Wednesday, November 25, 2020

लेमिनेशन मशीन 5 मिनट में बदल देती है फोन का लुक, एंड्रॉयड फोन भी आईफोन जैसा दिखेगा November 25, 2020 at 02:29AM

देश में नकली गैजेट्स का बहुत बड़ा मार्केट है। देश के कई महानगरों में हूबहू ऑरिजनल के जैसे दिखने वाले स्मार्टफोन या दूसरे गैजेट्स मिल जाते हैं। हाल ही में चेन्नई और बेंगलुरु में शाओमी की ब्रांडिंग वाली 33.3 लाख रुपए की नकली एक्सेसरीज भी पकड़ी गई है। ऐसे में आप जब भी कोई स्मार्टफोन या दूसरे गैजेट्स खरीदते वक्त पूरी सावधानी दिखाएं। हम आपको एक ऐसी लेमिनेशन मशीन के बारे में बता रहे हैं, जिससे फोन का लुक पूरी तरह बदल जाता है।

टेक मार्केट में अब ऐसी कई मशीन आने लगी हैं जो फोन के बैक पूरी तरह बदल देती हैं। यानी इन मशीन की मदद से किसी एंड्रॉयड फोन को आईफोन जैसा लुक दिया जा सकता है। दरअसल, इन मशीन की मदद से फोन पर एक लेमीनेशन शीट लगा दी जाती है। वहीं, बैक साइड पर एपल का लोगो भी फिक्स कर दिया जाता है। इन फोन को देखकर तो कोई भी धोखा खा सकता है।

ऐसे बदला जाता है फोन का लुक

फोन का लुक बदलने में लेमिनेशन मशीन के साथ लेमिनेशन शीट और फोन को जिस कंपनी का लुक देना है उसका लोगो चाहिए होता है। मार्केट में इस मशीन की कीमत 4000 रुपए, लेमिनेशन शीट की कीमत 20 रुपए या उससे भी कम और लोगो की कीमत 10 रुपए के करीब होती है। यानी लेमिनेशन शीट और लोगो के 30 रुपए के खर्च में फोन का लुक बदल जाता है। इस काम में 5 मिनट का वक्त लगता है।

  • फोन पर लेमिनेशन शीट लगाने के लिए फोन को स्क्रीन की तरफ से मशीन पर रखा जाता है।
  • अब मशीन के चारों तरफ इस लेमिनेशन शीट को अच्छी तरह फिक्स कर दिया जाता है।
  • मशीन पर शीट लगाने के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाता है कि कहीं से भी गेप नहीं रह जाए।
  • अब मशीन को ऑन कर दिया जाता है, तो ये लेमिनेशन शीट को नीचे की तरफ खींचती है।
  • इस प्रोसेस से लेमिनेशन शीट फोन के ऊपर अच्छी तरह चिपक जाती है।
  • अब फोन के लेमिनेशन शीट के आसपास वाले हिस्से के साथ काटकर अलग कर लेते हैं।
  • बाद में ब्लोअर की मदद से फोन पर गर्म हवा की जाती है, जिससे शीट फोन के कॉर्नर पर फिक्स हो जाती है।
  • अब पेपर नाइफ की मदद से शीट का एक्स्ट्रा पार्ट अलग कर दिया जाता है और कंपनी का लोगो लगा देते हैं।
  • इस तरह फोन का बैक का कलर और कंपनी की ब्रांडिंग दोनों अलग हो जाती है।

कवर इस्तेमाल करने से छुटकारा
स्मार्टफोन कवर इस्तेमाल करने से फोन की सेफ्टी हो जाती है, लेकिन फोन का बैक भी खराब हो जाता है। हालांकि, फोन के लिए कई तरह के बैक कवर मौजूद हैं, जो फोन को सेफ्टी के साथ नया लुक देते हैं। फोन कवर के लिए कम से कम 100 रुपए तक खर्च करने पड़ जाते हैं। जबकि मार्केट में लेमिनेशन शीट लगाने का खर्च 50 रुपए के करीब आता है। लेमिनेशन शीट की मदद से आप फोन का लुक बार-बार चेंज कर सकते हैं। वहीं, फोन का लोगो बदलकर नए फोन का फील कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Phone Lamination Machine Convert Chinese or Android Smartphone in to iPhone

3 दिसंबर को लॉन्च होगा दो सेल्फी कैमरे वाला इंफिनिक्स जीरो 8i, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सबकुछ November 25, 2020 at 01:07AM

इंफिनिक्स जीरो 8i स्मार्टफोन भारत में 3 दिसंबर को लॉन्च होगा, कंपनी ने हाल ही में इसकी घोषणा की। इसे पिछले महीने पाकिस्तान में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया था। फोन के इसी वैरिएंट को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। खास बात यह है कि फोन में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें मेन कैमरे के तौर पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा साथ ही फोन में सेल्फी के लिए दो लेंस दिए गए हैं। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर पर काम करेगा।

कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है कि इंफिनिक्स जीरो 8i को इस साल 3 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन इंफिनिक्स जीरो 8 का ही अपग्रेड वैरिएंट है, जिसे अगस्त में लॉन्च किया गया था। कंपनी एक एंड्रॉयड टीवी और एक स्नोकोर-ब्रांडेड साउंडबार भी दिसंबर में लॉन्च कर सकती है, लेकिन अभी तक इसकी तारीखें सामने नहीं आई हैं।

ओप्पो ने F17, A15, A12 और रेनो 3 प्रो की कीमतों में कटौती की, जानिए इनकी नई कीमतें?

इंफिनिक्स जीरो 8i: कीमत (संभावित)

  • जब इंफिनिक्स स्मार्टफोन को पिछले महीने पाकिस्तान में लॉन्च किया गया था, तो इसके सिंगल वैरिएंट 8GB रैम, 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत PKR 34,999 (यानी लगभग 16,300 रुपए) थी।
  • इसे ब्लैक डायमंड, ग्रीन डायमंड और सिल्वर डायमंड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। उम्मीद की जा सकती है कि फोन की कीमत भारत में भी इतनी ही रखी जा सकती है और इन्ही कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

वनप्लस 9 प्रो के फोटो लीक:टिप्सटर ने फोन के 4 प्रोटोटाइप फोटो में दिखाया पूरा डिजाइन

इंफिनिक्स जीरो 8i: स्पेसिफिकेशन

  • इंफिनिक्स जीरो 8i में 6.85 इंच का फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें सेल्फी कैमरा सेटअप के लिए डुअल पंच होल-पंच कट-आउट और 90Hz रिफ्रेश रेट है।
  • यह एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड XOS7 स्कीन पर काम करता है। स्मार्टफोन में 8GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर मिलेगा।
  • इसमें 4500mAh की बैटरी मिलेगा और सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
  • कैमरे की बात करें तो, इंफिनिक्स जीरो 8i में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस है। इसमें अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सेल सेंसर, 2-मेगापिक्सेल तीसरा सेंसर और एक एआई सेंसर भी है।
  • वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए, स्मार्टफोन में अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है।

वॉयरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी टाइमेक्स की अलॉर्म वॉच, इसकी ऊपरी सतह पर फोन रखते ही शुरू हो जाएगी चार्जिंग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंफिनिक्स जीरो 8i में 6.85 इंच का फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें सेल्फी कैमरा सेटअप के लिए डुअल पंच होल-पंच कट-आउट और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

2021 की शुरुआत में लॉन्च होगी टाटा ग्रेविटास SUV, जानिए पावर-फीचर्स और किसे मिलेगी चुनौती November 25, 2020 at 12:08AM

टाटा ग्रेविटास एसयूवी आखिरकार अगले साल की शुरुआत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह नई एसयूवी भारतीय बाजार में ब्रांड की एसयूवी रेंज में सबसे टॉप पर बैठती है।

टाटा ग्रेविटास: लॉन्चिंग टलने की वजह
इससे पहले 2020 के त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में लॉन्च के लिए शेड्यूल की गई थी, लेकिन कुछ अन्य मॉडलों की तरह, ग्रेविटास की लॉन्चिंग भी कोविड-19 महामारी के कारण बाधित हुई सप्लाई चेन के वजह से टालनी पड़ी।

नई कार खरीद रहे हैं तो काम आएगा ये डेटा, देखें पिछले महीने किन 10 कारों को लोगों ने सबसे ज्यादा खरीदा

टाटा ग्रेविटास: हैरियर से कितनी अलग है

  • टाटा ग्रेविटास, हैरियर की तरह ही सात सीट मॉडल से ही प्रेरित है, लेकिन सीटों की अतिरिक्त पंक्ति के साथ यह हैरियर से कहीं अधिक एसयूविश है। हैरियर की तुलना में ग्रेविटास 63 एमएम ज्यादा लंबी और 80 एमएम ज्यादा ऊंची है, बावजूद इसके की दोनों एसयूवी 2741 एमएम का एक समान व्हीलबेस साझा करते हैं।
  • ग्रेविटास ने बी-पिलर तक हैरियर के साथ अपनी स्टाइल साझा की, जिसके बाद इसमें एक लंबी रियर ओवरहांग और तीसरी पंक्ति को समायोजित करने के लिए एक स्टेप्ड छत के साथ यूनिक डिजाइन मिलता है।
  • इसके अलावा, सात-सीटर एसयूवी में एक यूनिक अलॉय व्हील डिजाइन और कलर प्लेट्स देखने को मिलती है, जो इस हैरियर से अलग बनाती है।
  • इंजन की बात करें तो इसमें हैरियर का ही 170 हॉर्स पावर, 2.0-लीटर Kryotec डीजल इंजन है, जो ग्रेविटास में भी मिलेगा। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक जोड़ा गया है।

ढेर सारे नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट, जानिए अपडेटेड मॉडल में क्या नया मिलेगा

टाटा ग्रेविटास: किससे होगा मुकाबला
ग्रेविटास का मुकाबला सेगमेंट में पहले से मौजूद एमजी हेक्टर प्लस और महिंद्रा एक्सयूवी 500 से है। महिंद्रा एक्सयूवी 500 में अप्रैल 2021 तक पूरी तरह से बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा, हुंडई लोकप्रिय हुंडई क्रेटा एसयूवी के सात सीटर वैरिएंट को भी तैयार कर रही है, जिसका मुकबला 2021 में लॉन्चिंग के बाद ग्रेविटास से होगा।

2021 में लॉन्च होंगी महिंद्रा की 6 SUV, इसमें न्यू जनरेशन बोलेरो-स्कॉर्पियो शामिल; XUV300 इलेक्ट्रिक भी देगी दस्तक



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tata Gravitas Price| Tata Gravitas SUV to be launched in early 2021, know Power-Features and Its Rivals Details

एपल के इनहाउस चिपसेट वाले मैकबुक को एनटूटू ने दिया 1 मिलियन से ज्यादा का स्कोर, जानिए कैसे किया जाता है स्पीड टेस्ट? November 24, 2020 at 11:49PM

एपल ने पहली बार अपने इनहाउस M1 चिपसेट के साथ मैकबुक एयर लॉन्च की है। ऐसे में इस चिपसेट को स्पीड के मामले में एनटूटू (AnTuTu) ने वन मिलियन से ज्यादा का स्कोर दिया है। मैकबुक को टेस्ट के दौरान कुल 11,19,243 पॉइंट मिलेगा। जिसमें सीपीयू स्कोर 2,82,265, जीपीयू स्कोर 5,38,944, MEM स्कोर 1,89,921, और UX स्कोर 1,08,113 रहा। हम यहां बता रहे हैं कि किसी डिवाइस को स्पीड के लिए कैसे ये स्कोर दिया जाता है?

इन 4 चीजों से तय होती है डिवाइस की स्पीड

1. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) : कम्प्यूटर की तरह फोन में भी सीपीयू होता है। इसे फोन का दिमाग कहा जा सकता है। आप फोन पर जो भी करते हैं सीपीयू उसे समझकर आपको रिजल्ट देता है। सीपीयू में डुअल कोर, क्वाड कोर, हेक्सा कोर, ऑक्टो कोर और डेका कोर स्पीड वाले प्रोसेसर होते हैं। प्रोसेसर की स्पीड जितनी ज्यादा होगी सीपीयू उतना तेज रिस्पॉन्स करेगा।

2. ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) : किसी भी काम को स्क्रीन पर दिखाने का काम जीपीयू के द्वारा किया जाता है। इसकी मदद से ऐप्स, गेमिंग, वेबपेज जैसे कई काम में यूजर इंटरफेस बेहतर होता है। फोन पर गेम की ग्राफिक्स को बेहतर बनाने का काम जीपीयू ही करता है। ये भी जितना ज्यादा होगा फोन पर डिस्प्ले उतना बेहतर नजर आएगा। अब 3D ऐप्स, 4K वीडियो को चलाने के लिए जीपीयू का बेहतर होना जरूरी है।

3. मोबाइल एक्सपेंस मैनेजमेंट (MEM) : मोबाइल कम्युनिकेशन एक्सपेंस द्वारा मोबाइल इनवॉइस को मैनेज करना, डिवाइस और सर्विसेज प्लान की सूची बनाना, प्रोक्युर्मन्ट वर्कफ्लो और BYOD स्टाइपेन्ड मैनेजमेंट को नियंत्रित करना है। आसान शब्दों में समझें तो फोन खरीदने के बाद उसकी सर्विस और इस्तेमाल करने का खर्च ही मोबाइल एक्सपेंस मैनेजमेंट है।

4. यूजर एक्सपीरियंस (UX) : किसी फोन डिस्प्ले, ग्राफिक्स, ऑपरेटिंग सिस्टम, कैमरा या अन्य चीजों पर यूजर का एक्सपीरियंस ही यूएक्स कहलाता है।

चीनी कंपनी है एनटूटू

चीन की सॉफ्टवेयर कंपनी एनटूटू (AnTuTu) एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन का स्पीड टेस्ट करती है। इसके लिए कंपनी ने ऐप भी तैयार किया है। जिससे फोन से जुड़े सभी हार्डवेयर और स्पेसिफिकेशन का टेस्ट किया जा सकता है। एनटूटू लगभग सभी स्मार्टफोन को CPU, GPU, MEM और UX के आधार पर टेस्ट करके अलग-अलग स्कोर देती है। बाद में इस स्कोर को जोड़कर फोन को रैंक दी जाती है। आईकू 3 5G को 610576 स्कोर और रियलमी X50 प्रो 5G को 600000 स्कोर मिला है। जो अब तक किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन को मिलने वाला सबसे ज्यादा स्कोर भी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MacBook Air With M1 Processor Scores Over One Million Points on AnTuTu
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...