Saturday, December 21, 2019
अमेरिकी राजनयिक की पत्नी की गाड़ी से टकराकर किशोर की मौत, केस हुआ तो ब्रिटेन आने से इनकार December 21, 2019 at 02:57AM
सैमसंग से श्याओमी तक, 2020 में इन स्मार्टफोन्स का रहेगा इंतजार December 20, 2019 at 08:39PM
रवि शर्मा, पुणे. जिस गति से स्मार्टफोन्स बदल रहे हैं, 2020 भी अपवाद नहीं रहने वाला है। अगले साल भी कुछ ऐसे हैंडसेट्स आएंगे जो टेक्नोलॉजी को आगे ले जाने वाले साबित होंगे। इन फोन्स की लिस्ट पर एक नज़र...
सैमसंग गैलेक्सी एस11 - अगले साल मार्च या अप्रैल में आ सकता है। बड़ा सवाल यह है कि क्या ये सभी बैंड्स पर काम करेगा? कैमरा मॉड्यूल बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि कैमरा ज्यादा ताकतवर होगा। डिस्प्ले पर पंच होल जरूर छोटा हो जाएगा।
ओप्पो फाइंड एक्स 2 - 2019 में लॉन्च होने वाला था लेकिन अब 2020 की शुरुआत में ही आएगा। स्नैपड्रैगन 865 इसमें मिलना तय है। उम्मीद की जा रही है कि ओप्पो इसमें अंडर डिस्प्ले कैमरा लाने जा रहा है। इन खूबियों की वजह से यह एक रोमांचक लॉन्च होगा।
नोकिया 8.2 5जी - नोकिया का यह 5जी हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 सीरीज हार्डवेर पर बेस्ड हो सकता है। तेज कनेक्शन स्पीड मिलना तय है लेकिन कई फीचर्स अभी छिपे हुए हैं। नए साल के पहले या दूसरे हफ्ते में ही ये लॉन्च हो सकता है।
श्याओमी एमआई 10 - श्याओमी ने तय कर लिया है कि 2020 में एमआई 10 आएगा। इसमें 108 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। यह उन पहले फोन्स में से एक होगा जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्लेटफॉर्म उपयोग में लिया गया है। जनवरी में इसके चाइना लॉन्च की उम्मीद है और फिर फरवरी में ग्लोबल लॉन्च होगा।
सैमसंग फोल्ड - सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड अब लगभग सभी जगह मिल रहा है। अब सैमसंग से छोटे फोल्डिंग फोन की उम्मीद है। मोटो रेज़र जैसा कुछ आने की बातें तो लंबे समय से चल रही है लेकिन पुख्ता कुछ सामने नहीं है। कहा यह भी जा रहा है कि 6.7 इंच का डिस्प्ले इस फोन में होगा जो फोल्ड होने के बाद आधा हो जाएगा।
आईफोन 5जी - हाल ही में आईफोन 11 सीरीज लॉन्च हुई लेकिन 5जी का सवाल अभी भी बना हुआ है। अब 2020 में आईफोन से 5जी की उम्मीद की जा रही है। आईफोन 12 में नॉच नहीं होने और ओएलईडी डिस्प्ले के प्रवेश की आशा है।
वन प्लस 8 - वन प्लस 8 की डिजाइन लीक हो चुकी है जि ससे साफ है कि डिस्प्ले में ही एक पंच होल फ्रंट कैमरा होगा। कर्व्ड डिस्प्ले है और रिअर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। नए स्नैपड्रैगन 865 हार्डवेर के साथ यह आ सकता है। 2020 अप्रैल में आने की उम्मीद है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आने वाले साल में टॉप पर रहेंगे ये ईवी टेक ट्रेंड्स December 20, 2019 at 07:54PM
क्षितिज राज, नोएडा. हर आते साल के साथ दुनिया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) की तरफ कदम बढ़ा रही है। 2020 में भी कई बड़े बदलाव सामने आ सकते हैं, इन ट्रेंड्स पर सबसे ज्यादा ध्यान होगा...
1. चार्जिंग टेक्नोलॉजी में सुधार 2020 में भी जारी रहेगा। भले ही पर्यावरण का भला इनसे होता हो लेकिन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लंबी दूरी के लिए अभी भी सुविधाजनक नहीं माने जाते हैं। हर दो-तीन घंटे के सफर के बाद इन्हें चार्ज करने के लिए कम से कम 30 मिनट खर्च करना होते हैं। इस साल कुछ देशों में 'पोर्टेबल चार्जिंग सॉल्यूशन' से परदा उठ जाएगा। पोर्श भी इस साल सुपरचार्जिंग सॉल्यूशन्स सामने ला सकती है जो केवल 15 मिनट में फुल चार्ज देगा।
2. आने वाले साल में सोलर पावर्ड कार्स पर भी खूब बातें होने वाली हैं। कई निर्माता इस कंसेप्ट पर काम शुरू कर चुके हैं इसलिए सोलर कार 2020 में सच्चाई हो सकती है। इसमें कार की बैट्री इसकी दौड़ के साथ ही चार्ज होती रहेगी। ईवी बाजार में यह गेम चेंजर साबित होगा। बेहद रोचक प्रोटोटाइप्स बन चुके हैं और 2020 में इनकी टेस्टिंग जारी रहेगी। सोलर पावर्ड हाइब्रिड्स पर भी काम जारी है।
3. ईवीज़ के लिए कुछ एप्स बन चुकी हैं। विदेश में 'ई-कार क्लब' और 'ब्लूसिटी' एप का उपयोग बढ़ा है जिससे यूजर फायदा उठा रहे हैं। इन्हीं से प्रेरणा लेते हुए कई कंपनियों को इस बाजार में दम नजर आने लगा है। 2020 में कई कार-शेरिंग एप्स और कंपनियां उभर सकती हैं।
4. नए साल में इन कारों के सॉफ्टवेअर में इनोवेशन नज़र आना तय है। कनेक्टिविटी, सेफ्टी, इंफर्मेशन और इन-कार एंटरटेनमेंट पर अगले साल कई चौंकाने वाली बातें सामने आएंगी। इन-कार एंटरटेनमेंट में 3के-4के वीडियोज़ को रिअरटाइम चलाने के लिए हायर बैंडविड्थ की जरूरत होगी और यही कनेक्टिविटी ऑटोनॉमस कारों को सुरक्षित बनाएगी। 'टेस्ला' के 'सम्मन' फीचर में नए साल में मिलने वाले अपडेट में नए फंक्शन दिख सकते हैं।
5. हर साल की तरह 2020 में भी ईवीज़ की बैट्री टेक्नोलॉजी में कुछ कदम बढ़ेंगे। नए साल में भी इनकी कीमत छह फीसद तक कम हो सकती हैं। लिथियम-आयोन के विकल्पों पर नए साल में काम होगा और माइक्रो कैपेसिटर्स, एल्यूमिनम-ग्रेफाइट और गोल्ड नैनोवायर टेक्नोलॉजी से जुड़ी नई बातें सामने आना तय है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सभी के लिए क्यों नहीं हैं नॉइस-कैंसलिंग हेडफोन्स December 20, 2019 at 07:47PM
तनु एस, बेंगलुरू. नॉ इस-कैंसलिंग हेडफोन्स हर किसी के लिए सही चुनाव नहीं हैं। कुछ लोगों के लिए हेडफोन्स पहनना कष्टदायक होता है। कुछ को यह महसूस होता है कि जिन आवाजों से बचने के लिए हेडफोन्स खरीदे थे, वो आवाजें इन्हें पहनने के बाद भी स्पष्ट सुनाई दे रही हैं। अगर आप भी नॉइस कैंसलिंग हेडफोन्स में इंवेस्ट करने वाले हैं तो पहले इनसे जुड़ी कुछ बातें जान लेना चाहिए।
शांति भंग : कुछ लोग इन्हें ज्यादा देर नहीं पहना पा रहे हैं, वजह है कान के पर्दे पर दबाव महसूस होना। इसे 'ईअरड्रम सक' कहते हैं। यह ऐसा है जैसा हाई-स्पीड एलिवेटर में अक्सर लोग महसूस करते हैं।
टेक्नोलॉजी नाकाफी : अगर कुछ लोगों के कान के पर्दे में दर्द हो रहा है तो इसे टेक्नोलॉजी की हार ही माना जाएगा। यह दर्द जब बढ़ता है तो सिर दर्द में भी बदल जाता है। कुछ हेडफोन्स में आप नाइस कैंसलिंग बंद कर सकते हैं कि समस्या दूर हो। इन हेडफोन्स के एअर प्रेशर के अंतर को मापने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। इंजीनियर्स का मानना है कि कई लोग जब नॉइस कैंसिलेशन को एक्टिव करते हैं तो उनके दिमाग में नाटकीय और अस्वाभाविक बदलाव होने लगते हैं।
हो रहे हैं उपाय : समस्या का समाधान शुरू हो गया है। कंपनियों ने प्रोडक्ट्स में नॉइस कैंसलिंग को एडजस्ट करने की सुविधा देना शुरू की है। 0 से 10 तक के स्केल पर यूजर अपनी सुविधानुसार सेट कर सकते हैं। 'बोस' के मॉडल सबसे आगे नज़र आते हैं।
खरीदते वक्त ये करें
- कानों को लेकर संवेदनशील हैं तो बिना ट्रायल हेडफोन्स नहीं खरीदें।
- एडजस्टेबल एक्टिव नॉइस कंट्रोल का फीचर जरूर लें।
- जरूरी नहीं ट्रायल में ही सारी दिक्कतें सामने आएं, इसलिए रिटर्न पॉलिसी जरूर पढ़ें।
- ओवर-ईअर की जगह ईअरबड्स के विकल्प पर जाएं और ज्यादा अंदर तक लगाकर ट्रायल लें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today