Monday, May 25, 2020

इंडिया मोटरसाइकिल 6 मॉडल्स पर दे रही है 6.70 लाख रुपए तक का डिस्काउंट, 16.96 लाख रुपए में मिल रही है 23.67 लाख की चीफ डार्क हॉर्स May 25, 2020 at 03:41AM

इंडियन मोटरसाइकिल कंपनी अपने चुनिंदा BS4 मॉडल पर 6.7 लाख रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इनमें 2018 स्काउट बॉबर और 2018 चीफ डार्क हॉर्स समेत 6 मॉडल शामिल हैं। यह सभी 2019 मैन्युफैक्चर्ड हैं और BS6 एमिशन नॉर्म्स के लागू होने से पहले की रजिस्टर्ड हैं। ऑफर के साथ बेची जा रहीं सभी मोटरसाइकिल हरियाणा राज्य में रजिस्टर्ड हैं। इन्हें 1 लाख रुपए में देश के किसी भी इंडियन डीलरशिप से बुक किया जा सकता है। बुकिंग मिलने पर बाइक संबंधित डीलरशिप पर भेजी जाएगी।

1 लाख रुपए देकर कर सकते हैं बुकिंग
देशभर के इंडियन डीलरशिप पर इन मोटरसाइकिलों को 1 लाख रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुक किया जा सकता है। कुल छह मोटरसाइकिलों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें 2018 स्काउट बॉबर, 2018 चीफ डार्क हॉर्स, 2019 FTR1200S, 2019 FTR1200S RR और 2020 स्काउट शामिल हैं।

जानें किस पर कितनी छूट

  • 2020 स्काउट ग्लॉस ब्लैक कलर फिनिश पर 3.57 लाख रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है, ऑफर के बाद 14.8 लाख रुपए की ऑन-रोड कीमत में मिल रही है।
  • FTR1200S पर 3.85 लाख रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद यह 16.30 लाख रुपए (ऑन-रोड) कीमत में उपलब्ध है।
  • FTR1200S रेस रेप्लिका पर 4.23 लाख रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद यह 18.45 लाख रुपए (ऑन-रोड, दिल्ली) कीमत में उपलब्ध है।
  • 2018 स्काउट बॉबर पर 4.30 लाख रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसकी बाद इसकी कीमत 15.73 लाख रुपए से घटाकर 11.44 लाख रुपए (दोनों कीमतें, ऑन-रोड दिल्ली) हो गई है।
  • सबसे ज्यादा डिस्काउंट 2018 चीफ डार्क हॉर्स पर दिया जा रहा है। इसकी वास्तविक कीमत 23.67 लाख रुपए हैं, लेकिन ऑफर के तहत यह 16.96 लाख रुपए कीमत में उपलब्ध है। इस पर 6.70 लाख रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

HR-51 रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ मिलेंगी बाइक्स
इसलिए, यदि आप एक इंडियन मोटरसाइकिल खरीदने की योजना बना रहे थे, तो यह अच्छा समय है। हालांकि, अलग-अलग डीलरशिप पर अलग डिस्काउंट मिलने की भी संभावना है। यह भी ध्यान दें, जबकि ऊपर उल्लिखित सभी मोटरसाइकिलों को उनके ओडोमीटर पर शून्य किमी रीडिंग के साथ बेचा जाएगा, नए खरीदार दूसरे मालिक बन जाएंगे। चूंकि मोटरसाइकिल फरीदाबाद आरटीओ के साथ पंजीकृत हैं, इसलिए उन्हें HR-51 रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ बेचा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह सभी 2019 मैन्युफैक्चर्ड हैं और 1 अप्रैल 2020 को BS6 एमिशन नॉर्म्स के लागू होने से पहले की रजिस्टर्ड हैं

रिलायंस की जियोमार्ट ऑनलाइन ग्रॉसरी सर्विस अब देशभर के 200 शहरों में उपलब्ध, अमेजन-फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट को मिलेगी कड़ी टक्कर May 25, 2020 at 02:41AM

रिलायंस इंडस्ट्रीज की नई ऑनलाइन ग्रॉसरी सर्विस प्लेटफॉर्म जियोमार्ट (JioMart) अब देश के 200 से अधिक शहरों में उपलब्ध है। जियोमार्ट का कहना है कि उनके इस कदम से देश में अमेजन, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट जैसी प्रमुख किराना डिलीवरी सेवाओं को कड़ी टक्कर मिलेगी। इसकी जानकारी रिलायंस रिटेल के ग्रॉसरी डिवीजन प्रमुख दामोदर मल ने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जियोमार्ट भारत के 200 से भी ज्यादा शहरों में ग्रॉसरी डिलीवर करने का काम कर रहा है।

'संकट को कभी बर्बाद नहीं जाने देना चाहिए'
चीन की दिग्गज कंपनी अलीबाबा से जियोमार्ट की तुलना करते हुए दामोदर मल ने अपने ट्वीट पर कहा है कि संकट हमेशा नया विकल्प पैदा करती है। कभी भी संकट को बर्बाद मत करो। चीन की रिटेल दिग्गज अलीबाबा ने भी सार्स संकट के वक्त काफी तरक्की की थी। हालांकि, ग्रॉसरी सर्विंस के क्षेत्र में रिलायंस का सीधा मुकाबला रिटेल दिग्गज ई-काॅमर्स कंपनी अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट के अलावा बिगबास्केट और ग्रोफर्स जैसी स्थानीय कंपनियों से है।

जियो प्लेटफॉर्म्स में फेसबुक ने किया था निवेश
बता दें कि पिछले महीने रिलायंस ने मुंबई की चुनिंदा जगहों पर अपनी जियोमार्ट डिलीवरी सर्विस को पायलट प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया था। इससे कुछ समय पहले ही फेसबुक ने रिलायंस जियो के डिजिटल यूनिट में $5.7 बिलियन 9.99 की हिस्सेदारी खरीदी थी। इस पार्टनशिप की मदद से रिलायंस 400 मिलियन स्ट्रॉन्ग यूज़र बेस के लिए फेसबुक और व्हाट्सऐप के द्वारा ग्रॉसर्स और छोटे बिजनेस की सुविधा रोलआउट कर पाया।

750 रुपए से कम ऑर्डर करने पर 25 रुपए डिलीवरी चार्ज भी
ऑर्डर देने के लिए jiomart.com पर लॉग इन कर सकते हैं। बता दें कि जियोमार्ट का ऐप अभी तक Apple या Google Play Store पर उपलब्ध नहीं है। साइट पर फ्रूट्स-वेजिटेबल्स, डेयरी और बेकरी, पर्सनल केयर, होम केयर और बेबी केयर जैसे उत्पादों की एक डिटेल्स चेन उपलब्ध है। अगर ऑर्डर मूल्य 750 से कम है, तो 25 का डिलीवरी शुल्क जोड़ा जाएगा। ग्राहक नकद या डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकता है। भुगतान के लिए नेट बैंकिंग की सुविधा भी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जियोमार्ट भारत के 200 से भी ज्यादा शहरों में ग्रॉसरी डिलीवर करने का काम कर रहा है

रियलमी ने लॉन्च किया 999 रुपए का पावर बैंक 2, 18W टू-वे क्विक चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा May 25, 2020 at 02:01AM

रियलमी ने भारत में अपना नया पावर बैंक लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम है रियलमी 10000mAh पावर बैंक 2। इसकी कीमत 999 रुपए है। जैसे कि नाम से ही पता चलता है इसमें 10,000 एमएएच की बैटरी क्षमता मिलेगी साथ ही इसमें 18 वॉट टू-वे क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी को भी इस्तेमाल किया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें 13 लेयर सर्किट प्रोटेक्शन मिलता है। यह ब्लैक और यलो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इवेंट में कंपनी ने रियलमी स्मार्ट टीवी, रियलमी वॉच, और रियलमी बड्स एयर निओ भी लॉन्च किए हैं।

रियलमी 10000mAh पावर बैंक 2: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • रियलमी 10000 एमएएच पावर बैंक 2 18 वॉट के टू-वे क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ डुअल आउटपुट पोर्ट्स, यूएसबी टाइप-ए और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है।
  • यह पावरबैंक 10,000 एमएएच हाइली डेनसिटी लिथियम-पॉलिमर बैटरी से लैस है, कंपनी का दावा है कि कई चार्जिंग सर्कल के बाद भी इसकी क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
  • यह 13 लेयर सर्किट प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो कि हाई स्पीड चार्जिंग के दौरान भी सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
  • यह पावर बैंक यूएसबी-पीडी के साथ-साथ क्वालकॉम क्यूसी 4.0 के साथ भी कंपेटेबल है।
  • इसमें एलईडी इंडिकेटर लाइट दी गई है, जो पावर बैंक की बैटरी लेवल दर्शाता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इवेंट में कंपनी ने रियलमी स्मार्ट टीवी, रियलमी वॉच, और रियलमी बड्स एयर निओ भी लॉन्च किए हैं

इंटरनेट कनेक्टेड इलेक्ट्रिक स्कूटर gps:ie लॉन्च, कीमत 64990 रुपए; कीलेस इग्निशन और एंटी थेफ्ट अलार्म जैसे एडवांस्ड फीचर्स से लैस May 24, 2020 at 11:50PM

स्टार्टअप कंपनी BattRE ने भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर gps:ie लॉन्च कर किया है। इसकी कीमत 64990 रुपए है। कंपनी ने इसे कैलीफोर्निया बेस्ड एरिस कम्युनिकेशन के साथ मिलकर डेवलप किया है। बाजार में इसे अफॉर्डेबल इंटरनेट कनेक्टेड इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर उतारा गया है। इसमें सिम कार्ड सपोर्ट मिलता है। जिसकी बदौलत स्कूटर के स्मार्ट फंक्शनंस को ऑफिशियल ऐप के जरिए स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी मैक्सिमम रेज 65 किलोमीटर है।

इसे अमेजन से भी खरीदा जा सकेगा

  • BattRE gps:ie स्कूटर यूपी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 50 से अधिक डीलरशिप पर उपलब्ध होगा। इसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन से भी खरीदा जा सकेगा।

कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है

  • इसमें जीपीएस ट्रैकिंग, रिमोट इमोबिलाइजेशन, ड्राइवर बिहेवियर रिपोर्ट, ट्रिप रिपोर्ट, जियोफेंस, डिवाइस मैनेजमेंट और सिक्योर पार्क जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • स्कूटर में एक अलर्ट फीचर है जो राइड अलर्ट, क्रैश अलर्ट और तेज अलर्ट के साथ-साथ डिवाइस स्टेटस के बारे में राइडर को सूचित करता है।
  • 60 किग्रा वजनी इस स्कूटर में ट्यूबलेस टायर्स लगे हैं। ब्रेकिंग के लिए इसके दोनों पहियों में ईबीएस के साथ 220 एमएम डिस्क दिए गए हैं।
  • सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में एडजस्टेबल कॉइवओवर मिलते हैं।
  • स्कूटर में एलईडी हेडलैंप, रिवर्स मोड, यूएसबी चार्जर, कीलेस इग्निशन और एंटी थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स मिलते हैं।

मैक्सिमम रेंज 65 किमोमीटर

  • स्कूटर 48V 24Ah लिथियम फेरो फास्फेट बैटरी के साथ आता है जो BLDC हब मोटर को पावर देता है और इसकी मैक्सिमम रेंज 65 किमी है। फुल चार्ज होने में इसे लगभग ढाई घंटे का समय लगता है। स्कूटर दो रंगों- रेड और ब्लू में उपलब्ध है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्कूटर यूपी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 50 से अधिक डीलरशिप पर उपलब्ध होगा
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...