Tuesday, March 17, 2020

1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च हुई BS6 रेनो डस्टर; 8.49 लाख रु. शुरुआती कीमत, BS4 से 50 हजार रु. तक महंगी हुई March 17, 2020 at 02:57AM

ऑटो डेस्क. रेनो इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी डस्टर का बीएस6 कंप्लेट वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। नई डस्टर तीन वैरिएंट में अवेलेबल है। इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए है। बीएस4 मॉडल से तुलना की जाए तो नई डस्टर 50 हजार रुपए तक महंगी हो गई है। खास बात यह है कि नई डस्टर में अब सिर्फ 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। कंपनी ने इसके 1.5 लीटर डीजल इंजन को बंद को डिस्कंटीन्यू कर दिया है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो में 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को भी शोकेस किया था जिसे जल्द ही डस्टर लाइनअप में जोड़ा जाएगा। डस्टर को साल 2012 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था।

बीएस6 डस्टर: कीमत औरस्पेसिफिकेशन

  • कीमत के बात करें तो बीएस6 डस्टर तीन वैरिएंट में अवेलेबल है। इसके बेस वैरिएंट RXE की एक्स शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपए है, जो बीएस4 मॉडल से 50 हजार रुपए महंगा है। वहीं इसके RXS की कीमत 9.29 लाख रुपए है, यह बीएस4 मॉडल से 10 हजार रुपए महंगा है। कंपनी ने इसमें नया टॉप वैरिएंट RXZ भी जोड़ा है जिसकी कीमत 9.99 लाख रुपए तक है।
  • इसमें 1.5 लीटर का H4K फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 106 हॉर्स पावर और 142 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन मिलेगा।
  • नई डस्टर पहले से ज्यादा एडवांस्ड फीचर से लैस है। इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन और रिमोट केबिन प्री-कूलिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं पहले की तरह ही इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सभी स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Renault Duster price| BS6 Renault Duster SUV launched in India at starting price 8.49 lakh rupees todays updates, features and price

BS6 ईको सीएनजी लॉन्च; शुरुआती कीमत 4.64 लाख रुपए, 2010 से अबतक सुजुकी ईको के 6.7 लाख यूनिट बिक चुके हैं March 17, 2020 at 01:49AM

ऑटो डेस्क. मारुति सुजुकी ने अपने बेस्ट सेलिंग एमपीवी (मल्टी पर्पज व्हीकल) ईको सीएनजी का बीएस6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। खासबात यह है कि इसमें अब फैक्ट्री एस-फिटेड सीएनजी किट मिलेगी। यह चार वैरिएंट में अवेलेबल है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4.46 लाख रुपए है जबकि टॉप वैरिएंट की कीमत 5.06 लाख रुपए है। पहले की तरह ही सीएनजी वैरिएंट कमर्शियल और प्राइवेट दोनों तरह के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, यह 5 सीटर (टूर-वी) और कार्गो वैन ऑप्शन में अवेलेबल है।

जनवरी 2010 में सुजुकी ईको को भारत में लॉन्च किया गया था, तब से लेकर अबतक इसके 6.7 लाख यूनिट्स बिक चुके हैं। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एमपीवी सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर 87 फीसदी है।

ईको सीएनजी का बीएस6: कीमत और सेफ्टी फीचर्स

  • ईको सीएनजी के टूर-वी (कमर्शियल) वैरिएंट की कीमत 4.94 लाख रुपए है। वहीं इसके 5 सीटर ऑप्शन की कीमत 4.95 लाख रुपए है। दोनों वैरिएंट में ए.सी. मिलेगा। साथ ही स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के तौर पर ड्राइवर साइड एयरबैग्स, एबीएस, फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट सिस्टम मिलेंगे।
  • कमर्शियल ग्राहक सीएनजी ईको को कार्गो वैन ऑप्शन में भी चुन सकते हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.64 लाख रुपए है, जिसमें ए.सी. नहीं मिलेगा जबकि ए.सी लगवाने पर इसके लिए 5.06 लाख रुपए खर्च करने होंगे।
  • 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए कंपनी तेजी से अपनी लाइनअप अपग्रेड कर रही है। कंपनी कुछ समय पहले ही ईको के पेट्रोल वैरिएंट को बीएस6 में अपडेट कर चुकी है। हालांकि एस-प्रेसो, वैगन-आर और अर्टिगा के बाद ईको कंपनी की चौथी कार है, जिसके सीएनजी मॉडल को बीएस6 में अपडेट किया गया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Maruti Suzuki Eeco CNG price| BS6 Maruti Suzuki Eeco CNG launched in india at price 4.95 lakh rupees today updates price features and specifications

पोरट्रॉनिक्स ने फिंगरप्रिंट से खुलने वाला बायोलॉक किया लॉन्च, 30 मिनट में फुल चार्ज होकर 6 महीने तक काम करेगा March 17, 2020 at 01:47AM

गैजेट डेस्क. डिजिटल गैजेट्स बनाने वाली कंपनी पोरट्रॉनिक्स ने बायोलॉक लॉन्च किया है। जो स्मार्ट बायोमेट्रिक पैडलॉक के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि ये समार्टलॉक काफी मजबूत है। इसे डोर के साथ बैग्स, सूटकेस, बाइक के साथ कई जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लॉक में किसी तरह की चाबी इस्तेमाल नहीं होती। ये आपकी फिंगरप्रिंट से अनलॉक होगा। यानी आपकी उंगली ही इस लॉक की चाबी है। इस बायोलॉक की कीमत 2,999 रुपए है। कंपनी इस पर 12 महीने की वारंटी भी दे रही है।

पासवर्ड या चाबी को झंझट नहीं

इस लॉक में किसी तरह की चाबी का इस्तेमाल नहीं होती। वहीं, कोई पासवर्ड भी नहीं है। यानी चाबी खो जाने या पासवर्ड भूल जाने की टेंशन नहीं होगी। ऐसा भी नहीं है कि ये लॉक सिर्फ एक यूजर की फिंगरप्रिंट से खुलेगा। इसमें 40 लोगों के फिंगरप्रिंट का डेटा जोड़ा जा सकता है। यानी आप लॉक में अपनी फैमिली के सभी मेंबर्स का डेटा जोड़ सकते हैं। कंपनी का दावा है कि लॉक 0.5 सेकंड में खुल जाता है। इस लॉक में एलईडी इंडीकेटर दिए हैं।

इस लॉक को बनाने में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इसे IP66 रेटिंग दी गई है। यानी पानी, धूल, मिट्टी का असर इस लॉक पर नहीं होता। इसका वजन महज 59 ग्राम है। इसमें 100mAh की रिचार्जेबल बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि ये 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। इसे किसी भी 5V स्मार्टफोन चार्जर से चार्ज कर सकते हैं। फुल चार्ज होने के बाद इसे 6 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Portronics Introducing Biolock a Smart Biometric Padlock For Smart Homes; Online and Offline Price Rs. 2,999 with 12 Month Warranty

केडीएम ने लॉन्च किया स्प्लैश-प्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर, शॉवर में भी कर पाएंगे इस्तेमाल; 8 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा March 17, 2020 at 01:10AM

गैजेट डेस्क. ऑडियो प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी केडीएम (KDM) ने स्प्लैश-प्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। इसका मॉडल नंबर KDM SP-115 है। कंपनी का कहना है कि इसमें डायनामिक साउंड इफेक्ट्स मिलेंगे। ये पोर्टेबल स्पीकर इनडोर और आउटडोर दोनों जगह पर इस्तेमाल किया जा सकता है। स्प्लैश-प्रूफ होने के चलते इसे शॉवर में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

कीमत और उपलब्धता

KDM SP-115 ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 1499 रुपए है। ग्राहक इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मार्केट से खरीद सकते हैं। ये देश को कई रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध है। इसे 5 कलर्स यलो, ब्लैक, ग्रे, डूडल ग्रे और रेड में खरीदा सकता है। स्पीकर के साथ USB केबल, ऑक्स केबल भी मिलती है।

KDM SP-115 के स्पेसिफिकेशन

इस स्पीकर में ब्लूटूथ v4.1 कनेक्टिविटी दी है। स्पीकर को स्मार्टफोन, आईफोन, टैबलेट, लैपटॉप, आईपॉड या अन्य ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें माइक्रो SD कार्ड इन्स्टॉल कर सकते हैं। यानी म्यूजिक का मजा कहीं भी लिया जा सकता है। साथ ही, इसमें ऑक्स-इन और एफएम रेडियो भी दिया है। इसमें 1200mAh की लिथियम बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने के बाद स्पीकर को 6 से 8 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
KDM SP-115 Splash-Proof Bluetooth Speaker Launched in Indian Market, Priced at Rs 1499
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...