Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wednesday, February 12, 2020
सैमसंग ने लॉन्च की गैलेक्सी एस20 सीरीज; शुरुआती कीमत 72 हजार रुपए, मिलेगा 8K रिकॉर्डिंग सपोर्ट February 12, 2020 at 01:35AM
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंडियन ब्रांड ने ब्लूटूथ हेडफोन लॉन्च किया, 8 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा; माइक्रोफोन भी दिया February 12, 2020 at 01:28AM
गैजेट डेस्क. केडीएम कंपनी ने भारतीय बाजार में प्रीमियम क्वालिटी वाला अफोर्डेबल हेडफोन लॉन्च किया है। इस वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन का मॉडल नंबर KDM 851H है। इसकी कीमत 1499 रुपए है। ग्राहक इसे सभी तरह के रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। कंपनी का कहना है कि पूरी तरह से नॉइस केंसिलेशन वाला हेडफोन है। वहीं, सिंगल चार्ज पर ये 7 से 8 घंटे का बैटरी बैकअप देता है।
इसके लॉन्चिंग इवेंट पर केडीएम के मैनेजिंग डायरेक्टर एन डी माली ने कहा कि हमारा ये प्रोडक्ट म्यूजिक लवर्स की सभी तरह की डिमांड पूरी करता है। इसमें क्लियर साउंड के साथ शार्प साउंड, पावरफुल बास, डायनामिक स्टीरियो आउटपुट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसे सभी तरह की डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

KDM 851H वायरलेस हेडफोन के स्पेसिफिकेशन
इस ब्लूटूथ हेडफोन में पावरफुल स्पीकर्स के साथ माइक बी दिया है। इसमें ब्लूटूथ 4.2 कनेक्टिविटी दी है। फोन से कनेक्ट करने के बाद इससे म्यूजिक के साथ कॉलिंग भी कर पाएंगे। इसकी 10 मीटर की रेंज है। हैंड्स फ्री कॉलिंग के साथ गेमिंग, वीडियो चैटिंग में भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। हेडफोन में माइक्रो SD कार्ड का स्लॉट और ऑक्स केबल पोर्ट भी दिया है।
कंपनी का दावा है कि ये 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है, जिसके बाद इसे 8 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे ब्लैक, व्हाइट और रेड तीन कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इसका वजन 250 ग्राम है। कंपनी इसके साथ ये चार्जिंग यूएसबी केबल भी दे रही है।
स्पेसिफिकेशन टेबल
| बैटरी लाइफ | 7-8 घंटे |
| बैटरी सेल | लिथियम पॉलिमर |
| वायरलेस कनेक्टर | ब्लूटूथ |
| बैटरी टाइप | रिचार्जेबल |
| बैटरी कैपेसिटी | 500mAh |
| माइक्रोफोन | हां |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इनबेस ने दो स्मार्टवॉच बाजार में उतारे, 7 दिन का बैटरी बैकअप मिलेगा; कंपनी सालभर की वारंटी भी दे रही February 12, 2020 at 12:33AM
गैजेट डेस्क. भारतीय टेक कंपनी इनबेस ने अपनी दो स्मार्टवॉच अर्बन फिट और अर्बन बीप लॉन्च कर दी हैं। अर्बन फिट की कीमत 4,999 रुपए और अर्बन बीप की कीमत 3,999 रुपए है। इन्हें कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट gourban.in के साथ रिलेट आउटलेट्स से भी खरीद पाएंगे। दोनों स्मार्टवॉच हेल्थ एक्टिविटी ट्रेकिंग फीचर्स के साथ आएंगी। इसे मिडनाइट ब्लैक, सैल्मन पिंक, पर्ल व्हाइट, ब्लू और स्पेस ग्रे कलर्स वैरिएंट में खरीद पाएंगे। कंपनी इन वॉच पर 12 महीने की वारंटी भी दे रही है।

7 दिन का बैटरी बैकअप
इन स्मार्टवॉच में 150mAh और 180mAh की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है 90 मिनट में ये फुल चार्ज हो जाती है, जिसके बाद एक सप्ताह यानी 7 दिन का बैकअप देती है। दोनों वॉच पर सोशल मीडिया के साथ दूसरे नोटिफिकेशन भी मिलते हैं। इनमें ब्लूटूथ 4.0 और 4.2 कनेक्टिविटी दी है। ये एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर सपोर्ट करती हैं। स्मार्टफोन से कनेक्ट होने के बाद ऐप पर हार्ट रेट, कैलोरीज, ब्लड प्रेशर जैसी कई डिटेल मिलती हैं। खास बात है कि इन्हें स्मार्टवॉच को IPX 68 रेटिंग दी गई है। यानी ये वाटरप्रूफ और शॉक रेसिस्टेंट हैं। इनमें मल्टी टचस्क्रीन के साथ सिंगल टच सेंसर दिया है।

अर्बन फिट के स्पेसिफिकेशन
| फुल टच सक्रीन कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन 8 स्पोर्ट्स मोड GPS कनेक्टिविटी मैग्नेटिक चार्जिंग मैथड हार्ट रेट सेंसर कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल बिल्ट-इन अलार्म और स्टॉप वॉच डिटेचेबल सिलिकन स्ट्रेप 15 दिन स्टैंडबाई |

अर्बन बीप के स्पेसिफिकेशन
| स्मार्ट वन टच कार्बन फाइबर केसिंग 8 स्पोर्ट्स मोड GPS कनेक्टिविटी मैग्नेटिक चार्जिंग मैथड हार्ट रेट सेंसर कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल बिल्ट-इन अलार्म और स्टॉप वॉच डिटेचेबल सिलिकन स्ट्रेप 30 दिन स्टैंडबाई |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेडमी 8A डुअल फोन लॉन्च, इसकी बैटरी रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी; कीमत 6499 रुपए से शुरू February 11, 2020 at 09:55PM
गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी श्याओमी ने भारतीय बाजार में अपना नया लो बजट स्मार्टफोन रेडमी 8A डुअल लॉन्च कर दिया है। इस फोन को डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। जिसकी शुरुआती कीमत 6,499 रुपए है। इस दोनों को दो रैम वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। ये स्मार्टफोन रेडमी 8A की अपग्रेड वैरिएंट है। इस फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, फास्ट चार्जिंग और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया है।
रेडमी 8A डुअल के वैरिएंट की कीमतें
| वैरिएंट | कीमत |
| 2GB + 32GB | 6,499 रुपए |
| 3GB + 32GB | 6,999 रुपए |
इस स्मार्टफोन को Mi.com के साथ अमेजन इंडियी क वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। फोन की पहली फ्लैश सेल 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे तीन कलर वैरिएंट सी ब्लू, स्काई वाइट और मिडनाइट ग्रे में खरीद पाएंगे।

रेडमी 8A डुअल के स्पेसिफिकेशन
इसमें 6.22-इंच का HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। फोन में 2Ghz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 2/3GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। इसमें VoWiFi फीचर भी मिलेगा। फोन में 13+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जर के साथ आती है। इसमें रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today