Friday, September 11, 2020

इस बार एपल कौन से प्रोडक्ट करेगी लॉन्च, कैसे हो सकते हैं नेक्स्ट जनरेशन आईफोन 12; इस एक खबर में जानिए इवेंट से जुड़ी हर डिटेल September 10, 2020 at 08:41PM

एपल अपने इस महीने होने वाले इवेंट से पर्दा उठा चुकी है। इस बार इवेंट को 'टाइम फाइल्स' का नाम दिया है। कंपनी का ये इवेंट 15 सितंबर को लोकल टाइम अनुसार सुबह 10 बजे (भारत में रात 10.30 बजे) शुरू होगा। इवेंट हर साल की तरह एपल हेडक्वॉर्टर के स्टीव जॉब्स थिएटर में होगा। इस बार का इवेंट वर्चुअल होगा। ये पहला मौका है जब कंपनी वर्चुअल इवेंट का आयोजन करने जा रही है।

एपल के इस इवेंट में हर साल हजारों डेवलपर्स शामिल होते थे, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इस बार डेवलपर्स को वर्चुअली इवेंट कवर करना होगा। कोविड-19 के चलते पहले तो इवेंट के होने पर पर सस्पेंस बना हुआ था। हालांकि, अब तक ये साफ नहीं हुआ है कि इस इवेंट कंपनी नेक्स्ट जनरेशन आईफोन 12 को लॉन्च करेगी या नहीं।

इस बार के इवेंट में क्या-क्या हो सकता है और आप कैसे इस इवेंट को देख सकते हैं। आइए जानते हैं...

एपल इवेंट लाइव देखने का तरीका

  • इस इवेंट को अपने यूट्यूब पर देख सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने लाइव इवेंट का वीडियो लिंक शेयर कर दिया है। आपके यूट्यूब पर सबसे पहले Apple के ऑफिशियल पेज पर जाना है। यहां आपके लाइव वीडियो का लिंक मिल जाएगा। वीडियो पर जाकर आप रिमाइंडर ऑन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, इस इवेंट को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट www.apple.com/apple-events पर जाकर भी देखा जा सकता है। इस URL को अपने अपने स्मार्टफोन पर भी ओपन कर सकते हैं। ये वर्चुअल इवेंट कितनी देर तक चलेगा, इस बारे में अभी कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

इन डिवाइस के लॉन्च होने की उम्मीद

  • हर साल एपल इवेंट से पहले कई टेक एक्सपर्ट इस बात की पुष्टि कर देते थे कि कंपनी कौन से प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। वहीं, इन प्रोडक्ट का स्पेसिफिकेशन कैसा हो सकता है, लेकिन इस बार अब तक प्रोडक्ट की लिस्ट पर सस्पेंस बना है। हालांकि, सोशल मीडिया पर लीक हुई कुछ डिटेल के मुताबिक इवेंट में एपल वॉच सीरीज 6, नया आईपैड एयर 4, एयरपॉड, एयरटैग और शायद आईफोन 12 को लॉन्च किया जा सकता है।
  • आईफोन 12 सीरीज को लॉन्च किया जाता है तब इसमें 4 मॉडल पेश किए जा सकते हैं। इसमें 5.4 इंच वाला आईफोन 12, 6.1 इंच वाला आईफोन 12 मैक्स, 6.1 इंच वाला आईफोन 12 प्रो और 6.7 इंच वाला आईफोन 12 प्रो मैक्स शामिल होंगे। आईफोन 12 की बिक्री अक्टूबर से शुरू होगी, इस बात को कंपनी कंफर्म कर चुकी है। दरअसल, शिपमेंट को लेकर अभी कुछ प्रॉब्लम चल रही हैं।
  • इस इवेंट में कंपनी नई वॉच सीरीज 6 को लॉन्च करेगी। इसे ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी या SpO2 ट्रैकिंग के साथ उतारा जा सकता है। वॉच ओएस 7 में स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। सीरीज 6 को अपग्रेडेड प्रोसेसर और इम्प्रूव्ड बैटरी लाइफ के साथ पेश किया जा सकता है।
  • कंपनी एंट्री-लेवल एपल वॉच भी इवेंट में लॉन्च कर सकती है। इसे एपल SE नाम दिया जाएगा। कंपनी SE सीरीज के तहत किफायती प्रोडक्ट लॉन्च करती है। ये वॉच सीरीज 6 जैसी हो सकती है, लेकिन इसकी बिल्ड क्वालिटी अलग हो सकती है।
  • एपल इवेंट में अपने सबसे यूनिक प्रोडक्ट एयरटैग्स से पर्दा उठा सकती है। ये एक ट्रैकर टाइल्स है जो लंबे समय से चर्चा में है। ये ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती है। यह डिवाइस खोए हुए इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट को ढूंढने में मदद करेगी।
  • कंपनी अपने नए आईपैड एयर 4 से भी पर्दा उठा सकती है। इसका डिजाइन आईपैड प्रो से मिलता जुलता हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर अब तक कोई डिटेल सामने नहीं आई है।
  • इवेंट में नए एयरपॉड्स भी लॉन्च किए जा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये एयरपॉड्स का सबसे सस्ता वर्जन हो सकता है। साथ ही, आईपैड एयर, होम पॉड और एपल टीवी स्ट्रीमिंग बॉक्स भी लॉन्च हो सकता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी का ये इवेंट 15 सितंबर को लोकल टाइम अनुसार सुबह 10 बजे (भारत में रात 10.30 बजे) शुरू होगा

लॉन्चिंग से पहले ही सामने आई 2020 महिंद्रा थार की कीमतें, लिस्ट में देखें आपके बजट में कौन सा वैरिएंट September 10, 2020 at 08:08PM

नई महिंद्रा थार की कीमतें आधिकारिक तौर पर 2 अक्टूबर को जारी की जाएंगी लेकिन इससे पहले ही सोशल मीडिया पर इसकी प्राइस लिस्ट लीक हो गई है। कंपनी ने 15 अगस्त को ही अपनी सेकंड जनरेशन थार का ग्लोबल प्रीमियर किया था। इस समय यह मोस्ट अवेटेड मॉडल में से एक है। हालांकि, लीक हुई कीमतों के बारे में कंपनी ने कोई सफाई नहीं दी है और वास्तविक कीमतों के लिए हमें 2 अक्टूबर तक का इंतजार करना होगा।

सबसे महंगा मॉडल 12.49 लाख रुपए है-रिपोर्ट

  • नई-जनरेशन महिंद्रा थार को AX मैनुअल फिक्स्ड सॉफ्ट टॉप, AX मैनुअल ऑप्शनल कन्वर्टिबल सॉफ्ट टॉप, LX मैनुअल हार्ड टॉप और LX ऑटो हार्ड टॉप वैरिएंट में बेचा जाएगा। लीक हुई प्राइस लिस्ट के अनुसार, ऑफ-रोडर की शुरुआती कीमत 9.75 लाख रुपए होगी, जो इसके बेस पेट्रोल मॉडल की कीमत होगी और यह LX ऑटो फोर-सीटर हार्ड टॉप पेट्रोल वैरिएंट के लिए 12.49 लाख रुपए तक जाएगी।
  • AX ऑप्शनल कन्वर्टिबल सॉफ्ट टॉप की कीमत पेट्रोल के लिए 10.25 लाख और डीजल के लिए 10.99 लाख रुपए होगी। दूसरी ओर, LX मैनुअल हार्ड टॉप की कीमत डीजल के लिए 11.20 लाख होगी (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम)। ध्यान देने वाली बात यह है कि, ये उन ग्राहकों के लिए इंट्रोडक्टरी प्राइस है जो 20 सितंबर के बाद बुक करेंगे और इनकी डिलीवरी अक्टूबर के दूसरे सप्ताह के आसपास होगी।
फोटो क्रेडिट- Gaadiwaadi.com
फोटो क्रेडिट- Gaadiwaadi.com

150 बीएचपी तक की पावर मिलेगी

  • नई महिंद्रा थार चार मीटर की लंबाई के नीचे बैठता है और इसकी ऊंचाई 2,450 एमएम, जिसमें 1,844 एमएम का व्हीलबेस है। इसमें 57 लीटर क्षमता है फ्यूल टैंक और ग्राउंड क्लीयरेंस 228 एमएम है। कंपनी का दावा है कि इसमें 165 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलेगी। इसमें 2.2-लीटर चार-सिलेंडर डीजल और नए 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड और डायरेक्ट-इन-इंजेक्शन पेट्रोल इंजन मिलेगा।
  • दोनों या तो छह-स्पीड मैनुअल या छह-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़े हैं। डीजल इंजन 130 बीएचपी और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है जबकि पेट्रोल इंजन 150 बीएचपी और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह स्टैंडर्ड मैकेनिकल डिफरेंशियल लॉक के साथ 4×4 ट्रांसफर केस के साथ उपलब्ध है।
  • AX (एडवेंचर) और LX (लाइफस्टाइल) वैरिएंट में सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, MID के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, क्रूज कंट्रोल, की-लेस एंट्री, मल्टी-फंक्शनल स्टेयरिंग व्हील विद माउंटेड कंट्रोल, रोल-ओवर मिटिगेशन, हिल-होल्ड असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, टीपीएमएस जैसे एडवांस्ड फीचर्स से लैस है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी ने 15 अगस्त को ही अपनी सेकंड जनरेशन थार का ग्लोबल प्रीमियर किया था।

बड़े काम की है ये चार्जिंग केबल, फोन के पास जाते ही खुद-ब-खुद हो जाती है कनेक्ट, कीमत 250 रुपए से भी कम September 10, 2020 at 04:30PM

चलती कार में यदि आपकी फोन डिसचार्ज हो जाए, तो उसे चार्जर से कनेक्ट करने के लिए या तो बाजू बैठे व्यक्ति से बोलना पड़ेगा या तो कार पार्क करके या स्पीड स्लो कर खुद ही यह काम करना पड़ेगा। चलती गाड़ी में यह काम करना खतरनाक भी हो सकता है क्योंकि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। बाजार में मौजूद ज्यादातर चार्जिंग केबल को फोन से कनेक्ट करने के लिए आपको दोनों हाथों का इस्तेमाल करना ही होगा, क्योंकि एक हाथ से काम बड़ा मुश्किल होता है। लेकिन अब इस समस्या से निपटने के लिए आप मैग्नेटिक चार्जिंग केबल इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आपका ज्यादातर समय ट्रैवलिंग में गुजरता है और फोन कार में ही चार्ज करना पड़ता है, तो यह आपके लिए बड़े काम का प्रोडक्ट साबित हो सकता है। खास बात यह है कि इस केबल को फोन से कनेक्ट करने के लिए किसी तरह की मशक्कत नहीं करना पड़ेगी, फोन के पास ले जाते ही ये खुद-ब-खुद कनेक्ट हो जाती है और चार्जिंग शुरू हो जाती है और इनकी कीमत भी आपके बजट में ही है। तो चलिए शुरू करते हैं....

क्या है मैग्नेटिक चार्जिंग केबल?

मैग्नेटिक चार्जिंग केबल का दूसरा कनेक्टर राउंड शेप का होता है, इसमें न सिर्फ मैग्नेट लगी बल्कि एलईडी भी मिलती है।

देखने में यह नॉर्मल चार्जिंग केबल की तरह ही लगती है, अंतर है तो सिर्फ कनेक्टर्स का। आम चार्जिंग केबल की तरह इसमें भी दो कनेक्टर होते हैं। पहला जो एडॉप्टर या कार चार्जर से कनेक्ट होता है और दूसरा जो फोन के चार्जिंग पोर्ट में कनेक्ट होता है। मैग्नेटिक चार्जिंग केबल का दूसरा कनेक्टर थोड़ा अलग होता है। यह राउंड शेप का होता है, इसमें न सिर्फ मैग्नेट लगी होती है। इसके साथ तीन अलग-अलग प्रकार के कनेक्टर (मिनी यूएसबी/टाइप-सी/माइक्रो) मिलते हैं।

कैसे काम करती है ये मैग्नेटिक चार्जिंग केबल

इसके साथ तीन अलग-अलग प्रकार के कनेक्टर (मिनी यूएसबी/टाइप-सी/माइक्रो) मिलते हैं।
  • मैग्नेट चार्जिंग केबल के साथ तीन कनेक्टर (मिनी यूएसबी/ टाइप-सी/माइक्रो) मिलते हैं, फोन के चार्जिंग पोर्ट के हिसाब से इन कनेक्टर को अपने फोन में लगाना होता है।
  • अब मैग्नेटिक केबल के यूएसबी कनेक्टर को कार चार्जर, लैपटॉप, पावर बैंक या मोबाइल एडॉप्टर से कनेक्ट करना होता है।
  • केबल का दूसरा हेड जो कि राउंड शेप है ( इस हेड में मैग्नेट और एलईडी लाइट लगी होती है) तो फोन में लगे कनेक्टर के पास लाना होगा। जैसे ही पास जाएगा, हेड खुद-ब-खुद फोन में लगे कनेक्टर पर फिट हो जाएगा और चार्जिंग शुरू हो जाएगी।
  • इसकी पकड़ इतनी मजबूत होती है कि अगर फोन किसी माउंट पर भी लगा है, तो भी केबल नीचे नहीं गिरेगी।
  • खास बात यह है कि इस पूरी प्रोसेस को आप गाड़ी रोके बिना एक हाथ से कर सकेंगे। इसके लिए आपको किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • इससे न सिर्फ फोन बल्कि लगभग सभी प्रकार के गैजेट चार्ज किए जा सकते है, जिनमें आईफोन/ टाइप-सी/माइक्रो चार्जिंग पोर्ट मिलते हों।
    खास बात यह है कि गाड़ी रोके बिना एक हाथ से चार्जर फोन से कनेक्ट कर सकते हैं।

मैग्नेटिक चार्जिंग केबल की कीमत
ई-कॉमर्स साइट्स पर मैग्नेटिक चार्जिंग केबल की काफी बड़ी रेंज उपलब्ध है। कई सारे ब्रांड्स और मॉडल उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर यह 221 रुपए की शुरुआती कीमत में मिल जाएगी। ब्रांड और क्वालिटी के हिसाब से कीमत कम-ज्यादा हो सकती है।

ये भी पढ़ सकते हैं

1. बाइक या कार को चंद मिनटों में चमका देता है यह हाई प्रेशर वॉशर, घर की साफ-सफाई में भी करेगा मदद, कीमत के साथ जानिए कैसे करता है ये काम

2. फैमिली के साथ कर रहे हैं सफर और गाड़ी हो जाए पंचर, तो अब नो टेंशन! इस छोटे से गैजेट से दूर होगी परेशानी, मिनटों में टायर कर देगा पहले जैसा

3. आपकी सेकंड हैंड कार एक्सीडेंटल तो नहीं! ऐसे करें पहचान; पुरानी कार खरीदते समय इन 7 बातें का ध्यान रखें, पछताना नहीं पडे़गा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मैग्नेटिक चार्जिंग केबल की पकड़ इतनी मजबूत होती है कि अगर फोन किसी माउंट पर भी लगा है, तो भी केबल नीचे नहीं गिरेगी, चलती कार में इसे एक हाथ से फोन से कनेक्ट किया जा सकता है।

Thursday, September 10, 2020

सिंगल चार्जिंग में 832km तक दौड़ेगी ये कार, 40 मिनट से भी कम वक्त हो जाएगी फुल चार्ज; कंपनी ने मॉडल और कीमत जारी की September 10, 2020 at 03:08AM

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकन ऑटोमोटिव कंपनी ल्यूसिड एयर (Lucid Air) ने अपनी अब तक की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक कार को पेश किया है। इस कार को लेकर कंपनी का दावा है ये सबसे तेज चार्ज होकर सबसे ज्यादा किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस लग्जरी लुक वाली सेडान की डिलिवरी 2021 से शुरू होगी।

इतनी पावरफुल है ये इलेक्ट्रिक कार

  • ल्यूसिड कंपनी का दावा है कि इस लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान में डुअल मोटर सेटअप की गई है। जिसकी वजह से कार को 1080 hp तक का पावर मिलता है। ये 10 सेकंड से भी कम समय में एक मील के चौथे हिस्से यानी लगभग 400 मीटर की दूरी तय कर सकती है। कार में 113 kWh की बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी बदौलत यह एक सिंगल चार्ज पर 832 किलोमीटर तक की रेंज देती है।
  • कंपनी का दूसरा दावा है कि ये दुनिया की सबसे तेजी से चार्ज होने वाली कार है। 20 मिनट की चार्जिंग के बाद ये कार 300 मील यानी 482 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। वहीं, 1 मिनट की चार्जिंग के बाद इससे 32 किलोमीटर का सफर तय किया जा सकता है। इस कार को फुल चार्ज होने में 40 मिनट से भी कम वक्त लगेगा।
  • कंपनी का तीसरा दावा है कि इस इलेक्ट्रिक सेडान की टॉप स्पीड 320 किमी प्रति घंटा है। हालांकि, टॉप स्पीड के मामले में टेस्ला कंपनी की रोडस्टार इससे ऊपर है। इस कार की टॉप स्पीड 402 किमी प्रति घंटा है।
  • ल्यूसिड कार में फुल-साइज लग्जरी-क्लास इंटीरियर दिया है। इसमें सामने की तरफ 34-इंच कर्व्ड ग्लास कॉकपिट 5K डिस्प्ले दिया है। जो डैशबोर्ड पर लटका हुआ है। कार के इंटीरियर में लाइट और हवा का भी ध्यान रखा गया है।

ल्यूसिड एयर इलेक्ट्रिक कार की कीमत

ल्यूसिड एयर की बिक्री सबसे पहले उत्तरी अमेरिका में की जाएगी। शुरू में इसके चार मॉडल के साथ उतार जाएगा।

  • शुरुआती रेंज 80,000 डॉलर (करीब 59 लाख रुपए) से कम में शुरू होगी। ये 2022 तक आएगा।
  • टूरिंग मॉडल की कीमत 95,000 (करीब 70 लाख रुपए) डॉलर के करीब रहेगा। ये 2021 तक आएगा।
  • ग्रैंड टूरिंग मॉडल की कीमत 139,000 डॉलर (करीब 1 करोड़ रुपए) के करीब रहेगी। ये 2021 तक आएगा।
  • ड्रीम एडिशन मॉडल की कीमत 169,000 डॉलर (करीब 1.25 करोड़ रुपए) के करीब रहेगी। ये 2021 तक आएगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस इलेक्ट्रिक सेडान की टॉप स्पीड 320 किमी प्रति घंटा है
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...