Thursday, February 13, 2020

ट्राईपॉड वाली सेल्फी स्टिक से लेकर फ्लॉवर पॉट वाले ब्लूटूथ स्पीकर तक, 1000 रुपए से कम कीमत वाले गिफ्ट्स February 13, 2020 at 03:14AM

गैजेट डेस्क. इस वेलेन्टाइन पर आप अपने खास को गिप्ट करना चाहते हैं, तब कुछ गैजेट्स आपके लिए खास हो सकते हैं। इन सभी गैजेट्स की कीमत 1000 रुपए से कम है। इन गैजेट्स को ऑफलाइन मार्केट के साथ ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।

Powerpak Bluetooth Extendable Selfie Stick Tripod
MRP : 1000 रुपए
ऑफर प्राइस : 799 रुपए

आपने कई तरह की सेल्फी स्टिक देखी होंगी, लेकिन Powerpak सेल्फी स्टिक की खास बात है कि इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ट्राईपॉड के साथ आती है। इसे फोन से कनेक्ट करने के बाद हैंड्सफ्री फोटो और वीडियो बना सकते हैं। वहीं, इसे ट्राईपॉड की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी बिल्ट क्वालिटी भी खास है। हालांकि, इसकी लंबाई थोड़ी कम है।

Globex Touch Music Plant Lamp with Rechargeable Wireless Bluetooth Speaker
MRP : 2199 रुपए
ऑफर प्राइस : 545 रुपए

वेलेन्टाइन डे पर गिफ्ट का बेस्ट ऑप्शन फ्लॉवर पॉट ब्लूटूथ स्पीकर हो सकता है। ये आपके घर की शोभा बढ़ाने के साथ म्यूजिक भी देगा। फ्लॉवर पॉट में नीचे की तरफ इसे ऑपरेट करने के स्विच दिए हैं। इसमें 7 तरह की LED लाइट्स दी हैं, जो इसे ज्यादा अट्रेक्टिव बनाती हैं। 4 घंटे की चार्जिंग के बाद ये 12 घंटे का बैकअप देता है।

CL 671 Wireless Bluetooth Touch Lamp Speaker
MRP : 1199 रुपए
ऑफर प्राइस : 499 रुपए

ये ब्लूटूथ स्पीकर भी गिफ्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन है। दरअसल, ये स्पीकर एक टच नाइट लैम्प की तरह है। नाइट में ये रूम में हल्की रोशनी के साथ म्यूजिक देता है। इसमें 3 वॉट का स्पीकर दिया है। ये ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ FM, Aux, TF को भी सपोर्ट करता है।

LANDMARK Wireless Bluetooth Earphone
MRP : 999 रुपए
ऑफर प्राइस : 600 रुपए

गिफ्ट के लिए लैंडमार्क ब्रांड का वायरलेस ईयरफोन भी एक ऑप्शन बन सकता है। ये नेकबैंड की तरह है, डिसमें माइक्रोफोन भी दिया है। इससे आप हैंडफ्री कॉलिंग और म्यूजिक का मजा ले सकते हैं। सिंगल चार्जिंग के बाद इसे 4 घंटे तक नॉनस्टॉप इस्तेमाल किया जा सकता है।

IKall K3312 Flip Phone
MRP : 999 रुपए

ऑफर प्राइस : 649 रुपए

IKall कंपनी का फ्लिप फीचर फोन भी आप अपने करीबी को गिफ्ट कर सकते हैं। 5649 रुपए कीमत वाले इस फोन में 1.8 इंच की कलर डिस्प्ले स्क्रीन दी है। वहीं, ये दो सिम को सपोर्ट करता है। फोन में 800mAh की बैटरी दी है। कंपनी इस फोन पर 1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी भी देती है।

ShopAIS Universal 12X Zoom Mobile Phone Telescope Lens
MRP : 2,999 रुपए
ऑफर प्राइस : 599 रुपए

मोबाइल फोन के कैमरा को पावरफुल बनाने के लिए जूम टेलिस्कोपिक लेंस बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। इन लेंस की मदद से आप 8x जूम तक की फोटोग्राफी कर सकते हैं। इस लेंस में क्लिप होती है जिसे फोन के कैमरा में फिट कर दिया जाता है। इस लेंस से आपके फोन कैमरा की क्वालिटी भी बेहतर हो जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Valentine Day 2020: Bluetooth Selfie Stick, Music Plant Lamp, Bluetooth Lamp Speaker, Mobile Phone Telescope Lens and more Gadgets Gift Idea

हेक्सा, हैरियर, नेक्सन समेत कई मॉडल्स पर मिल रहा दो लाख रु. तक का डिस्काउंट, ऑफर सिर्फ BS4 मॉडल्स पर February 13, 2020 at 03:02AM

ऑटो डेस्क. 1 अप्रैल से नए एमिशन नॉर्म्स लागू होने वाले हैं। इसके बाद से बीएस4 व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। इसी को देखते हुए टाटा मोटर्स ने अपना बीएस4 व्हीकल्स पर दो लाख रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह ऑफर टाटा हेक्सा, हैरियर, जेस्ट, बोल्ट, टिगोर, नेक्सन समेत कई मॉडल्स पर दिया जा रहा है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tata Motors Offers Benefits upto 2 lakh rupees on BS4 models know list of cars and benefits

17 मार्च को लॉन्च होगी न्यू हुंडई क्रेटा, पहले से ज्यादा बोल्ड लुक होगा; 1.5-लीटर का नया इंजन मिलेगा February 13, 2020 at 01:57AM

ऑटो डेस्क. हुंडई अपनी न्यू क्रेटा 2020 को अगले महीने यानी 17 मार्च को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इस मॉडल को हाल ही में खत्म हुए ऑटो एक्सपो 2020 में दिखाया था। कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर में कुछ बदलाव किए गए हैं। साथ ही, इसमें नया BS6 इंजन मिलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10 से 16 लाख रुपए तक हो सकती है।

पहले से ज्यादा बोल्ड होगा लुक

हुंडई क्रेटा को पहले से ज्यादा बोल्ड लुक दिया गया है। इसमें न्यू कैस्कैडिंग फ्रंट ग्रिल मिलेगी, जो स्प्लिट हैडलैम्प सेटअप और LED लाइट क्लस्टर और DRLs के साथ आएगी। बंपर भी नया मिलेगा, जो फॉक्स स्किड प्लेट के साथ आएगा। इसमें डुअल-टोन अलॉय व्हील मिलेंगे।

हालांकि, हुंडई ने अब तक इसके इंटीरियर की कोई डिटेल शेयर नहीं की है। हालांकि, एक्सपो में दिखाए गए मॉडल के हिसाब से इसका इंटीरियर भी पहले से काफी अलग होगा। इसमें लैंडस्केप ऑरिएंटेड टचस्क्रीन सिस्टम होगा। इसमें एयर कॉन वेंट्स सेंट्रल में होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इन्फोटेनमेंट कंपनी की ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी मिल सकती है। इसके साथ, पैनारोमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कूल्ड सीट मिलेंगी।

1.5-लीटर का नया इंजन

न्यू क्रेटा में किया सेल्टॉस के जैसा इंजन बॉक्स मिल सकता है। यानी इसमें 1.5-लीटर नेचुरली-एसप्रेटेड पेट्रोल इंजन दिया है, जिसका पावर 115hp है। इस इंजन को 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है। दूसरी तरफ, इसमें 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिल सकता है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स से लैस होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2020 Hyundai Creta India Launch Confirmed For March 17 with New Bold Look

फोर्स ने पेश की नई गुरखा और गुरखा कस्टमाइज, अप्रैल तक खरीद सकेंगे February 13, 2020 at 01:35AM

ऑटो डेस्क. ऑटो एक्सपो 2020 में फोर्स मोटर्स ने गुरखा के फेसलिफ्ट वर्जन को पेश किया। कंपनी के मुताबिक, यह पहले से बिल्कुल अलग है। इसे प्लेटफार्म पर डिजाइन किया गया है साथ ही यह कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इसी के साथ गुरखा का कस्टमाइज वर्जन भी पेश किया, जिसमें कई सारी एक्सेसरीज अलग से लगाई गई थीं। कंपनी ने फिलहाल इनकी कीमत का एलान नहीं किया लेकिन इतना जरूर बताया है कि स्टैंडर्ड गुरखा अप्रैल तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Force Gurkha BS6 SUV Price | Auto Expo 2020 Force Gurkha BS6 SUV Launch Date Updates Key Specifications Features, Latest Colours Pictures - (Force Gurkha BS6 SUV Price List in India)
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...