Monday, November 23, 2020

कल लॉन्च होगा पोको M3 स्मार्टफोन, लॉन्चिंग से सामने आई डिजाइन और फीचर्स की डिटेल्स November 23, 2020 at 03:56AM

शाओमी के सब-ब्रांड पोको 24 नवंबर (मंगलवार) को भारतीय बाजार में नया पोको M3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। लॉन्चिंग से पहले ही, कंपनी ने सोशल मीडिया पर कई सारे ट्वीट के साथ वीडियो टीजर जारी किया, जिसमें फोन की फुल डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई।

वीडियो टीजर से पोको M3 के फुल डिजाइन का पता चलता है, जबकि, पोको द्वारा कई गए कई सारे ट्वीट ने पुष्टि की कि M3 में 6.53-इंच का डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 6000mAh की बैटरी होगी।

पोको M3 डिजाइन से पता चलता है कि स्मार्टफोन अपनी पुराने पोको M2 मॉडल की तरह बिल्कुल भी नहीं दिखता है। वास्तव में, पोको M3 में एक टेक्चर डिजाइन और नया पोको लोगो से लैस है, जो कि हम पोको X3 में देखे गए लोगो की तुलना में बहुत छोटा है।

इस साल मोबाइल फोन निर्यात 11.10 हजार करोड़ रु. पहुंचने की उम्मीद, वर्तमान में लगभग 24 देशों में जा रहे भारत में बने फोन

पोको M3 स्मार्टफोन की संभावित स्पेसिफिकेशन

  • रिपोर्ट्स के अनुसार, पोको M3 में 6.53 इंच का डिस्प्ले और तीन रियर कैमरे होंगे। ये भी कहा जा रहा है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसे 4GB तक रैम के साथ जोड़ा जाएगा है। स्टोरेज डिटेल्स का खुलासा होना बाकी है। अफवाहों से पता चलता है कि पोको M3 के बैक पर 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा और फोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करेगा, और इसमें 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी।
  • पोको M3 की कीमत को लेकर कोई सफाई नहीं दी गई है लेकिन कीमत पोको M2 के बराबर होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपए से कम होगी। फिलहाल, पोको M3 के भारत लॉन्च पर कोई डिटेल नहीं है, 24 नवंबर को स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा।

लॉन्चिंग से पहले ही सामने आई वीवो V20 प्रो 5G की कीमत, जानिए खरीदने के लिए कितना बजट रखना होगा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Poco M3 key specifications, design revealed officially ahead of launch

इस साल मोबाइल फोन निर्यात 11.10 हजार करोड़ रु. पहुंचने की उम्मीद, वर्तमान में लगभग 24 देशों में जा रहे भारत में बने फोन November 23, 2020 at 02:35AM

भारत के मोबाइल फोन निर्यात में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। हाल ही में आई एक स्टडी के अनुसार, 2020 में भारत के मोबाइल फोन का निर्यात, वैल्यू के अनुसार $1.5 बिलियन (यानी 1110 करोड़ रुपए) के अब तक के सबसे उच्चतम शिपमेंट को रिकॉर्ड करने का अनुमान है, जिनमें से 98% स्मार्टफोन होंगे।

सितंबर 2020 तक कुल 1.28 करोड़ मोबाइल फोन निर्यात किए गए

  • रिसर्च फर्म टेकआर्क के अनुसार, जनवरी से सितंबर 2020 तक भारत में कुल 1.28 करोड़ मोबाइल फोन निर्यात किए गए थे। इसमें से 1.09 करोड़ स्मार्टफोन थे।
  • इसमें कहा गया है कि सैमसंग 1.16 करोड़ यूनिट्स के साथ निर्यात में सबसे आगे ले जाता है, जिनमें से 98 लाख केवल स्मार्टफोन और बाकी फीचर फोन थे।
  • इसके बाद शाओमी का स्थान आता है, जिसके 6 लाख स्मार्टफोन और लावा के केवल 2 लाख स्मार्टफोन थे। टॉप-5 में अन्य स्मार्टफोन निर्यातक वीवो और वनप्लस हैं।

रिपोर्ट:अंडर डिस्प्ले कैमरे के साथ आएगा गैलेक्सी Z फोल्ड 3, तो सस्ते गैलेक्सी Z फ्लिप लाइट पर भी काम कर रही सैमसंग

वर्तमान में भारत 24 देशों को निर्यात कर रहा है

  • टेकआर्क के संस्थापक और प्रिंसिपल एनालिस्ट फैजल कावोसा ने कहा, "आज, भारत 24 देशों को निर्यात कर रहा है, जिनमें से कुछ उन्हें फिर से निर्यात कर रहे हैं, जैसे यूएई, जो अन्य बाजारों के लाखों यूजर्स को भारत में बने स्मार्टफोन उपलब्ध कराता है।"
  • यूएई, अमेरिका, रूस, दक्षिण अफ्रीका और इटली उन टॉप-5 डेस्टिनेशन में शामिल है, जहां भारत के हैंडसेट निर्यात किए जाते हैं।
  • उन्होंने कहा कि हाल ही में घोषित प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना, जिसे 10 मोबाइल हैंडसेट निर्माताओं सहित 16 इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के पक्ष में मंजूरी दी गई थी, वैश्विक मोबाइल बाजार में भारत की स्थिति को और मजबूत करेगा और भारत को मोबाइल प्रोडक्शन का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए निर्माताओं के लक्ष्य की प्रशंसा करेगा।

अमेजन-फ्लिपकार्ट पर कार्रवाई की मांग:विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों पर FDI नियमों के उल्लंघन का आरोप

कोविड-19 का निर्यात पर गंभीर प्रभाव पड़ा था

  • कोविड -19 का निर्यात पर गंभीर प्रभाव पड़ा था, तब निर्यात का आंकड़ा जनवरी-मार्च अवधि के 74 लाख यूनिट से गिरकर अप्रैल-जून तिमाही में मात्रा 12 लाख यूनिट तक पहुंच गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए, निर्यात 42 लाख यूनिट्स पर था, जो सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक की बहाली और भारतीय कारखानों में काम की बहाली के कारण रिकवरी के संकेत दे रहा था।
  • ईटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि भारत का हैंडसेट प्रोडक्शन पिछले साल के प्रोडक्शन के करीब है, जो कारखानों में 45 दिनों के बंद के बावजूद 2.14 लाख करोड़ रुपए था। निर्यात बढ़ रहा है क्योंकि पीएलआई द्वारा अप्रूव्ड कंपनियों ने निर्यात लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रोडक्शन में वृद्धि की है

300 रुपए महंगा होने वाला है JioPhone; जानें अब कितना होगा दाम?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूएई, अमेरिका, रूस, दक्षिण अफ्रीका और इटली उन टॉप-5 डिस्टीनेशन में शामिल है, जहां भारत के हैंडसेट निर्यात किए जाते हैं।

आपको भी होती है इतने डाटा की जरूरत? तो जानिए जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया के सभी प्लान की डिटेल November 23, 2020 at 02:26AM

देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों ने यूजर्स की जरूरत और डिमांड के हिसाब से डाटा पैक तैयार किए हैं। इसमें महीने में फिक्स डाटा से लेकर डेली डाटा मिलने वाले कई प्लान शामिल हैं। ऐसे में हम यहां डेली 2GB डाटा देने वाला प्लान के बारे में बता रहे हैं। आप इस एक खबर में रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया के डेली 2GB डाटा सभी प्लान्स के बारे में जान पाएंगे। बीएसएनल के जोन और सर्कल के हिसाब से प्लान रहते हैं, इसलिए उसके प्लान की बात नहीं करेंगे।

1. रिलायंस जियो
डेली 2GB डाटा वाले प्लान

रिलायंस जियो के पास डेली 2GB डाटा वाले कुल 6 प्लान है। इसमें सबसे सस्ता प्लान 249 रुपए का है। वहीं, सबसे महंगा प्लान 2599 रुपए का है। ये डाटा प्लान 28 दिन की वैलिडिटी से लेकर 365 दिनों की वैलिडिटी तक आते हैं। सभी प्लान की डिटेल देखें...

प्लान वैलिडिटी डाटा FUP
249 28 दिन 56 1000
444 56 दिन 112 2000
599 84 दिन 168 3000
598 56 दिन 112 2000
2399 365 दिन 730 12000
2599 365 दिन 730+10 12000

सभी डाटा प्लान में जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। वहीं, अन्य नेटवर्क के लिए FUP मिनट दिए जाएंगे। इन पर जियो के सभी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। 598 रुपए और 2599 रुपए वाले प्लान पर डिज्नीप्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

2. एयरटेल
डेली 2GB डाटा वाले प्लान

एयरटेल के पास डेली 2GB डाटा वाले कुल 7 प्लान है। इसमें सबसे सस्ता प्लान 298 रुपए का है। वहीं, सबसे महंगा प्लान 2698 रुपए का है। ये डाटा प्लान 28 दिन की वैलिडिटी से लेकर 365 दिनों की वैलिडिटी तक आते हैं। सभी प्लान की डिटेल देखें...

प्लान वैलिडिटी डाटा
298 28 दिन 56
349 28 दिन 56
449 56 दिन 112
599 56 दिन 112
698 84 दिन 168
2498 365 दिन 730
2698 365 दिन 730

एयरटेल अपने इन सभी डाटा प्लान में सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग दे रही है। इसके साथ इन प्लान पर डिज्नीप्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन, विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन, एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम सर्विस, फ्री ऑनलाइन कोर्सस और फास्टटैग के लिए 150 रुपए का कैशबैक जैसे कई ऑफर्स भी दे रही है। सभी प्लान पर ये सुविधाएं नहीं मिलेंगी, लेकिन विंक म्यूजिक, एयरटेल एक्सस्ट्रीम सर्विस और फास्टटैग का फायदा सभी पर मिलेगा।

3. वोडाफोन-आइडिया
डेली 2GB डाटा वाले प्लान

वोडाफोन-आइडिया के पास डेली 2GB डाटा वाले कुल 4 प्लान है। इसमें सबसे सस्ता प्लान 595 रुपए का है। वहीं, सबसे महंगा प्लान 2595 रुपए का है। ये डाटा प्लान 56 दिन की वैलिडिटी से लेकर 365 दिनों की वैलिडिटी तक आते हैं। सभी प्लान की डिटेल देखें...

प्लान वैलिडिटी डाटा
595 56 दिन 112
795 84 दिन 168
819 84 दिन 168
2595 365 दिन 730

वोडाफोन-आइडिया के इन प्लान में सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग मिलती है। इसके साथ ZEE5 का एक साल के लिए फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही, यूजर्स इन प्लान में Vi मूवीज एंड TV का भी एक्सेस कर पाएंगे। यदि आप वीक में पूरी 2GB डेटा इस्तेमाल नहीं करते हैं तब हर सप्ताह रोलओवर होगा, जिसे आप ZEE5 पर इस्तेमाल कर पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jio Airtel Vodafone-Idea Reliance Jio Recharge Plans News; All You Need to Know About 2 GB+ Per Day Plans

BS6 इंजन के साथ वी-स्ट्रॉम 650 XT लॉन्च, उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी दौड़ेगी; कीमत 8.84 लाख रुपए November 23, 2020 at 12:44AM

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भारत में अपनी BS6 सुजुकी वी-स्ट्रॉम 650XT ABS लॉन्च कर दी है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 8.84 लाख रुपए है। जापानी टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर्स ने अपनी इस बाइक को इसी साल ऑटो एक्सपो 2020 में सोकेश किया था। कंपनी का कहना है कि ये लॉन्ग रूट के साथ उबड़-खाबड़ इलाकों और सभी तरह के रास्तों पर चलने में पूरी तरह से कम्फर्टेबल है।

लॉन्चिंग इवेंट के मौके पर सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर कोइचिरो हीरा ने कहा, "वी-स्ट्रॉम को भारत के लिए तैयार किया गया है। इस एडवेंचर बाइक ने देख के सभी तरह के रास्तों पर खुद को साबित किया है। ये अल्टीमेट बैलेंस और नेचुरल राइडिंग पोजिशन वाली मास्टरपीस है। इसमें कम्फर्ट सीट और फ्लेक्सिबल इंजन दिया है। इसमें नया BS6 इंजन मिलेगा, जो बाइक को ज्यादा क्लीन और ग्रीनर रखेगा।"

BS6 सुजुकी वी-स्ट्रॉम 650XT का इंजन
बाइक में नया BS6 645cc, फोर-स्ट्रोक, लिक्विड-कूल्ड, DOHC, 90 डिग्री वी-ट्विन पेट्रोल इंजन दिया है। इसमें सुजुकी का नया ईजी स्टार्ट सिस्टम दिया है। ये बटन बाइक को पुश करने के साथ स्टार्ट कर देता है। हालांकि, कंपनी ने इंजन के पावर और टॉर्क के साथ माइलेज से पर्दा नहीं उठाया। बाइक के BS4 मॉडल का इंजन 70 bhp का पावर और 62 Nm का टॉर्क जनरेट करता था। इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ थ्री-मोट ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया है।

इस बाइक को कंपनी के शोरूम से दो कलर में खरीद पाएंगे। जिसमें शैंपेन यलो और पर्ल ग्लेशियर व्हाइट शामिल है। बाइक में अन्य फीचर्स जैसे छोटी विंडशील्ड, सेट-अप सीट, स्पोक्स व्हील दिए हैं। इसमें सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा, जो USB चार्जर और 12-वोल्ट पावर सॉकेट के साथ आएगा। सेफ्टी के लिए इसके रियर में ट्विन 320mm डिस्क और फ्रंट में 260mm सिंगल डिस्क दी है। बाइक का वजन 216 किलोग्राम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Suzuki V-Strom 650 XT BS6 Price | Suzuki V-Strom 650 XT BS6 Launched; Priced At Rs 8.84 Lakh, Key Specifications Features, and Latest Colours Pictures
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...