Monday, November 16, 2020

स्पोर्टी कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी में रेनो, सोशल मीडिया पर देखने को मिली पहली झलक November 16, 2020 at 12:31AM

निसान जहां अपनी एसयूवी मैग्नाइट को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, वहीं, रेनो भी सेगमेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की मेहनत करती दिखाई दे रही है। रेनो ने हाल ही में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी का वीडियो टीजर जारी कर दिया है। फ्रांसीसी निर्माता ने पहले कहा था कि यदि कोरोना के कारण सप्लाई चेन प्रभावित नहीं होती तो ब्रांड अब तक अपनी सब-फोर मीटर एसयूवी लॉन्च कर चुका होता।

जैसा कि पुरानी कहावत है- 'देर आए दुरुस्त आए', कंपनी ने टीजर में अपनी एसयूवी आभासी वर्जन पेश कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि इसका प्रोडक्शन वर्जन अगले साल की शुरुआत में शोरूम में एंट्री करेगा। कंपनी ने कहा है कि वो "नए रोमांच" के लिए तैयार है।

सेगमेंट की इन कारों से होगा मुकाबला

  • रेनो की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के प्रोडक्शन वर्जन का नाम किगर (Kiger) हो सकता है।
  • बाजार में यह मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, टोयोटा अर्बन क्रूजर, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी 300 और होंडा डब्ल्यूआर-वी से मुकाबला करेगी।
  • टीजर कई स्टाइलिंग एलिमेंट्स हिंट दे रही है कि रेनो की अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी में एक स्पोर्टी अपील देखने को मिलेगी।

सस्ती सेंट्रो से लेकर प्रीमियम एलांट्रा तक, हुंडई की इन 6 कारों पर मिल रहा है 1 लाख तक का डिस्काउंट; देखें लिस्ट

टीजर में देखने को मिले ये डिजाइन एलिमेंट्स

  • टीजर में टेलगेट, डबल बबल टाइप स्पॉइलर, 3D एलईडी टेल लैंप, अनोखे हरे रंग की टिमटिमाती रोशनी के साथ बूमरैंग के आकार के पतले एलईडी हैडलैंप्स, काले रंग के पिलर्स, विंग मिरर्स और छत के साथ कूप जैसा डिजाइन का खुलासा, बॉडी पैनल और कैरेक्टर लाइन, रेकड रियर विंडशील्ड और फ्लश-टाइप ग्लिटरिंग डोर हैंडल को दिखाया गया है।
  • हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले कुछ हफ्तों में कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी को पेश करेगी। निसान मैग्नाइट के तरह किगर में बहुत कुछ होगा, क्योंकि सीएमएफ-ए + प्लेटफॉर्म जो पहले से ही रेनो ट्राइबर में उपयोग किया जाता है, ओवरऑल कॉस्ट को कम करने में मदद करता है।

लॉन्चिंग के एक महीने बाद ही लाख रुपए तक महंगी हुई एमजी ग्लॉस्टर, देखें वैरिएंट वाइज नई प्राइस लिस्ट

5.75 लाख रुपए हो सकती है शुरुआती कीमत

  • मैग्नाइट की तरह, किगर की प्राइस रेंज भी काफी प्रतिस्पर्धी होगी, जो 5.75-9.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है।
  • परफॉर्मेंस के लिए, इसमें एक 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और एक 1.0-लीटर टर्बो तीन-पॉट पेट्रोल इंजन का उपयोग किया जाएगा। टॉप-एंड वैरिएंट को संभवतः CVT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेनो की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के प्रोडक्शन वर्जन का नाम किगर (Kiger) हो सकता है।

भारत में जल्द होगी PUBG की वापसी, कंपनी ने सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो टीजर November 15, 2020 at 10:45PM

पिछले हफ्ते, पबजी कॉर्पोरेशन ने घोषणा की थी कि पबजी मोबाइल गेम जल्द ही भारत में वापसी करेगा। सितंबर की शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) द्वारा भारत में इस खेल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था।

डेवलपर्स ने गेम के अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक टीजर पोस्ट किया, जिसमें कहा गया- "ऑल न्यू पबजी मोबाइल भारत में आ रहा है, अपने सभी दोस्तों से इसे शेयर करें!"

रजिस्ट्रेशन शुरू हुए

  • वहीं, एक नए डेवलपमेंट से पता चलता है कि गेम जल्द ही आ सकता है। टॉक एस्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट बताती है कि नए पबजी मोबाइल गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन टैपटैप (TapTap) स्टोर पर उपलब्ध है।
  • प्री-रजिस्ट्रेशन आईओएस और एंड्रॉइड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। आपको पबजी मोबाइल इंडिया के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए टैपटैप कम्युनिटी का सदस्य बनना होगा। हां, खेल के नए वर्जन को "पबजी मोबाइल इंडिया" कहा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो टीजर भी जारी किया

  • टैपटैप स्टोर प्री-रजिस्ट्रेशन के अलावा, डेवलपर्स ने गेम के लिए एक छोटा टीजर भी जारी किया, जिससे पबजी की देश में वापसी की पुष्टि हुई। अब जब पबजी मोबाइल इंडिया के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन ओपन हो गए हैं, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर पर भी देखा जा सकता है।
  • पिछली रिपोर्टों के अनुसार, गेम डेवलपर्स ने शेयर किया कि वे "स्थानीय आवश्यकताओं" के हिसाब से गेम के कंटेंट को बेहतर और कस्टमाइज करेंगे। पबजी मोबाइल इंडिया में आने वाले नए बदलावों में नए पात्रों पर कपड़े, लाल के बजाय हरे होंगे और एक वर्चुअल सिमुलेशन ट्रेनिंग ग्राउंड सेटिंग शामिल होगी।
  • गेम में युवा खिलाड़ियों के लिए खेल के समय को सीमित करने के उद्देश्य से एक नई सुविधा को इंटिग्रेट किए जाने की भी उम्मीद है।

PUBG खेलने वाले हर 4 में से 1 भारतीय

  • PUBG दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले गेम्स की लिस्ट में टॉप-5 में है।
  • सेंसर टॉवर की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में PUBG को 73 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इसमें से 17.5 करोड़ बार यानी 24% बार भारतीयों ने डाउनलोड किया है।
  • PUBG खेलने वालों में हर 4 में से 1 भारतीय है। इतना ही नहीं यह गेमिंग की दुनिया में सबसे ज्यादा रेवेन्यू कमाने वाला गेम है।
  • अभी तक PUBG 3 अरब डॉलर यानी 23 हजार 745 करोड़ रुपए का रेवेन्यू कमा चुका है। PUBG का 50% से ज्यादा रेवेन्यू चीन से ही मिलता है। जुलाई में PUBG ने 208 मिलियन डॉलर (1,545 करोड़ रुपए) का रेवेन्यू कमाया है यानी जुलाई में PUBG ने हर दिन 50 करोड़ रुपए कमाए हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PUBG Mobile India set for rollout; developers release yet another teaser

लॉन्चिंग के एक महीने बाद ही लाख रुपए तक महंगी हुई एमजी ग्लॉस्टर, देखें वैरिएंट वाइज नई प्राइस लिस्ट November 15, 2020 at 09:42PM

पिछले महीने ही एमजी ने फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में ग्लॉस्टर को लॉन्च किया था। शुरुआती तौर पर कंपनी ने इसे इंट्रोडक्टरी कीमतों के साथ बाजार में उतारा था, जो सिर्फ 31 अक्टूबर या दो हजार यूनिट तक ही मान्य थी।

चूंकि समय सीमा बीत चुकी है, ऐसे में अब एमजी मोटर ने अब ग्लॉस्टर के सभी वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे कीमतों में 20 हजार रुपए से 1 लाख रुपए तक का इजाफा हो गया है। बता दें कि, ग्लॉस्टर के बेस वैरिएंट की कीमत 28.98 लाख रुपए थी जबकि टॉप-एंड ट्रिम की कीमत 35.38 लाख रुपए थी। (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम)

अब, एसयूवी की कीमत 29.98 लाख रुपए से शुरू होती है और रेंज-टॉपिंग ट्रिम के लिए 35.58 लाख रुपए तक जाती है। टेबल में देखें एमजी ग्लॉस्टर की वैरिएंट वाइज लिस्ट...

वैरिएंट नई कीमतें* पुरानी कीमतें*
Super 7-seater 29.98 लाख रु. 28.98 लाख रु.
Smart 6-seater 31.48 लाख रु. 30.98 लाख रु.
Sharp 6-seater 34.28 लाख रु. 33.98 लाख रु.
Sharp 7-seater 33.98 लाख रु. 33.68 लाख रु.
Savvy 6-seater 35.58 लाख रु. 35.38 लाख रु.

एंट्री-लेवल सुपर 7-सीट वैरिएंट की कीमत पूरे 1 लाख रुपए ज्यादा हो गई है, जबकि स्मार्ट 6-सीट ट्रिम की कीमत अब 50,000 रुपए अधिक है। शार्प ट्रिम के 6-सीट और 7-सीट दोनों वैरिएंट की कीमत अब पहले की तुलना में 30,000 रुपए अधिक हो गई है। दूसरी ओर, रेंज-टॉपिंग सैवी 6-सीट वैरिएंट की कीमत में केवल 20,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

2.0-लीटर डीजल इंजन से लैस है एसयूवी

  • एसयूवी की बात करें तो यह 2.0-लीटर डीजल इंजन से लैस है जो दो अलग-अलग तरह से ट्यून किया गया है। सिंगल टर्बो इंजन, 163 पीएस/375 एनएम का पावर आउटपुट जनरेट करता है और फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आता है, जबकि ट्विन-टर्बो वैरिएंट फोर-व्हील ड्राइव के साथ आता है और 218 पीएस/480 एनएम का पावर आउटपुट जनरेट करता है।
  • एमजी एसयूवी में 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड रूप में मिलता है। एमजी ग्लॉस्टर वर्तमान में फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिंद्रा अल्टुरस G4 के साथ-साथ भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन टिगुआन अलास्पेस को चुनौती देती है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अब, एसयूवी की कीमत 29.98 लाख रुपए से शुरू होती है और रेंज-टॉपिंग ट्रिम के लिए 35.58 लाख रुपए तक जाती है।

2021 की पहली छमाही में एपल लॉन्च कर सकती है एयरपॉड्स 3, यह ब्लड-ऑक्सीजन लेवल और हार्ट रेट की निगरानी भी करेंगे November 15, 2020 at 08:20PM

अमेरिकी टेक कंपनी एपल तेजी से अपनी प्रोडक्ट लाइनअप बढ़ा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 की पहली छमाही में कंपनी एयरपॉड्स 3 का एक नया सेट और एक मिनी एलईडी आईपैड लॉन्च करने की योजना बना रही है।

एपल के एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के एक रिसर्च नोट के अनुसार, अपकमिंग एयरपॉड्स 3, प्रो मॉडलों की तुलना में अधिक सस्ता होगा और एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन जैसे हाई-एंड फीचर्स से लैस होगा। फ्यूचर एयरपॉड्स, बेहतर एक्सपीरियंस के लिए सिंपल टच सेंसर्स के साथ आ सकते हैं।

सेहत की निगरानी भी करेंगे अपकमिंग एयरपॉड्स
ये कितने एडवांस्ड होंगे इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एपल एयरपॉड्स के फ्यूचर वर्जन में एम्बिएंट लाइट सेंसर्स जोड़ने की योजना बना रही है ताकि ब्लड-ऑक्सीजन लेवल और हार्ट रेट जैसे डेटा की निगरानी की जा सके।

साथ में मिनी एलईडी आईपैड भी पेश कर सकती है कंपनी

इसे एयरपॉड्स के साथ ही लॉन्च किया जाएगा या अलग से इसकी लॉन्चिंग की जाएगी, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
  • कुओ ने नोट में यह भी बताया कि एपल इसी समय सीमा में एक नया मिनी एलईडी आईपैड भी जारी करेगा, हालांकि, इस बात को लेकर कोई सफाई नहीं दी गई है कि इसे एयरपॉड्स के साथ ही लॉन्च किया जाएगा या अलग से इसकी लॉन्चिंग की जाएगी।
  • कुओ ने लगभग आठ महीने पहले कहा था कि एपल ने अपनी पाइपलाइन में 2021 के अंत तक छह मिनी-एलईडी प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बनाई है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एपल के एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के एक रिसर्च नोट के अनुसार, अपकमिंग एयरपॉड्स 3, प्रो मॉडलों की तुलना में अधिक सस्ते होंगे। (डेमो इमेज)
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...