल दिया है, जिसमें स्पीड के साथ टेकोमीटर, फ्लूल इफीसियंसी, ऑटोमीटर, ट्रिप मीटर, सर्विस रिमायंडर जैसी कई डिटेल मिलेंगी। इसमें गियर पोजिशन, बैटरी वोल्डमीटर, इंजन स्टार्ट स्विच जैसी जानकारी भी दिखाई देगी।

होंडा हॉर्नेट 2.0 का स्पेसिफिकेशन

  • बाइक में 184cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है। इसका टॉर्क 16.1 Nm है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक 0 से 200 मीटर की दूरी को महज 11.25 सेकंड मे पूरी कर लेगी।
  • ये अपने सेगमेंट की पहली ऐसी बाइक है जिसमें गोल्ड-कलर्ड इन्वर्टेड फॉक्स मोनो-शॉक के साथ दिए हैं। सेफ्टी और स्पीड ब्रेक के लिए इसके फ्रंट और रियर में डिस्क दिया है। इसमें सिंगल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी दिया है।

होंडा हॉर्नेट 2.0 के कलर ऑप्शन

  1. पर्ल इगनीस ब्लैक
  2. मैट संगरिया रेड मेटैलिक
  3. मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक
  4. मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक

भारतीय बाजार में ये बाइक अपने सेगमेंट की उन बाइक को टक्कर दे सकती है जिसमें 180cc से लेकर 200cc तक का इंजन दिया है। इनमें TVS अपाचे RTR 200 4V, बजाज NS200 जैसी बाइक्स शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाइक की लॉन्चिंग के साथ कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसकी डिलीवरी सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

100 दिन में टिकटॉक के नए सीईओ केविन मेयर ने कर दिया रिजाइन, ट्रम्प ने कंपनी को 90 दिन का वक्त दिया था August 26, 2020 at 09:16PM

चीन का विरोध वहां की कई कंपनियों को भारी पड़ रहा है। खासकर, टिकटॉक के लिए अब कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच टिकटॉक के चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर (CEO) केविन मेयर ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ये इस्तीफा अपनी ज्वॉइनिंग के 100 दिन में ही दे दिया।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने फाइनेंशियल टाइम्स अखबार के हवाले से कहा है कि केविन मेयर ने ज्वॉइन करने के चार महीने के अंदर ही इस्तीफा सौंप दिया।
वहीं, जनरल मैनेजर वनीसा पपाज को तत्काल प्रभाव से उनकी जगह कंपनी का अंतरिम सीईओ नियुक्त कर दिया है।

केविन मेयर का इस्तीफा
केविन मेयर ने अपने इस्तीफा में कहा, "हाल के सप्ताहों में राजनीतिक वातावरण में तेजी से बदलाव आया है। मैंने इस बात पर कई ऐसे महत्वपूर्ण बदलाव किए जिसकी जरूरत कॉर्पोरेट संरचनात्मक के लिए होती है। भारी मन से मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है।" बता दें कि केविन इसी साल मई में डिज्नी स्ट्रीमिंग के हेड का पद छोड़ने के बाद बायडांस के स्वामित्व वाले ऐप टिकटॉक का दामन थामा था।

ट्रम्प ने दिया था 90 दिनों का वक्त
अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने बाइटडांस के खिलाफ 14 अगस्त को आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि टिकटॉक का अमेरिकी बिजनेस 90 दिनों के अंदर किसी अमेरिकी कंपनी को नहीं बेचा तो बैन लगा देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने बाइटडांस के खिलाफ 14 अगस्त को आदेश जारी किया था
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...