गूगल मैप (Google Map) मौजूदा समय में ड्राइविंग का अहम हिस्सा बन गया है। ड्राइविंग के समय गूगल मैप से एक महिला की आवाज आती है जिसके कहे अनुसार हम अपना रास्ता चुनते हैं। अब कंपनी नेविगेशन के लिए बाॅलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की आवाज को शामिल करने की योजना बना रही है। खबर है कि बहुत जल्द अमिताभ बच्चन गूगल मैप को अपनी आवाज दे सकते हैं। बता दें कि वर्तमान में गूगल मैप नेविगेशन में न्यू यॉर्क के कैरन जेकब्सन की आवाज सुनाई पड़ती है।
गूगल और अमिताभ बच्चन में चल रही है बातचीत
मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल अपने गूगल मैप के लिए अमिताभ बच्चन की आवाज की मदद ले सकते हैं। इसको लेकर अमिताभ से बातचीत चल रही है। कंपनी के अमिताभ को अप्रोच भीकिया है। बता दें कि अमिताभ बच्चन अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। उनकी आवाज देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली आवाज में से एक है। ऐसे में गूगल मैप नेविगेशन के लिए अमिताभ की आवाज बेहतर विकल्प हो सकता है।
फिलहाल अमिताभ बच्चन और गूगल की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि अमिताभ बच्चन की इसी माह 12 जून को ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 'गुलाबो सिताबो' रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना भी हैं।
जून में मारुति सुजुकी के अथॉराइज्ड डीलरशिप चुनिंदा मॉडल पर डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। विटारा ब्रेज़ा और अर्टिगा को छोड़कर Arena डीलरशिप पर बिकने वाली सभी कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है साथ ही कोरोना वॉरियर्स को भी विशेष लाभ दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा 55 हजार रुपए का बेनेफिट डिजायर पर दिया जा रहा है जबकि सबसे कम 33 हजार रुपए का बेनेफिट वैगनआर और ईको पर दिया जा रहा है।जानिए किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है...
मारुति सुजुकी डिजायर, 55 हजार रुपए तक का बेनेफिट
मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को कुल 55,000 रुपए तक का बेनेफिट दिया जा रहा है। हालांकि यह लाभ केवल प्री-फेसलिफ्ट डिजायर पर लागू है। पुरानी डिजायर BS6 कंप्लेंट 83 हॉर्स पावर वाले 1.2-लीटर इंजन से लैस है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है जबकि नए मॉडल में अधिक शक्तिशाली 90 हॉर्स पावर का 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.89 लाख रुपए से 8.81 लाख रुपए है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट, 50 हजार रुपए तक का बेनेफिट
फोर्ड फिगो और हुंडई ग्रैंड i10 Nios जैसी प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में मारुति स्विफ्ट थोड़ी महंगी लगती है। इसकी कीमत 5.19 लाख रुपए से 8.02 लाख रुपए तक है। ऑटोमैटिक समेत सभी वैरिएंट पर 50,000 रुपए तक के लाभ दिया जा रहा है। स्विफ्ट में 83 हॉर्स पावर का 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है।
मारुति सुजुकी सेलेरिया, 48 हजार रुपए तक का बेनेफिट
मारुति सेलेरियो की कीमत 4.41 लाख रुपए से 5.58 लाख रुपए तक है। आधुनिक प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में इसमें कुछ विशेष फीचर नहीं है बावजूद इसके यह बाजार में अपने पैठ बनाए हुए हैं। इसमें मारुति का किफायती 68 हॉर्स पावर वाला 1.0-लीटर इंजन है। टाटा टियागो और हुंडई सैंट्रो की इस प्रतिद्वंद्वी पर कुल 48 हजार रुपए का लाभ दिया जा रहा है।
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो, 48 हजार रुपए तक का बेनेफिट
एस-प्रेसो पर 48,000 रुपए तक का लाभ मिल रहा है। इसमें 1.0 लीटर का K10B इंजन मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इसमें 21.7 किमी. प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपए से 4.99 लाख रुपए तक है।
मारुति सुजुकी अल्टो, 38 हजार रुपए तक का बेनेफिट
रेनो क्विड और डटसन रेडीगो जैसे प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में मारुति सुजुकी अल्टो की कीमत 2.95 लाख रुपए से 4.36 लाख रुपए तक है। इसमें 48 हॉर्स पावर वाला 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें पर कुल 38 हजार रुपए तक का बेनेफिट दिया जा रहा है।
मारुति सुजुकी वैगन-आर, 33 हजार रुपए तक का बेनेफिट
मारुति की टॉल-बॉय हैचबैक वैगनआर का सेकंड जनरेशन मॉडल भी पुराने मॉडल जितना ही लोकप्रिय है। वैगनआर अब दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। एक में 68 हॉर्स पावर वाला 1.0-लीटर इंजन और दूसरे में 83 हॉर्स पावर वाला 1.2-लीटर इंजन पेट्रोल है। दोनों इंजनों में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। मारुति वैगनआर पर जून में 33,000 रुपए तक का लाभ दिया जा रहा है।
मारुति सुजुकी ईको, 33 हजार रुपए तक का बेनेफिट
मारुति सुजुकी ईको मई 2020 में पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक थी और मारुति इस गति को जून में जारी रखना चाहती है। कंपनी अपने यूटिविटी व्हीकल ईको पर 33,000 रुपए तक का लाभ दे रही है।
डिसक्लेमर: छूट अलग-अलग शहर में भिन्न होती है और स्टॉक की उपलब्धता के अधीन होती है। कृपया सटीक छूट के आंकड़ों के लिए अपने स्थानीय डीलर से संपर्क करें।
बीएमडब्ल्यू इंडिया 11 जून को भारत में थर्ड जनरेशन X6 लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक टीज़र इमेज के माध्यम से इसकी घोषणा की। इस एसयूवी-कूपे को इस साल के शुरुआत में लॉन्च किया जाना था, डीलरों ने इसकी बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया था लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से इसकी लॉन्चिंग डेट को आगे बढ़ाना पड़ा। एसयूवी-कूपे के थर्ड जनरेशन मॉडल की कम्पलीटली बिल्ट यूनिट के रूप में भारत लाया जाएगा।
नई बीएमडब्ल्यू X6 में कौन सा इंजन मिलेगा?
बीएमडब्ल्यू X6 को भारत में शुरुआती तौर पर अपने 40i के रूप में पेश करेगी। इसका मतलब है कि एसयूवी-कूपे को 3.0-लीटर, 6 सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन से लैस होगा, जो 340hp और 450Nm का टार्क जनरेट करता है। मोटर 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और बीएमडब्ल्यू के xDrive फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम के माध्यम से चारों पहियों को पावर भेजता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसमें 530hp वाला 4.4-लीटर V8 पेट्रोल (M50i); 400hp वाला 3.0-लीटर 6 सिलेंडर डीजल (M50d) और 265hp की ताकत वाला 3.0-लीटर डीजल (xDrive30d) ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, यह देखा जाना बाकी है कि X6 के ये वर्जन कब और कैसे भारत में आते हैं।
कौन से ट्रिम लेवल और फीचर्स ऑफर किए जाएंगे?
नई बीएमडब्ल्यू X6 को दो ट्रिम लेवल - xLine और M Sport में पेश किया जाएगा। इसमें फ्रंट और रियर फेंडर्स पर ब्लैक क्लैडिंग मिलती है और इसमें अधिक क्रोम एलीमेंट्स को यूज किया जाता है। जबकि बाद वाले में क्रोम के स्थान पर ग्लॉस बैक बिट्स मिलते हैं, जो अलग-अलग अलॉय व्हील्स धातु पहिया डिजाइनों के साथ आते हैं।
फीचर्स की बात करें तो सभी वैरिएंट्स को एलईडी हेडलाइट्स और टेल-लाइट्स को एलईडी-डीआरएल के साथ लोड किया जाएगा। इंफोटेनमेंट के लिए बीएमडब्ल्यू का लेटेस्ट आईड्राइव सिस्टम के साथ एक हाई-डेफिनिशन टचस्क्रीन, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनारोमिक सनरूफ, फुल-लेदर अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और बीएमडब्ल्यू का डायनामिक डैम्पर कंट्रोल मिलेगा।
भारत में कितनी होगी कीमत और किससे मुकाबला होगा?
नई बीएमडब्ल्यू एक्स 6 भारत में ऑडी क्यू 8 और पोर्श केयेन कूपे जैसी अन्य लग्जरी एसयूवी से मुकाबला करेगी। नए X6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए होने की उम्मीद है। पिछले जनरेसन X6 मॉडल भारत में xDrive35i एम स्पोर्ट फॉर्म में बिक्री के लिए उपलब्ध था और इसकी एक्स शोरूम कीमत 92.20 लाख रुपए थी।
कनेक्टेड पीसी मार्केट को एक नए स्तर पर ले जाते हुए एचपी ने मंगलवार को 4G LTE कनेक्टिविटी से लैस लेटेस्ट इंटेल 10th जनरेशन चिपसेट और पावरफुल हार्डवेयर के साथ मेनस्ट्रीम यूजर्स के लिए एचपी 14s नोटबुक पेश किया। इसके i3 प्रोसेसर और 4GB रैम वैरिएंट की कीमत 44,999 रुपए है जबकि i5 प्रोसेसर और 8GB रैम वैरिएंट की कीमत 64,999 रुपए है। कंपनी ने साथ ही एचपी पवेलियन x360 14 पीसी भी लॉन्च किया है, जो एचपी वर्ल्ड स्टोर्स और ऑनलाइन स्टोर (store.hp.com/in) पर 1 जुलाई से 84,999 रुपए में उपलब्ध होगा। नया नोटबुक पोर्टफोलियो 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ आता है, जो पहले एचपी एलीट ड्रैगनफ्लाई और एचपी स्पेक्ट्रम एक्स 360 जैसे एचपी प्रीमियम नोटबुक के साथ उपलब्ध था।
मुफ्त मिलेगी जियो सिम
लॉन्चिंग ऑफर के तहत खरीदारों को छह महीने मुफ्त डेटा (1.5GB प्रति दिन) के साथ एक रिलायंस जियो सिम मुफ्त दी जा रही है, जिससे जियो इकोसिस्टम एक्सेस किया जा सकेगा और 6 महीने की फ्री डेटा अवधि के बाद सभी जियो डेटा प्लान्स पर 30 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
एचपी 14s नोटबुक में है माइक्रो-एज FHD डिस्प्ले
एचपी 14s में अल्ट्रा-मोबाइल डिज़ाइन मिलती है, यह इंटेल कोर i5/i3 प्रोसेसर के साथ विंडोज़ 10 ऑपरेटिंग सिस्टम और बिल्ट-इन इंटेल XMM 7360 4G LTE6 से लैस है, जो तेज, कनेक्टेड और सुरक्षित समाधान प्रदान करने की क्षमता रखता है।
सिर्फ 1.53 किलोग्राम वजनी इस नए स्टाइलिश और हल्का एचपी 14s में 9 घंटे की लंबी बैटरी लाइफ के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इंटेल के 10th जनरेशन i3/i5 प्रोसेसर द्वारा संचालित एचपी 14s में 78% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो में माइक्रो-एज FHD डिस्प्ले मिलता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 6 पोर्ट शामिल हैं, जिसमें एक सुपर-स्पीड टाइप C, दो टाइप A, मल्टी-मीडिया SD मीडिया कार्ड रीडर, एक HDMI और ब्लूटूथ वर्जन 5 कॉम्बो मिलता है, जो 256 जीबी स्टोरेज यूनिट को गीगाबिट फ़ाइल ट्रांसफर स्पीड प्रदान करता है।
आवाज से कंट्रोल होगा एचपी पवेलियन x360 14
ऑलवेज कनेक्टेड एचपी पवेलियन x360 14 में असाधारण प्रदर्शन के लिए इंटेल 'आइरिस प्लस ग्राफिक्स' के साथ 10th जनरेशन इंटेल प्रोसेसर मिलता है। एचपी पवेलियन x360 14 में 11 घंटे की बैटरी लाइफ, हैंड्स फ्री एक्सेस के लिए अमेजन एलेक्सा वॉयस सर्विस, 'wake on' वॉयल फीचर, डुअल स्पीकर्स, B&O ऑडियो और बेहतरीन एक्सपीरियंस के लिए एचपी ऑडियो बूस्ट मिलता है।
कंपनी ने कहा कि नेचुरल सिल्वर कलर में उपलब्ध एचपी पवेलियन x360 14 में तीनो तरफ माइक्रो-एज बेजल है और 82.47 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो है।