Thursday, August 6, 2020

इस महीने लॉन्च हो रही ही टीवीएस से लेकर डुकाटी तक ये 10 टू-व्हीलर, 56 हजार से 17 लाख रुपए तक होगी कीमत August 05, 2020 at 09:39PM

महामारी के बावजूद जुलाई में टू-व्हीलर सेगमेंट ने काफी तेजी से रिकवरी की। विश्लेषकों का कहना है संक्रमण के डर से ग्राहक खुद के वाहन को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसके चलते आने वाले महीने में टू-व्हीलर सेगमेंट में और भी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में अगर इस महीने स्कूटर या बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हम अगस्त में लॉन्च होने वाले टू-व्हीलर्स की लिस्ट तैयार की है, ताकि आपको बेहतर टू-व्हीलर चुनने में आसानी हो....

1. टीवीएस विक्टर बीएस 6
संभावित कीमत: 56000 से 59000 रुपए*

टीवीएस इस महीने अपनी बीएस 6 विक्टर लॉन्च करने के लिए तैयार है। बीएस4 मॉडल की तुलना में यह 6 हजार से 8 हजार रुपए महंगा होगा। बाइक में कॉस्मैटिक अपडेट के अलावा कई नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे जैसे एलईडी हेडलैंप। इसका मुकाबल बजाज प्लेटिना 110 एच-गियर, होंडा लिवो बीएस 6 और हीरो पैशन बीएस 6 से होगा।

2. होंडा सीबी हॉर्नेट 160R BS6
संभावित कीमत: 86500 रुपए से 95000 रुपए*

अफॉर्डेबल बाइक के तौर पर होंडा सीबी हॉर्नेट 160R बीएस 6 को भी इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। बाइक में 162 सीसी का बीएस 6 इंजन मिलेगा। इसके अलावा बाइक में फुल डिजिटल इंफॉर्मेशन कंसोल और एलईडी हेडलाइट्स-टेललाइट्स मिलेगी।

3. हीरो एक्सट्रीम 200S BS6
संभावित कीमत: 1 लाख रुपए*

हीरो अपनी एक्सट्रीम 200S बाइक को वेबसाइट पर अप्रैल 2020 से लिस्ट कर चुकी है। हालांकि कीमत को उजागर नहीं किया गया है। 200S में हीरो में 200R की तरह ही 199 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन का उपयोग किया है, जो 18 बीएचपी का पावर जनरेट करता है।

4. हीरो एक्सपल्स 200T
संभावित कीमत: 1.15 लाख रुपए*

कंपनी अप्रैल से BS6 एक्सपल्स 200T को वेबसाइट पर लिस्ट कर चुकी है। हालांकि कीमत का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। कंपनी ने BS6 एक्सपल्स 200T के इंजन स्पेसिफिकेशन भी अभी तक रिवील नहीं किए हैं लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह बीएस 6 एक्सपल्स 200 की तरह इंजन मिलेगा।

5. अप्रीलिया SXR 160
संभावित कीमत: 1.20 लाख रुपए*

160 सीसी इंजन से लैस यह अप्रीलिया का काफी शक्तिशाली स्कूटर है। इसमें 10.8 बीएचपी का पावर मिलता है, इंजन CVT गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी ने सबसे पहलेल इसे ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया था। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपनी इस स्कूटर को इसी महीने लॉन्च करेगी। भारतीय बजार में इसका मुकाबला सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट 160 से होगा।

6. महिंद्रा मोजो 300 BS6
संभावित कीमत: 1.75 लाख से 1.85 लाख रुपए*

महिंद्रा इस महीने मोजो को बीएस6 इंजन के साथ री-लॉन्च कर सकती है। न सिर्फ नया बीएस6 इंजन बल्कि इसमें नया कलर और नए स्टाइल अपडेट देखने को मिलेगा। बाइक में 295 सीसी का सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा। इसमें पहले की तरह ही 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। बाजार में इसका मुकाबला बजाज डोमिनार 250 से देखने को मिलेगा।

7. रॉयल एनफील्ड मीटियर 350
संभावित कीमत: 1.70 लाख रुपए*

भारत की पॉपुलर मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड इस महीने अपनी नई मीटियर 350 लॉन्च कर सकती है। इसी के साथ कंपनी अपनी नई प्रोडक्ट लाइन भी शुरू करेगी, साथ ही मीटियर के लिए नई एक्सेसरीज भी पेश करेगी। कंपनी इसे थंडरबर्ड 350 के रिप्लेसमेंट के तौर पर उतार रही है। बाइक में 350 सीसी का बीएस 6 इंजन और नया आर्किटेक्चर देखने को मिलेगा।

8. ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल R
संभावित कीमत: 10 लाख रुपए*

ट्रायम्फ भी अगस्त में ट्रायम्फ ट्रिपल फैमिली का मिड-स्पेक वैरिएंट 'ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल R'लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें 765 सीसी का इन-लाइन थ्री-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 116 बीएचपी का पावर जनरेट करेगा। इसमें फुल कलर टीएफटी स्क्रीन समेत कई नए एलीमेंट्स देखने को मिलेंगे।

9. डुकाटी पैनिगेल V2
संभावित कीमत: 16 लाख रुपए*

डुकाटी भी भारतीय बाजार में इस महीने अपनी पहली BS6 कंप्लेंट मोटरसाइकिल पैनिगेल V2 लॉन्च करेगी। इसे बेबी पैनिगेल भी कहा जा रहा है। इसमें 955 सीसी का सुपर क्वाड्रो एल-ट्विन इंजन मिलेगा, जो 155 बीएचपी का पावर जनरेट करेगा। बाइक अक्टूबर 2019 में हुए वर्ल्ड डुकाटी प्रीमियर में अपना ग्लोबल डेब्यू कर चुकी है। डीलरशिप ने एक लाख रुपए के टोकन अमाउंट में इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।

10. 2020 होंडा CBR1000RR-R Fireblade
संभावित कीमत: 17 लाख रुपए*

होंडा अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल 2020 होंडा सीबीआर1000 आरआर-आर फायरब्लेड भी लॉन्च करने के तैयार है। इसे अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें नई मोटो जीपी इंस्पायर्ड स्टाइल और बड़े फेयरिंग माउंटेड एयर डक्ट और एयरो विंगलेट्स देखने को मिलेंगे। बाइक में 999 सीसी का इंजन मिलेगा, जो 217 पीएस का पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा।

नोट- सभी कीमतें संभावित है, वास्तविक कीमत की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही समय आएंगी

ये भी पढ़ सकते हैं
इस महीने लॉन्च होगी किआ सॉनेट से लेकर ऑडी की सबसे तेज और पावरफुल एसयूवी RS Q8 तक ये 7 कारें, 8 लाख से 2 करोड़ रुपए तक है इनकी कीमत

हुंडई वेन्यू से लेकर टाटा अल्ट्रोज़ तक, 7 लाख रुपए के बजट में 10 सुरक्षित कारें, मिलेगा 25.11 Kmpl तक का माइलेज

लॉन्ग ड्राइव के दौरान न खोलें कार के कांच, ओवर लोडिंग और लॉन्ग आइडलिंग से बचेंगे तो बढ़ जाएगा कार का माइलेज



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
होंडा भी प्रीमियम मोटरसाइकिल 2020 होंडा सीबीआर1000 आरआर-आर फायरब्लेड भी लॉन्च करने के तैयार है, भारत में इसकी कीमत 17 लाख रुपए तक हो सकती है

Wednesday, August 5, 2020

आज रात से शुरू हो रही है अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल, 70% डिस्काउंट पर खरीदारी का मौका, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर बंपर छूट August 05, 2020 at 05:52AM

अगर आप कोरोनाकाल में घर बैठे सस्ते में खरीदारी करना चाहते हैं तो आज रात से आपके पास बेहतरीन मौका है। दरअसल, दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन और फ्लिपकार्ट कल यानी 6 अगस्त से भारी डिस्काउंट के साथ अपनी सेल शुरू कर रही हैं। हालांकि अमेजन की प्राइम डे सेल आज आधी रात से ही शुरु हो जाएगी। इस दौरान ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर भारी छूट दी जा रही है। सेल में मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, टैबलेट, स्मार्ट वॉच, स्पीकर, हेडफोन जैसे कई अन्य प्रोडक्ट को डिस्काउंट और अच्छे ऑफर के साथ खरीदारी कर सकते हैं।

आइए जानते हैं अमेजन और फ्लिपकार्ट के सेल के बारे में, कहां किस प्रोडक्ट पर कितना डिस्काउंट मिलेगा :-

  • अमेजन 'प्राइम डे सेल'

शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया पर 6 अगस्त से अमेजन प्राइम डे सेल शुरू होने जा रही है। यह सेल खासतौर से प्राइम मेंबर्स के लिए होगी, जो 48 घंटे तक चलेगी। प्राइम डे सेल के दौरान प्राइम सब्स्क्राइबर्स कई स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स पर शानदार ऑफर्स की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा HDFC ग्राहकों को विभिन्न प्रोडक्ट्स पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही इस दो दिवसीय सेल इवेंट में नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी ग्राहक उठा पाएंगे।

  • सैमसंग ब्रांड के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर 25,000 रुपए तक की छूट मिलेगी। एपल के iPhone 11 और iPhone 8 Plus पर 40% तक छूट दी जाएगी। इसके अलावा रेडमी, सोनी, वनप्लस और वीवो के ब्रान्ड पर भी कंपनी 40 से 60 फीसदी तक की भारी छूट देगी।
  • सेल में स्मार्ट डिवाइस पर 60% तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इसमें बजट रेंज से लेकर प्रीमियम रेंज तक के स्मार्टफोन पर एक्साइटिंग ऑफर्स मिल रहे हैं।
  • इसी तरह सोनी, टीसीएल, LG के स्मार्ट टीवी ब्रांड्स पर 60% तक का डिस्काउंट मिलेगा।
  • रेफ्रिजरेटर और एसी पर 40 फीसदी, गेमिंग कोंसोल्स पर 30 फीसदी और कैमरा समेत दूसरी एलेक्ट्रोनिक्स आइटम और एक्सेसरीज पर 70 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
  • लैपटॉप्स पर भी डिस्काउंट है। डेल और एचपी जैसे लैपटॉप ब्रांड पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी।
  • अमेजन अपने ब्रांड्स जैसे Alexa, Echo स्पीकर्स और Kindle प्रोडक्ट्स पर भी 50 फीसदी तक छूट देने वाला है।

अमेजन फ्लैश सेल

स्मार्टफोन डील्स पर अमेजन का कहना है कि प्राइम डे सेल के दौरान फ्लैश सेल आयोजित होगी। Redmi 9 Prime, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 और Redmi Note 9 Pro Max की फ्लैश सेल 6 अगस्त को क्रमशः 10 बजे, 12 बजे, 2 बजे और 4 बजे आयोजित होगी। इसी दिन Honor 9A की फ्लैश सेल दोपहर 11 बजे आयोजित की जाएगी। अगले दिन रेडमी नोट 9 प्रो, रेडमी नोट 9 और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की फ्लैश सेल क्रमशः 12 बजे, 2 बजे और 4 बजे आयोजित होगी। साथ ही प्राइम डे सेल के दौरान कई स्मार्टफोन भी लॉन्च किए जाएंगे। हाल ही में लॉन्च किए गए हैंडसेट की सेल में शामिल होंगी।

  • फ्लिपकार्ट 'बिग सेविंग डेज'

फ्लिपकार्ट पर कल से 'बिग सेविंग डेज' सेल शुरू होने वाली है। यह पांच दिवसीय सेल 10 अगस्त तक चलेगी। इसमें आपको स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स व डील्स मिलने वाली हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने इस सेल के लिए सिटी बैंग और ICICI Bank के साथ साझेदारी की है। सेल के दौरान स्मार्टफोन खरीद पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ बैंक के ग्राहकों को दिया जा सके।

स्मार्टफोन्स पर 20,000 रुपए तक की जबरदस्त छूट

इस सेल में जिन स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर पर डील्स मिलने वाली है, उसमें iPhone XR, Oppo Reno 2F, iPhone SE और Redmi K20 Pro जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। यही नहीं, इस सेल में आपको Motorola Razr foldable फोन पर भी 20,000 रुपए तक की जबरदस्त छूट मिलने वाली है।

जानिए, सेल में मिलने वाले स्मार्टफोन्स की कीमत -

  • फ्लिपकार्ट बिग सेविंग सेविंग डेज सेल में iPhone XR 44,999 रुपए में उपलब्ध होगा।
  • Oppo Reno 2F को सेल में 23,490 रुपए की जगह 17,990 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • फ्लिपकार्ट की सेल में नए iPhone SE 2020 अपनी 42,500 रुपए की शुरुआती कीमत की जगह 36,999 रुपए में मौजूद होगा।
  • Redmi K20 Pro का 6GB + 128GB वेरिएंट 26,999 रुपए की जगह 22,999 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Motorola Razr (2019) को 20,000 रुपए की बड़ी छूट के साथ खरीद पाएंगे। ये ऑफर प्रीपेड परचेज पर ही मिलेगा।

स्मार्ट TV पर 70% तक की छूट

टीवी और अप्लायंस पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। स्मार्ट TV पर 70 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा। सेल में 699 रुपए की शुरुआती EMI के साथ वॉशिंग मशीन मिलेगी। वहीं 16,499 रुपए की शुरुआती कीमत में AC भी खरीद सकेंगे। बता दें कि डिस्काउंट के अलावा नो कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी जा रही है।

लैपटॉप और कैमरा पर 40 फीसदी तक डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट के इस सेल में लैपटॉप पर 40 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, होम स्पीकर पर 60 फीसदी तक डिस्काउंट रहेगा। सेल में 999 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ कैमरा भी खरीद सकेंगे।

अगस्त में खरीदारी का शानदार मौका:कोरोनाकाल में सस्ते में शॉपिंग करने का मौका दे रही है ई-कॉमर्स बेवसाइट्स, यहां देखिए सेल की पूरी लिस्ट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेल में मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, टेबलेट, स्मार्ट वॉच, स्पीकर, हेडफोन जैसे कई अन्य प्रोडक्ट डिस्काउंट और एक्साइटिंग ऑफर के साथ खरीदारी कर सकते हैं। 

कोरोना संकट के बावजूद लोगों की कार खरीदने की इच्छा में कोई कमी नहीं, मौका भुनाने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा ले रही ऑटो कंपनियां August 05, 2020 at 05:13AM

महामारी के कारण लंबे समय तक लॉकडाउन लगने से कई सेक्टर में मंदी छाई रही, बावजूद इसके भारत में नई कार खरीदने वाले ग्राहकों में कोई कमी नहीं आई हैं। अनिश्चित और लगातार बदलते परिवेश में ऑटो सेक्टर में डिजिटलीकरण तेज हो गया है क्योंकि ऑटो इंडस्ट्री ग्राहकों से जुड़ने के लिए टेक्नोलॉजी की मदद ले रही है ताकि जल्द से जल्द लॉकडाउन में हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।


लॉकडाउन के कारण भारत में डिजिटल खपत अपने उच्च स्तर पर है, जिसमें लोग प्रति सप्ताह दो घंटे अतिरिक्त खर्च कर रहे हैं। खपत में वृद्धि उपभोक्ता के सर्च बिहेवियर में परिवर्तन को उजागर कर रही है, जैसे कि कारों पर शोध करने में लगने वाले समय में वृद्धि। कोविड-19 महामारी ने मोटर वाहन उद्योग में रुझानों को तेज कर दिया है, लोग ऑनलाइन अधिक समय बिताना पसंद कर रहे हैं और इसी बात को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं को प्रभावित करने के लिए अब ज्यादातर टचपॉइंट डिजिटल हो गए हैं।


उपभोक्ताओं के बिहेवियर में यह बदलाव इस बात का संकेत देता है कि ऐसे वाहन निर्माता जो कार खरीदने के अनुभव को और अधिक डिजिटाइज़ करते हैं, वे महामारी के बाद की अधिक सफलता हो सकते हैं। उम्मीदें बदल रही हैं, और अब पहले से कहीं अधिक लोग अपने घर पर ही ब्रांड के साथ खरीदरी और इंगेज रहने की सुविधा चाहते हैं। ऑटो ब्रांडों को अपने रिकवरी रोडमैप पर सही रणनीति लागू करने में मदद करने के लिए इन तीन बातों पर जरूर विचार करना चाहिए ताकि भविष्य में आगे बढ़ा जा सके....

बाजार में अस्थिरता के बावजूद ग्राहक का इरादा स्थिर है

महामारी के परिणामस्वरूप, उपभोक्ताओं में खुद का वाहन खरीदने की इच्छा बढ़ रही हैं। इससे उन्हें पर्सनल स्पेस और कंफर्ट मिलता जैसा की उन्हें खुद के वाहन और घर पर मिलता है। भारत में ऑनलाइन वाहन खरीदने की आंकड़ा 30-35% की गिरावट के बाद प्री-लॉकडाउन स्तरों पर वापस आ गया है। इंडिया ऑटो पल्स रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि कुछ बाजारों में मंदी के बावजूद 45% से अधिक उपभोक्ताओं नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं।

ग्राहक चाहते हैं कि डीलरशिप खुद उनके पास आए

  • पिछले कुछ वर्षों में ऑफ़लाइन प्रयासों के माध्यम से खरीदारी करने के निर्णयों में कमी देखी गई है। 2016 से 2019 तक पिछले तीन वर्षों में भारत में डीलरशिप की औसत संख्या में 50% की गिरावट आई है।
  • भारत में जगह-जगह लॉकडाउन, सख्त प्रतिबंधों और संक्रमण के खतरे के कारण कुछ उपभोक्ता डीलरशिप पर जाने पसंद भी नहीं कर रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप डीलरशिप पर वॉक-इन और भी कम हो गई है और नुकसान की भरपाई ने निर्माताओं को अपना डीलरशिप, ग्राहकों तक ऑनलाइन ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया है।
  • भारत में रहने वाले हर पांच में से चार लोग जो कार खरीदने पर विचार कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि अगर उपलब्ध हो तो वे ऑनलाइन खरीदारी विकल्प का उपयोग करना चाहते हैं। इसके अलावा, सभी संभावित खरीदारों में से लगभग एक तिहाई जल्द ही एक कार खरीद लेंगे यदि उनके पास एक ऑनलाइन विकल्प होगा ताकि उन्हें डीलरशिप पर न जाने पड़ा।
  • मारुति सुजुकी के सेल्स एंड मार्केटिंग के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव का कहना है कि वेब बेस्ड सेल्स इन्क्वायरी पिछले तीन वर्षों में 3% से 39% तक बढ़ गई है, स्टडी में सामने आया है कि खरीदार चाहते है कि ऑटो डीलरों उनके लिए खरीदारी करना आसान बनाए ताकि वे घर पर बैठे-बैठे कार खरीद सके। शशांक कहते हैं, शोरूम में वॉक-इन काफी कम हो गई हैं, ऐसे में हम ऑटो डीलर्स के साथ मिलकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों से जोड़ने का काम कर रहे हैं।

ग्राहक कार खरीदने का एक सहज और व्यक्तिगत अनुभव चाहते हैं

  • 90% से अधिक कार खरीदार, कार निर्माता और ब्रांड वेबसाइट, यूट्यूब, प्रोफेशनल और कंज्यूमर रिव्यू की जानकारी लेने के लिए ऑनलाइन सर्च की ओर रुख करते हैं। वास्तव में, 56% कार खरीदारों का कहना है कि वे अपनी रिसर्च जर्नी के दौरान डीलर की वेबसाइट पर जाते हैं, जो 2017 के आंकड़ों से 40% ज्यादा है, जबकि 60% कार खरीदार अपने स्थानीय डीलरशिप को खोजने के लिए ऑनलाइन रिसर्च करते हैं, जो 2016 की तुलना में 10 प्रतिशत ज्यादा है।
  • हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्टर तरुण गर्ग का कहना है कि पिछले दो वर्षों में ऑनलाइन कार रिसर्च धीरे-धीरे बढ़ा है। सोशल डिस्टेंसिंग की आवश्यकताएं कार खरीदारों के लिए ऑनलाइन डिस्कवरी को और भी आकर्षक बनाती हैं। इसलिए, ऑटो डीलरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म में निवेश करना चाहिए और डिजिटल उपभोक्ताओं को सुरक्षित करने के लिए अपनी बिक्री टीमों को आगे बढ़ाना चाहिए।
  • फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा, ऑटो डीलरशिप के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और अपस्किल सेल्स एग्जिक्युटिव्स में निवेश करना आज के डिजिटल उपभोक्ता पर जीत हासिल करने के लिए अनिवार्य है।
  • शुरुआत के लिए, अपने डीलरशिप पर एक डिजिटल डेस्क लगाएं। ऑनलाइन बुकिंग से ऊपर सोचें और मददगार और सहायक बनकर अपने ग्राहकों के लिए डिजिटल और डीलरशिप अनुभव को निजीकृत करने पर विचार करें। उन ग्राहकों के लिए वर्चुअल कंसल्टेशन, ऑनलाइन लोन प्रोसेसिंग, ऑनलाइन इंश्योरेंस या ऑनलाइन ऑफ्टर-मार्केट सेवाओं के विकल्प शामिल करें, जो घर पर रहना अधिक सहज महसूस करते हैं। आप विश्वसनीय थर्ड-पार्ट रिव्यूज के लिंक भी प्रदान कर सकते हैं और ग्राहकों की चिंताओं और सवालों को ईमेल के माध्यम से साझा कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, उन लोगों के लिए विकल्पों पर विचार करें जो फिजिल डीलरशिप पर नहीं जाना चाहते हैं। भारत में 24% ग्राहक घर पर ही टेस्ट ड्राइव लेना पसंद करते हैं, और दूसरे सबसे पसंदीदा विकल्प के रूप में डिजिटल शोरूम को स्थान दिया गया है। अन्य विकल्पों में वीआर (वर्चुअल रियलिटी) टेस्ट ड्राइव, रिव्यू वीडियो, ऑनलाइन कॉन्फ़िगरेशन और वीडियो कॉन्फ्रेंस शामिल हैं।
  • आज के ऑटो डीलरों को ग्राहकों के साथ एक सफल ऑनलाइन संबंध बनाने के लिए उन्हें अलग-अलग स्वरूपों में आसानी से समझ में आने वाली जानकारी प्रदान करनी चाहिए। कार ब्रांड जो ग्राहकों की अपेक्षाओं को समझते हैं और उन्हें पूरा करते हैं, उनके तेजी से सफल होने की अधिक संभावना है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
90% से अधिक कार खरीदार, कार निर्माता और ब्रांड वेबसाइट, यूट्यूब, प्रोफेशनल और कंज्यूमर रिव्यू की जानकारी लेने के लिए ऑनलाइन सर्च की ओर रुख करते

भारी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी करने के बाद अब उबर भारत में करने जा रही है हायरिंग August 05, 2020 at 03:29AM

ऐप आधारित कैब बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी उबर अब भारत में अपने कारोबार का विस्तार करेगी। इसके लिए करीब 140 इंजीनियर्स की भर्ती करेगी। उबर ने बुधवार को बताया कि कंपनी बेंगलुरु और हैदराबाद में 140 इंजीनियरों की भर्ती कर रही है। कंपनी ने कहा कि वह भारत में और अधिक इनोवेशन करना चाहती है। इसके लिए टैलेंटेड इंजीनियर्स को मौका देगी। बता दें कि कंपनी ने कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के कारण हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है।

भारत के आउटस्टैंडिंग प्रोडक्ट का लाभ उठाना चाहते हैं

कंपनी के सीनियर डायरेक्टर जयराम वालीयुर ने कहा कि हम भारत के आउटस्टैंडिंग प्रोडक्ट और सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं। इसके लिए हम इंजीनियर्स की भर्ती करने की योजना बना रहे हैं। 2017 में कंपनी के पास भारत में केवल 80 इंजीनियर्स की टीम थी। अब यह 600 की टीम हो गई है। हाल में उबर की टेक टीम ने डिजिटल पेमेंट पर निवेश किया है। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। साथ ही कंपनी मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का भी उपयोग करना शुरू कर दिया है।

3700 कर्मचारियों को निकाल चुकी है कंपनी

उबर के वैश्विक स्तर पर कुल 6,700 कर्मचारी हैं। इसमें से भारत में उसने 600 कर्मचारियों को निकाल दिया है। वैश्विक स्तर पर कंपनी ने 3,700 कर्मचारियों की छंटनी की है। बीते महीने उबर ने इन कर्मचारियों को जूम के जरिए वीडियो कॉल कर कहा था कि कोविड-19 महामारी एक बहुत बड़ी चुनौती बन गई है।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रेवेन्यू में 14 प्रतिशत की वृद्धि

कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रेवेन्यू में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह 3.54 अरब डॉलर रहा है। हालांकि इसी दौरान उसका शुद्ध घाटा बढ़कर 2.92 अरब डॉलर हो गया। एक साल पहले समान अवधि में हुए 1.1 अरब डॉलर के घाटे की तुलना में यह 1.63 गुना ज्यादा है। बता दें कि इससे पहले उबर की प्रतिद्वंदी कंपनी ओला ने मई में 1,400 कर्मचारियों को निकाल दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2017 में कंपनी के पास भारत में केवल 80 इंजीनियर्स की टीम थी। अब यह 600 की टीम हो गई है। हाल में उबर की टेक टीम ने डिजिटल पेमेंट पर निवेश किया है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...