Sunday, December 29, 2019

फोटो-वीडियो डिलीट करने पर भी नहीं मिलता स्पेस, तो ब्राउजर और ऐप से ऐसे बढ़ाएं एंड्रॉयड फोन की मेमोरी December 28, 2019 at 07:32PM

गैजेट डेस्क. अक्सर आपके एंड्रॉयड फोन में एक मैसेज आता है कि योर फोन इज ऑउट ऑफ मेमोरी। और फिर आप जल्दी में फोटो-वीडियोज डिलीट करने लगते हैं। इस सबके बाद भी फोन की समस्या जस की तस रहती है, फोन हैंग भी होता है और फीचर्स फी ठीक से काम नहीं करते। आइए आपको इस समस्या के कारण और इसके निवारण के बारे में बताते हैं, कुछ जरूरी बातें। आप खुद कर सकते हैं ये काम।

कारण: दरअसल, फोन में हर ऐप की टेम्पररी फाइल्स या कैशे लगातार बनते हैं जिन्हें हम कूड़ा भी कह सकते हैं। ये टेम्प फाइल्स आपके फोन का काफी सारा स्टोरेज घेरती हैं और फोन की गति को भी एक समय बाद बहुत ही धीमा कर देती हैं। ये फाइल्स हिडन होती हैं और हमें दिखाई भी नहीं देतीं, इसलिए बड़ी फाइल्स फोटो डिलीट करने के बाद भी ये न तो आसानी से डिलीट हो पाती हैं और न ही फोन में स्पेस बन पाता है। लेकिन हम कुछ आसान स्टेप्स की मदद से अपने फोन में अच्छा-खासा स्पेस मेंटेन कर सकते हैं और फोन से बढ़िया स्पीड लेकर अपने काम आसान कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If you do not get space even by deleting photo-video, then increase the memory of Android phone with browser and app

श्याओमी का स्मार्टफॉरयू हेलमेट, ब्रेक लगाते ही पीछे आने वाले को करता है अलर्ट December 28, 2019 at 04:30PM

गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी श्याओमी के ग्लोबल मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट आ रहे हैं, जिन्हें अब तक भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया गया है। इनमें एक प्रोडक्ट स्मार्टफॉरयू हेलमेट (Smart4U) शामिल है। इस हेलमेट के पीछे लाल रंग की एलईडी लाइट दी है, जो पीछे आने वाले लोगों को अलर्ट करते हैं। ताकि दुर्घटना की संभावना खत्म हो जाए। कुछ इंटरनेशनल वेबसाइट इस हेलमेट की डिलिवरी भारत में दे रही हैं। इसे ब्लैक, व्हाइट, पिंक और ब्लू चार कलर्स में खरीदा जा सकता है।

स्मार्टफॉरयू हेलमेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

श्याओमी के इस हेलमेट का मॉडल नंबर SH50 है। इसे बनाने में PC और EPS (पॉलीकार्बोनेट) मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें सॉलिड स्वेट एबसॉर्बिंग स्ट्रेप दिए हैं। हेलमेट को IPX4 वाटर रेजिस्टेंट रेटिंग दी गई है। इसे साइकिल राइडिंग के लिए लॉन्च किया गया है। बाइकर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते।

> इसमें 7 सेंसनिंग LED दी है, जो फास्ट फ्लैश, ट्राइडल और ब्लास्ट फ्लैश की तीन लाइट मोड के साथ आती है।
> इसमें 3.7V वाली 455mAh की बैटरी दी है। लगातर लाइट ऑन रहने पर ये 36 घंटे तक का बैकअप दे देती है।
> बैटरी को चार्ज करने के लिए 5V का DC चार्जर दिया है। बैटरी 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
> ब्रेक लगाने पर हेलमेट के पीछे लगी लाइट ऑन हो जाती है, जिससे पीछे आने वाली गाड़ी को अलर्ट मिल जाता है।
> 20 मिनट तक जब इस हेलमेट को इस्तेमाल में नहीं लिया जाता, तब लाइट ऑटो सटडाउन हो जाती है।

हेलमेट की कीमत

इस हेलमेट को कई इंटरनेशनल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। बैंगगुड (banggood) पर इसकी कीमत 6,179 रुपए है। हालांकि, साइट पर दिए कूपन कोड की मदद से इसकी कीमत 3,482 रुपए रह जाती है। यानी कस्टमर को सीधे 2697 रुपए का फायदा मिल जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Xiaomi's SmartForu helmet alerts the rear as soon as it is braked

Saturday, December 28, 2019

टिप्सटर ने शेयर की एपल आईपैड 2020 की फोटो, आईफोन 11 प्रो जैसा कैमरा मिलेगा December 28, 2019 at 02:56AM

गैजेट डेस्क. अगले साल लॉन्च होने वाले एपल आईपैड से जुड़ी डिटेल मीडिया में लीक होने लगी है। एपल के बारे में जानकारी देने वाले टिप्सटर ऑनलीक्स (OnLeaks) ने आईपैड 2020 के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इस डिजाइन के मुताबिक नया आईपैड मौजूद आईफोन 11 प्रो जैसे ट्रिपल रियर कैमरा से लैस होगा।

@OnLeaks के ट्विटर हैंडल पर जो फोटोज शेयर किए हैं उसमें कैमरा को ठीक आईफोन 11 प्रो या प्रो मैक्स के जैसे सेटअप किया गया है। कैमरा लेंस के साथ एलईडी फ्लैश और एक माइक्रोफोन भी नजर आ रहा है। ये कैमरा एक स्क्वेयर बंप मॉड्यूल के अंदर फिक्स किया है।

फोटो क्रेडिट : @OnLeaks, iGeeksblog​​​​

दो डिस्प्ले साइज में लॉन्च हो सकता है आईपैड

ऐसा माना जा रहा है कि आईपैड 2020 को 11-इंच और 12.9-इंच के दो अलग डिस्प्ले साइज में लॉन्च किया जा सकता है। फोटो देखने से ये पता चलता है कि नए आईपैड में बेजल का एरिया ज्यादा होगा। यानी स्मार्टफोन की तरह इसमें पतले बेजल नहीं होंगे। दूसरी तरफ iGeeksblog पर इसका 360 डिग्री रेंडर वीडियो भी शेयर किया गया है। 2020 में लॉन्च होने वाले आईफोन का डिजाइन भी आईपैड की तरह हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट : @OnLeaks, iGeeksblog​​​​

सैमसंग ने गैलेक्सी A30s को 128GB स्टोरेज में किया लॉन्च, कीमत 15999 रुपए December 28, 2019 at 01:10AM

गैजेट डेस्क. सैमसंग ने गैलेक्सी A30s को 128GB स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च कर दिया है। इस वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। इसमें 64GB वैरिएंट पहले से आ रहा है। दोनों वैरिएंट 4GB रैम के साथ आते हैं। नए वैरिएंट को ऑफलाइन रिटेलर्स के साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। फोन में वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच और ट्रिपल रियर कैमरा दिया है।

गैलेक्सी A30s के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को 16,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। जिसकी कीमत अब घटाकर 14,999 रुपए कर दी गई है। इसे प्रिज्म क्रश वायलेट, प्रिज्म क्रश ब्लैक और प्रिज्म क्रश व्हाइट कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी A30s के स्पेसिफिकेशन

फोन डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करता है। वहीं, एंड्रॉयड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसमें 6.4-इंच HD+ (720x1560 पिक्सल) इनफिनिटी वी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है। जो 19.5:9 आस्पेकट रेशो और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है। इसमें एक्सीनोस 7804 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4GB रैम दी है। फोन का ऑनबोर्ड स्टोरेज 64GB और 128GB है। माइक्रो SD कार्ड से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। जिसमें प्राइमरी लेंस 25 मेगापिक्सल (f/1.7), दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल लेंस दिया है। जिसका अपरचर f/2.0 है।

ये 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट कनेक्टिविटी के साथ आता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगप्रिंट स्कैनर दिया है। इसमें 4,000mAh की बैटरी दी है। जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung launches Galaxy A30s in 128GB storage, price Rs 15999
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...