Thursday, October 8, 2020

एमजी ग्लॉस्टर लॉन्च; हैंड्स-फ्री पार्किंग फीचर से लैस, जगह देखकर खुद-ब-खुद पार्क हो जाएगी, जानिए वैरिएंट वाइज कीमत-फीचर्स October 07, 2020 at 09:51PM

एमजी ने भारत में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी ग्लॉस्टर को 28.98 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च कर दिया है। पहली बार इसे 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। हालांकि, इसके इंटीरियर और फीचर्स लिस्ट की डिटेल्स अब सामने आई है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर 24 सितंबर से ग्लॉस्टर की बुकिंग लेना शुरू कर दिया था, इसका बुकिंग अमाउंट एक लाख रुपए है।

एमजी ग्लॉस्टर: कीमत और वैरिएंट

  • ग्लॉस्टर चार ट्रिम लेवल में उपलब्ध होगी- सुपर, स्मार्ट, शार्प और सेवी। बेस सुपर ट्रिम की शुरुआती कीमत 28.98 लाख रुपए है और यह केवल 7-सीट कॉन्फिग्रेशन (दूसरी पंक्ति में एक बेंच सीट) के साथ आता है। इसमें बहुत सारे स्टैंडर्ड इक्विपमेंट्स मिलते हैं, जैसे छह एयरबैग, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड, क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलाइट्स और वाइपर, 6-वे मैन्युअली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एक 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और बहुत कुछ।
  • स्मार्ट ट्रिम की कीमत 30.98 लाख रुपए है। इसमें एडिशनल फीचर्स के तौर पर सनरूफ, पैडल शिफ्टर्स, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एमजी 'आई-स्मार्ट' कनेक्टेड कार टेक और एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट मिलता है। यह ट्रिम केवल 6-सीट कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध है, इसकी मध्य-पंक्ति में कैप्टन सीट्स मिलेंगी।
  • शार्प ट्रिम की कीमत 33.68-33.98 लाख रुपए तक है। यह 6 और 7-सीट कॉन्फिग्रेशन में मिलेगा। इसकी फीचर्स लिस्ट की बात करें तो इसमें एक पैनोरमिक सनरूफ, हीटिंग-वेंटिलेशन-मसाज और मेमोरी फंक्शन के साथ एक पावर्ड ड्राइवर सीट, 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम समेत कई फीचर्स शामिल हैं।
  • टॉप-स्पेक सेवी ट्रिम की कीमत 35.38 लाख रुपए है और यह केवल 6-सीट कॉन्फिग्रेशन में मिलेगा। यह ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम) फीचर्स से लैस है, इसमें फॉर्वर्ड कॉलीजन वॉर्निंग, ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन-डिपार्चर वॉर्निंग, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल और हैंड-फ्री पार्किंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

वैरिएंट वाइज कीमतें

वैरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
सुपर (7-सीटर) 28.98 लाख रुपए
स्मार्ट (6-सीटर) 30.98 लाख रुपए
शार्प (7-सीटर) 33.68 लाख रुपए
शार्प (6-सीटर) 33.98 लाख रुपए
सेवी (6-सीटर) 35.38 लाख रुपए

एमजी ग्लॉस्टर: इंजन और गियरबॉक्स

  • एमजी ग्लॉस्टर में दो डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। पहला 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन है जो 163 एचपी और 375 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है है। यह इंजन केवल सुपर और स्मार्ट ट्रिम लेवल में उपलब्ध होगा।
  • दूसरा इंजन ऑप्शन, उसी इंजन का एक ट्विन-टर्बो वर्जन है, जो हायर शार्प और सेवी ट्रिम में उपलब्ध होगा। यह 218 एचपी और 480 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस सेटअप को चुनिंदा ड्राइव मोड के साथ ऑन-डिमांड फोर-व्हील ड्राइव भी मिलता है।
  • दोनों ही इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें मैनुअल गियरबॉक्स का कोई विकल्प नहीं मिलेगा।

एमजी ग्लॉस्टर: कॉम्पीटीटर

  • एमजी ग्लॉस्टर, फुल साइज सेगमेंट पहले से मौजूद फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और महिंद्रा अल्टुरस G4 को टक्कर देगी।
  • इस कीमत के हिसाब से, एंट्री-लेवल ग्लॉस्टर की कीमतें फॉर्च्यूनर की तुलना में 3.55 लाख रुपए कम है और यहां तक ​​कि यह एंडेवर से भी एक लाख रुपए सस्ती है।
  • टॉप-स्पेक ग्लॉस्टर टोयोटा और फोर्ड की तुलना में थोड़ी महंगी है। अल्टुरस G4 की बात करें तो यह अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में अधिक सस्ती है।
मॉडल डीजल मैनुअल डीजल ऑटोमैटिक
एमजी ग्लॉस्टर - 28.98-35.38 लाख रु.
टोयोटा फॉर्च्यूनर 30.67-32.64 लाख रु. 32.53-34.43 लाख रु.
फोर्ड एंडेवर - 29.99-35.10 लाख रु.
महिंद्रा अल्टुरस G4 - 28.73-31.73 लाख रु.

ये भी पढ़ सकते हैं

1. टाटा ने हैरियर डार्क एडिशन में नया और सस्ता वेरिएंट XT लॉन्च किया, इसका इंटीरियर भी ब्लैक थीम में आएगा

2. फैमिली के साथ लॉन्ग-ड्राइव पर जाना हो या करना हो ऑफरोडिंग, इस फेस्टिव सीजन सोनेट से लेकर थार तक ये 5 कारें हो सकती हैं बेस्ट चॉइस, बजट 15 लाख से कम

3. कार खरीदने का है प्लान! तो इस एक खबर में जानिए मारुति से हुंडई तक 8 कंपनियों के सभी ऑफर्स के बारे में; 2.5 लाख तक बचत का मौका



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एमजी ग्लॉस्टर, फुल साइज सेगमेंट पहले से मौजूद फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और महिंद्रा अल्टुरस G4 को टक्कर देगी।

गूगल के ऊपर अपनी पोजिशन का गलत फायदा उठाने का आरोप लगा, अब भारत के स्मार्ट टीवी मार्केट को कर रही है प्रभावित October 07, 2020 at 09:33PM

दिग्गज टेक कंपनी गूगल के ऊपर अपनी पोजिशन का गलत फायदा उठाने का आरोप लगा है। इसमें कहा गया है कि गूगल अपनी मजबूत एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम स्थिति का दुरुपयोग कर रही है। इससे भारत का स्मार्ट टीवी मार्केट प्रभावित हो रहा है। इससे पहले भी गूगल पर उसकी नीतियों पर सवाल खड़ा किया चुका है।

क्या है एंटीट्रस्ट मामला ?

एंटीट्रस्ट मामलों के दो भारतीय वकील क्षितिज आर्य और पुरुषोत्तम आनंद ने गूगल पर यह केस दायर किया है। दोनों ने गूगल के खिलाफ स्मार्ट टीवी मार्केट में कथित दुर्व्यवहार के लिए मामला दर्ज कराया है। रॉयटर्स के मुताबिक सीसीआई ने आरोपों पर गूगल से लिखित जवाब मांगा है, जिस पर गूगल ने समय मांगा है।

एंटीट्रस्ट मामले में गूगल पर आरोप लगा है कि वो शाओमी और टीवी बनाने वाली कंपनी टीसीएल इंडिया के साथ गूगल अपने एग्रीमेंट के जरिए उन्हें एंड्रॉयड सिस्टम और इसके मॉडिफाइड वर्जन दोनों का यूज करने से रोक रहा है। शाओमी और टीसीएल इंडिया, दोनों चीन की कंपनी टीसीएल टेक. ग्रुप कॉर्प. का हिस्सा हैं।

सीसीआई के पास है मामला

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) जून से गूगल पर लगे आरोप की जांच कर रहा है। इसमें गूगल पर आरोप लगा है कि वो मॉडिफाइड स्मार्ट टीवी के उपयोग और उससे संबंधित डेवलपमेंट करने वाली कंपनियों जैसे अमेजन फायर टीवी के ऑपरेटिंग सिस्टम को प्रभावित कर रहा है।

अन्य भारतीय मामलों की तरह ही इस केस की फाइलिंग और डिटेल सीसीआई ने सार्वजनिक नहीं किया है। रॉयटर्स के मुताबिक मामले में ठोस सबूत मिलने पर गूगल की बड़ी जांच हो सकती है। दरअसल, भारत में बढ़ते इंटरनेट यूजर्स के चलते स्मार्ट टीवी, ऐप जैसे नेटफ्लिक्स और और यूट्यूब काफी फेमस हुए हैं। ऐसे में स्मार्ट टीवी मार्केट में कॉम्पिटिशन भी बढ़ा है। डेटा के मुताबिक 2019 में 8 लाख स्मार्ट टीवी की बिक्री हुई थी, जिसमें से प्रत्येक 5 स्मार्ट टीवी में से 3 गूगल एंड्रॉयड बेस्ड टीवी थी।

पहले भी लग चुका है आरोप

गूगल पर इस आरोप से कंपनी के भारतीय कारोबार पर असर पड़ सकता है। हाल ही में पेटीएम के साथ विवाद के चलते गूगल पर आरोप लगे थे कि कंपनी भारतीय डिजिटल इकोसिस्टम को प्रभावित कर रहा है। इससे पहले 2018 में सीसीआई ने गूगल पर 'बायस सर्च' मामले में 135 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा चुका है।

गूगल पर ऐसे आरोप अमेरिका में लग चुके हैं। इसके अलावा कंपनी को चीन में भी एक संभावित एंटीट्रस्ट जांच का सामना करना पड़ा है। जो दिखाता है कि गूगल अपनी एंड्रॉयड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लीडरशिप को कैसे यूज करती है। हालांकि, गूगल ने इन सभी आरोपों से नकार दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Google Antitrust Case India Latest News Update

टीवी और फ्रिज खरीदने पर मुफ्त मिलेंगे गैलेक्सी फोल्ड और S20 अल्ट्रा जैसे महंगे स्मार्टफोन, जानिए क्या है पूरी डील October 07, 2020 at 08:24PM

सैमसंग ने अपने 'होम, फेस्टिव होम' ऑफर की घोषणा कर दी है। ऑफर के तहत कंपनी टीवी, फ्रिज समेत कई होम अप्लायंसेस पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके साथ ही दिवाली के लिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 20 हजार रुपए तक का कैशबैक और मुफ्त स्मार्टफोन पाने का मौका भी दिया जा रहा है। ऑफर शुरू हो चुका है और 20 नवंबर 2020 तक चलेगा। ग्राहक टीवी खरीदने पर सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड, गैलेक्सी S20 अल्ट्रा, गैलेक्सी A21 या गैलेक्सी A31 स्मार्टफोन प्राप्त कर सकते हैं।

सैमसंग 'होम, फेस्टिव होम': किस प्रोडक्ट पर क्या ऑफर

  • ऑफर की अवधि के दौरान, सैमसंग QLED 8K टीवी रेंज के 85-इंच, 82-इंच और 75-इंच मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को एक सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड मिलेगा जिसे पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। वर्तमान में फोन की कीमत 1.74 लाख रुपए है। ऑफिशियल साइट पर QLED 8K टीवी के 85-इंच मॉडल की कीमत 14,49,990 रुपए, 82-इंच मॉडल की कीमत 12,69,990 रुपए और 75-इंच मॉडल की कीमत 8,99,990 रुपए है।
  • हालांकि, 75 इंच या उससे बड़े QLED टीवी मॉडल की खरीदारी पर, ग्राहकों को एक सैमसंग गैलेक्सी S20 अल्ट्रा मिलेगा जिसकी कीमत वर्तमान में 97,999 रुपए है।
  • 55-इंच QLED और 65-इंच UHD TV मॉडल की खरीदारी करने पर सैमसंग गैलेक्सी A21s मिलेंगे जिसके 4GB रैम वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपए और 6GB रैम वैरिएंट की कीमत 16,499 रुपए है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि टीवी के साथ कौन सा वैरिएंट दिया जाएगा।
  • 65-इंच QLED, QLED 8K और 70-इंच और उससे बड़े क्रिस्टल 4K UHD टीवी मॉडल खरीदने पर ग्राहकों को सैमसंग गैलेक्सी A31 मिलेगा। वर्तमान में फोन की कीमत 19,999 रुपए है।
  • इसके अलावा, सैमसंग ग्राहकों को 20 हजार रुपए तक का कैशबैक और 990 रुपए की आसान ईएमआई ऑप्शन की सुविधा भी दे रही है। पैनल पर तीन साल की वारंटी (1+2 साल एक्सटेंडेड) के साथ-साथ QLED टीवी पर 10 साल की स्क्रीन बर्न-इन वारंटी भी दे रही है। सैमसंग सभी टीवी मॉडल पर ओटीटी और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर कुछ डील्स दे रही है।
  • इसके अलावा, ग्राहक सैमसंग के स्पेस-मैक्स फैमिली हब रेफ्रिजरेटर खरीदने पर एक सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट मुफ्त मिलेगा। साइड-बाय-साइड और फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर मॉडल पर 10 प्रतिशत तक का कैशबैक भी है जिसे आसान ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है, जो साइड-बाय-साइड मॉडल के लिए 2,490 रुपए और फ्रॉस्ट-फ्री मॉडल के लिए 990 रुपए है।

ये भी पढ़ सकते हैं

1. ये 5 लेटेस्ट स्मार्टफोन बन सकते हैं बेस्ट चॉइस, सभी की कीमत 7000 से कम; फीचर्स से जानिए कितने पावरफुल हैं?

2. बजाज 3000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, तो सुजुकी लाई मारुति स्विफ्ट जीतने का मौका; देखें टू-व्हीलर कंपनियों के ऑफर्स की पूरी लिस्ट

3. स्मार्टफोन से कम नहीं है ये 6 फीचर फोन, सोशल-मीडिया ऐप्स चलाने के साथ बीपी और हार्ट-रेट भी माप सकते हैं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung Home Festive Home Offers Expensive smartphones like Galaxy Fold and S20 Ultra will be available free on TV and refrigerator purchase, know what is the complete deal

Wednesday, October 7, 2020

ये 5 लेटेस्ट स्मार्टफोन बन सकते हैं बेस्ट चॉइस, सभी की कीमत 7000 से कम; फीचर्स से जानिए कितने पावरफुल हैं? October 07, 2020 at 02:49AM

इस फेस्टिवल सीजन में आप नए लो-बजट स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तब हम ऐसे ही 5 स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं। इन सभी स्मार्टफोन की कीमत 7 हजार रुपए या उससे भी कम है। ये सभी स्मार्टफोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

ये सभी स्मार्टफोन एकदम नए मॉडल हैं। इनमें 2GB रैम के साथ 32GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दिया है। वैसे, मेमोरी कार्ड लगाकर स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। दिवाली पर आप ये स्मार्टफोन गिफ्ट भी कर सकते हैं। तो चलिए जल्दी से इन स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं...

1. रियलमी 9A


इस फोन में 6.53-इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। इसमें 2.0GHz मीडियाटेक हीलियो G25 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 5000mAH की पावरफुल बैटरी मिलेगी, जो 10W की चार्जिंग सपोर्ट करती है।

2. इनफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस


इस फोन में 6.2-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल है। इसमें 2.0GHz मीडियाटेक A22 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13+2+लो लाइट मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 3500mAH की पावरफुल बैटरी मिलेगी।

3. सैमसंग M01 कोर


इस फोन में 5.3-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1480 x 720 पिक्सल है। इसमें 1.5GHz मीडियाटेक MT6739WW क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 3000mAH की पावरफुल बैटरी मिलेगी।

4. रियलमी सी2़


इस फोन में 6.1-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1560 x 720 पिक्सल है। इसमें 2.0GHz मीडियाटेक P22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13+2 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 4000mAH की पावरफुल बैटरी मिलेगी।

5. टेक्नो स्पोर्क गो 2020


इस फोन में 6.52-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। इसमें 1.8GHz मीडियाटेक हीलियो A20 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13+13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 4000mAH की पावरफुल बैटरी मिलेगी।

नोट: इन 5 स्मार्टफोन के अलावा भी कई कंपनियों के ऐसे स्मार्टफोन मिल जाएंगे जिनकी कीमत 7 हजार रुपए या उससे कम है। वहीं, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से इन स्मार्टफोन को खरीदने पर कई ऑफर्स भी मिल जाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Best Android Smartphones Under Rs. 7000 In India October 2020
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...