Tuesday, May 12, 2020

कावासाकी ने लॉन्च की BS6 निंजा 650 स्पोर्टबाइक, कीमत 6.24 लाख रुपए, पुराने मॉडल से 35 हजार रुपए महंगी हुई May 12, 2020 at 01:36AM

कावासाकी ने भारतीय बाजार में BS6 कंप्लेंट कावासाकी निंजा 650 को लॉन्च कर दिया है। इसकी दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 6.24 लाख रुपए है। बीएस6 अपग्रेडेशन के बाद पुराने मॉडल से 35 हजार रुपए महंगी हो गई है। कंपनी ने सोमवार से ही बुकिंग्स लेना शुरू किया था।

पहले से कम हुए टॉर्क
नई निंजा 650 में पहले की तरह ही 649 सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन, इसमें सिर्फ एग्जॉस्ट और एयर बॉक्स का अंतर देखने को मिलेगा। पावर की बात करें तो इसमें पहले की तरह ही 68 हॉर्स पावर की ताकत मिलेगी लेकिन टॉर्क 65.7 एनएम से घटकर 64 एनएम हो गया है। बाइक के वजन में कोई अंतर नहीं आया है, यह पहले की तरह ही 196 किलो वजनी है।

ट्विन एलईडी हेडलाइट्स मिलेंगी
2020 मॉडल में रीडिजाइन फ्रंट दिया गया है, जो निंजा 400, ZX-6R और वर्सेस 1000 से मिलता जुलता है। इसमें ट्विन एलईडी हेडलाइट्स दी गई है। इसके साइड फेयरिंग में भी थोड़ा बदलाव कर शार्प लुक दिया गया है। इसके विंडशिल्ड और रियर लुक में भी थोड़ा बदलाव किए गए हैं।

4.3 इंच का फुल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा
2020 निंजा 650 में डनलप स्पोर्टमैक्स रोडस्पोर्ट टायर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 4.3 इंच का फुल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया है, जो ब्लूटूथ, जीपीएस और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2020 मॉडल में रीडिजाइन फ्रंट दिया गया है, जो निंजा 400, ZX-6R और वर्सेस 1000 से मिलता जुलता है

पॉपअप कैमरे वाला हुवावे Y9s फोन सिंगल वैरिएंट में लॉन्च; 19 मई से शुरू होगी बिक्री, फिलहाल केवल ग्रीन-ऑरेंज जोन में होगी डिलीवरी May 11, 2020 at 11:56PM

हुवावे ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन हुवावे Y9s को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी के इस मिड-रेंज फोन की कीमत 19990 रुपए है। फोन की बिक्री 19 मई से शुरू होगी। इसे केवल अमेजन से खरीदा जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन ऑक्टा-कोर किरिन 710 चिपसेट से लैस है। कंपनी ने इसे सिर्फ सिंगल स्टोरेज वैरिएंट में उतारा है।

हुवावे Y9s: कीमत, ऑफर और सेल डेट

  • हुवावे Y9s को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 19,990 रुपए है।
  • यह दो कलर ऑप्शन- ब्रीदिंग क्रिस्टल और मिडनाइट ब्लैक कलर में अवेलेबल है।
  • फोन की पहली सेल 19 मई से शुरू होगी। इसके केवर अमेजन से ही खरीदा जा सकेगा। जब तक भारत सरकार द्वारा लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों में छूट नहीं दी जाती, तब तक स्मार्टफोन की डिलीवरी केवल देश के ग्रीन व ऑरेंज ज़ोन इलाकों में ही होगी।

हुवावे Y9s: बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • डुअल नैनो सिम सपोर्ट करने वाला हुवावे Y9s स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई आधारित EMUI 9.1 पर काम करता है। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) एलसीडी फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 391 पीपीआई है।
  • फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर मौजूद है। इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
  • फोटोऔर वीडियोग्राफी के लिए, इस फोन में तीन रियर कैमरा दिए गए हैं। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जिसके साथ f/1.8 का लेंस, 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ अल्ट्रा-वाइड-एंगल f/2.4 लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ f/2.4 लेंस दिया गया है।
  • सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का सेंसर f/2.2 लेंस के साथ मिलेगा। फ्रंट कैमरा पॉप-अप डिज़ाइन में दिया गया है, जिसकी वजह से फोन में आपको फुल स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा जिसमें कोई नॉच व होल-पंच नहीं दिया गया है।
  • कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11बी/जी/एन, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है।
  • फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जिसमें 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, कंपास और ग्रेविटी सेंसर मिलते हैं।
  • सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डिवाइस का डाइमेंशन 163.1x77.2x8.8 एमएम है और ये सिर्फ 206 ग्राम वजनी है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जब तक भारत सरकार द्वारा लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों में छूट नहीं दी जाती, तब तक स्मार्टफोन की डिलीवरी केवल देश के ग्रीन व ऑरेंज ज़ोन इलाकों में ही होगी।

17,999 रुपए कीमत में लॉन्च हुआ ऑनर 9X प्रो स्मार्टफोन, देश का पहला फोन जो गूगल प्ले स्टोर की बजाए हुवावे ऐप गैलरी से लैस May 11, 2020 at 11:10PM

हुवावे के सब ब्रांड ऑनर ने भारतीय बाजार में लेटेस्ट ऑनर 9X प्रो स्मार्टफोन को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। यह भारत का पहला फोन है जिसमें हुवावे मोबाइल सर्विस का इस्तेमाल किया गया है, यानी इसमें गूगल मोबाइल सर्विस नहीं मिलेंगी। ऐप्स के लिए फोन में गूगल प्ले स्टोर की जगह हुवावे की ऐप गैलरी मिलेगी। इसके अलावा फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 256 जीबी का स्टोरेज मिलेगा।

ऑनर 9X प्रो स्मार्टफोन: कीमत, उपलब्धता और ऑफर

  • भारत में फोन का 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला सिंगल वैरिएंट लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 17,999 रुपए है।
  • फोन मिडनाइट ब्लैक, फैंटम ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
  • कंपनी इसकी स्पेशल एक्सेस अर्ली सेल आयोजित करेगी, जिसमें फोन बुक किया जा सकेगा। अर्ली एक्सेस सेल में भाग लेने के लिए ग्राहकों को 19 मई तक फ्लिपकार्ट के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा, सेल 21 मई से 22 मई के बीच आयोजित की जाएगी।
  • अर्ली सेल में भाग लेने वाले ग्राहकों को 3 हजार रुपए का डिस्काउंट और 6 महीने तक के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन ऑफर किया जाएगा।
  • लॉन्चिंग ऑफर के तहत कंपनी एक्सीडेंटल डैमेज पर वन टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट दे रही है, जो तीन महीने तक वैलिड रहेगा।
  • ग्राहकों पसंद न आने पर ग्राहक इसे 7 दिन के अंदर वापस कर सकेंगे।

ऑनर 9X प्रो स्मार्टफोन: बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • फोन में हुवावे मोबाइल सर्विस का इस्तेमाल किया गया है, तो इसमें गूगल मोबाइल सर्विस जैसे गूगल ड्राइव, गूगल मैप की सुविधा नहीं मिलेगी। कह सकते हैं कि यह एंड्रॉयड फोन से थोड़ा अलग होगा।
  • इसमें हुवावे की खुद की ऐप गैलरी मिलेगी, जिसमें कई प्री-लोडेड ऐप्स मिलेंगी, जैसे- फ्लिपकार्ट, ग्रॉफर्स, मैपमायइंडिया, माय एयरटेल, पेटीएम, जोमेटो समेत कई अन्य ऐप्स मिलेंगी।
  • इसमें आरोग्य सेतु और डिजी लॉकर जैसी सरकारी ऐप्स भी मिलेंगी। इसमें अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसी ऐप्स नहीं मिलेंगी।
  • हालांकि APK फाइल्स के जरिए आप फोन में अपनी मनपसंद ऐप्स डाउनलोड कर सकेंगे।
डिस्प्ले साइज 6.59 इंच
डिस्प्ले टाइप फुल HD+, IPS डिस्प्ले
सिम टाइप डुअल नैनो सिम सपोर्ट
ओएस EMUI 9.1 बेस्ड एंड्ऱॉयड 9 पाई
प्रोसेसर ऑक्टा-कोर हाई सिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर विद GPU Turbo 3.0 टेक्नोलॉजी
रैम/स्टोरेज 6GB+256GB
रियर कैमरा 48MP(सोनी IMX582 सेंसर)+8MP(120 डिग्री व्यू अल्ट्रा-वाइड लेंस)+2MP(डेप्थ सेंसर)
फ्रंट कैमरा 16MP (पॉप-अप मैकेनिज्म)
बैटरी 4,000mAh
सिक्योरिटी साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोन में गूगल ड्राइव, गूगल मैप समेत किसी भी तरह की गूगल सर्विस काम नहीं करेगी

क्यों है OnePlus 8 Pro साल 2020 का बेस्ट स्मार्टफोन? May 11, 2020 at 11:06PM

ग्लोबल मोबाइल टेक्नोलॉजी ब्रांडOnePlusने पिछले दिनों अपने लेटेस्टOnePlus8 सीरीज के फोन्सOnePlus8 Pro औरOnePlus8 की भारत में कीमतों की घोषणा की। तभी से प्रशंसकों को इस सीरीज के फोन्स का बेसब्री से इंतजार है। अबamazon.inपर इस सीरीज के फोन्स की प्री—बुकिंग भी शुरू हो गई है।

OnePlus8 सीरीज अब तक की सबसे अधिक दमदार और खूबसूरत फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज है। इस सीरीज में अल्ट्रा—प्रीमियमOnePlus8 Pro औरOnePlus8 शुमार हैं। इसका हाइ—रिफ्रेश रेट डिस्प्ले 120Hz है, जो किसी भी प्रीमियम फ्लैगशिप हैंडसेट के लिए कीर्तिमान है। इसकी वजह से उपयोगकर्ताओं को फोन के डिस्प्ले का ऐसा अनुभव मिलने वाला है, जो किसी भी फोन के उपयोगकर्ताओं ने पहले कभी महसूस नहीं किया होगा। इसकी दूसरी बड़ी खासियत फर्स्ट फुल 5जी लाइनअप है। इसकी वजह सेOnePlusउपयोगकर्ता 5जी की दमदार स्पीड का अनुभव करने में भी सबसे आगे रहने वाले हैं। जानते हैंOnePlus8 सीरीज के उन खास फीचर्स के बारे में, जो इसे साल 2020 का सबसे शानदार स्मार्टफोन बनाते हैं—

डिज़ाइन और डिस्प्ले
OnePlus8 सीरीज के फोन देखने में खूबसूरत है और परफॉर्मेन्स में दमदार। इसमें पहली बार पंच-होल डिस्प्ले पैनल ग्राहकों को मिलने वाला है। इसके अलावा 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ FluidAMOLED QHD+ डिस्प्ले का अनुभव भी प्रशंसकों के लिए खास होगा। स्क्रीन साइज की बात की जाए, तो आपके इसमें 6.55 इंच की राउंडेड कॉर्नर स्क्रीन मिलती है। 1,080 x 2,400 पिक्सल स्क्रीन रिजॉल्यूशन के साथ आसपेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसमें 3.8mm का पंच-होल है जिससे फोन तो शानदार दिखता ही है, साथ ही हाइ डेफिनेशन वीडियो स्ट्रीम करने के मामले में भी यह बेहतर है। मैट फिनिश वाले बैक पैनल में वर्टिकली अलाइंड ट्रिपल कैमरा सेट-अप है।

परफॉर्मेन्स
5जी की दमदार स्पीड होने की वजह से यह परफॉर्मेन्स में तो दमदार रहने ही वाला है। इसके अलावा इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC मोबाइल प्लेटफॉर्म X55 5G मॉडम के साथ दिया गया है। इससे इसकी स्पीड शानदार रहती है। इस सीरीज के फोन 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज क्षमता के साथ मिलेंगे। स्टोरेज में UFS 3.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिससे आप मूवी डाउनलोड या फाइल्स की शिफ्टिंग तेज रफ्तार के साथ कर सकते हैं। बैटरी की बात की जाए तो इसमें 4,300mAh की क्षमता है जो आपको पूरे दिन का बैकअप देती है। इसके अलावा इसमें Warp Charge30T फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है, जिससे यह फोन कुछ ही समय में चार्ज किया जा सकता है।

अल्ट्रा स्मूद गेमिंग
OnePlus8 सीरीज के फोन लेटेस्ट Android 10 पर आधारित नए कस्टमाइज्ड OxygenOS पर आधारित है। इसके अलावा ये NFC, WiFi 6, Bluetooth 5.0, USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। यानी आप किसी भी तरह की लेटेस्ट कनेक्टिविटी से दूर नहीं होंगे। ग्राफिकल परफॉर्मेंस, अल्ट्रा स्मूद गेमिंग और वीडियो एक्सपीरियंस के लिए Adreno 650 GPU का इस्तेमाल किया गया है। यदि आप मल्टी टास्किंग पसंद करते हैं तो यह आपको पूरी तरह संतुष्ट करेगा।

कैमरा
OnePlus8 सीरीज के फोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप है। इसमें आपको 48MP का SonyIMX586 प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर के साथ दिया गया है। इसके अलावा इसमें 16MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर भी है। फोन के रियर कैमरे में ड्यूल LED फ्लैश का इस्तेमाल किया गया है जो मल्टी ऑटोफोकस (PDAF + CAF) फीचर के है। इसके रियर कैमरे में नाइटस्केप, अल्ट्रा शॉट HDR जैसे नए फीचर्स मौजूद हैं। फ्रंट कैमरा 16MP का है। सेल्फी कैमरे में SonyIMX471 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है जो कि EIS और ऑटोफोकस जैसे फीचर्स से लैस है।

कीमत
OnePlus8 सीरीज के फोन तीन कलर ऑप्शन्स Onyx Black, Glacial Green और Interstellar Glow में उपलब्ध है। भारत मेंOnePlus8 Pro फोन 54999/- रुपए में उपलब्ध होगा, जबकिOnePlus8 की शुरुआती कीमत 41,999/- रुपए होगी। प्रीमियम फ्लैगशिप फोनOnePlusकी 8 सीरीज का प्रशंसकों को लंबे समय से इंतजार था। 'लीड विद स्पीड' टैगलाइन वाली इस सीरीज के फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस दमदार हैं तथा इसकी वाजिब कीमत इसे और भी आकर्षक बनाती है।

प्री—बुकिंग पर विशेष ऑफर
OnePlus8 सीरीज के फोन्स कीamazon.inपर प्री—बुकिंग शुरू हो चुकी है। प्री—बुकिंग के दौरान एक खास ऑफर भी दिया जा रहा है। ग्राहक इस फोन को मात्र एक हजार रुपए में प्री—बुक कर सकते हैं और इसके बाद उन्हें एक हजार रुपए का कैशबैक मिलेगा। यदि आप इस फोन को प्री—बुक करना चाहते हैं तो इसक्लिक करें.



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Why is OnePlus 8 Pro the best smartphone of the year 2020?
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...