Monday, June 15, 2020

31 अक्टूबर को भारत में बंद हो जाएगा चीनी ऐप Vigo Video, कंपनी ने यूजर्स से कहा- ऐप का कंटेंट टिकटॉक पर ट्रांसफर कर लें June 14, 2020 at 09:55PM

चीन के इंटरनेट बेस्ड स्टार्टअप बाइटडांस ने 31 अक्टूबर को भारत में अपने शार्ट वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म वीगो वीडियो को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने इसके संसाधनों को अन्य बिजनेस में इस्तेमाल करने का निर्णय लिया। बाइटडांस ने कहा कि विगो वीडियो यूजर्स अपना कंटेंट 31 अक्टूबर से पहले टिकटॉक पर ट्रांसफर कर लें। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने वीगो वीडियो के लगभग 40 लाख एक्टिव यूजर्स थे।

वीगो वीडियो यूजर्स टिकटॉक पर ट्रांसपर करें कंटेंट
कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि 31 अक्टूबर 2020 तक, विगो वीडियो भारत में बंद हो जाएगा, कंपनी ने बताया कि पहले ही ब्राजील और मिडिल-ईस्ट में इसका संचालन बंद किया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि यूजर्स अपना कंटेंट टिकटॉक पर एक्सपोर्ट कर सकते हैं और अपनी क्रिएटिविटी को सहज अनुभव के साथ जारी रख सकते हैं, इससे उन्हें एक बड़ा यूजर बेस और बड़ा विशाल एक्सपोज़र मिलेगा।

इन-ऐप नोटिफिकेशन से यूजर्स तक जानकारी पहुंचाई जाएगी
विगो वीडियो ने कहा कि प्लेटफॉर्म के यूजर्स को ऐप बंद होने की सूचना इन-ऐप नोटिफिकेशन के माध्यम से दी जाएगी, जिसमें पर्सनल डेटा को डाउनलोड करने और अकाउंट को पूर्ण रूप से डिलीट करने के साथ ही वीडियो, पर्सनल इंफॉर्मेशन, चैट हिस्ट्री और फेवरेट लिस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

भारत में नहीं कर पाई अच्छा प्रदर्शन
भारत बाइटडांस के कुछ ऐप्स के लिए सबसे बड़ा बाजार है। हालांकि टिकटॉक के भारत में 20 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं, वहीं वीगो वीडियो जिसे 2017 में लॉन्च किया गया था देश में इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। रिपोर्ट के अनुसार, वीगो वीडियो के पास पिछले महीने लगभग 40 लाख मंथली एक्टिव यूजर्स थे, जबकि वीगो लाइट के 15 लाख यूजर्स थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विगो वीडियो ने कहा कि प्लेटफॉर्म के यूजर्स को ऐप बंद होने की सूचना इन-ऐप नोटिफिकेशन के माध्यम से दी जाएगी

ओपनकोर कम्प्यूटर ने लॉन्च किया मैकओएस पर चलने वाला हैकिनटोश, विंडोज 10 प्रो पर भी करेगा काम; 64GB रैम से लैस June 14, 2020 at 08:46PM

ओपनकोर कम्प्यूटर (OCC) नाम की कंपनी ने 'हैकिनटोश' सिस्टम लॉन्च किया किया है। ये एपल के मैकओएस कैटेलीना और विंडोज 10 प्रो के प्री-इंस्टॉल ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।

इसे एपल के मैक प्रो स्टाइल वर्कस्टेशन मैकिनटोश से मिलता-जुलता नाम हैकिनटोश दिया गया है। ये मैकओएस पर रन करेगा, लेकिन इसका हार्डवेयर एपल द्वारा ऑथराइज्ड नहीं है।

हैकिनटोश का नाम 'वेलोसिरेप्टर'
ओपनकोर कम्प्यूटर द्वारा पेश किए गए इस कमर्शियल हैकिनटोश को 'वेलोसिरेप्टर' कहा जाता है। मैक रुमर्स से जुड़ी एक रिपोर्ट के अनुसार, ये मशीन मैकओएस के लिए बनाए गए एपल के एंड-यूजर लाइसेंस समझौते का उल्लंघन करती है।

फ्लोरिडा की कंपनी बेचती है सिस्टम
ओपनकोर एक फ्री ओपन-सोर्स टूल है जिसका उपयोग मैकओएस को बूट करके सिस्टम तैयार करने के लिए किया जाता है। फ्लोरिडा स्थित फिजस्टार (Psystar) कॉर्पोरेशन कंपनी इस तरह के ओपन कम्प्यूटर्स बेचती है। इस कंपनी ने 2012 में अपने हैकिनटोश ऑपरेशन को बंद कर दिया था।

64GB रैम वाला कम्प्यूटर
ओपनकोर कम्प्यूटर के अंतर्गत आने वाली लाइन-अप जीरो-कम्प्रोमाइज हैकिनोटोश का दावा करती है। 'वेलोसिरेप्टर' 16-कोर सीपीयू, 64GB रैम और वेगा VII GPU को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 2,199 डॉलर (करीब 1,67,431 रुपए) से शुरू होती है।

कई मॉडल लाने की तैयारी
रिपोर्ट के अनुसार, ओपनकोर कम्प्यूटर अधिक मॉडल लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी 64-कोर सीपीयू और 256GB रैम के ऑप्शन लॉन्च कर सकती है। ऐसी रिपोर्ट हैं कि ओपनकोर कम्प्यूटर सिर्फ बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट एक्सेप्ट करके एपल के आसपास जाने की कोशिश कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ओपनकोर एक फ्री ओपन-सोर्स टूल है जिसका उपयोग मैकओएस को बूट करके एक सिस्टम तैयार करने के लिए किया जाता है

एक्सचेंज प्रोग्राम लॉन्च करने की तैयारी में एथर एनर्जी, पेट्रोल स्कूटर के बदले इलेक्ट्रिक स्कूटर ले जा सकेंगे ग्राहक June 14, 2020 at 08:15PM

इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप कंपनी एथर एनर्जी, पेट्रोल स्कूटर मालिकों के लिए एक एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने की योजना बना रही है। इससे ऐसे ग्राहकों को फायदा होगा जो पेट्रोल स्कूटर को एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर से अपग्रेड करना चाहते है। फिलहाल कंपनी ने एक्सचेंज प्रोग्राम के बारे में ज्यादा डिटेल्स जारी नहीं की न ही यह बताया है कि एक्सचेंज प्रोग्राम किन प्रोडक्ट्स के लिए मान्य होगा और इसकी पात्रता क्या होगा। लेकिन इस महीने के अंत में योजना के बारे में अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद की जी रही है।
एथर एनर्जी पहली कंपनी है जिसने भारतीय बाजार में फुली इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था, जिसके बाद बजाजऑटो और टीवीएस ने भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरबाजार में उतारे। एथर एनर्जी ने दो साल पहले एथर 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी और अब यह देश में अपनी पहुंच बढ़ाने पर काम कर रही है। फिलहाल एथर एनर्जी के भारतीय बाजार में तीन प्रोडक्ट्स अवेलेबल हैं जिसमें एथर 450, एथर 450 प्लस और एथर 450X शामिल हैं।

फिलहाल बेंगलुरु और चेन्नई में उपलब्ध हैं एथर स्कूटर

  • वर्तमान में, एथर स्कूटर केवल बेंगलुरु और चेन्नई में उपलब्ध हैं। हालांकि, कंपनी ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद, कोच्चि, अहमदाबाद और कोयंबटूर तक अपनी पहुंच का विस्तार करने की योजना बनाई है। एथर 450 एक 2.4 kWh IP67 रेटेड लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस है, जबकि एथर 450X, जिसे इस साल की शुरुआत में एथर 450 के अपग्रेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया गया है में 2.9 kWh की बड़ी बैटरी मिलती है।

3.9 सेकंड में 40 किमी. की रफ्तार पकड़ती है एथर 450

  • एथर 450 की BLDC इलेक्ट्रिक मोटर 5.4 kW का अधिकतम पावर आउटपुट और 20.5 Nm पीक टॉर्क आउटपुट प्रदान करता है। स्कूटर 3.9 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है और इसमें 80 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। 450 तीन अलग-अलग राइडिंग मोडों के साथ आता है। इसके ईको मोड में 75 किमी रेंज, राइड मोड में 65 किमी की रेंज और स्पोर्ट मोड में 55 किमी री रेंज मिलती है।
  • दूसरी ओर, प्रीमियम एथर 450 एक्स में 6 किलोवाट का पीक पावर आउटपुट है, और इसमें मैक्सिमम 26 एनएम का टॉर्क मिलता है। एथर एनर्जी का दावा है कि 450X केवल 3.3 सेकंड में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार तक पहुंचने में सक्षम है जबकि इसमें टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है।

450X में 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम

  • फ़ीचर की बात करें तो 450X में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर द्वारा संचालित 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है और एंड्रॉयड ओएस पर काम करता है। यह OTA अपडेट प्राप्त करने में सक्षम है, इसमें गूगल मैप्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। इसके डेडिकेटेड स्मार्टफोन ऐप की मदद से राइडिंग डिटेल्स, चार्जिंग डिटेल्स स्थिति आदि के बारे में डिटेल जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिलहाल एथर एनर्जी के भारतीय बाजार में तीन प्रोडक्ट्स अवेलेबल हैं जिसमें एथर 450, एथर 450 प्लस और एथर 450X शामिल हैं

अमेजन फायर टीवी स्टिक को टक्कर देने के लिए गूगल कर रही है तैयारी, इंटरफेस को एक्सेस करने के लिए मिल सकता है नया रिमोट June 14, 2020 at 06:39PM

अमेजन फायर टीवी स्टिक को टक्कर देने के लिए गूगल खास तैयारी कर रही है। दिग्ग्ज टेक कंपनी नए डिवाइस कोडनेम Sabrina पर काम रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी गैजेट के जरिए एंड्रॉयड टीवी का बेहतर अनुभव देने की तैयारी में है। इंटरफेस को एक्सेस करने के लिए नया रिमोट भी मिल सकता है। बता दें कि Chromecast के पहले आ चुके वर्जन में रिमोट नहीं मिलता है। यूजर्स इसके इंटरफेस को एक्सेस करने के लिए पूरी तरह अपने स्मार्टफोन पर निर्भर होते हैं।

यह डिवाइस HDR और Dolby Vision को भी सपोर्ट करेगा

रिपोर्ट के मुताबिक, यह फर्मवेयर 4K स्ट्रीमिंग को 60fps पर सपोर्ट करेगा। इसके साथ यह डिवाइस HDR और Dolby Vision को भी सपोर्ट करेगा। कास्टिंग डिवाइस में Amlogic S905X2 चिपसैट होगा जिसके साथ 2GB की रैम भी दी जाएगी। डिवाइस की मार्केटिंग वीडियो को देखने से यह पता चलता है कि इसमें प्रोडक्ट के अलावा यूजर इंटरफेस और रिमोट भी है। प्रोडक्ट ओवल शेप में होगा जो गूगल के पिछले Chromecast से अलग होगा। रिमोट में नेविगेशन की और गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से बटन भी दिया होगा।

यूजर्स डिवाइस को नेस्ट डिवाइसेज से भी कनेक्ट कर सकेंगे

इंटरफेस की मदद से यूजर्स डिवाइस को नेस्ट डिवाइसेज से भी कनेक्ट कर सकेंगे जिससे घर में मौजूद कैमरों का भी एक्सेस मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक,डिवाइस में एक नया Low Latency Mode भी होगा जिसका इस्तेमाल स्क्रीन पर गेम स्ट्रीम करते हुए किया जा सकेगा। नए स्ट्रीमिंग डिवाइस का लॉन्च गूगल के Pixel 4A के साथ होने की उम्मीद है। Google’s Pixel 4A मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो एप्पल के iPhone SE 2020 को बाजार में टक्कर देगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डिवाइस में एक नया Low Latency Mode भी होगा जिसका इस्तेमाल स्क्रीन पर गेम स्ट्रीम करते हुए किया जा सकेगा
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...