Saturday, May 9, 2020

डेस्कटॉप यूजर्स के लिए रोलआउट हुआ 'न्यू फेसबुक' पेज, पहली बार डार्क मोड फीचर भी आया May 09, 2020 at 12:24AM

फेसबुक ने यूजर्स के लिए नई डेस्कटॉप साइट को रोलआउट किया है। इस डेस्कटॉप यूजर्स के लिए इसका इंटरफेस पूरी तरह बदल चुका है। हालांकि, कंपनी ने क्लासिक फेसबुक पर स्विच करने का ऑप्शन रखा है। यानी जिन यूजर्स को नया इंटरफेस पंसद नहीं आए, तो वे किसी भी वक्त पुराने इंटरफेस पर लौट सकते हैं। इतना ही नहीं, फेसबुक ने लंबे इंतजार के बाद डेस्कटॉप यूजर्स के लिए डार्क मोड फीचर भी रोलआउट कर दिया है।

फेसबुक ने कहा, "नया फेसबुक.कॉम सरल और इस्तेमाल करने में आसान है। इसमें वे सभी फीचर्स मिलेंगे जिन्हें आप चाहते हैं। हम यूजर्स एक्सपीरियंस के आधार इसमें सुधार करते रहेंगे।" नए फेसबुक और क्लासिक फेसबुक पर जाने के लिए सेटिंग में ही स्विच का ऑप्शन दिया है। यहां पर डार्क मोड को ऑन/ऑफ करने के लिए भी स्विच दिया है। डार्क मोड को ऑन करके से यूजर्स की आंखों पर ब्राइटनेस का प्रेशर नहीं पड़ेगा।

ऐसे अप्लाई करें नया फेसबुक इंटरफेस

1. फेसबुक पर लॉगिन करने पर आपकी होम स्क्रीन पर एक विंडो नजर आएगी। जहां पर फेसबुक की तरफ से नए डिजाइन के लिए आपको इनवाइट किया जाएगा। यहां आपको Try It पर क्लिक करना है।

2. अगली विंडो पर न्यू फेसबुक के लिए वेलकम मैसेज आएगा। यहां डार्क मोड (जिसे डेस्कटॉप यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है) के साथ फास्ट लोडिंग टाइम और क्लीन लुक की जैसे फीचर्स की डिटेल दी है। यहां Next करना होता है।

3. अब अगली विंडो पर लाइट और डार्क थीम को दो विंडो में समझाया जाएगा। यानी डार्क थीम में इंटरफेस कैसा नजर आएगा। साथ ही, इन दोनों इंटरफेस पर कभी भी स्विच करने का ऑप्शन भी मिलेगा। यहां Get Started पर क्लिक करना है।

4. अब न्यू फेसबुक ओपन हो जाएगा। इसकी सेटिंग में डार्क मोड को ऑन/ऑफ करने का ऑप्शन दिया है। वहीं, क्लासिक फेसबुक पर स्विच करने का भी ऑप्शन मिलता है।

फेसबुक की सेटिंग विंडो


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नए फेसबुक और क्लासिक फेसबुक पर जाने के लिए सेटिंग में ही स्विच का ऑप्शन दिया है।

Friday, May 8, 2020

एयरटेल-वोडाफोन को चुनौती देने के लिए रिलायंस जियो ने पेश किया नया 'वर्क फ्राॅम होम' एनुअल प्लान, एक साल तक रोजाना मिलेगा 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग May 08, 2020 at 04:25AM

देशव्यापी लाॅकडाउन के चलते अधिकतर कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों को नेटवर्क की समस्या न हो इसे ध्यान में रखते हुए रिलायंस जियो ने शुक्रवार को अधिक डेटा और ज्यादा कॉलिंग वाला एक नया सालाना प्लान शुरू किया है। रिलायंस जियो ने ग्राहकों की डेटा की जरूरतों को देखते हुए कंपनी ने अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में नया एनुअल प्लान को एड किया है। इस प्लान में जियो यूजर्स को ज्यादा डेटा और कॉलिंग बेनिफिट मिलेगा। रिलायंस जियो का नया एनुअल प्लान 2,399 रुपए का है।

जानिए, 2399 रुपए के इस प्लान में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में
रिलायंस जियो के 2,399 रुपए वाले नए प्लान में यूजर्स को डेली 2GB का डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉल और मैसेज करने की सुविधा भी दी जा रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन के लिए है।

2121 रुपए वाले प्लान रोजना मिलता है 1.5GB डेटा
रिलायंस जियो के रिचार्ज पोर्टफोलियो में एक और एनुअल प्लान शामिल है। इस प्लान की कीमत 2,121 रुपए है। इस प्लान में रिलायंस जियो यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और महीने जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट मिलते हैं। इस प्लान में जियो 336 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है।

'वर्क फ्रॉम होम' के लिए जियो का अन्य प्लान भी
नए एनुअल प्लान के साथ रिलांयस जियो ने नए डेटा एड-ऑन पैक भी पेश किए हैं। नए प्लान में यूजर्स को बिना डेली डेटा लिमिट के साथ इंटरनेट डेटा मिलता है। नए डेटा एड ऑन पैक की कीमत 151 रुपए, 201 रुपए, और 251 रुपए है। तीनों पैक में यूजर्स को क्रमश: 30GB, 40GB, और 50GB डेटा मिलता है।

एयरटेल और वोडाफोन के प्लान से सस्ता है जियो का प्लान

  • जियो ने ये प्लान एयरटेल और वोडाफोन के प्लान को टक्कर देने के लिए उतारा है। जियो के ये प्लान इन दोनों कंपनियों से 33% ज्यादा बेनिफिट देंगे।
  • अगर हम रिलायंस जियो के एनुअल प्लान की तुलना एयरटेल से करें तो एयरटेल का एनुअल प्लान 2,398 रुपए का है। एयरटेल के प्लान में यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के बेनिफिट मिलते हैं। एयरटेल के प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
  • वोडाफोन का एनुअल प्लान 2,399 रुपए का है। इस प्लान में डेली 1.5GB डेटा मिलता है। वोडाफोन के प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नए एनुअल प्लान के साथ रिलांयस जियो ने नए डेटा एड-ऑन पैक भी पेश किए हैं। नए प्लान में यूजर्स को बिना डेली डेटा लिमिट के साथ इंटरनेट डेटा मिलता है।

बीएमडब्ल्यू ने लग्जरी ग्रेन कूपे को लॉन्च किया, सिर्फ 5.2 सेकंड में पकड़ेगी 0 से 100 kmph की रफ्तार; चेन्नई प्लांट को भी किया ओपन May 08, 2020 at 02:45AM

जर्मन कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) ने अपने चेन्नई प्लांट में प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। इस प्लांट में कंपनी हर साल 14,000 यूनिट का प्रोडक्शन करती है। दूसरी तरफ, उसने भारतीय बाजार में अपनी 8 सीरीज ग्रेन कूपे (Gran Coupe) कार को भी लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बीएमडब्ल्यू 840i ग्रेन कूपे और बीएमडब्ल्यू 840i ग्रेन कूपे एम स्पोर्ट के दो वैरिएंट में उतारा है। 840i ग्रेन कूपे की एक्स-शोरूम कीमत 1.29 करोड़ रुपए और 840i ग्रेन कूपे एम स्पोर्ट की एक्स-शोरूम कीमत 1.55 करोड़ रुपए है। वहीं, एक अन्य मॉडल M8 कूपे की एक्स-शोरूम कीमत 2.15 करोड़ रुपए है।

5.2 सेकंड में पकड़ेगी 0 से 100 kmph की रफ्तार
बीएमडब्ल्यू ग्रेन कूपे के दोनों वैरिएंट में 3.0 लीटर 6-सिलेंडर इन-लाइन पेट्रोल इंजन दिया है। ये इंजन 340 hp का पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन ट्विन पावर टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसे 0 से 100 kmph की रफ्तार महज 5.2 सेकंड का पकड़ लेती है। इंजन को 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। बेहतरीन ड्राइविंग के लिए इसमें कंफर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस मोड दिए हैं।

बीएमडब्ल्यू ग्रेन कूपे के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • बीएमडब्ल्यू ने इसे स्पोर्टी लुक दिया है। साइड से देखने पर ये काफी लंबी कार नजर आती है। इसमें डायनामिक सिल्हूट के साथ चार फ्रेमलेस दरवाजे, लंबा व्हीलबेस, कूपे-स्टाइल रूफलाइन दिया है। बैक साइड में स्पोर्ट एग्जॉस्ट सिस्टम और कवर LED लाइट्स दी हैं।
  • इस गाड़ी में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल स्पोर्ट सीट मिलेंगी। इसका सेंटर कॉन्सोल भी काफी चौड़ा है। इसमें इंस्ट्रूमेंट पैनल, डोर ट्रिम्स पर प्रीमियम लेदर का इस्तेमाल किया है। इसमें सराउंड स्पीकर्स के साथ एम्बिएंट लाइटिंग भी दी है। कार के अंदर हर छोटी से छोटी चीज भी काफी प्रीमियम है।
  • कंपनी की कनेक्टेडड्राइव टेक्नोलॉजी से जेस्टर कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस एपल कारप्ले को ऑपरेट कर पाएंगे। इसमें कंपनी का मॉडर्न कॉन्सेप्ट बीएमडब्ल्यू लाइव कॉकपिट प्रोफेशनल है जो कि कंपनी के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम 7.0 और 3D नेविगेशन के साथ आता है।
  • इसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और 10.25-इंच कंट्रोल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें पार्क असिस्टेंट और रियर व्यू कैमरा भी मिलेगा। कार में डुअल पैनोरामिक ग्लास सनरूफ दी है। जो कार के बैक हिस्से तक फैला हुआ है।
  • सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC), डायनामिक ट्रेक्शन कंट्रोल (DTC), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड, साइड-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इमोबिलाइजर और क्रैश सेंसर और ISOFIX साइल्ड सीट माउंटिंग दी गई है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी ने इसे बीएमडब्ल्यू 840i ग्रेन कूपे और बीएमडब्ल्यू 840i ग्रेन कूपे एम स्पोर्ट के दो वैरिएंट में उतारा है।

ये हैं 1 लाख से 1.5 लाख की पांच मोटरसाइकिल, जो इस वित्तीय वर्ष सबसे ज्यादा बिकीं; 3.65 लाख से ज्यादा यूनिट्स के साथ अपाचे RTR सीरीज सबसे ऊपर May 08, 2020 at 01:51AM

देश में लॉकडाउन जारी है। हाल ही में सभी ऑटो कंपनियों ने पहली तिमाही की सेल्स रिपोर्ट जारी की जिसमें यह सामने आया कि अप्रैल माह में किसी भी कंपनी की एक भी कार नहीं बिकी। हम आप के लिए लेकर आए हैं इस वित्तीय वर्ष पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल की लिस्ट। इसमें हमने ऐसी मोटरसाइकिल्स को शामिल की हैं, जिनकी कीमत 1 लाख से 1.50 लाख रुपए के बीच है।
(आंकड़ें सियाम के सेल्स डेटा पर आधारित हैं, जो यह दर्शाते है कि यूनिट्स मैन्युफैक्चरर से डीलरशिप पर भेजी गई हैं।)

अपाचे RTR सीरीज (160, 180, 160 4V, 200 4V) – 3,65,232 यूनिट्स
शुरुआती कीमत- 95 हजार से शुरू

  • सियाम ने रिपोर्ट में अपाचे RTR सीरीज के एक-एक मॉडल का नहीं बल्कि पूरी सीरीज का आंकड़ा जारी किया है। अपाचे RTR 160 की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 95 हजार रुपए है, हालांकि अलग-अलग राज्यों में यह एक लाख से ऊपर में भी बेची जाती है।
  • अपाचे सीरीज ने वित्तीय वर्ष 2020 में कुल 3,65,232 यूनिट्स की बिक्री की, हालांकि पिछले वित्तीय वर्ष 2019 में कुल 4,65,322 यूनिट्स की बिक्री हुई थी लेकिन बावजूद इसके यह वित्तीय वर्ष में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल की लिस्ट बनाने में जगह बनाने में का्मयाब रही।
  • दिसंबर 2019 में कंपनी ने अपाचे RTR 160 4V और RTR 200 4V के बीएस 6 मॉडल लॉन्च किए थे।

यामाहा FZ, FZ-S V3.0- 1,77,621 यूनिट्स
शुरुआती कीमत- 99200 रुपए

  • लिस्ट में यामाहा FZ V3.0 दूसरे स्थान पर रही लेकिन इसे 1 लाख से 1.50 लाख रुपए प्राइस ब्रेकेट में सबसे ज्यादा बिकने वाला बाइक कहा जा सकता है। स्टैंडर्ड FZ मॉडल की कीमत 99200 रुपए है, जो दिल्ली में एक लाख से कम कीमत में अवेलेबल है जबकि अन्य शहरों में यह एक लाख से ज्यादा कीमत में अवेलेबल है। FZ-S की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 1.03 लाख रुपए है।
  • वित्तीय वर्ष 2020 में FZ V3.0 के 1,77,621 यूनिट्स बिके जो पिछले वित्तीय वर्ष से 19 फीसदी कम है। पिछले वित्तीय वर्ष में 2,19,774 यूनिट्स बिके थे। हालांकि एक्सपोर्ट के आंकड़ों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2019 में 70,725 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुए जबकि वित्तीय वर्ष 2020 में 1,06,736 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुए।

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350- 1,30,820 यूनिट्स
शुरुआती कीमत- 1.21 लाख रुपए

  • रॉयल एनफील्ड ने बुलेट 350 और बुलेट 350 ES के अलग-अलग सेल्स आंकड़ें जारी किए। बुलेट 350 के वित्तीय वर्ष 2020 में कुल 1,30,820 यूनिट्स बिके, जिसके साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह बनाई। बुलेट 350 वो मॉडल है जिसके सेल्स में सबसे कम गिरावट देखी गई।
  • वित्तीय वर्ष 2019 में इसके 1,37,946 यूनिट्स बिके यानी इस साल सिर्फ 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।


बजाज पल्सर 180F, 160NS, 200NS – 1,18,022 यूनिट्स
शुरुआती कीमत 1.03 लाख रुपए

  • टीवीएस के तरह पल्सर के 150 सीसी से 200 सीसी तक के मॉडल को एक साथ काउंट किया गया है। इसमें पल्सर 180F, 160NS, 200NS और RS 200 शामिल हैं, जिनके वित्तीय वर्ष 2020 में कुल मिलाकर 1,18,022 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह आंकड़ा वित्तीय वर्ष 2019 की तुलना में 19 फीसदी तक कम है।
  • वित्तीय वर्ष 2019 में 1,46,940 यूनिट्स बिके थे। हालांकि एक्सपोर्ट के आंकड़ें लगभग एक जैसे हैं। वित्तीय वर्ष 2020 में 1,20,282 यूनिट्स तो वित्तीय वर्ष 2019 में 1,20,741 यूनिट्स की शिपिंग की गई।

बजाज पल्सर 220F – 74,309 यूनिट्स
शुरुआती कीमत - 1.17 लाख रुपए

  • लिस्ट में आखिरी नाम आता है बजाज पल्सर 220F का जिसके सेल्स के आंकड़ों में काफी गिरावट देखी गई। वित्तीय वर्ष 2019 की तुलान में वित्तीय वर्ष 2020 में इसकी सेल्स में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वित्तीय वर्ष 2019 में 82,511 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
  • हालांकि एक्सपोर्ट में 68 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। वित्तीय वर्ष 2019 में 12599 यूनिट्स जबकि वित्तीय वर्ष 2020 में 21,284 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...