Wednesday, October 28, 2020

अवास्ट ने गूगल प्ले स्टोर पर 21 मलेशियस गेमिंग ऐप की पहचान की, कहा- डाउनलोड होते ही ये यूजर को जबरन विज्ञापन दिखाते हैं October 27, 2020 at 08:44PM

गेमिंग के शौकीन हैं तो अब आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अवास्ट ने गूगल प्ले स्टोर में 21 मलेशियस गेमिंग ऐप की पहचान की है, जिनमें एडवेयर (adware) जैसे विशेषताएं मिली हैं। प्ले स्टोर पर ये गेम्स खुद को मजेदार और टाइमपास के रूप में पेश करते हैं, लेकिन वास्तव में अनचाहे और जबरन विज्ञापन प्रदर्शित करते हैं, जो यूजर को इसी तरह के अन्य ऐप्स और गेम्स डाउनलोड करने के लिए आकर्षित करते हैं। लगभग सभी गेम अभी भी डाउनलोड के लिए गूगल प्ले स्टोर में मौजूद हैं।

अवास्ट द्वारा पहचाने गए ये 21 ऐप और गेम्स एडवेयर की श्रेणी में आते हैं। हालांकि, ये ऐप और गेम्स डेटा चोरी नहीं करते हैं या अन्य संवेदनशील गतिविधि नहीं करते हैं, लेकिन फिर भी रेवेन्यू जनरेट करने के लिए ये यूजर को जबरन में विज्ञापन दिखाते हैं। एक बार जब ये ऐप एंड्रॉयड डिवाइस पर इंस्टॉल हो जाते हैं, उसके बाद ये अपना काम करना शुरू कर देते हैं।

अब तक इन्हें 80 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है

  • सेंसर टॉवर के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक इन ऐप और गेम्स को लगभग आठ मिलियन (80 लाख) बार डाउनलोड किया जा चुका है। कुछ यूजर्स ने बताया कि इनमें से कुछ के डाउनलोड पेज पर यूट्यूब विज्ञापनों के माध्यम से उनका ध्यान आकर्षित किया गया, जो वास्तव में मौजूदा ऐप की तुलना में एक अलग गेम का वादा करता है। गेम को डाउनलोड करने के बाद, विज्ञापनों ने उनके फोन को भरना शुरू कर दिया।
  • एडवेयर डेवलपर्स लंबे समय से सोशल मीडिया चैनलों का तेजी से उपयोग कर रहे हैं। इस बार, यूजर की रिपोर्ट है कि उन्हें यूट्यूब पर गेम को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों के लिए टार्गेट किया गया था। अवास्ट थ्रेट एनालिस्ट जैकब वावरा ने कहा कि- सितंबर में, हमने देखा कि टिकटॉक के माध्यम से एडवेयर फैल गया।

डिवाइस से इन्हें हटाना भी मुश्किल
इस प्रकार के सॉफ्टवेयर खुद को एक सुरक्षित और उपयोगी एप्लिकेशन के रूप में प्रदर्शित करते हैं, लेकिन कई अनचाहे विज्ञापनों को दिखाते हैं। यूजर अपने डिवाइस से इन्हें न हटा सके इसके लिए वे कुछ रणनीतियों को अपनाते हैं जैसे कि उनके आइकन को छिपाना और रिलेवेंट अपीयरेंस के साथ विज्ञापन प्रदर्शित करना, जिससे उन्हें पहचानना और निकालना मुश्किल हो जाता है।

अवास्ट ने इन एडवेयर ऐप्स की पहचान की
रिपोर्ट के मुताबिक, अवास्ट द्वारा पहचान की गई 21 ऐप्स की जांच की जा रही है। ये हैं: शूट देंम, क्रश कार, रोलिंग स्क्रॉल, हेलीकाप्टर हमला, असासियन लीजेंड, हेलीकाप्टर शूट, रग्बी पास, फ्लाइंग स्केटबोर्ड, आयरन इट, शूटिंग रन, प्लांट मॉन्स्टर, फाइंड हिडन, फाइंड 5 डिफरेंस, रोटेट शेप, जंप जंप, फाइंड द डिफरेंस-पज़ल गेम, स्वे मैन, मनी डिस्ट्रॉयर, डेजर्ट अगेंस्ट, क्रीम ट्रिप, प्रॉप्स रेस्क्यू



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस प्रकार के सॉफ्टवेयर खुद को एक सुरक्षित और उपयोगी एप्लिकेशन के रूप में प्रदर्शित करते हैं, लेकिन कई अनचाहे विज्ञापनों को प्रदर्शित करते हैं।

in सीरीज स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G85 और G35 प्रोसेसर मिलेगा, ऐसे हो सकते हैं दूसरे फीचर्स October 27, 2020 at 07:08PM

माइक्रोमैक्स अपनी वापसी की धमाकेदार बनाने की तैयारी में है। कंपनी लगातार सोशल मीडिया पर माइक्रोमैक्स की नई इन (in) सीरीज से जुड़ी डिटेल शेयर कर रही है। अब कंपनी द्वारा शेयर किए गए नए वीडियो से साफ हो रहा है कि इस सीरीज में मीडियाटेक हीलियो G35 और हीलियो G85 प्रोसेसर मिलेगा। बता दें कि कंपनी 3 नवंबर को इस सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। माइक्रोमैक्स की वापसी से चीनी कंपनी शाओमी और रियलमी को चुनौती मिल सकती है।

गेमिंग बेस्ड मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर को इसी साल मई में लॉन्च किया गया था। इस प्रोसेसर का इस्तेमाल कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन जैसे रियलमी नारजो 20, रियलमी नोट 9 में किया जा रहा है। वहीं, मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर को जून में लॉन्च किया गया है। इस प्रोसेसर का इस्तेमाल रियलमी C11, रियलमी 9 और पोको C3 में किया जा रहा है।

फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत (संभावित)

  • द मोबाइल इंडियन के मुताबिक, माइक्रोमैक्स in सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी। एक स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर और दूसरे में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर मिलेगा। G35 प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन में 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले, 2GB/3GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी होगी। ये स्टॉक एंड्रॉयड पर काम करेगा।
  • फोटोग्राफी के लिए 2GB वैरिएंट के 13+2 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। 3GB वैरिएंट वाले स्मार्टफोन में 13+5+2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इनकी कीमत 7,000 रुपए से लेकर 15,000 रुपए के बीच में होगी।

राहुल शर्मा ने शेयर किया था वीडियो

##

राहुल शर्मा ने माइक्रोमैक्स इंडिया के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसकी लंबाई करीब 1:52 मिनट है। इस वीडियो में वे माइक्रोमैक्स को खड़ा करने और फिर से वापसी की इमोशनल कहानी सुना रहे हैं। उन्होंने कहा, "पिताजी से 3 लाख रुपए लेकर दोस्तों के साथ मिलकर माइक्रोमैक्स कंपनी की शुरुआत की थी, लेकिन फिर एक ऐसा वक्त आया जब चाइनीज मोबाइल वालों ने मुझे मेरे देश में ही पछाड़ दिया। लेकिन, बॉर्डर पर जो कुछ हुआ वो ठीक नहीं था। इसलिए, जब हमारे प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत का ऐलान कर दिया, तो हमने उस पर काम करने का फैसला किया।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
माइक्रोमैक्स in सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी

दिवाली पटाखों पर लेना चाहते हैं 50% तक डिस्काउंट, तब इन वेबसाइट और ऐप्स पर अभी से करनी होगी बुकिंग October 27, 2020 at 05:30PM

दिवाली पर आपको भी पटाखे चलाना पसंद है तब हम इन पर मिलने वाली ऑनलाइन डील के बारे में बता रहे हैं। पटाखों को आप ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। ऑनलाइन खरीदारी करने में दूसरे आइटम की तरह इन पर भी बड़ा डिस्काउंट मिल जाता है। ऐसी कई वेबसाइट और ऐप्स हैं जो ऑनलाइन पटाखे बेचती हैं। इनमें फुलझड़ी, अनार, चकरी जैसे कई पटाखे शामिल होते हैं। आप भी ऑनलाइन पटाखे जल्दी खरीदें ताकि आपको टाइम पर डिलिवरी मिल जाए।

ऐसे खरीदें ऑनलाइन पटाखे

  • आपने अब तक पटाखों को ऑनलाइन नहीं खरीदा है तब आप इसके लिए आपको गूगल की मदद लेनी होगी। गूगल पर जाकर diwali crackers online लिखकर सर्च करें। जिसके बाद ऑनलाइन पटाखे बेचने वाली कई वेबसाइट्स की लिस्ट आ जाएगी। इसमें ovcrackers, goodwillfireworks, patakewala, rathnaafireworks, cockbrand, shopcrackersonline, sonyfirework, sivakasipataka, festivezone जैसी कई वेबसाइट शामिल हैं।
  • आप किसी भी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पटाखे खरीद सकते हैं, लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें कि वो आपकी लोकेशन पर डिलिवरी करेगा या नहीं। इसके लिए वेबसाइट में अपनी लोकेशन डालकर जरूर देखें। दरअसल, कई वेबसाइट सभी लोकेशन पर पटाखों की डिलिवरी नहीं करती हैं।

50% से ज्यादा का डिस्काउंट मिलेगा
पटाखे सेल करने वाली लगभग सभी वेबसाइट पर 50% से भी ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। ज्यादातर वेबसाइट पटाखों की आधी कीमत पर बेच रही हैं। patakewala पर पटाखे MRP से आधे दाम पर मिल रहे हैं। जैसे यहां पर 2,250 रुपए कीमत वाली लड़ी का पैकेट 1,125 रुपए में मिल रहा है। इसी तरह 1,680 रुपए की लड़ी 840 रुपए में खरीद सकते हैं।

इन वेबसाइट पर पटाखों को अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से रखा गया है। यहां पर कई कॉम्बो ऑफर भी मिल रहे हैं। यानी अलग-अलग कॉम्बिनेशन वाले पटाखे पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।

ऐप्स से भी खरीदें सकते हैं पटाखे

प्ले स्टोर पर पटाखे खरीदने वाले कई ऐप्स मौजूद हैं


गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे कई ऐप्स मौजूद हैं जिनकी मदद से भी पटाखे घर पर मंगवाए जा सकते हैं। इसके लिए प्ले स्टोर पर diwali crackers shopping सर्च करना है। यहां पर Ov Crackers, Peacock Crackers, Meeyal Crackers, Sivakasi Diwali Crackers, Madras Crackers जैसे कई ऐप्स हैं। इन ऐप्स पर यूजर्स के रिव्यू और रेटिंग को देखकर भी पटाखे की क्वालिटी को पता लगाया जा सकता है। यहां पर भी फुलझड़ी, अनार, चकरी जैसे कई पटाखे मिल रहे हैं। साथ ही वेबसाइट की तरह यहां भी बड़ा डिस्काउंट या दूसरे ऑफर्स मिल जाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पटाखे सेल करने वाली लगभग सभी वेबसाइट पर 50% से भी ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है

3 हजार से कम की इन 8 स्मार्टवॉच में मिलती है 30 दिन तक की बैटरी लाइफ, लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सी बेहतर October 27, 2020 at 05:00PM

स्मार्टवॉच का क्रेज दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। स्टाइलिश दिखने हो या फिर अपनी रोजाना की एक्टिविटी को ट्रैक करना हो, इन कामों के लिए लोग स्मार्टवॉच खरीदना पसंद कर रहे हैं।
इस फेस्टिव सीजन अगर आप भी स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हमने ऐसी स्मार्टवॉच की लिस्ट तैयार की है, जो न सिर्फ किफायती है बल्कि इन पर अच्छा-खासा डिस्काउंट भी मिल रहा है...

1. हुआमी अमेजफिट नियो स्मार्टवॉच (Huami Amazfit Neo Smartwatch)
कीमत: 2299 रुपए (फ्लिपकार्ट)

  • वॉच में रेट्रो डिजाइन का 1.2 इंच का ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मिलेगा। इसमें स्टेप काउंट, कैलोरी, हार्ट रेट और स्लीप मॉनिटरिंग समेत 3 स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। इसे 5ATM वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में इसमें 28 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है।
  • फ्लिपकार्ट पर कोटक (डेबिट/क्रेडिट) कार्ड और HSBC क्रेडिट कार्ड पर 10% डिस्काउंट दिया जा रहा है। साइट पर नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी उपलब्ध है। वॉच में तीन कलर ऑप्शन उपलब्ध है।

2. जियोनी वॉच 5 स्मार्टवॉच (Gionee Watch 5 Smartwatch)
कीमत: 2299 रुपए (फ्लिपकार्ट)

  • वॉच में स्क्वायर शेप डायल और 1.3 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। इसमें डिस्टेंस, स्टेप, कैलोरी, हार्ट रेट, स्लीप, ब्लड-ऑक्सीजन लेवल और मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट मिल जाता है। वॉच IP68 वॉटर रेजिस्टेंट है। कंपनी का दावा है कि इसमें 5 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है।
  • फ्लिपकार्ट पर कोटक (डेबिट/क्रेडिट) कार्ड और HSBC क्रेडिट कार्ड पर 10% डिस्काउंट दिया जा रहा है। साइट पर नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी उपलब्ध है। वॉच चार कलर में उपलब्ध है।

3. जियोनी स्मार्टलाइफ स्मार्टवॉच (Gionee Smart Life Smartwatch)
कीमत: 2499 रुपए (फ्लिपकार्ट)

  • इस वॉच में भी स्क्वायर शेप डायल और 1.3 इंच का आईपीएस डिस्प्ले मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 15 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। वॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, कैलोरी मीटर, ऐप अलर्ट समेत कई फीचर्स मिलते है। खास बात यह है वॉच 50 मीटर गहरे पानी में भी काम करेगी।
  • फ्लिपकार्ट पर कोटक (डेबिट/क्रेडिट) कार्ड और HSBC क्रेडिट कार्ड पर 10% डिस्काउंट दिया जा रहा है। साइट पर नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी उपलब्ध है।

4. सिस्का SW100 स्मार्टवॉच (Syska SW100 Smartwatch)
कीमत: 2499 रुपए (फ्लिपकार्ट)

  • वॉच में स्क्वायर शेप डायल और 1.3 इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें हार्ट रेट/स्लीप/स्टेप/योगा मॉनिटरिंग का फीचर मिल जाता है। वॉच में मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड सपोर्ट और IP68 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ 15 दिन की बैटरी लाइफ मिल जाती है।
  • फ्लिपकार्ट पर कोटक (डेबिट/क्रेडिट) कार्ड और HSBC क्रेडिट कार्ड पर 10% डिस्काउंट दिया जा रहा है। साइट पर नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी उपलब्ध है।

5. लेनोवो कार्मी स्मार्टवॉच (Lenovo Carme Smartwatch)
कीमत: 2599 रुपए (फ्लिपकार्ट)

  • यह वॉच लंबे समय से बाजार में उपलब्ध है। इसमें स्क्वायर शेप डायल और 1.3 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। वॉच में हार्ट रेट सेंसर, एक्टिविटी और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि इसमें 7 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है।
  • फ्लिपकार्ट पर कोटक (डेबिट/क्रेडिट) कार्ड और HSBC क्रेडिट कार्ड पर 10% डिस्काउंट दिया जा रहा है। साइट पर नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी उपलब्ध है। वॉच दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

6. नॉइस कलरफिट प्रो 2 स्मार्टवॉच (Noise ColorFit Pro 2 Smartwatch)
कीमत: 2799 रुपए (फ्लिपकार्ट/अमेजन)

  • नॉइस की इस वॉच में स्क्वायर शेप डायल और 1.3 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। इसमें 9 स्पोर्ट्स मोड सपोर्ट के साथ हार्ट-रेट और स्लीप मॉनिटर के साथ महिलाओं के लिए पीरियड ट्रैकर भी मिलता है। कंपनी की दावा है कि इसमें 10 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है।
  • फ्लिपकार्ट पर कोटक (डेबिट/क्रेडिट) कार्ड और HSBC क्रेडिट कार्ड पर 10% डिस्काउंट दिया जा रहा है। साइट पर नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी उपलब्ध है, जो 234 रुपए प्रति माह से शुरू है।

7. जियोनी GSW5 थर्मो स्मार्टवॉच (Gionee GSW5 Thermo Smartwatch)
कीमत: 2999 रुपए (फ्लिपकार्ट)

  • वॉच में स्कीन और बॉडी टेंपरेचर सेंसर, ब्लड-ऑक्सीजन लेवल, हार्ट-रेट मॉनिटर, कैलोरी मीटर, ग्रेविटी सेंसर, कॉल-एसएमएस अलर्ट समेत कई एडवांस्ड फीचर्स मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें 15 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है।
  • फ्लिपकार्ट पर कोटक (डेबिट/क्रेडिट) कार्ड और HSBC क्रेडिट कार्ड पर 10% डिस्काउंट दिया जा रहा है। साइट पर नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी उपलब्ध है, जो 250 रुपए प्रति माह से शुरू है।

8. हुआमी अमेजफिट बिप एस लाइट स्मार्टवॉच (Huami Amazfit Bip S Lite Smartwatch)
कीमत: 2999 रुपए (फ्लिपकार्ट)

  • वॉच की सबसे खास बात यह है कि इसमें 30 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है साथ ही इसमें 150 से ज्यादा वॉच-फेस डाउनलोड किए जा सकते हैं। वॉच में 1.28 इंच का ऑलवेज ऑन डिस्प्ले है। इसमें हार्ट रेट और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ सेंट्रिक फीचर के साथ म्यूजिक कंट्रोल, ऐप नोटिफिकेशन और कॉल रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
  • फ्लिपकार्ट पर कोटक (डेबिट/क्रेडिट) कार्ड और HSBC क्रेडिट कार्ड पर 10% डिस्काउंट दिया जा रहा है। साइट पर नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी उपलब्ध है, जो 250 रुपए प्रति माह से शुरू है। वॉच दो कलर में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ सकते हैं...

1. फिटनेस, फोटोग्राफी, डांस पार्टी से लेकर ग्रूमिंग तक में काम आएंगे ये 6 पोर्टेबल गैजेट, कीमत 2 हजार रुपए से भी कम

2. ये 5 लेटेस्ट स्मार्टफोन बन सकते हैं बेस्ट चॉइस, सभी की कीमत 7000 से कम; फीचर्स से जानिए कितने पावरफुल हैं?

3. फोन होल्डर का झंझट खत्म! ऑनलाइन लर्निंग-वर्कआउट-कुकिंग को आसान बनाएगा यह प्रोडक्ट; फोन को किसी भी सतह पर चिपका देगा, साइज इतना छोटा कि पॉकेट में लेकर घूम सकते है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Smartwatch Under 3K|These 8 Smartwatches Less Than 3000 Rupees Get 30 Days Battery Life, See Which is Better For You in The List
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...