Wednesday, August 5, 2020

आज रात से शुरू हो रही है अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल, 70% डिस्काउंट पर खरीदारी का मौका, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर बंपर छूट August 05, 2020 at 05:52AM

अगर आप कोरोनाकाल में घर बैठे सस्ते में खरीदारी करना चाहते हैं तो आज रात से आपके पास बेहतरीन मौका है। दरअसल, दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन और फ्लिपकार्ट कल यानी 6 अगस्त से भारी डिस्काउंट के साथ अपनी सेल शुरू कर रही हैं। हालांकि अमेजन की प्राइम डे सेल आज आधी रात से ही शुरु हो जाएगी। इस दौरान ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर भारी छूट दी जा रही है। सेल में मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, टैबलेट, स्मार्ट वॉच, स्पीकर, हेडफोन जैसे कई अन्य प्रोडक्ट को डिस्काउंट और अच्छे ऑफर के साथ खरीदारी कर सकते हैं।

आइए जानते हैं अमेजन और फ्लिपकार्ट के सेल के बारे में, कहां किस प्रोडक्ट पर कितना डिस्काउंट मिलेगा :-

  • अमेजन 'प्राइम डे सेल'

शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया पर 6 अगस्त से अमेजन प्राइम डे सेल शुरू होने जा रही है। यह सेल खासतौर से प्राइम मेंबर्स के लिए होगी, जो 48 घंटे तक चलेगी। प्राइम डे सेल के दौरान प्राइम सब्स्क्राइबर्स कई स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स पर शानदार ऑफर्स की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा HDFC ग्राहकों को विभिन्न प्रोडक्ट्स पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही इस दो दिवसीय सेल इवेंट में नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी ग्राहक उठा पाएंगे।

  • सैमसंग ब्रांड के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर 25,000 रुपए तक की छूट मिलेगी। एपल के iPhone 11 और iPhone 8 Plus पर 40% तक छूट दी जाएगी। इसके अलावा रेडमी, सोनी, वनप्लस और वीवो के ब्रान्ड पर भी कंपनी 40 से 60 फीसदी तक की भारी छूट देगी।
  • सेल में स्मार्ट डिवाइस पर 60% तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इसमें बजट रेंज से लेकर प्रीमियम रेंज तक के स्मार्टफोन पर एक्साइटिंग ऑफर्स मिल रहे हैं।
  • इसी तरह सोनी, टीसीएल, LG के स्मार्ट टीवी ब्रांड्स पर 60% तक का डिस्काउंट मिलेगा।
  • रेफ्रिजरेटर और एसी पर 40 फीसदी, गेमिंग कोंसोल्स पर 30 फीसदी और कैमरा समेत दूसरी एलेक्ट्रोनिक्स आइटम और एक्सेसरीज पर 70 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
  • लैपटॉप्स पर भी डिस्काउंट है। डेल और एचपी जैसे लैपटॉप ब्रांड पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी।
  • अमेजन अपने ब्रांड्स जैसे Alexa, Echo स्पीकर्स और Kindle प्रोडक्ट्स पर भी 50 फीसदी तक छूट देने वाला है।

अमेजन फ्लैश सेल

स्मार्टफोन डील्स पर अमेजन का कहना है कि प्राइम डे सेल के दौरान फ्लैश सेल आयोजित होगी। Redmi 9 Prime, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 और Redmi Note 9 Pro Max की फ्लैश सेल 6 अगस्त को क्रमशः 10 बजे, 12 बजे, 2 बजे और 4 बजे आयोजित होगी। इसी दिन Honor 9A की फ्लैश सेल दोपहर 11 बजे आयोजित की जाएगी। अगले दिन रेडमी नोट 9 प्रो, रेडमी नोट 9 और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की फ्लैश सेल क्रमशः 12 बजे, 2 बजे और 4 बजे आयोजित होगी। साथ ही प्राइम डे सेल के दौरान कई स्मार्टफोन भी लॉन्च किए जाएंगे। हाल ही में लॉन्च किए गए हैंडसेट की सेल में शामिल होंगी।

  • फ्लिपकार्ट 'बिग सेविंग डेज'

फ्लिपकार्ट पर कल से 'बिग सेविंग डेज' सेल शुरू होने वाली है। यह पांच दिवसीय सेल 10 अगस्त तक चलेगी। इसमें आपको स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स व डील्स मिलने वाली हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने इस सेल के लिए सिटी बैंग और ICICI Bank के साथ साझेदारी की है। सेल के दौरान स्मार्टफोन खरीद पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ बैंक के ग्राहकों को दिया जा सके।

स्मार्टफोन्स पर 20,000 रुपए तक की जबरदस्त छूट

इस सेल में जिन स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर पर डील्स मिलने वाली है, उसमें iPhone XR, Oppo Reno 2F, iPhone SE और Redmi K20 Pro जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। यही नहीं, इस सेल में आपको Motorola Razr foldable फोन पर भी 20,000 रुपए तक की जबरदस्त छूट मिलने वाली है।

जानिए, सेल में मिलने वाले स्मार्टफोन्स की कीमत -

  • फ्लिपकार्ट बिग सेविंग सेविंग डेज सेल में iPhone XR 44,999 रुपए में उपलब्ध होगा।
  • Oppo Reno 2F को सेल में 23,490 रुपए की जगह 17,990 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • फ्लिपकार्ट की सेल में नए iPhone SE 2020 अपनी 42,500 रुपए की शुरुआती कीमत की जगह 36,999 रुपए में मौजूद होगा।
  • Redmi K20 Pro का 6GB + 128GB वेरिएंट 26,999 रुपए की जगह 22,999 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Motorola Razr (2019) को 20,000 रुपए की बड़ी छूट के साथ खरीद पाएंगे। ये ऑफर प्रीपेड परचेज पर ही मिलेगा।

स्मार्ट TV पर 70% तक की छूट

टीवी और अप्लायंस पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। स्मार्ट TV पर 70 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा। सेल में 699 रुपए की शुरुआती EMI के साथ वॉशिंग मशीन मिलेगी। वहीं 16,499 रुपए की शुरुआती कीमत में AC भी खरीद सकेंगे। बता दें कि डिस्काउंट के अलावा नो कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी जा रही है।

लैपटॉप और कैमरा पर 40 फीसदी तक डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट के इस सेल में लैपटॉप पर 40 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, होम स्पीकर पर 60 फीसदी तक डिस्काउंट रहेगा। सेल में 999 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ कैमरा भी खरीद सकेंगे।

अगस्त में खरीदारी का शानदार मौका:कोरोनाकाल में सस्ते में शॉपिंग करने का मौका दे रही है ई-कॉमर्स बेवसाइट्स, यहां देखिए सेल की पूरी लिस्ट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेल में मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, टेबलेट, स्मार्ट वॉच, स्पीकर, हेडफोन जैसे कई अन्य प्रोडक्ट डिस्काउंट और एक्साइटिंग ऑफर के साथ खरीदारी कर सकते हैं। 

कोरोना संकट के बावजूद लोगों की कार खरीदने की इच्छा में कोई कमी नहीं, मौका भुनाने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा ले रही ऑटो कंपनियां August 05, 2020 at 05:13AM

महामारी के कारण लंबे समय तक लॉकडाउन लगने से कई सेक्टर में मंदी छाई रही, बावजूद इसके भारत में नई कार खरीदने वाले ग्राहकों में कोई कमी नहीं आई हैं। अनिश्चित और लगातार बदलते परिवेश में ऑटो सेक्टर में डिजिटलीकरण तेज हो गया है क्योंकि ऑटो इंडस्ट्री ग्राहकों से जुड़ने के लिए टेक्नोलॉजी की मदद ले रही है ताकि जल्द से जल्द लॉकडाउन में हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।


लॉकडाउन के कारण भारत में डिजिटल खपत अपने उच्च स्तर पर है, जिसमें लोग प्रति सप्ताह दो घंटे अतिरिक्त खर्च कर रहे हैं। खपत में वृद्धि उपभोक्ता के सर्च बिहेवियर में परिवर्तन को उजागर कर रही है, जैसे कि कारों पर शोध करने में लगने वाले समय में वृद्धि। कोविड-19 महामारी ने मोटर वाहन उद्योग में रुझानों को तेज कर दिया है, लोग ऑनलाइन अधिक समय बिताना पसंद कर रहे हैं और इसी बात को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं को प्रभावित करने के लिए अब ज्यादातर टचपॉइंट डिजिटल हो गए हैं।


उपभोक्ताओं के बिहेवियर में यह बदलाव इस बात का संकेत देता है कि ऐसे वाहन निर्माता जो कार खरीदने के अनुभव को और अधिक डिजिटाइज़ करते हैं, वे महामारी के बाद की अधिक सफलता हो सकते हैं। उम्मीदें बदल रही हैं, और अब पहले से कहीं अधिक लोग अपने घर पर ही ब्रांड के साथ खरीदरी और इंगेज रहने की सुविधा चाहते हैं। ऑटो ब्रांडों को अपने रिकवरी रोडमैप पर सही रणनीति लागू करने में मदद करने के लिए इन तीन बातों पर जरूर विचार करना चाहिए ताकि भविष्य में आगे बढ़ा जा सके....

बाजार में अस्थिरता के बावजूद ग्राहक का इरादा स्थिर है

महामारी के परिणामस्वरूप, उपभोक्ताओं में खुद का वाहन खरीदने की इच्छा बढ़ रही हैं। इससे उन्हें पर्सनल स्पेस और कंफर्ट मिलता जैसा की उन्हें खुद के वाहन और घर पर मिलता है। भारत में ऑनलाइन वाहन खरीदने की आंकड़ा 30-35% की गिरावट के बाद प्री-लॉकडाउन स्तरों पर वापस आ गया है। इंडिया ऑटो पल्स रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि कुछ बाजारों में मंदी के बावजूद 45% से अधिक उपभोक्ताओं नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं।

ग्राहक चाहते हैं कि डीलरशिप खुद उनके पास आए

  • पिछले कुछ वर्षों में ऑफ़लाइन प्रयासों के माध्यम से खरीदारी करने के निर्णयों में कमी देखी गई है। 2016 से 2019 तक पिछले तीन वर्षों में भारत में डीलरशिप की औसत संख्या में 50% की गिरावट आई है।
  • भारत में जगह-जगह लॉकडाउन, सख्त प्रतिबंधों और संक्रमण के खतरे के कारण कुछ उपभोक्ता डीलरशिप पर जाने पसंद भी नहीं कर रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप डीलरशिप पर वॉक-इन और भी कम हो गई है और नुकसान की भरपाई ने निर्माताओं को अपना डीलरशिप, ग्राहकों तक ऑनलाइन ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया है।
  • भारत में रहने वाले हर पांच में से चार लोग जो कार खरीदने पर विचार कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि अगर उपलब्ध हो तो वे ऑनलाइन खरीदारी विकल्प का उपयोग करना चाहते हैं। इसके अलावा, सभी संभावित खरीदारों में से लगभग एक तिहाई जल्द ही एक कार खरीद लेंगे यदि उनके पास एक ऑनलाइन विकल्प होगा ताकि उन्हें डीलरशिप पर न जाने पड़ा।
  • मारुति सुजुकी के सेल्स एंड मार्केटिंग के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव का कहना है कि वेब बेस्ड सेल्स इन्क्वायरी पिछले तीन वर्षों में 3% से 39% तक बढ़ गई है, स्टडी में सामने आया है कि खरीदार चाहते है कि ऑटो डीलरों उनके लिए खरीदारी करना आसान बनाए ताकि वे घर पर बैठे-बैठे कार खरीद सके। शशांक कहते हैं, शोरूम में वॉक-इन काफी कम हो गई हैं, ऐसे में हम ऑटो डीलर्स के साथ मिलकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों से जोड़ने का काम कर रहे हैं।

ग्राहक कार खरीदने का एक सहज और व्यक्तिगत अनुभव चाहते हैं

  • 90% से अधिक कार खरीदार, कार निर्माता और ब्रांड वेबसाइट, यूट्यूब, प्रोफेशनल और कंज्यूमर रिव्यू की जानकारी लेने के लिए ऑनलाइन सर्च की ओर रुख करते हैं। वास्तव में, 56% कार खरीदारों का कहना है कि वे अपनी रिसर्च जर्नी के दौरान डीलर की वेबसाइट पर जाते हैं, जो 2017 के आंकड़ों से 40% ज्यादा है, जबकि 60% कार खरीदार अपने स्थानीय डीलरशिप को खोजने के लिए ऑनलाइन रिसर्च करते हैं, जो 2016 की तुलना में 10 प्रतिशत ज्यादा है।
  • हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्टर तरुण गर्ग का कहना है कि पिछले दो वर्षों में ऑनलाइन कार रिसर्च धीरे-धीरे बढ़ा है। सोशल डिस्टेंसिंग की आवश्यकताएं कार खरीदारों के लिए ऑनलाइन डिस्कवरी को और भी आकर्षक बनाती हैं। इसलिए, ऑटो डीलरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म में निवेश करना चाहिए और डिजिटल उपभोक्ताओं को सुरक्षित करने के लिए अपनी बिक्री टीमों को आगे बढ़ाना चाहिए।
  • फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा, ऑटो डीलरशिप के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और अपस्किल सेल्स एग्जिक्युटिव्स में निवेश करना आज के डिजिटल उपभोक्ता पर जीत हासिल करने के लिए अनिवार्य है।
  • शुरुआत के लिए, अपने डीलरशिप पर एक डिजिटल डेस्क लगाएं। ऑनलाइन बुकिंग से ऊपर सोचें और मददगार और सहायक बनकर अपने ग्राहकों के लिए डिजिटल और डीलरशिप अनुभव को निजीकृत करने पर विचार करें। उन ग्राहकों के लिए वर्चुअल कंसल्टेशन, ऑनलाइन लोन प्रोसेसिंग, ऑनलाइन इंश्योरेंस या ऑनलाइन ऑफ्टर-मार्केट सेवाओं के विकल्प शामिल करें, जो घर पर रहना अधिक सहज महसूस करते हैं। आप विश्वसनीय थर्ड-पार्ट रिव्यूज के लिंक भी प्रदान कर सकते हैं और ग्राहकों की चिंताओं और सवालों को ईमेल के माध्यम से साझा कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, उन लोगों के लिए विकल्पों पर विचार करें जो फिजिल डीलरशिप पर नहीं जाना चाहते हैं। भारत में 24% ग्राहक घर पर ही टेस्ट ड्राइव लेना पसंद करते हैं, और दूसरे सबसे पसंदीदा विकल्प के रूप में डिजिटल शोरूम को स्थान दिया गया है। अन्य विकल्पों में वीआर (वर्चुअल रियलिटी) टेस्ट ड्राइव, रिव्यू वीडियो, ऑनलाइन कॉन्फ़िगरेशन और वीडियो कॉन्फ्रेंस शामिल हैं।
  • आज के ऑटो डीलरों को ग्राहकों के साथ एक सफल ऑनलाइन संबंध बनाने के लिए उन्हें अलग-अलग स्वरूपों में आसानी से समझ में आने वाली जानकारी प्रदान करनी चाहिए। कार ब्रांड जो ग्राहकों की अपेक्षाओं को समझते हैं और उन्हें पूरा करते हैं, उनके तेजी से सफल होने की अधिक संभावना है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
90% से अधिक कार खरीदार, कार निर्माता और ब्रांड वेबसाइट, यूट्यूब, प्रोफेशनल और कंज्यूमर रिव्यू की जानकारी लेने के लिए ऑनलाइन सर्च की ओर रुख करते

भारी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी करने के बाद अब उबर भारत में करने जा रही है हायरिंग August 05, 2020 at 03:29AM

ऐप आधारित कैब बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी उबर अब भारत में अपने कारोबार का विस्तार करेगी। इसके लिए करीब 140 इंजीनियर्स की भर्ती करेगी। उबर ने बुधवार को बताया कि कंपनी बेंगलुरु और हैदराबाद में 140 इंजीनियरों की भर्ती कर रही है। कंपनी ने कहा कि वह भारत में और अधिक इनोवेशन करना चाहती है। इसके लिए टैलेंटेड इंजीनियर्स को मौका देगी। बता दें कि कंपनी ने कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के कारण हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है।

भारत के आउटस्टैंडिंग प्रोडक्ट का लाभ उठाना चाहते हैं

कंपनी के सीनियर डायरेक्टर जयराम वालीयुर ने कहा कि हम भारत के आउटस्टैंडिंग प्रोडक्ट और सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं। इसके लिए हम इंजीनियर्स की भर्ती करने की योजना बना रहे हैं। 2017 में कंपनी के पास भारत में केवल 80 इंजीनियर्स की टीम थी। अब यह 600 की टीम हो गई है। हाल में उबर की टेक टीम ने डिजिटल पेमेंट पर निवेश किया है। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। साथ ही कंपनी मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का भी उपयोग करना शुरू कर दिया है।

3700 कर्मचारियों को निकाल चुकी है कंपनी

उबर के वैश्विक स्तर पर कुल 6,700 कर्मचारी हैं। इसमें से भारत में उसने 600 कर्मचारियों को निकाल दिया है। वैश्विक स्तर पर कंपनी ने 3,700 कर्मचारियों की छंटनी की है। बीते महीने उबर ने इन कर्मचारियों को जूम के जरिए वीडियो कॉल कर कहा था कि कोविड-19 महामारी एक बहुत बड़ी चुनौती बन गई है।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रेवेन्यू में 14 प्रतिशत की वृद्धि

कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रेवेन्यू में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह 3.54 अरब डॉलर रहा है। हालांकि इसी दौरान उसका शुद्ध घाटा बढ़कर 2.92 अरब डॉलर हो गया। एक साल पहले समान अवधि में हुए 1.1 अरब डॉलर के घाटे की तुलना में यह 1.63 गुना ज्यादा है। बता दें कि इससे पहले उबर की प्रतिद्वंदी कंपनी ओला ने मई में 1,400 कर्मचारियों को निकाल दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2017 में कंपनी के पास भारत में केवल 80 इंजीनियर्स की टीम थी। अब यह 600 की टीम हो गई है। हाल में उबर की टेक टीम ने डिजिटल पेमेंट पर निवेश किया है।

अब सरकार ने बैन किया चीनी कंपनी शाओमी का ब्राउजर, भारत में स्मार्टफोन में नंबर वन ब्रांड है August 05, 2020 at 03:12AM

भारत सरकार ने चीनी कंपनियों के मोबाइल ऐप जैसे कि शाओमी और बायदू के सर्च ऐप पर बैन लगा दिया है। खबर है कि सरकार ने भारत में सक्रिय चीनी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शाओमी द्वारा बनाए गए ब्राउजर एक्शन एमआई ब्राउजर प्रो- वीडियो डाउनलोड, फ्री फास्ट और सिक्योर पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। हाल के समय में चीनी कंपनियों को हिट करने के लिए सरकार का यह एक और कदम है।
मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि ब्राउजर्स के खिलाफ कार्रवाई डिवाइसेस के परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकती है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि इस कदम से डिवाइस की परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यूजर्स आसानी से कोई भी ब्राउजर डाउनलोड कर सकते हैं।

शाओमी ने कहा कंपनी सरकार के साथ संपर्क में हैं

शाओमी के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी मंत्रालय के अधिकारियों से इस मामले को सुलझाने के लिए बात करेगी। साथ ही ये भी बताया कि वह लोकल डेटा प्रोटेक्शन और अन्य नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करती है। हम आवश्यकता के मुताबिक उचित कदम उठाएंगे। हालांकि, बायदू ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

भारत में शाओमी के 9 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं

बता दें कि शाओमी स्मार्ट फोन में ज्यादातर एमआई ब्राउजर प्री लोडेड होते हैं। इस पर बैन लगाने से संभावित रूप से आने वाले समय में चाइनीज फर्म को उन डिवाइस में इंस्टाल करने पर रोक लगानी होगी जो डिवाइस भारत में बिकते हैं। शाओमी के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी इसे समझने के बाद कोई सही फैसला लेगी। काउंटर प्वाइंट की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में शाओमी भारत में नंबर वन ब्रांड है और इसके पास 9 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं।

एक और डिजिटल स्ट्राइक की तैयारी में है सरकार

भारत सरकार ने चीन पर डिजिटल स्ट्राइक करते हुए एक साथ 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। उसके बाद एक अन्य आदेश में पिछले महीने ही 47 ऐप्स पर बैन लगाया गया और अब लगातार तीसरे महीने में एक और डिजिटल स्ट्राइक करने की तैयारी चल रही है। खबर है कि सरकार 15 अन्य चाइनीज ऐप्स बैन करेगी।

चीन का ट्विटर कहा जाने वाला वीबो और सर्च इंजिन ऐप बायडू बैन; वीबो पर प्रधानमंत्री मोदी का भी अकाउंट है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शाओमी स्मार्ट फोन में ज्यादातर एमआई ब्राउजर प्री लोडेड होते हैं। इस पर बैन लगाने से संभावित रूप से आने वाले समय में चाइनीज फर्म को उन डिवाइस में इंस्टाल करने पर रोक लगानी होगी जो डिवाइस भारत में बिकते हैं।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...