Thursday, February 20, 2020

4 वैरिएंट में आएगी BS6 i20, 6.49 लाख रुपए होगी शुरुआती कीमत; पुराने वैरिएंट से 15 हजार रु होगी महंगी February 19, 2020 at 10:24PM

ऑटो डेस्क. हुंडई ने हाल ही में अपनी BS6 इंजन वाली आई20 का एलान किया था। अब इसके वैरिएंट की कीमत सामने आ गई है। आई20 के BS4 इंजन में कुल 7 वैरिएंट आते थे। हालांकि, BS6 मॉडल में कंपनी ने चार वैरिएंट की कीमत ही बताई है। ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक BS6 आई20 की शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपए है। इसके सभी वैरिएंट पेट्रोल इंजन में होंगे। BS4 मॉडल की तुलना में BS6 मॉडल 15 हजार रुपए तक महंगे हैं।

BS6 हुंडई i20 पेट्रोल वैरिएंट की कीमतें

वैरिएंट कीमत
Magna+ 6,49,951 रुपए
Sportz+ 7,36,694 रुपए
Sportz+ Dual Tone 7,66,694 रुपए
Asta(O) 8,30,994 रुपए

BS4 इंजन में हुंडई आई20 के तीन वैरिएंट Era, Sportz+ CVT और Asta(O) CVT भी आते हैं। इन वैरिएंट को फिलहाल BS6 इंजन में लॉन्च नहीं किया गया है। BS4 इंजन वाले Era की कीमत 5,59,693 रुपए, Sportz+ CVT की कीमत 8,31,693 रुपए औरAsta(O) CVT की कीमत 9,20,993 रुपए है।

बता दें कि 1 अप्रैल, 2020 से भारतीय बाजार में सिर्फ BS6 इंजन वाली कार भी बेची जाएंगी। साथ ही, कार में बेसिक सेफ्टी फीचर्स जैसे एयरबैग, हाई स्पीड अलर्ट, रिवर्स सेंसर, सीट बेल्ट अलर्ट, एबीएस, ईबीडी मिलेंगे।

BS6 हुंडई आई20 का स्पेसिफिकेशन

इसके मेगाना प्लस वैरिएंट में डबल डिन ऑडियो सिस्टम, LED DRLs, रिमोट लॉकिंग, इलेक्ट्रिक एडजेस्ट विंग मिरर्स, रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं, फुली लोडेड मॉडल में 7.0-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, साइड और कर्टेन एयरबैग्स, रिवर्स कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे।

इसमें 1.2-लीटर BS6 पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 83hp का पावर और 114Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिल सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Hyundai i20 petrol priced from Rs 6.49 lakh; Prices Hiked About Rs 15,000 Across Variants

फोटोग्राफी लवर्स के लिए बना है S20 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन, लेकिन बजट फोन की तुलना में 5 गुना तक महंगा February 19, 2020 at 09:17PM

गैजेट डेस्क. सैमसंग ने अब 5G नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन बनाना शुरू कर दिए हैं। गैलेक्सी S20 अल्ट्रा 5G ऐसा ही स्मार्टफोन है। इसमें 5G कनेक्टिविटी के साथ 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इस प्रीमियम कैटेगरी वाले स्मार्टफोन की कीमत 92,999 रुपए है। यानी ये बजट स्मार्टफोन (20 हजार के अंदर) की तुलना में 5 गुना तक महंगा है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इतनी कीमत में इस स्मार्टफोन में और क्या-क्या मिलेगा? क्या ये भारतीय ग्राहकों को पसंद आएगा? टेक एक्सपर्ट गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी) से इसकी अनबॉक्सिंग और फर्स्ट लुक के साथ जानते हैं।

1. बॉक्स में क्या मिलेगा?


फोन का बॉक्स ब्लैक कलर का है। जिसके ऊपर बड़े लेटर में सीरीज और मॉडल नंबर लिखा है। बॉक्स के साइड में भी फोन का मॉडल नंबर लिखा है। बॉक्स में अंदर एक सेक्शन दिया है, जिसके अंदर यूजर मैनुअल, सिम ट्रे टूल और ट्रांसपेरेंट फोन कवर दिया है।

इसके ठीक नीचे हैंडसेट रखा है। इसके साथ, बॉक्स में सैमसंग का 25 वॉट वाला सुपरफास्ट चार्जर, USB C-टाइप केबल, C-टाइप केबल वाले ईयरफोन भी दिए हैं। बॉक्स में कुछ एक्स्ट्रा ईयरटिप्स भी दिए हैं।

2. हैंडसेट डायमेंशन और बटन पोजिशन


राइट साइड में पावर ऑन/ऑफ बटन दिया है। जिसके ठीक ऊपर वॉल्यूम रॉकर्स की दी हैं। फोन में ऊपर की तरफ सेकंडरी माइक्रोफोन और एक हाईब्रिड सिम स्लॉट दिया है। फोन का लेफ्ट साइड पूरी तरह से क्लीन है। फोन के नीचे की तरफ प्राइमरी माइक्रोफोन, C-टाइप पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी है।

फोन के बैक साइड के टॉप लेफ्ट पर क्वाड कैमरा को सेटअप किया गया है। इन सभी को एक बॉक्स के अंदर सेट किया है। कैमरा की LED लाइट भी इसी सेक्शन में दी है। सबसे नीचे की तरफ कंपनी का लोगो दिया है।

3. फोन का डिस्प्ले


इसमें 6.9-इंच का डायनामिक एमोलेड 2X कैपेसिटिव टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है। जो 16 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। इसका रेजोल्यूशन 1440 x 3200 पिक्सल है। वहीं, पिक्सल पर इंच डेनसिटी 511 ppi है। फोन की बॉडी में स्क्रीन का हिस्सा 89.9 प्रतिशत है। स्क्रैच और डेमेज होने से बचाने के लिए स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया है। ये ऑलवेज ऑन डिस्प्ले है, जिसमें टाइम, डेट के साथ नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।

4. प्रोसेसर, रैम और मेमोरी


इसमें एक्सीनोस 990 (7 nm+) चिपसेट दिया है। वहीं, ऑक्टा-कोर (2x2.73 GHz मांगगूस M5 & 2x2.50 GHz कोरटेक्स-A76 & 4x2.0 GHz कोरटेक्स-A55) प्रोसेसर दिया है। इसका GPU माली G77 MP11 है।

फोन तीन वैरिएंट में आता है। जिसमें 128GB+12GB, 256GB+12GB और 512GB+16GB शामिल हैं। इसमें मेमोरी बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड स्लॉट नहीं मिलेगा।

5. कैमरे में कितना दम?


फोन का बेस्ट पार्ट कैमरा है। इसमें क्वाड रियर कैमरा दिया है। 108 मेगापिक्सल (f/1.8) 26mm वाइड लेंस, पेरिस्कोपिक 48 मेगापिक्सल (f/3.5) टेलिफोटो लेंस, 12 मेगापिक्सल (f/2.2) 13mm अल्ट्रावाइड लेंस और 0.3 मेगापिक्सल 3D (f/1.0) डेप्थ लेंस दिया है। इसके साथ पावरफुल LED फ्लैश, HDR, पैनोरामा जैसे फीचर्स दिए हैं। रियर कैमरा से फुल 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी लवर्स के लिए 40 मेगापिक्सल (f/2.2) वाइड लेंस दिया है। ये ऑटो HDR और डुअल वीडियो कॉल फीचर के साथ आता है।

6. ऑपरेटिंग सिस्टम और बैटरी

ओएस : इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन 10.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। जो कंपनी के वन यूआई 2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। इसमें कस्टमाइज से जुड़े कई फीचर्स मिलेंगे।

बैटरी : फोन का दूसरा बेस्ट पार्ट इसकी बैटरी और चार्जर है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी है। जो 45 वाट के सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ 25 वाट का सुपरफास्ट चार्जर भी आता है। ये रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।

7. कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी फीचर्स

कनेक्टिविटी : फोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें Wi-Fi 802.11, Wi-Fi डायरेक्ट, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 5.0, GPS, USB C-टाइप पोर्ट, NFC जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए हैं।

सिक्योरिटी : फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। जो बहुत तेजी से काम करता है। वहीं, फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।

8. कीमत और हमारी राय

सैमसंग का गैलेक्सी S20 अल्ट्रा 5G कई पावरफुल फीचर्स से पैक है। इसका कैमरा न सिर्फ इसका बेस्ट पार्ट है, बल्कि इसकी कीतम को भी डिफाइन करता है। इसमें 100X जूम का फीचर दिया है, जो फोटोग्राफी के लिए काम आ सकता है। ऐसे में यदि आप एक प्रीमियम और एडवांस स्मार्टफोन की तलाश में है तब गैलेक्सी S20 अल्ट्रा 5G इसे पूरा कर सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung Galaxy S20 Ultra 5G Unboxing, Review and First Look, Phone Best Features and Specification

श्याओमी स्मार्ट मास्क, सेंसर्स की मदद से हवा का रियल टाइम डेटा कलेक्ट करेगा, मास्क कितनी देर पहना ये भी बताएगा February 19, 2020 at 08:03PM

गैजेट डेस्क. चीनी टेक कंपनी श्याओमी जल्द ही बाजार में अपना स्मार्ट मास्क लॉन्च करेगी। अबेकस वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में कंपनी ने स्मार्ट मास्क का पेटेंट हासिल किया है। यह मास्क सेंसर्स और चिप से लैस है, यह रियल टाइम में आसपास की हवा का डेटा कलेक्ट करता है। इसमें लगे सेंसर मास्क पहनने का समय, प्रदूषण अजॉर्बशन, ब्रीदिंग वॉल्यूम समेत ब्रीद काउंट भी रिकॉर्ड करता है। सबसे खास बात यह है कि इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट कर हवा का क्वालिटी इंडेक्स भी चेक कर सकते हैं।

जून 2016 में फाइल किया था पेटेंट
अबेक्स वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक यूएस पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस ने श्याओमी को स्मार्ट मास्क का पेटेंट दिया है। कंपनी ने इसके लिए जून 2016 में एप्लीकेशन फाइल की थी। इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें पॉल्यूटेंट फिल्टर और सेंसर लगे हैं, जो यह भी बताते है कि यूजर ने मास्क को कितनी देर तक पहना। इसके अलावा मास्क यह भी बताता है कि किसी स्पेसिफिक समय में यूजर ने कितनी ब्रीद किया।

इसमें बैटरी लगी है जो फ्लिटर को पावर देती है
इसमें बिल्ट-इन बैटरी है, जो इसके स्टैंडर्ड एयर फ्लिटर को पावर देती है। वहीं इसमें लगे एक्सीलेरोमीटर और जायरोस्कोप जैसे सेंसर यह पता लगाते हैं कि ब्रीदिंग करते समय यूजर मूवमेंट कर रहा है या नहीं। इसमें मेमोरी मोड्यूल भी है, जो रिकॉर्ड हुए डेटा को सेव करता है। वहीं इसके कनेक्टिविटी मोड्यूल की बदौलत इसमें सेव हुए डेटा को अन्य डिवाइस में आसानी से ट्रांसफर भी किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक चित्र

जगुआर लैंड रोवर्स ने पेश की ड्राइवर-लेस इलेक्ट्रिक कार, अगले साल से ब्रिटेन की सड़कों पर दौड़ेगी February 19, 2020 at 06:35PM

ऑटो डेस्क. टाटा मोटर्स की कंपनी जगुआर लैंड रोवर्स ने फ्यूचरिस्टिक ड्राइवरलेस इलेक्ट्रिक कार को पेश किया है। यह एक चार मीटर लंबी कार होगी, जिसे शहरी जरूरतों के ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कार के लोअर साइड में बैटरियां लगेंगी। कार के अंदर का केबिन भी इस तरह से तैयार किया गया है कि उसे व्यक्तिगत या वाणिज्यिक इस्तेमाल के हिसाब से बदला जा सकता है।

1390 रुपए आया सेंटर निर्माण का खर्च
ड्राइवरलेस इलेक्ट्रिक कार को ब्रिटेन स्थित यूरोप के सबसे रिसर्च एंड डेवल्पमेंट सेंटर में पेश किया गया। कार को मिडिल ब्रिटेन के वारविक यूनिवर्सिटी स्थित कंपनी के इनोवेशन सेंटर में विकसित किया गया है। इस इनोवेशन सेंटर की शुरुआत प्रिंस चार्ल्स ने की। इस सेंटर को बनाने में 1390 रुपए का खर्च आएगा। यह सेंटर 33,000 स्कवॉयर मीटर में फैला है।

फ्यूचरिस्टिक मोबिलिटी पर जोर
जगुआर लैंड रोवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राल्फ स्पेथ ने कहा कि प्रोजेक्ट वेक्टर ने कहा कि हम इस परियोजना के जरिए फ्यूचरिस्टिक मोबिलिटी पर जोर देंगे। कार कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। कंपनी ‘डेस्टिनेशन जीरो’ पर काम कर रही है। कंपनी वाहन उद्योग के एक ऐसे भविष्य को ‘डेस्टिनेशन जीरो’ नाम देती है, जहां दुर्घटनाएं शून्य हों, उत्सर्जन शून्य हो और सड़क पर यातायात का दबाव शून्य हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jaguar Land Rovers introduced driver-less electric car
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...