Monday, June 15, 2020

पहले से कम पावरफुल और वजनी है नई BS6 जावा और जावा फोर्टी-टू मोटरसाइकिल, वेबसाइट पर अपडेट हुईं डिटेल्स June 15, 2020 at 02:05AM

जावा मोटरसाइकिल्स ने मार्च 2020 में अपने BS6 जावा और जावा फोर्टी टू मॉडल को लॉन्च किया था। सिंगल और डुअल-चैनल ABS और कलर स्कीम के हिसाब से बाइक की कीमतें 5,000 रुपए से 9,928 रुपए तक बढ़ गई थीं। लॉकडाउन के कारण, इन बाइक का प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन अस्थायी रूप से रुका हुआ था, लेकिन अब यह डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई हैं। जावा ने अपने वेबसाइट को भी अपडेट कर दिया है जिससे अब BS6 मॉडल की स्पेसिफिकेशन दिखना शुरू हो गए हैं।

वैरिएंट वाइस कीमत (दिल्ली एक्स शोरूम)
Jawa नई कीमत सिंगल चैनल ABS नई कीमत डुअल चैनल ABS
Black 1,73,164 रु. 1,82,106 रु.
Grey 1,73,164 रु. 1,82,106 रु.
Maroon 1,74,228 रु. 1,83,170 रु.
Forty Two नई कीमत सिंगल चैनल ABS नई कीमत डुअल चैनल ABS
Halley’s Teal 1,60,300 रु. 1,69,242 रु.
Comet Red 1,65,228 रु. 1,74,170 रु.
Galactic Green 1,65,228 रु. 1,74,170 रु.
Nebula Blue 1,65,228 रु. 1,74,170 रु.
Lumos Lime 1,64,164 रु. 1,73,106 रु.
Starlight Blue 1,60,300 रु. 1,69,242 रु.

पहले से कम पावरफुल और वजनी हुई नई जावा
जावा और जावा 42 में पहले की तरह ही 293cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है लेकिन BS6 मॉडल में थोड़ा कम पावरफुल है। यह इंजन अब BS4 मॉडल के 27hp और 28Nm की तुलना में 26.5hp और 27Nm का टार्क जनरेट करता है। अपडेटेड जावा और जावा 42 अब पहले से ज्यादा वजनी भी हो गई है। नए मॉडल की वजन 172 किलो है जबकि 2019 में आई जावा 170 किलो वजनी थीं।

कैटेलिटिक कनवर्टर के कारण लुक्स में आया अंतर
लुक्स में भी थोड़ा अंतर देखने को मिलेगा क्योंकि अब इसका ट्विन एग्जॉस्ट पहले की तरह सिंगल-पीस यूनिट नहीं रहा। नए उत्सर्जन नियमों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कंपनी को एक बड़ा कैटेलिटिक कनवर्टर जोड़ना पड़ा है जो इंजन के नीचे बैठता है। इसका मतलब यह है कि हेडर पाइप को अब कैटेलिटिक कनवर्टर पर भेजा जाता है जिसके बाद यह मफलर से मिलने के लिए आगे बढ़ता है। डीलरशिप में मौजूद बाइक्स के रीडिज़ाइन किए गए हेडर पाइप पर क्रोम कवर नहीं है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि बाइक्स डिलीवर होने से पहले इसे इंस्टॉल कर लिया जाएगा। हालांकि इसके अलावा कोई भी लुक्स में कोई अंतर देखने को नहीं मिलता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लॉकडाउन के कारण, इन बाइक का प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन अस्थायी रूप से रुका हुआ था, लेकिन अब यह डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई हैं

2020 में ऑनलाइन चैनल स्मार्टफोन सेलिंग में 45% हिस्सेदारी तक पहुंच जाएंगे, चीनी कंपनी शाओमी और रियलमी का रहेगा दबदबा June 15, 2020 at 01:50AM

काउंटरपॉइंट रिसर्च की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल भारत में ऑनलाइन चैनल स्मार्टफोन सेलिंग में 45 प्रतिशत हिस्सेदारी तक पहुंच जाएंगे। कोविड-19 की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने के लिए लोग ऑनलाइन डिवाइसेज खरीदना पसंद कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक सेलिंग के दौरान फ्लिपकार्ट के पहले स्थान पर रहने की संभावना है। वहीं अमेजन तेजी से आगे बढ़ेगा। ठीक इसकी तरह, ऑनलाइन ब्रांड में चीनी कंपनी शाओमी सबसे आगे रहेगी, जबिक अन्य चीनी कंपनी रियलमी इस साल ऑनलाइन तेजी से आगे बढ़ने वाला ब्रांड बनेगा।

2020 के पहले क्वार्टर में फ्लिपकार्ट 50 प्रतिशत शेयर के साथ ऑनलाइन बाजार में पहले स्थान पर रही, लेकिन इसके शिपमेंट में साल-दर-साल 7 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि, इस अवधि के दौरान अमेजन के साल-दर-साल में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

मार्च एंडिंग में कोविड-19 का प्रभाव कम रहा
सीनियर रिसर्च एनालिस्ट प्राचिर सिंह ने कहा, "कोविड-19 के संकट का मार्च-एंडिंग क्वार्टर में बहुत कम प्रभाव पड़ा। हालांकि, लॉकडाउन के दौरान बाजार में लगभग ठहराव की स्थिति बना गई थी, जिसने स्मार्टफोन बाजार के सभी पहलुओं को प्रभावित किया। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनल शामिल हैं।"

इस दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर बिक्री में कमी आई। ऑनलाइन चैनल प्लेटफॉर्म पर 5 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि ऑफलाइन चैनल की बिक्री में 19 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

प्राचिर सिंह ने कहा, "इसका मतलब है कि ऑनलाइन चैनलों के माध्यम से बिक्री का हिस्सा, इस साल कुल मात्रा के लगभग 45 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।"

शाओमी और रियलमी सबसे ऊपर
2020 के पहले क्वार्टर में शाओमी 48 प्रतिशत शेयर के साथ ऑनलाइन चैनलों में सबसे ऊपर रहा। वहीं, रियलमी 18 प्रतिशत शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। रियलमी ने फ्लिपकार्ट पर अपनी टॉप पोजिशन फिर से हासिल कर लिया। टॉप-10 ऑनलाइन ब्रांडों में रियलमी पिछली तिमाही की तुलना में सबसे तेजी से आगे बढ़ी है।

रिसर्च एनालिस्ट शिल्पी जैन ने कहा, "फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों प्लेटफॉर्म ऑनलाइन चैनल पर बिक्री में बढ़ोतरी के कारण 2020 के पहले क्वार्टर के दौरान मजबूत हुए हैं। प्राइस बैंड के लिहाज से फ्लिपकार्ट पर 10,000 रुपए से कम कीमत वाले 60 फीसदी से ज्यादा स्मार्टफोन शिपमेंट किए। वहीं, अमेजन पर 80 फीसदी स्मार्टफोन 10,000 रुपए से ज्यादा कीमत वाले बिके।"

अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को मजबूत बनाने के लिए शाओमी ने Mi कॉमर्स लॉन्च किया है। Vivo ने Vivo स्मार्ट रिटेल (VSR) लॉन्च किया है। वहीं, सैमसंग ने अपने ऑफलाइन रिटेलर्स की मदद के लिए पेमेंट स्टार्टअप बेनो के साथ साझेदारी की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2020 के पहले क्वार्टर में फ्लिपकार्ट 50 प्रतिशत शेयर के साथ ऑनलाइन बाजार में पहले स्थान पर रही

एम्पीयर ने लॉन्च की 73,990 रुपए की मैग्नस प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 100 किमी. तक चलेगा June 15, 2020 at 12:43AM

एम्पीयर व्हीकल्स ने मैग्नस प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर को 73,990 रुपए एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च कर दिया है। इसमें 1200 वाट का मोटर और 60 वोल्ट लिथियम-आयन बैटरी है, जो फुल चार्ज होने पर 75-80 किमी की रेंज प्रदान करती है। स्कूटर में इको और क्रूज़ मोड भी मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि इको मोड पर 100 किमी और क्रूज़ मोड पर 80 किमी की रेंज मिलेगी। इसमें कोई फास्ट चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है, बैटरी को पूरा चार्ज होने में 5-6 घंटे लगते हैं। इसे कंपनी की वेबसाइट से बुक किया जा सकता है।

मिलेगी 55 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड

  • कंपनी का दावा है कि स्कूटर में 55 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें एंटी-थेफ्ट अलार्म, डिजिटल एलसीडी क्लस्टर, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, 450 एमएम लेग स्पेस और बड़े स्टोरेज बूट स्पेस जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
  • 82 किलो वजनी इस स्कूटर का व्हीलबेस 1415 एमएम है। स्कूटर 1880 एमएम लंबा, 710 एमएम चौड़ा, 1190 एमएम ऊंचा है और इसमें 150 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। ब्रेकिंग के लिए इसमें कंबाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ 130 एमएम मैकेनिकल ड्रम है।
  • एडिशनल सेफ्टी फीचर के तौर पर इसमें रिमोट एंट्री, फाइंड माय स्कूटर, लिम्प होम फीचर शामिल हैं और इसमें 10 इंच के ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं।

चार कलर ऑप्शन मिलेंगे

  • यह स्कूटर 4 नए कलर ब्लूइश पील व्हाइट, मेटालिक रेड, ग्रेफाइट ब्लैक, गोल्डन येलो में उपलब्ध है। शुरुआती तौर पर इसे बेंगलुरु में लॉन्च किया गया है और जल्द ही यह देश के अन्य हिस्सों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  • कंपनी ग्राहकों को आसान ईएमआई ऑप्शन की सुविधा मुहैया करा रही है। स्कूटर की खरीद पर स्टैंडर्ड 3 साल की वारंटी दी जाएगी और ग्राहक थोड़े पैसे देकर इसे और दो साल के लिए बढ़वा सकते हैं।

ग्रीव्स रिटेल आउटलेट और वेबसाइट से बुक किया जा सकेगा

  • कंपनी के पास देश भर में 200 से अधिक डीलरशिप हैं। ग्रीव्स रिटेल आउटलेट के माध्यम से ग्राहक स्कूटर बुक कर सकते हैं, साथ ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी स्कूटर बुक किया जा सकता है।
  • एम्पीयर इलेक्ट्रिक के सीओओ पी संजीव ने कहा, "हम एम्पीयर इलेक्ट्रिक में कस्टमर एक्सपीरियंस के प्रति जुनूनी हैं। ऑल-न्यू मैग्नस प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर को विभिन्न स्थितियों के तहत डिज़ाइन किया गया है और उपयोगी सुविधाओं के साथ बेहतर सवारी और आरामदायक अनुभव प्रदान करने के लिए विभिन्न परिस्थितियों में इसका परीक्षण किया गया है। मैग्नस प्रो सभी प्रकार के स्कूटर प्रेमियों की अपेक्षाओं को पूरा करता है। मैग्नस प्रो उच्च गति ई-स्कूटर सेगमेंट में आराम, सुरक्षा, सुविधा और स्टाइलिश सुविधाओं के साथ एक रोमांचक नया विकल्प होगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्कूटर में इको और क्रूज़ मोड मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि इको मोड पर 100 किमी और क्रूज़ मोड में 80 किमी की रेंज मिलेगी

17 जून को भारत में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी A21s स्मार्टफोन, यूके में इसकी कीमत 17 हजार रुपए के लगभग June 14, 2020 at 10:52PM

सैमसंग गैलेक्सी A21s स्मार्टफोन भारत में 17 जून को लॉन्च किया जाएगा, सैमसंग इंडिया ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी। इसे पिछले महीने यूनाइटेड किंगडम में सैमसंग की बजट A-सीरीज़ के नए एडिशन के तौर पर लॉन्च किया जा चुका है। फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी मिलेगी। तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध इस फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस रिकग्निशन और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कंपनी का ऑफिशियल ट्वीट

सैमसंग गैलेक्सी A21s: भारत में कीमत

  • सैमसंग इंडिया ने सोमवार को ट्विटर पर इसकी लॉन्चिंग की जानकारी दी, हालांकि कंपनी के इस ट्वीट से आगामी गैलेक्सी A21s स्मार्टफोन की भारतीय कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। यूनाइटेड किंगडम में यह स्मार्टफोन GBP 179 यानी लगभग 17,000 रुपए की कीमत में लॉन्च हुआ था।
  • इसके अलावा यह भी साफ नहीं है कि गैलेक्सी A21s स्मार्टफोन की सेल लॉन्च के तुरंत बाद ही शुरू होगी या फिर सेल के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। इस बात का खुलासा 17 जून को ही हो पाएगा। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन आपको ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

सैमसंग गैलेक्सी A21s: बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • सैमसंग गैलेक्सी A21s हैंडसेट में 6.5 इंच का एचडी+ (720X1600 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।
  • फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर काम करता है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मौज़ूद हैं। माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • सैमसंग गैलेक्सी A21s में चार रियर कैमरे हैं। इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है।
  • स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की बैटरी है। यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह फेसियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी से लैस है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसे पिछले महीने यूनाइटेड किंगडम में सैमसंग की बजट A-सीरीज़ के नए एडिशन के तौर पर लॉन्च किया जा चुका है
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...