Saturday, May 23, 2020

डार्क वेब पर साइबर अपराधियों ने 2.9 करोड़ भारतीयों की निजी जानकारी डाली, ऐड्रेस-फोन जैसी डिटेल की लीक May 22, 2020 at 06:07PM

एक बार फिर भारतीय यूजर्स का पर्सनल डेटा लीक होने का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों पर नजर रखने वाली ऑनलाइन इंटेलीजेंस कंपनी साइबिल के मुताबिक साइबर अपराधियों ने 2.9 करोड़ भारतीयों की निजी जानकारियां डार्क वेब पर लीक कर दी हैं। हाल ही में इस कंपनी ने फेसबुक और ऑनलाइन एजुकेशन वेबसाइट अनएकेडेमी पर यूजर्स का डेटा हैक होने की जानकारी भी दी थी।

ऐड्रेस, ईमल, फोन जैसी डिटेल लीक

साइबिल ने कहा कि नौकरी की तलाश कर रहे 2.91 करोड़ भारतीयों का डेटा लीक किया गया है। इस बार बड़ी संख्या में डेटा की चोरी हुई है और उसे डार्क वेब पर डाला गया है। इसमें एजुकेशन, ऐड्रेस, ईमल, फोन, योग्यता, कार्य अनुभव जैसी कई संबंधी निजी जानकारियां शामिल हैं। नौकरी संबंधी जानकारी देने वाली कई नामी भारतीय वेबसाइट के स्क्रीनशॉट भी साइबिल ने पोस्ट किए हैं। फिलहाल कंपनी उस सोर्स का पता लगा रही है, जहां से डेटा लीक हुआ है।

लोगों के नाम पर हो सकता है घोटाला
साइबल ने कहा है कि साइबर अपराधी ऐसी जानकारी जुटाकर दूसरे लोगों के नाम पर घोटाला या जासूसी जैसे कार्यों को अंजाम देते हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा किया था कि भारतीय फर्मों ने अपने कामकाज पर रैंसमवेयर वायरस के दुष्प्रभाव को खत्म करने के लिए औसतन आठ करोड़ रुपए से अधिक की फिरौती दी है।

फिरौती के लिए वायरस अटैक
बीते 12 महीनों में कुल मिलाकर 82 फीसदी भारतीय फर्मों पर फिरौती के लिए रैंसमवेयर वायरस के हमले भी किए गए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, साल 2017 से अब तक रैंसमवेयर के हमलों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

क्या है डार्क वेब?
डार्क वेब इंटरनेट का ही हिस्सा है, लेकिन इसे सामान्य रूप से सर्च इंजन पर नहीं ढूंढा जा सकता। इस तरह की साइट को खोलने के लिए विशेष तरह के ब्राउजर की जरूरत होती है, जिसे टोर कहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साइबिल ने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में डेटा की चोरी हुई है और उसे डार्क वेब पर डाला गया है

Friday, May 22, 2020

वॉट्सऐप के एंड्रॉयड और आईओएस बीटा वर्जन में आया QR कोड सपोर्ट, कोड स्कैन पर सीधे जोड़ सकेंगे कॉन्टैक्ट May 22, 2020 at 02:43AM

जल्द ही वॉट्सऐप के एंड्ऱॉयड और आईओएस वर्जन में नया QR कोड सपोर्ट जुड़ने वाला है। इस फीचर की मदद से अन्य यूजर को उनके QR कोड स्कैन कर कॉन्टैक्ट लिस्ट में जोड़ा जा सकेगा। फिलहाल कंपनी ने इस नए अपडेट के लेकर कोई आधिकारिक अनाउंसमेंट को नहीं किया है लेकिन एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के वॉट्सऐप बीटा वर्जन में इसे स्पॉट किया गया है। बीटा यूजर इसका अनुभव करेंगे और पब्लिक रिलीज से पहले इसके बारे में फीडबैक देंगे। वहीं वॉट्सऐप आईफोन बीटा वर्जन ने पासवर्ड प्रोटेक्ट बैकअप फीचर स्पॉट किया गया, जिससे आई क्लाइउड ड्राइव में डेटा को पासवर्ड प्रोटेक्शन दी जा सकेगी।

लंबे समय से इस पर काम कर रही कंपनी

रिपोर्ट के मुताबिक, अपने QR कोड फीचर पर वॉट्सऐप द्वारा काफी लंबे समय से काम किया जा रहा है, सबसे पहले इसका रिफ्रेंस नवंबर 2018 में दिया गया था। अब कंपनी इसे लेकर पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। इसे एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.20.171 और आईफोन के बीटा वर्जन 2.20.60.27 के जरिए यूजर्स तक पहुंच गया है।

अन्य यूजर का क्यूआर कोड स्कैन भी कर सकेंगे
WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वॉट्सऐप का यह नया फीचर प्रोफाइल सेटिंग के अंदर मिलेगा, इसमें यूजर अपना क्यूआर कोड दिखाकर अन्य यूजर को कॉन्टैक्ट लिस्ट में जोड़ने की अनुमति दे सकते हैं। इसमें क्यूआर कोड स्कैन करने का ऑप्शन भी मिलेगा। जिसके जरिए किसी अन्य यूजर का क्यूआर कोड स्कैन कर उसे आसानी से कॉन्टैक्ट लिस्ट में जोड़ा जा सकेगा।

कैसे मिलेगा नया QR कोड
गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम से सीधे एंड्रॉयड के लिए नए वॉट्सऐप बीटा (वर्जन 2.20.171) डाउनलोड करने के बाद या एपीके मिरर से इसकी APK फाइल प्राप्त करके आप क्यूआर कोड इंटीग्रेशन का अनुभव कर सकते हैं। वहीं, WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन यूजर सेटिंग के अंदर प्रोफाइल सेक्शन में जाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसे एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.20.171 और आईफोन के बीटा वर्जन 2.20.60.27 के जरिए यूजर्स तक पहुंच गया है

मारुति सुजुकी का नया सुपर कैरी सीएनजी लॉन्च, शुरुआती कीमत 5.07 लाख रुपए; बीएस6 में अपग्रेड होने वाला पहला लाइट कमर्शियल व्हीकल May 22, 2020 at 01:11AM

मारुति सुजुकी ने लाइट कमर्शियल व्हीक सुपर कैरी का बीएस6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। ये पेट्रोल सीएनजी इंजन से लैस है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.07 लाख रुपए है। बीएस6 में अपग्रेड होने वाला ये देश का पहला लाइट कमर्शियल व्हील और मारुति का छठा बीएस6 कंप्लेंट एस-सीएनजी व्हीकल बन गया है।

सुपर कैरी: इंजन पावर और सेफ्टी फीचर्स
इसमें 1.2 लीटर का फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन है,जो 6000 आरपीएम पर 65 पीएस और 3000 आरपीएम पर 85 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। सेफ्टी और सुविधा के लिहाज से इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, लॉकेबल ग्लोव बॉक्स और बड़ा लोडिंग डेक मिलता है।

2010 से अब तक एक मिलियन से अधिक ग्रीन वाहनों की बिक्री की

  • लॉन्च पर बात करते हुए, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग और सेल्स), शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि "320+ मजबूत मारुति सुजुकी कमर्शियल चैनल नेटवर्क के माध्यम से 56,000 से अधिक यूनिट्स बेची गईं, सुपर कैरी लगातार मिनी ट्रक सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। विशेष रूप से छोटे कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में।
  • उन्होंने आगे कहा, "सुपर कैरी ने व्यवसायों को उनकी लाभप्रदता बढ़ाने में मदद की है, इस तथ्य से एक गवाह है कि मॉडल लॉन्च होने के सिर्फ दो साल के भीतर दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल बन गया है। बाई-फ्यूल एस-सीएनजी वैरिएंट को बहुत अच्छी तरह से स्वीकार किया गया है। स्मॉल कमर्शियल व्हीकल बाजार में सुपर कैरी बिक्री में लगभग 8% का योगदान देता है।
  • 2010 में सीएनजी स्पेस में डेब्यू करते हुए, कंपनी ने एक मिलियन से अधिक ग्रीन वाहनों की बिक्री की है जिसमें सीएनजी और स्मार्ट हाइब्रिड वाहन शामिल हैं। मारुति सुजुकी ने बताया कि इसकी एस-सीएनजी वाहन रेंज भारत सरकार के तेल आयात को कम करने और देश के एनर्जी बास्केटमें प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को 6.2% से बढ़ाकर 2030 तक 15 प्रतिशत करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। पिछले वर्ष में नए सीएनजी स्टेशन परिवर्धन में 56% की वृद्धि को सही दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है। कोविड-19 के बावजूद, पिछले साल 156 स्टेशनों के औसत 5 साल के मुकाबले कुल 477 स्टेशन जोड़े गए थे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीएस6 में अपग्रेड होने वाला ये देश का पहला लाइट कमर्शियल व्हील और मारुति का छठा बीएस6 कंप्लेंट एस-सीएनजी व्हीकल बन गया है

मारुति का नया ऑफर अभी कार खरीदों और बाद में पैसे चुकाओं, लोन पास होने के 60 दिन बाद किस्त शुरू करा सकेंगे May 22, 2020 at 12:45AM

लॉकडाउम के कारण नगदी संकट का सामना करने वाले ग्राहकों को आसान और कस्टमाइज्ड रिटेल फाइनेंस सुविधा प्रदान करने के लिए देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने चोलामंडलन इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड से साझेदारी की है। मारुति ने कहा का इसके तहत ग्राहकों को 'Buy-Now-Pay-Later' की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस पार्टनरशिप के तहत कंपनी ऐसे ग्राहकों को दो महीने की ईएमआई भुगतान करने की छूट भी दे रही है, जो कोरोना के कारण नकदी संकट में है ताकि उनकी जेब पर तत्काल अतिरिक्त दबाव न पड़े।
उन्होंने बताया कि नई सुविधा में ग्राहक लोन प्राप्त होने के 60 दिन बाद से किस्त शुरू करने की सुविधा मिलेगी। यह ऑफर फिलहाल चुनिंदा मॉडल्स पर उपलब्ध है और 30 जून 2020 तक लोन डिस्बर्समेंट होने तक ही मान्य है।

जेब पर तत्काल अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा- मारुति
पार्टनरशिप पर बोलते हुए, मारुति सुजुकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "इसका उद्देश्य उन खरीदारों को आराम देना है, जिन्होंने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान नगदी की कमी का सामना किया हो। मुझे यकीन है कि 'Buy-Now-Pay-Later' ऑफर ग्राहकों को अपनी जेब पर तत्काल अतिरिक्त दबाव डाले बिना कार खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेगा।"

90 प्रतिशत तक ऑन-रोड फंडिंग का लाभ उठा सकेंगे ग्राहक
चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रविंद्र कुंडू ने कहा कि संगठनों के बीच तालमेल का उद्देश्य ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए ध्यान केंद्रित करना है। उन्होंने कहा, "यह साझेदारी हमें कार फाइनेंसिंग स्पेस में एक मजबूत मुकाम देगी, हमारी 1,094 शाखाएं अर्ध शहरी और ग्रामीण बाजारों में फैली हैं," उन्होंने कहा। साझेदारी के माध्यम से, ग्राहक 90 प्रतिशत तक ऑन-रोड फंडिंग के लिए उच्च ऋण का लाभ उठा सकते हैं और लंबे समय तक पुनर्भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पार्टनरशिप के तहत कंपनी ऐसे ग्राहकों को ईएमआई भुगतान करने की छूट भी दे रही है, जो कोरोना के कारण नकदी संकट में है
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...