Thursday, February 20, 2020

'टेक्नो कैमॉन 15 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च, नाइट टाइम फोटोग्राफी के लिए मिलेगा डेडिकेटेड सुपर नाइट शॉट लेंस February 20, 2020 at 03:17AM

गैजेट डेस्क. गुरुवार को स्मार्टफोन कंपनी टेक्नो ने भारतीय बाजार में कैमॉन 15 सीरीज लॉन्च की। इसमें दो मॉडल कैमॉन 15 और कैमॉन 15 प्रो शामिल हैं। यह कंपनी का कैमरा सेंट्रिक बजट स्मार्टफोन है, जिसमें नाइट टाइम फोटोग्राफी करने के लिए खास फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के बताया कि इसमें लगा सुपर नाइट शॉट लेंस डीएसपी एआई चिप से लैस है, जो रात में फोटोग्राफी करते समय पर्याप्त रोशनी देता है। कैमॉन 15 की कीमत 9,999 रुपए है और कैमॉन 15 प्रो की कीमत 14,999 रुपए है। दोनों मॉडल के साथ 3499 रुपए का कॉम्प्लिमेंट्री स्पीकर मुफ्त दिया जा रहा है।

टेक्नो कैमॉन 15: बेसिक स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज 6.55 इंच
डिस्प्ले टाइप डॉट-इन पंच-होल डिस्प्ले
रैम 4 जीबी
स्टोरेज 64 जीबी
रियर कैमरा 48MP(मेन कैमरा)+5MP(अल्ट्रा-वाइड लेंस)+ QVGA डेप्थ सेसिंग लेंस
फ्रंट कैमरा 16MP पंच होल कैमरा
बैटरी 5000 एमएएच
कीमत 9999 रुपए
कलर शोअल गोल्ड, फैक्सिनेटिंग पर्पल, डार्क जेड

टेक्नो कैमॉन 15 प्रो: बेसिक स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज 6.55 इंच
डिस्प्ले टाइप फुल एचडी प्लस, 2340x1080 पिक्सल डिस्प्ले
प्रोसेसर 2.35 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर पी35 प्रोसेसर
रैम 6 जीबी
स्टोरेज 128 जीबी
रियर कैमरा 48MP(मेन कैमरा)+5MP(अल्ट्रा-वाइड लेंस)+ QVGA डेप्थ सेसिंग लेंस+ सुपर नाइट शॉट लेंस
फ्रंट कैमरा 32MP पॉप-अप कैमरा
बैटरी 4000 एमएएच बैटरी
सिक्योरिटी फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक
कीमत 14999 रुपए
कलर आइस जेडिएट, ओपल व्हाइट


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Camon 15 Smartphone Series Launched, Dedicated Super Night Shot Lens for Night Time Photography

इलेक्ट्रिक टूथब्रश T300 लॉन्च, दांतो की सफाई के लिए प्री-लोडेड मोड्स मिलेंगे; सिंगल चार्जिंग पर 25 दिन चलेगा February 20, 2020 at 02:07AM

गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी श्याओमी ने भारतीय बाजार में अपना इलेक्ट्रिक टूथब्रश Mi T300 लॉन्च कर दिया है। ये 2018 में ग्लोबली लॉन्च हुए इलेक्ट्रिक टूथब्रश का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी का कहना है कि T300 में मैग्नेटिक लेविएशन सोनिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो दातों की सफाई करने में 10 गुना ज्यादा असरदार है। ये मोटर हर मिनट 31,000 वैरिएशन प्रोड्यूस करती है।

Mi T300 इलेक्ट्रिक टूथब्रश की कीमत
श्याओमी के इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश की कीमत 1299 रुपए है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Mi.com से खरीदा जा सकता है। बाद में इसकी कीमत 1599 रुपए हो जाएगी। कंपनी इसकी डिलिवरी 10 मार्च से शुरू करेगी। भारतीय बाजार में इस ब्रश का मुकाबला इसी सेगमेंट में आने वाले कोलगेट और ओरल-बी के इलेक्ट्रिक टूथब्रश से हो सकता है।

Mi T300 इलेक्ट्रिक टूथब्रश के फीचर्स
इस टूथब्रश में प्रीलोडेड डुअल-प्रो ब्रश मोड्स और इक्यूक्लीन ऑटो टाइमर दिया है। डुअल-प्रो ब्रश मोड्स में स्टैंडर्ड मोड और जेंटल मोड शामिल हैं। यूजर अपनी जरूरत या स्टाइल के हिसाब से इन मोड्स का इस्तेमाल कर सकता है। दूसरी तरफ, इक्यूक्लीन मोड हर 30 सेकंड के बाद दांतों के दूसरे हिस्से की सफाई करता है।

इस टूथब्रश में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया है। जिसकी मदद से इसे चार्ज किया जाता है। ये फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसे किसी भी 5 वोल्ट चार्जर या पावरबैंक से चार्ज किया जा सकता है। इसमें चार्जिंग के लिए LED इंडीकेटर्स भी दिए हैं। कंपनी का कहना है कि इसे सिंगल चार्जिंग पर 25 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्रश को IPX7 रेटिंग दी है। यानी ये वाटर रेजिस्टेंस है। इसे तीन कलर्स में लॉन्च किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Xiaomi Mi Electric Toothbrush T300 With Magnetic Levitation Sonic Motor Launched in India

21 फरवरी से शुरू होगी गैलेक्सी Z फ्लिप की प्री-बुकिंग; कीमत 1.10 लाख रुपए, पहला फोल्डेबल फोन जिसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले February 20, 2020 at 01:47AM

गैजेट डेस्क. सैमसंग ने गुरुवार को अपने दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी Z फ्लिप की प्री-बुकिंग डेट्स का एलान किया। इसे शुक्रवार (21 फरवरी) से बुक किया जा सकेगा। भारत में फोन की कीमत 1.10 लाख रुपए रखी गई है। इसे सैमसंग ई-शॉप समेत चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीदा बुक किया जा सकेगा। सैमसंग ई-शॉप से खरीदी करने पर ग्राहकों को व्हाइट ग्लोव डिलीवरी जैसे प्रीमियम सर्विस मुहैया कराई जा रही है। इसकी डिलीवरी 26 फरवरी से शुरू होगी। यह मिरर पर्पल, मिरर ब्लैक और मिरर गोल्ड कलर में उपलब्ध है। यह कंपनी का फ्लिप स्टाइल फोल्डेबल फोन है। इससे पहले कंपनी गैलेक्सी फोल्ड भी लॉन्च कर चुकी है, जो किताब की तरह खुलता है। इसकी कीमत 1.60 लाख रुपए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung Galaxy Z flip Price | Samsung Galaxy Z Flip Foldable Phone Pre-Booking Date Announcement Updates On Price in India, Full Specifications and Features
Samsung Galaxy Z flip Price | Samsung Galaxy Z Flip Foldable Phone Pre-Booking Date Announcement Updates On Price in India, Full Specifications and Features

न्यू क्रेटा के इंटीरियर के दो स्केच जारी, डुअल-टोन होगा डैशबोर्ड; नए डिजाइन वाली स्टीयरिंग मिलेगी February 20, 2020 at 12:48AM

ऑटो डेस्क. हुंडई ने अपनी अपकमिंग 2020 क्रेटा एसयूवी के इंटीरियर का स्केच जारी किया है। इस कार को कंपनी ने हाल ही में खत्म हुए ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था। हालांकि, इस इवेंट में सिर्फ कार का एक्सटीरियर दिखाया गया था। गाड़ी पर ब्लैक ग्लास लगाए गए थे, जिससे इसके अंदर का इंटीरियर दिखाई नहीं दिया था। ऐसे में अब हुंडई इंडिया ने कार के इंटीरियर के दो स्केच जारी किए हैं। एक में डैशबोर्ड और दूसरे में अंदर का पूरा इंटीरियर नजर आ रहा है।

अपकमिंग हुंडई क्रेटा का डैशबोर्ड

न्यू क्रेटा के डैशबोर्ड की बात करें तो स्केच के मुताबिक ये डुअल-टोन होगा। इसके सेंटर में डैशबोर्ड में फिक्स रहने वाला टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम होगा। ऐसा माना जा रहा है कि ये 10.25-इंच डिस्प्ले वाला हो सकता है। इसके ठीक ऊपर एसी वेंट्स लगे हैं। वहीं, ठीक नीचे एसी और क्लाइमेट कंट्रोल के ऑटोमैटिक बटन दिए हैं। डैशबोर्ड में लेफ्ट हेंड की तरफ एक बॉक्स मिलेगा। वहीं, दोनों तरफ एसी वेंट्स वर्टिकल आकार में फिक्स हैं।

इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर होगा। कार की स्टीयरिंग का पूरा हिस्सा गोल है, लेकिन नीचे की तरफ से प्लैट मिलेगा। ये फुल माउंटेड स्टीयरिंग होगी, जिससे कई फीचर्स को ऑपरेट कर पाएंगे। गियरबॉक्स के पास वायरलेस चार्जर हो सकता है। गियरबॉक्स मैनुअल होगा या ऑटोमैटिक ये साफ नहीं है।

कार का बैक और स्पेस

एक अन्य स्केच में कार का पूरा इंटीरियर और लुक दिख रहा है। इसकी सीट पर डायमंड आकार की कुशनिंग मिलेगी। जो डुअल-टोन कलर में होगी। कार की सभी सीट पर हेड-रेस्ट मिलेगा। रियर सीट पर तीन हेड-रेस्ट दिए गए हैं। यानी पीछे के सभी पैसेंजर्स पूरी तरह कम्फर्टेबल रहेंगे। इसमें बूट स्पेस काफी अच्छा दिख रहा है। पीछे की तरफ चार फुल साइज सूटकेस रखे गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कार में 1.5-लीटर का BS6 इंजन मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hyundai has released two sketches of its New Creta 2020, It shows the interior and space of the car.
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...