Friday, November 27, 2020

मॉडेम बनाने वाली कंपनी ने 2 पॉकेट मोबाइल वाईफाई लॉन्च किए, जियोफाई और एयरटेल को देंगे टक्कर November 26, 2020 at 08:23PM

मॉडेम बनाने वाली भारतीय कंपनी टेंडा ने नए पॉकेट मोबाइल वाईफाई हॉटस्पॉट डिवाइस लॉन्च किए है। ये कॉम्पैक्ट डिवाइस के मॉडल 4G180 और 4G185 हैं। कंपनी ने इन्हें स्मॉल ऑफिस और घर के लिए डिजाइन किया है। खासकर वर्क फ्रॉम होम कर रहे यूजर्स के लिए ये बेहतर ऑप्शन है। इस डिवाइस में किसी भी कंपनी का 4G सिम काम करेगा। अपने स्टाइलिश लुक के चलते ये भारतीय बाजार में जियोफाई और एयरटेल हॉटस्पॉट को ये टक्कर दे सकता है।

वाईफाई हॉटस्पॉट डिवाइस की कीमतें
टेंडा के दोनों हॉटस्पॉट डिवाइस की जियोफाई और एयरटेल हॉटस्पॉट डिवाइस की तुलना में ज्यादा है। हालांकि, जब बात इन सभी डिवाइसेस के डिजाइन की होती है तब टेंडा हॉटस्पॉट बेहतर नजर आते हैं।

डिवाइस कीमत
टेंडा 4G180 3650 रुपए
टेंडा 4G185 3850 रुपए
जियोफाई 1999 रुपए
एयरटेल हॉटस्पॉट 2000 रुपए


टेंडा अपने दोनों 4G180 और 4G185 डिवाइस पर 3 साल की वारंटी भी दे रही है।

टेंडा 4G180 और 4G185 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

दोनों डिवाइस 4G नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं। इसमें किसी भी कंपनी की 4G सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये डिवाइस 4G नेटवर्क पर 2.4Ghz की वाईफाई फ्रीक्वेंसी पर 150Mbps तक की डाउनलोड स्पीड देते हैं। इनमें 2100mAh की रिचार्जेबल बैटरी दी है, जो सिंगल रिचार्ज पर 10 घंटे का बैकअप देती है। इनमें सिंगल सिम स्लॉट के साथ एक माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया है। इसे माइक्रो USB चार्जर से चार्ज कर सकते हैं। दोनों में पावर और रिसेट बटन भी दिया है।

दोनों डिवाइसेस में अलग क्या मिलेगा?

  • टेंडा 4G185: इसमें LED इंडिकेटर दिया है, जो 4G/3G सिग्नल इंटरनेट बार, बैटरी, ऑपरेटर डिटेल, SMS, टाइम, डाटा यूजेस और वाईफाई कनेक्शन डिवाइसेज की नंबर के बारे में बताती है। इसका वजन 88 ग्राम है।
  • टेंडा 4G180: इसमें 1.44-इंच की कलर स्क्रीन दी है। ये 4G/3G सिग्नल इंटरनेट बार, बैटरी, SMS, वाईफाई पोजिशन को दिखाता है। इसका वजन 86 ग्राम है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tenda launches All New 4G LTE Advanced Pocket Mobile Wi-Fi Hotspots 4G180 & 4G185 in India

अगले हफ्ते लॉन्च होंगे मोटो-वीवो के सस्ते 5G स्मार्टफोन, जानिए स्पेसिफिकेशन-फीचर्स की डिटेल November 26, 2020 at 08:19PM

आने वाले सप्ताह में दो बड़ी स्मार्टफोन लॉन्चिंग देखने को मिलने वाली है। 30 नवंबर को मोटोरोला अपने 5G फोन को लॉन्च करेगी तो वीवो दिसंबर की शुरुआत में अपना मिड-रेंज 5G फोन लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसकी 30 हजार के कम प्राइस बैंड में लॉन्च होने की उम्मीद है। चलिए एक-एक कर बात करते हैं, दोनों फोन के बारे में...

1. मोटो G 5G
लॉन्चिंग डेट: 30 नवंबर

  • भारत में मोटो G 5G, कंपनी का तीसरा 5G हैंडसेट होगा। कहा जा रहा है कि सबसे किफायती 5G फोन होगा। कुछ महीने पहले ही इसे यूरोपीय बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। इससे पहले कंपनी मोटोरोला एज प्लस और रेजर 5G भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
  • भारत में इसे किस स्पेसिफिकेशन के साथ उतारा जाएगा, इसे लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई सफाई नहीं दी है लेकिन इतना जरूर बताया है कि इसे फ्लिपकार्ट पर 30 नवंबर को 12PM लॉन्च किया जाएगा।
  • फोन का ग्लोबल वैरिएंट इकलौता फोन है, जिसने स्नैपड्रैगन 750G 5G चिपसेट के साथ डेब्यू किया है। जिसे क्वालकॉम ने स्नैपड्रैगन 765G के वॉटर्ड-डाउन वर्जन के तौर पर उतारा है।
  • इस चिपसेट से साथ उम्मीद की जा रही है कि मोटो G 5G की कीमत वनप्लस नॉर्ड के एंट्री लेवल वैरिएंट से भी कम होगी, जो फिलहाल भारत में सबसे किफायती 5G फोन है।
  • फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जो HDR10+ कलर सपोर्ट के साथ आएगा। 16MP के फ्रंट कैमरा होल्ड करने के लिए डिस्प्ले में पंच-होल कटआउट है।
  • फोन में 5000mAh बैटरी मिलेगी, जो 20 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फोन का ग्लोबल वैरिएंट एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। फोन में 48MP ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा।
  1. नोकिया 2.4 ने भारतीय बाजार में की एंट्री, प्री-बुकिंग करने वाले पहले 100 ग्राहकों को कई सारे गिफ्ट्स दे रही कंपनी
  2. 3 दिसंबर को लॉन्च होगा दो सेल्फी कैमरे वाला इंफिनिक्स जीरो 8i, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सबकुछ

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कंपनी ने दी जानकारी

2. वीवो V20 प्रो
लॉन्चिंग डेट: 2 दिसंबर

  • पिछले कुछ समय से फोन के लीक इंटरनेट पर वायरल हो रहे थे। अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है। कंपनी 2 दिसंबर को इसे भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी का दावा है कि यह अबतक का सबसे पतला 5G फोन होगा। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही इसके कई स्पेसिफिकेशन की जानकारियां सामने आ गई हैं।
  • कंपनी तेजी से अपनी V20 सीरीज को बढ़ा रही है। कंपनी ने पहले V20 को लॉन्च किया और बाद में इसका किफायती वर्जन V20 SE बाजार में उतारा। V20 प्रो, पावर-प्रोसेसिंग और कैमरे के मामले V20 से कहीं बेहतर होगा।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, V20 प्रो में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले होगा, जो स्टैंडर्ड 60hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
  • फोन स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर पर काम करेगा, जिसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। हालांकि, मेमोरी बढ़ाने के लिए फोन में कोई विकल्प नहीं मिलेगा।
  • फोटोग्राफी के लिए, फोन में 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 44+8MP के दो लेंस हैं।
  • एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड फनटच 11 पर काम करना वाला यह फोन 4000 एमएएच बैटरी से लैस होगा, जिसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन की कीमत 29,990 रुपए हो सकती है।

वीवो ने लॉन्च किया लो-बजट स्मार्टफोन Y1s, कंपनी दे रही वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट समेत कई तरह के ऑफर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Moto G 5G and Vivo V20 Pro Cheap 5G smartphone will be launched next week, know Price Specification And Features details

भारी पड़ सकती है लापरवाही! डैशबोर्ड पर दिखाई दें ये तीन वॉर्निंग लाइट्स, तो घर से ना निकाले गाड़ी November 26, 2020 at 05:00PM

आज कल कारों के डैशबोर्ड पर ढेर सारी वॉर्निंग लाइट्स देखने को मिल जाती है। कार की सेहत से इनका गहरा नाता होता है क्योंकि ये लाइट्स हमें गाड़ी की सेहत के बारे में संकेत देती है।
कई लोगों को इन लाइट्स के बारे में जानकारी नहीं होती और वो मामले की गंभीरता को न समझते हुए उस अनदेखा कर ड्राइव पर निकल जाते हैं और यह लापरवाही पड़ जाती है भारी।

आमतौर पर डैशबोर्ड पर तीन तरह की लाइट्स देखने को मिल जाती है...

  • ग्रीन: कार में जब भी कोई सेंसर एक्टिवेट होता है, जो ग्रीन लाइट जलती है। इस कंडीशन में गाड़ी चलाई जा सकती है।
  • ऑरेंज: इस कलर की कोई भी लाइट जल रही हो (टायर प्रेशर को छोड़कर), तो भी गाड़ी चलाई जा सकती है।
  • रेड: रेड लाइट में भी कुछ लाइट्स आने पर गाड़ी चलाई जा सकती है, जैसे एयरबैग और ब्रेक्स की लाइट। लेकिन कुछ लाइट्स आने पर यदि गाड़ी चलाई जाए, तो इंजन को नुकसान पहुंच सकता है।

आज हम आपको ऐसी तीन लाइट्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके जलने पर आपको गाड़ी बिल्कुल भी नहीं चलानी है, क्योंकि यह इंजन सीज कर सकती है। चलिए शुरू करते हैं...

1. इंजन-ऑयल प्रेशर

येलो लाइट ऑन हो तो समझ जाइए कि इंजन में ऑयल का लेवल कम है। इस स्थिति में गाड़ी चलाई जा सकती है।
  • यह लाइट दो तरह की होती है, येलो और रेड। अगर येलो लाइट ऑन हो तो समझ जाइए कि इंजन में ऑयल का लेवल कम है। इस स्थिति में गाड़ी चलाई जा सकती है, यह तब जलती है जब ऑयल मिनिमम लेवल पर आ जाता है। इस कंडीशन में जल्द से जल्द ऑयल टॉप-अप करवा लें।
  • रेड लाइट लगातार जले, तो इस कंडीशन में गाड़ी चलाना खतरनाक हो सकता है। इसलिए जब भी रेड लाइट आपके डैशबोर्ड पर दिखाई दे तो तुरंत गाड़ी बंद करे दें। क्योंकि अगर गाड़ी 15 मिनट तक भी चलती रही तो इंजन सीज हो सकता है। छोटी सी लापरवाही आपका बड़ा नुकसान कर सकती है।
  • इस कंडीशन में ऑयल लेवल चेक करें, यदि पर्याप्त ऑयल होने पर भी रेड लाइट लगातार जल रही है, तो गाड़ी बंद करके टोइंग व्हीकल की मदद से गाड़ी वर्कशॉप तक पहुंचाए।
  • अगर लाइट ब्लिंक कर रही है, और RPM बढ़ाने पर बंद हो जा रही है, तो इस कंडीशन में गाड़ी चला कर वर्कशॉप/घर तक लेकर जा सकते हैं लेकिन लगातार जले तो गाड़ी बंद कर देना ही समझदारी है।

2. कूलेंट टेंपरेचर

रेड लाइट जलने पर यदि गाड़ी चला रहे, तो इंजन सीज हो सकता है या हेड गैस किट फट सकती है।
  • इसमें तीन तरह की लाइट होती है-ग्रीन,येलो और रेड। ग्रीन यानी कूलिंग सिस्टम ओके है और इंजन कूल है, इसमें कंडीशन में भी गाड़ी चला सकते हैं। येलो यानी कूलेंट का लेवल कम है, इसे जल्द-से-जल्द टॉपअप कराने की जरूरत है, हालांकि इसे कंडीशन में भी गाड़ी चलाई जा सकती है।
  • लेकिन यदि लाइट रेड जले, तो इस कंडीशन में गाड़ी चलाना भारी पड़ सकता है। रेड लाइट जलने पर यदि गाड़ी चला रहे, तो 15 मिनट के अंदर इंजन सीज हो सकता है या हेड गैस किट फट सकती है।
  • इस कंडीशन में गाड़ी खड़ी कर आधे घंटे इंतजार करने के बाद सावधानी से कूलेंट का ढक्कन खोलें और कूलेंट टॉप-अप करें, उसके नीचे चेक करें कि कही लीकेज तो नहीं है। अगर है तो तुरंत मैकेनिक से सलाह लें। इसलिए कूलेंट टेंपरेचर की रेड लाइट लगातार जले, तो बिल्कुल भी हल्के में न लें।

नोट- ऊपर बताई गईं इन दो लाइट्स (इंजन-ऑयल प्रेशर और कूलेंट टेंपरेचर) के जलने पर यदि लापरवाही की जाए तो निश्चित रूप से गाड़ी के इंजन को नुकसान पहुंच सकता है।

3. बैटरी

चलती गाड़ी में यदि यह लाइट दिखे, तो गाड़ी बंद न करें, चलने दें और ऐसे किसी स्थिर जगह जैसे ढाबा या वर्कशॉप पर पहुंचकर ही बंद करें।
  • यह बैटरी-चार्जर अलर्ट लाइट होती है। अगर यह लाइट जले तो इंजन तो सीज नहीं होगा लेकिन आपको किसी भी जगह हैंग (अटक) जरूर हो सकते हैं।
  • चलती गाड़ी में यदि यह लाइट दिखे, तो गाड़ी बंद न करें, चलने दें और ऐसे किसी स्थिर जगह जैसे ढाबा या वर्कशॉप पर पहुंचकर ही बंद करें, जहां सुरक्षित तरीके से रात भर गाड़ी खड़ी रह सके।
  • इस लाइट के आने का मतलब है कि बैटरी चार्ज नहीं हो रही है और कार के अंदर लगे लगभग सभी सर्किट और इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट में बैटरी से ही पावर पहुंचाती है।
  • रेड लाइट आने का मतलब है कि बैटरी चार्ज नहीं हो रही है और जितनी पावर बैटरी में बची है उससे ज्यादा से ज्यादा 20 किमी. तक ही चला जा सकता है और इसके बाद आपका इंजन बंद हो जाएगा, इसलिए जल्द से जल्द किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश करें। हो सके कि घर से निकलने से पहले ही चेक कर लें और यदि ये लाइट जलती दिखाई दे तो गाड़ी न चलाएं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कई लोग वॉर्निंग लाइट्स की गंभीरता को न समझते हुए उस अनदेखा कर ड्राइव पर निकल जाते हैं और यह लापरवाही पड़ जाती है भारी

ड्राइविंग के दौरान कार के ब्रेक फेल हो जाएं तब घबराएं नहीं, बल्कि इन तरीकों से उसे रोकने की कोशिश करें November 26, 2020 at 03:30PM

कार ड्राइविंग के दौरान माइंड का एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। माइंड एक्टिव होने से कई बार हम ऐसी कंडीशन से निकल जाते हैं जिसकी वजह से एक्सीडेंट हो सकता था। कई बार ड्राइविंग के दौरान ब्रेक फेल हो जाते हैं। ऐसी स्थिति काफी रियर होती है, लेकिन ऐसे में दिमाग का शांत रहना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि जो लोग इस स्थिति में कूल रहते हैं वे बड़े हादसे से बच जाते हैं।

हम यहां कार के ब्रेक फेल होने की स्थिति में आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, दोनों बातें बता रहे हैं। हालांकि, इस स्थिति में संयम दिखाना सबसे जरूरी है। आपकी घबराहट काम बिगाड़ सकती है।

पहले जानिए किस वजह से ब्रेक फेल होते हैं?
कार के ब्रेक फेल होने वाले जितने केस को स्टडी किया गया है उसमें दो प्रमुख कारण निकलकर आए हैं। पहला कारण ब्रेक फ्लूड आयल का लीक होना होता है। वहीं, दूसरा कारण ब्रेक मास्टर का काम नहीं करना होता है।

ड्राइविंग के दौरान जब भी हम कार के ब्रेक पैडल को दबाते हैं तो ब्रेक फ्लूड एक हाइड्रोलिक प्रेशर जेनरेट करता है, जो टायर में लगे ब्रेक पैड्स तक जाता है। जिन कार में डिस्क ब्रेक होते हैं उनमें ब्रेक पैड्स डिस्क के दोनों तरफ लगे हुए पैड्स से डिस्क पर दबाव बनाता है जिससे व्हील का घूमना बंद हो जाता है। वहीं, जिन कार में ड्रम ब्रेक होते हैं उनमें ब्रेक पैड्स पहियों पर दबाव बनाकर गाड़ी रोक देते हैं।

कार के ब्रेक फेल होने पर क्या करें?

  • एक्सीलेटर और क्लच न दबाएं : कार ब्रेक फेल होने की स्थिति में सबसे पहले एक्सीलेटर से पैर हटा लें। साथ ही, क्लच को भी न दबाएं। क्लच दबाने से गाड़ी ज्यादा स्मूद हो जाती है।
  • गियर चेंज करें : दूसरा काम गियर चेंज करने का होता है। आपको अपनी कार को पहले गियर पर लेकर आना है। गियर चेंज करते वक्त आपको क्लच दबाने की जरूरत नहीं है। कार जैसे ही पहले गियर पर आएगी इंजन पर लोड पड़ेगा और स्पीड स्लो होने लगेगी।
  • ब्रेक पैडल बार-बार दबाएं : ब्रेक फेल होने के बाद भी ब्रेक पैडल को आप बार-बार दबाते रहें। कई बार ब्रेक अटक जाते हैं, यदि ऐसा होता है तब वो फिर से काम करना शुरू कर सकते हैं।
  • हॉर्न बजाएं, लाइट ऑन करें : आपके सामने की तरफ चलने वाली गाड़ियों को अलर्ट करने के लिए बार-बार हॉर्न बजाएं। कार के हेडलैम्प ऑन करें लें। साथ ही, इमरजेंसी लाइट को भी ऑन कर लें।
  • एसी ऑन करें, ग्लास डाउन करें : कार का एसी ऑन कर लें। मौसम ठंडा है तब एसी विंग्स का डायरेक्शन अपनी तरफ से हटा दें। साथ ही, कार के सभी ग्लास डाउन कर लें। इससे बाहर की हवा कार के अंदर आएगी, जो उसकी रफ्तार को कम करेगी।
  • हैंडब्रेक को धीरे-धीरे खींचें : अब सबसे जरूरी काम हैंडब्रेक खींचने का करना है, लेकिन इस बात का ध्यान रहें कि इसे धीरे-धीरे खींचना है। जैसे ही हैंडब्रेक ऊपर जाएगा स्पीड स्लो होना शुरू हो जाएगी।
  • खाली जगह पर गाड़ी ले जाएं : आपको इस दौरान ये भी देखना होगा कि आपके आसपास कोई खाली जगह जैसे कोई खेत, मैदान या फिर कीचड़ या रेत वाली कोई जगह है तब उसे वहां ले जाएं। लेकिन ये सभी जगह सड़क के समांतर होनी चाहिए, नहीं तो कार पलट जाएगी।

कार के ब्रेक फेल होने पर क्या नहीं करें?

  • घबराएं नहीं : ये सबसे जरूरी बात है कि यदि आपके साथ ऐसी स्थिति आ जाती है तब आप घबराएं तो बिल्कुल भी नहीं। क्योंकि आपने संयम खो दिया तब आप कोई एक्शन नहीं ले पाएंगे।
  • हैंडब्रेक तुरंत ना खींचे : गाड़ी की स्पीड ज्यादा है तब हैंडब्रेक को तुरंत नहीं खींचना चाहिए। यदि आपने तुरंत ऐसा किया तब कार के पलटने का चांस बढ़ जाएंगे।
  • कार टकराने से बचें : कई लोग ब्रेक फेल होने के चलते कार को रोकने के लिए उसी किसी चीज से टकरा देते हैं। ऐसा करना रिस्की होता है। इसमें कार तो डेमेज होगी ही, आप बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
What to you do if a car breaks down on the city, highway and other road
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...