Saturday, July 11, 2020

13 जुलाई को होगा गूगल फोर इंडिया इवेंट, देश में किए गए गूगल के प्रयासों और फ्यूचर इनिशिएटिव पर रहेगा फोकस July 11, 2020 at 01:38AM

टेक कंपनी गूगल अपना गूगर फोर इंडिया 2020 एनुअल एडिशन आयोजित करने जा रही है। कंपनी ने इवेंट के छठे एनुअल एडिशन के लिए ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी इस बार वर्चुअल इवेंट आयोजित करेगी जिसकी स्ट्रीमिंग गूगल इंडिया के यूट्यूब इंडिया के यूट्यूब चैनल पर की जाएगी। इवेंट सोमवार 13 जुलाई को दोपहर 2:00PM से देखा जा सकेगा।
गूगल इंडिया ने कहा- हम सोमवार, 13 जुलाई, 2020 को गूगल फोर इंडिया के छठे वार्षिक संस्करण में आपको आमंत्रित करने के लिए उत्साहित हैं। पिछले छह वर्षों में हमने लगातार उपयोगी उत्पादों और सेवाओं के निर्माण में निवेश किया है, जो इंटरनेट की पूरी क्षमता का विस्तार करते हैं, और यह भारत में सभी के लिए वास्तव में उपयोगी है। विशेष रूप से इन असाधारण समय में हम इस गति पर निर्माण करने के लिए गहराई से प्रतिबद्ध हैं, और भारत के नए अवसरों को नए डिजिटल-फर्स्ट फ्यूचर में बदल रहे हैं।

इवेंट देश में गूगल के प्रयासों को प्रदर्शित करेगा
यह इवेंट देश में गूगल के प्रयासों को प्रदर्शित करती है, और भविष्य की पहल पर एक झलक भी देती है। गूगल ने बताया कि इस वर्ष इस इवेंट में सुंदर पिचाई (सीईओ, गूगल और अल्फाबेट) और भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और कानून और न्याय मंत्री रवि शंकर प्रसाद शामिल होंगे।

पिछले सालAI लैब औरBSNL पार्टनरशिप की जानकारी साझा की गई थीं
पिछले साल, गूगल फोर इंडिया 2019 में कंपनी ने बेंगलुरु में गूगल की AI लैब, BSNL पार्टनरशिप और व्यापारियों के लिए गूगल पे फोर बिजनेस ऐप के बारे में जानकारी साझा की थी। इसने कहा कि बेंगलुरु में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लैब फंडामेंटल कंप्यूटर विज्ञान और AI रिसर्च को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। तब यह स्वास्थ्य सेवा, कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में बड़ी समस्याओं से निपटने के लिए इस शोध को लागू करेगा।

यूजर्स के लिए लॉन्च किया थाटोकन कार्ड

कंपनी ने पूरे भारत में डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए टोकन कार्ड भी लॉन्च किए। इसने गूगल पे के लिए "स्पॉट" प्लेटफॉर्म पेश किया। यह व्यापारियों के लिए ऑफ़लाइन और ऑनलाइन वर्ल्ड के बीच ब्रांडेड कमर्शियल एक्सपीरियंस बनाने के लिए था। कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स जैसे असिस्टेंट, डिस्कवर, लेंस और बोलो ऐप में अधिक भारतीय भाषा जोड़ने के बारे में भी बताया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी ने पिछले साल अपने प्रोडक्ट्स जैसे असिस्टेंट, डिस्कवर, लेंस और बोलो ऐप में अधिक भारतीय भाषा जोड़ने के बारे में भी बताया था

शाओमी 14 जुलाई को लॉन्च करेगी पोर्टेलबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर, इससे कार-बाइक के टायर में हवा भर पाएंगे July 11, 2020 at 01:10AM

देश भर में चीनी प्रोडक्ट का विरोध हो रहा है। भारतीय टेक बाजार में मजबूत जड़ें जमा चुकी चीनी कंपनी शाओमी के प्रोडक्ट्स भी इसमें शामिल है। इसमें मी टीवी के साथ ट्रिमर, फिटनेस बैंड, स्पीकर, ईयरफोन, पावरबैंक समेत कई आइटम शामिल हैं। ऐसे हालात में भी ये कंपनी भारत में अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है। शाओमी 14 जुलाई को अपना पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर लॉन्च करने वाली है।

शाओमी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। 23 सेकंड के वीडियो में इस कम्प्रेसर का लुक दिखाया गया है। कम्प्रेसर का डिजाइन ताले के जैसा है। इससे बाइक, साइकिल यहां तक की कार के टायर में भी हवा भर पाएंगे।

पार्टेबल एयर कम्प्रेसर के स्पेसिफिकेशन


ये पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर है, ऐसे में इसे अपने साथ लेकर चल सकते हैं। बिना पाइप के इसका डायमेंशन 124x71x45.3mm है। ये टायर इलेक्ट्रिक इंफ्लेटर पंप माइक्रो-USB चार्जिंग इंटरफेस के साथ आता है। इसके इंफ्लेशन प्रेशर की रेंज 0.2-10.3bar/3-150psi है। इससे बाइक, साइकिल, फुटबॉल और कार के टायर में हवा भर पाएंगे।

इसमें 2000mAh की बैटरी है, जो 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। आपके व्हीकल में हवा कम हो जाती है और आसपास कोई शॉप नहीं है, तब ये कम्प्रेसर काफी काम आएगा। इस डिवाइस में एक स्क्रीन भी दी है, जिसमें हवा के प्रेशर को भी चेक कर पाएंगे।

पार्टेबल एयर कम्प्रेसर की कीमत


शाओमी के इस प्रोडक्ट की यूके में कीमत 39.99 यूरो (करीब 3,400 रुपए) है। ऐसे में भारत में इसकी कीमत 3 से 3.5 हजार रुपए तक हो सकती है। कंपनी इस प्रोडक्ट को डिजिटल प्रेशर सेंसिग डिस्प्ले, प्री-सेट प्रेशर कंट्रोल सिस्टम, कॉम्पेक्ट और ड्यूरेबल डिजाइन के साथ पेश करेगी।

शाओमी प्रोडक्ट की नहीं हो रही डिलिवरी

शाओमी भारत में स्मार्टफोन से सबसे ज्यादा रेवेन्यू जनरेट करती है। ऐसे में अब कंपनी इकोसिस्टम प्रॉडक्ट्स की तरफ ज्यादा फोकस कर रही है। दूसरी तरफ, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजन या अन्य शाओमी के प्रोडक्ट की डिलीवरी नहीं कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शाओमी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो भी शेयर किया है

14 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा बजट स्मार्टफोन रियलमी 6i, म्यांमार में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 13 हजार रुपए July 11, 2020 at 12:04AM

हाल ही में रियलमी 6i को म्यांमार में लॉन्च किया गया था और अब कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन हाल ही में टिप्सटर सुधांशु ने फोन की फ्लिपकार्ट लिस्टिंग ट्विटर पर शेयर की, जिसमें फोन की लॉन्चिंग डेट का पता चला है। टिप्सटर के मुताबिक, रियलमी 6i को भारत में 14 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे लॉन्च किया जाएगा।

टिप्सटर सुधांशु का ट्विट

14 जुलाई को ही कंपनी रियलमी C11 स्मार्टफोन भी लॉन्च करने के लिए तैयार है, जो फ्लिपकार्ट पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जैसा कि रियलमी 6i म्यांमार में पहले से ही उपलब्ध है, ऐसे में फोन के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और संभावित कीमत के बारे में जानकारी मिल चुकी हैं।

रियलमी 6i: भारत में संभावित कीमत
म्यांमार में रियलमी 6i की कीमत MMK 249,900 से शुरू होती है, जो भारत में लगभग 13,000 रुपए है। यह फोन के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत है। वहीं इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत म्यांमार में MMK 299,900 है जो भारत में लगभग 15,600 रुपए होगा। उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी इसकी कीमत लगभग इतनी ही होगी। भारत में इसे फ्लिपकार्ट के माध्यम से बेचा जाएगा।

रियलमी 6i: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • रियलमी 6i मीडियाटेक हेलियो G80 चिपसेट से लैस है, जिसे माली G52 GPU के साथ जोड़ा गया है।
  • नए चिपसेट में दो Cortex-A75 कोर और छह Cortex-A55 कोर हैं।
  • डिवाइस रियलमी UI के साथ एंड्रॉयड 10 ओएस पर काम करता है।
  • इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशो वाली 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। फोन दो मॉडल में आता है, जिसमें 3GB+64GB और 4GB+128GB शामिल हैं।
  • डिस्प्ले पर वॉटरड्ऱॉप नॉज डिजाइन देखने को मिलेगा। माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड-कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए एक सेंसर और एक मैक्रो लेंस भी शामिल है। सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
  • कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS और 3.5 एमएम हेडफोन जैक को सपोर्ट करता है।
  • फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। फोन का वजन लगभग 195 ग्राम है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्सटर सुधांशु ने फोन की फ्लिपकार्ट लिस्टिंग ट्विटर पर शेयर की, जिसमें फोन की लॉन्चिंग डेट का पता चला है

दिवाली 2020 से पहले लॉन्च होगी सेकंड जनरेशन फोर्स गोरखा, अपकमिंग नई महिंद्रा थार को चुनौती देगी July 10, 2020 at 10:57PM

फोर्स मोटर्स इस साल के अंत में भारतीय बाजार में अपनी सेकंड जनरेशन गोरखा एसयूवी पेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने पहली बार इस मॉडल को फरवरी में ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया था।

2020 फोर्स गोरखा का कीमतों का ऐलान कब होगा?
नई गोरखा इस साल अप्रैल में शोरूम में उतारने के लिए तैयार थी लेकिन वर्तमान में चल रही कोविड-19 महामारी की वजह से फोर्स सहित कई कार निर्माताओं के लॉन्च प्लान पर पानी फिर गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब प्लांट में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन्स शुरू कर दिया है, तो ऐसे में अब नई गोरखा का प्रोडक्शन शुरू होना बाकी है। नई एसयूवी को बाजार में अब अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा यानी दिवाली से पहले।

2020 गोरखा में क्या नया मिलेगा?

  • साल की शुरुआत में दिल्ली में हुए ऑटो एक्सपो में नई गोरखा को पेश किया गया था। एसयूवी आउटगोइंग मॉडल से काफी मिलती-जुलती दिख रही है, बावजूद इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। क्लोजर लुक से पता चलता है कि एसयूवी का स्टाइल बिल्कुल नया है और केबिन को भी पूरी तरह से रीडिजाइन किया गया है।
  • इसे अंदर एक नया डुअल-टोन डैशबोर्ड, एक टचस्क्रीन सिस्टम और पावर विंडो दी गई है। इसके अतिरिक्त, इसमें एक टिल्ट और टेलिस्कोपिक एजडस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, डुअल फ्रंट एयरबैग और एबीएस भी है।
  • नई एसयूवी का सेटअप लेडर-फ्रेम पर किया गया है, जिसे बेहतर क्रैश प्रोटेक्शन प्रदान करने के लिए अपडेट किया गया है और सरकार के नए नियमों के अनुसार तैयार किया गया है।
  • ​​इंजन की बात करें तो नई गोरखा में मर्सिडीज-बेंज OM616 ड्राइव्ड 2.6-लीटर डीजल इंजन का हैविली अपडेटेड बीएस 6 वर्जन मिलेगा जो कि 90hp और 260Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स यूनिट दिया जाएगा।

बाजार में किसे चुनौती देगी नई गोरखा?
लॉन्च के समय नई गोरखा का सीधा मुकाबला नई महिंद्रा थार से होगा, जो उसी दौरान शोरूम से आएगी। महिंद्रा की तरह फोर्स मोटर्स भी अपने सेकंड जनरेशन ऑफ-रोडर की बिक्री को आगे बढ़ाने के लिए गोरखा के कस्टमाइजेशन ऑप्शन की लंबी लिस्ट तैयार कर रहा है।

देखें ऑटो एक्सपो में शोकेस की गई नई फोर्स गोरखा का वॉक अराउंड वीडियो



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नई गोरखा में मर्सिडीज-बेंज OM616 ड्राइव्ड 2.6-लीटर डीजल इंजन का हैविली अपडेटेड बीएस 6 वर्जन मिलेगा जो कि 90hp और 260Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...