Monday, December 23, 2019

नए 125 सीसी बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च हुई यामाहा फसिनो FI, शुरुआती कीमत 66,430 रुपए December 23, 2019 at 01:27AM

ऑटो डेस्क. यामाहा फसिनो ने 100 सीसी के बाद अब 125 सीसी सेगमेंट में एंट्री कर ली है। खास बात यह है कि नया 125 सीसी इंजन बीएस6 कंप्लेंट है यानी इसे 1 अप्रैल 2020 से लागू होने वाले नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए तैयार किया गया है। नई बीएस6 यामाहा फसिनो की एक्स शोरूम कीमत 63,430 रुपए है हालांकि इसके डिलक्स डिस्क ब्रेक वाले टॉप वैरिएंट की कीमत 69,930 रुपए है। भारत में इसका मुकाबला बीएस6 इंजन से लैस होंडा एक्टिवा से होगा। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 67,490 रुपए है।

वैरिएंट वाइस कीमत

वर्जन एक्स शोरूम कीमत
स्टैंडर्ड ड्रम ब्रेक 66,430 रुपए
स्टैंडर्ड डिस्क ब्रेक 68,930 रुपए
डिलक्स ड्रम ब्रेक 67,430 रुपए
डिलक्स डिस्क ब्रेक 69,930 रुपए


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Yamaha Fusino FI launched with new 125cc BS6 engine, starting price Rs 66,430

फ्री में स्टार वॉर्स मूवी दिखाने के बहाने नकली वेबसाइट इकट्ठा कर रही है यूजर की क्रेडिट कार्ड डिटेल December 23, 2019 at 12:27AM

गैजेट डेस्क. लोगों में स्टार वॉर्स मूवी की बढ़ती दिवानागी को देखते हुए साइबर क्रिमिनल्स ने इसे ठगी करने का साधन बना लिया है। अब फ्री में मूवी देखने वालो के लिए काफी महंगी साबित हो रही है। साइबर सिक्योरिटी फर्म कैसपर्सकी के शोधकर्ताओं ने रविवार को बताया कि उन्होंने 30 ऐसी नकली वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्रोफाइल्स ढूंढ निकाली हैं जो स्टार वॉर्स मूवी का ऑफिशियल अकाउंट होने का दावा कर रही थीं। यह फ्री में स्टार वॉर्स मूवी की कॉपी उपलब्ध कराने के बहाने यूजर्स से उसकी निजी जानकारियां मांग रही थीं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट- ट्विटर

रियलमी X2 प्रो में जुड़ा 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला नया वैरिएंट, 27999 रुपए होगी कीमत December 22, 2019 at 11:02PM

गैजेट डेस्क. हाल ही में लॉन्च हुए रियलमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन रियलमी X2 प्रो फैमिली में नया वर्जन जुड़ गया है। नए वर्जन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इसकी कीमत 27,999 रुपए है। इसेरियलमी X2 प्रो लवर्स के लिए एक अफॉर्डेबल ऑप्शन के तौर पर लॉन्च किया गया है। हालांकि इसकी बिक्री कब से शुरू होगी इसे लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। अभी तकरियलमी X2 प्रो128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वाले दो वैरिएंट उपलब्ध था। दोनों वैरिएंटमें ही 8 जीबी रैम दी गई थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट- ट्विटर

26.7 करोड़ फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारियां हुईं लीक, सिक्योरिटी बढ़ाने के बावजूद डेटा चोरी नहीं रोक पा रही है कंपनी December 22, 2019 at 09:40PM

गैजेट डेस्क. फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारियों को हाई सिक्योरिटी देने के दावे लगातार दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। कई कोशिशों के बाद भी कंपनी डेटा लीक जैसी गतिविधिओं को नहीं रोक पा रही है। हाल ही में फेसबुक का एक नया कारनामा सामने आया है, जिसमें वियतनामी फर्म ने नए 26.7 करोड़ फेसबुक यूजर्स के मोबाइल नंबर, फोटो और यूजरनेम लीक होने की जानकारी दी है।

दरअसल, 9 दिसंबर को वियतनाम के इलास्टिकसर्च सर्वर पर इन यूजर्स की निजी जानकारियां लीक हुई। लीक होने के तीन दिन के अंदर ही ये डेटा अलग-अलग हैकर्स फर्म के पास डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहा। इसकी जानकारी 14 दिसंबर को तब लगी जब रिसर्चर बॉब डियाचेनको ने करीब 120 करोड़ लोगों के डेटा को देखा। ये डाटा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लीक हुए थे, जिसमें फेसबुक का डेटा भी शामिल था।

इलास्टिक सर्च सर्वर का विवादों से पुराना नाता
ऐसा पहली बार नहीं है कि इलास्टिकसर्च सर्वर सुर्खियों में आया है। साल की शुरुआत में भी चार टीबी का चोरी का डेटा डंप इस सर्वर पर उपलब्ध था, जिनमें यूजर्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड की गई निजी जानकारियां भी शामिल थीं। ये डेटा अलग-अलग डेटा ब्रोक्रेज फर्म्स जैसे कि कैलिफोर्निया स्थित डेटा ब्रोकर फर्म पीपल डाटा लैब्स द्वारा ऑरिजिनेट किए गए थे।

दम तोड़ रहे हैं सुरक्षा के दावे
पिछले दो साल में फेसबुक अपने यूजर्स की निजी जानकारियों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार सर्वर की सिक्योरिटी में बड़े बदलाव कर रही है। लेकिन इन सबके बावजूद फेसबुक हैकर्स और अटैकर्स से डेटा को बचाने में कामयाब नहीं हो रही है। पिछले साल कैम्ब्रिज एनालीटिका डेटा ब्रीच के उजागर होने के बाद फेसबुक के दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स के डाटा सामने आए थे। इसके बाद मार्क जकरबर्ग को अमेरिकी कांग्रेस के सामने इस डेटा लीक पर सफाई भी देनी पड़ी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट- ट्विटर
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...