Saturday, November 7, 2020

1 जनवरी से पुराने वाहनों के लिए FASTag होगा अनिवार्य; नया नियम 1 अप्रैल 2021 से लागू हो जाएगा November 07, 2020 at 05:26AM

केन्द्र सरकार ने दिसंबर 2017 से पहले खरीदे गए सभी पुराने फोर व्हीकल के लिए फास्टैग (FASTag) को अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने M और N कैटिगरी के पुराने वाहनों के लिए 1 जनवरी 2021 तक फास्टैग का होना जरूरी कर दिया गया है। यह नया नियम 1 अप्रैल 2021 से लागू हो जाएगा। यह नियम फ्राॅम 51 (बीमा का प्रमाण पत्र) में संशोधन के जरिए बनाया गया है। सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

सरकार द्वारा शनिवार को जारी गाइडलाइन के अनुसार, फास्टैग को अब 1 जनवरी, 2021 से पुरानी गाड़ियों यानी 1 दिसंबर, 2017 से पहले बेची जाने वाली मोटर वाहनों (चार पहिया वाहनों) की सीएमवीआर, 1989 में संशोधन कर FASTag को जरूरी कर दिया है।

नए वाहनों के लिए पहले से नियम लागू

बता दें कि नए फोर व्हीकल्स के लिए रजिस्ट्रेशन के समय से ही फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया था और वाहन निर्माता या उनके डीलरों को इसकी आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके अलावा कि राष्ट्रीय परमिट वाहनों के लिए 1 अक्टूबर 2019 से फास्टैग का फिट होना अनिवार्य कर दिया गया है। अब इसे और अधिक अनिवार्य कर दिया गया है।

सरकार का मकसद टोल प्लाजा को कंप्लीट डिजिटल करना है। इससे कई पॉजिटिव असर देखने को मिल सकते हैं। जब डिजिटल टोल होंगे तो रेवेन्यू में भी नुकसान नहीं होगा और देशभर में बड़ा मात्रा में ईंधन (पेट्रोल और डीजल या गैस) की खपत भी कम होगी यानी भारी बचत होगी।

जानिए क्या है फास्टैग ?

बता दें कि फास्टैग इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन तकनीक है। इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) का इस्तेमाल होता है। फास्टैग रिचार्ज होने वाला प्रीपेड टैग है जो आपको अपनी गाड़ी के विंडशील्ड पर अंदर की तरफ से लगाना पड़ता है।

जैसे ही आपकी गाड़ी टोल प्लाजा के पास आती है, तो टोल प्लाजा पर लगा सेंसर आपके वाहन के विंडस्क्रीन पर लगे फास्टैग को ट्रैक कर लेता है। इसके बाद आपके फास्टटैग अकाउंट से उस टोल प्लाजा पर लगने वाला शुल्क कट जाता है। इस तरह आप टोल प्लाजा पर रुके बगैर शुल्क का भुगतान कर पाते हैं।

वाहन में लगा यह टैग आपके प्रीपेड खाते के सक्रिय होते ही अपना काम शुरू कर देगा। वहीं, जब आपके फास्टैग अकाउंट की राशि खत्म हो जाएगी, तो आपको उसे फिर से रिचार्ज करवाना पड़ेगा।

यहां से ले सकते हैं फास्टैग

देश के लगभग सभी बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंक जैसे कि एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक से फास्टैग ले सकते हैं। अमेजन या पेटीएम से भी फास्टैग खरीदे जा सकते हैं। बड़े पेट्रोल पंप पर भी फास्टैग खरीदने की सुविधा है। साथ ही NHAI की ओर से फास्टैग की फ्री सुविधा के लिए सभी टोल प्लाजा पर बिक्री केंद्र लगाए गए हैं।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
FASTag will be mandatory for vehicles older than 1 January; The new rule will come into effect from 1 April 2021

दिवाली से पहले भारत में हो सकती है पबजी की वापसी; माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड के साथ करेगी होस्ट November 07, 2020 at 03:02AM

पबजी (PUBG) खेलने वालों के लिए बडी खुशखबरी है। पॉपुलर मोबाइल गेम पबजी दिवाली से पहले भारत में वापसी कर सकता है। पबजी मोबाइल भारत में वापसी के लिए माइक्रोसाफ्ट के साथ बातचीत कर रहा है। पबजी मोबाइल अब माइक्रोसॉफ्ट के अजूर क्लाउड प्लेटफॉर्म पर होस्ट होगा। इसकी पैरेंट कंपनी ने यह जानकारी दी है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने साइबर सिक्योरिटी और देश संप्रभुता पर खतरे के चलते इस गेम पर बैन लगा दिया था। तभी पबजी कार्प ने पहले घोषणा की थी कि वह भारत में वापसी करेगा।

दक्षिण कोरियाई कंपनी क्राफ्टन इंक जो पबजी कार्प की ओनर है और जो पबजी मोबाइल का अधिकार रखती है, उसने एक डील अनाउंस की है। उसने यह डील अमेरिकन टेक्नोलॉजी के साथ की है। उसने कहा है कि इस प्रोडक्ट को डायरेक्ट क्राफ्टन और इसकी सब्सिडियरी कंपनी के जरिए ऑपरेट किया जाएगा जो माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड सर्विस पर होस्ट होस्ट करेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली से पहले बैटर रॉयाल गेम पबजी वापसी का ऐलान कर सकता है। खबर है कि कंपनी दिवाली से पहले भारत में अपने मार्केटिंग कैंपेन शुरू कर सकती है। इतना ही नहीं पबजी कार्प भारत में अपने भविष्य को लेकर बड़ी घोषणाएं भी कर सकता है।

हाल ही में पबजी मोबाइल ने भारत में अपनी सेवाएं पूरी तरह से बंद करने का ऐलान किया था। उस वक्त कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा था कि यूजर्स के डाटा की सुरक्षा कंपनी की पहली प्राथमिकता है। कंपनी का यह भी कहना था कि वह हमेशा से ही भारत में लागू डाटा सुरक्षा कानूनों और नियमों का पालन करता आया है।

आप इसे भी पढ़ सकते हैं-



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PUBG is back pubg Mobile plots return to India with Microsoft deal 

भारत में स्मार्टफोन की एवरेज सेलिंग प्राइस घटकर 11,500 रुपए हुई, मिड सेगमेंट की जगह प्रीमियम फोन की डिमांड ज्यादा November 07, 2020 at 12:55AM

इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में स्मार्टफोन की एवरेज सेलिंग प्राइस 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,500 रुपए तक पहुंच गई है। भारतीय बाजार में अब स्मार्टफोन की कीमत 84% शिपमेंट के साथ 15,000 रुपए रेंज तक पहुंच रही है। यानी ये 29 प्रतिशत या 7,000 रुपए से भी नीचे आ गई है।

मिड रेंज सेगमेंट (15,000 रुपए से 37,000 रुपए) के स्मार्टफोन में साल-दर-साल के आधार पर गिरावट आई, क्योंकि कंज्यूमर ने आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण महंगे स्मार्टफोन खरीदना बंद कर दिया है।

हालांकि, प्रीमियम सेगमेंट (37,000 रुपए और अधिक) स्मार्टफोन में 91 प्रतिशत की मजबूत तेजी देखने को मिली है। जिसमें एपल, सैमसंग और वनप्लस जैसी कंपनियां टॉप-3 पोजिशन पर रहीं। एपल ने भारत में साल के तीसरे क्वार्टर के दौरान अपना पहला ऑनलाइन स्टोर भी शुरू किया है।

5G लॉन्चिंग से ग्रोथ की उम्मीद
आईडीसी इंडिया के क्लाइंट डिवाइसेज के एसोसिएट रिसर्च मैनेजर उपासना जोशी ने कहा, "आईडीसी को उम्मीद है कि लो-एंड और मिड-रेंज सेगमेंट वाले स्मार्टफोन आगे भी वॉल्यूम ड्राइवर बने रहेंगे। कंज्यूमर की धारणा अगले कुछ क्वार्टर में सुधरती है, तो 200 से 500 डॉलर सेगमेंट के बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, सस्ते 5G आने से इस सेगमेंट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।"

छमाही के बाद बढ़ोतरी हुई
ईटेलर्स ने तीसरे क्वार्टर में ऑनलाइन चैनल के शेयर को 48 प्रतिशत के उच्च स्तर तक पहुंचाया, जो साल-दर-साल के आधार पर 24 प्रतिशत बढ़ा है। ग्राहकों ने ऑनलाइन खरीद को प्राथमिकता दी है, क्योंकि उन्हें ईटेलर प्लेटफार्म पर प्रमोशन और सेलिंग इवेंट की जानकारी थी। आईडीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑफलाइन चैनलों ने साल की पहली छमाही के बाद 11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।

ओरिजनल इक्युपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) ने कम कीमत वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए। उन्होंने क्वाड-कैमरा, हाई मेगापिक्सेल काउंट्स (48 एमपी और अधिक), अधिक स्टोरेज (64 जीबी और अधिक), बड़ी बैटरी (5000mAh) वाले फोन ज्यादा लॉन्च किए, लेकिन अब इनकी कीमतों में गिरावट आई है।

तीसरी तिमाही में कुल 25 मिलियन (2.5 करोड़) फीचर फोन भेजे गए, इनमें साल-दर-साल के आधार पर 30 फीसदी की गिरावट आई। साल-दर-साल के आधार पर ओवरऑल मोबाइल फोन मार्केट शिपमेंट में 4 फीसदी की गिरावट आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑफलाइन चैनलों ने साल की पहली छमाही के बाद 11 फीसदी की मीडियम वृद्धि दर्ज की

लक्जरी और आराम का जश्न मनाएं , इस फेस्टिव सीज़न एक मास्टरपीस अपने घर लायें November 07, 2020 at 12:50AM

फेस्टिव सीज़न निश्चित रूप से सभी के मूड को हल्का कर देता है और चारों ओर खुशी की एक लहर ले आता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत में फेस्टिव सीज़न को नई शुरुआत के साथ-साथ नई ख़रीददारी के लिए भी एक शुभ समय माना जाता है। इस पूरे फेस्टिव सीज़न के दौरान, मर्सिडीज-बेंज हमें अपने आदर्श प्रोडक्ट्स और इनोवेटिव सलूशन के साथ आपको जीवन का जश्न मनाने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर को और भी रोमांचकारी बनाने के लिए, भारत की सबसे बड़ी लग्जरी कार निर्माता, मर्सिडीज-बेंज, नए सलेब्रेटरी बेनिफिट्स को पेश कर रही है जो आपको सबसे शानदार ई-क्लास मर्सिडीज का मालिक बनने के लिए सबसे आकर्षक ऑफर और एक रोमांचक अवसर प्रदान कर रही है।

क्लास अपार्ट इंटेलिजेंस

प्रतिष्ठित मर्सिडीज मी कनेक्ट ऐप आपकी कार को इंटेलिजेंट बनाता है क्योंकि यह वास्तविक समय में 'ओवर द एयर' ’एनालिटिक्स, ट्रैफ़िक अपडेट और बिना किसी मैनुअल हस्तक्षेप के बहुत कुछ प्रदान करता है। मी कनेक्ट ऐप का इस्तेमाल आप सनरूफ और कार की खिडकियों को खोलने और बंद करने के लिए भी कर सकते हो, साथ ही यूज़र कार से दूर रहकर भी उसे स्टार्ट या स्टॉप करने की सुविधा भी देता है । बेहतर और ज्यादा सुरक्षा के लिए, आप ऐप की मदद से कार की लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं, भले ही आप कार के आसपास के क्षेत्र में न हों, जियो-फेंसिंग फीचर की सुविधाओं के साथ आप कार की हर गति पर नज़र रख सकते हैं और साथ ही कार मोमेंट के पैरामीटर भी आप अपने अनुसार सेट कर सकते हैं । ये ऐप आपको तत्काल सूचनाएं भेजता है यदि इससे कार आपके द्वारा सेट पैरामीटर से बाहर निकल जाती है।

ऑल-न्यू ई-क्लास लग्जरी और रुतबे का एक सही मिश्रण है। यह न केवल अपने नए डिज़ाइन के साथ लुभाता है, बल्कि बेहतर कुशलता, बुद्धिमत्ता और भावनात्मक रूप से भी अपील करता है। ई-क्लास नए बीएस VI एमिशन मानदंडों का पालन करने के लिए अपने 2020 अवतार में एक नए इंजन के साथ आया है। इसके दो नए वेरिएंट हैं - एक्सप्रेशन और एक्सक्लूसिव - और भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी एग्जीक्यूटिव सेडान है।

ई-क्लास वेरिएंट बेहतर आराम, उच्च गुणवत्ता वाली चीजों, कुशलता और ड्राइविंग आनंद के बेहतरीन अनुभवों के साथ आता है। ई क्लास में अत्याधुनिक तकनीक और फीचर्स जैसे कि रियर सीट टच-स्क्रीन और रियर सीट वायरलेस चार्जिंग जैसी कुछ बेहतर सुविधाएँ हैं जो आपकी लॉन्ग ड्राइव को और भी आरामदायक बनाती हैं। पीछे की सीट अपने आप में बेस्ट-इन-क्लास है क्योंकि यह आपको 37 डिग्री के रेकलाइन में आराम देने योग्य सुविधा प्रदान करती है।

सेडान को विशेष रूप से एक सुखद लॉन्ग ड्राइव को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। ई-क्लास बड़े लेगरूम के लिए एक लंबे व्हीलबेस के साथ आता है और बर्मास्टर सराउंड साउंड सिस्टम के साथ 13 हाई एंड स्पीकर आपकी यात्रा को और भी मनोरंजक बनाये रखता है साथ ही आप अपने पैरों को आसानी फैला कर एक आरामदायक ड्राइव का आनंद ले सकते हैं। ई-क्लास के सभी वेरिएंट में शानदार टॉप-एंड फीचर इसे सबसे अलग लगज़री बनाता है।

तीन डिस्प्ले स्टाइल के साथ एक वाइडस्क्रीन कॉकपिट और फ्यूचरिस्टिक डिस्प्ले - क्लासिक, स्पोर्ट और प्रगतिशील - आपके ड्राइविंग अनुभव को और भी बेहतर बना देता है!

लुभावने ऑफर्स

आपके सपनों की ये लक्जरी कार कभी न मिलने वाली EMI मात्र 49,555 रुपये में आपकी हो सकती है !.

यह ऑफर मर्सिडीज-बेंज द्वारा अस्योर्ड बाय-बैक, एक्सटेंडेड वारंटी, आसान अपग्रेड ऑप्शन और गारंटेड फ्यूचर वैल्यू (7.99 प्रतिशत की ब्याज दर पर) के साथ आता है। केवल ये ही नहीं बल्कि EMI समय पूरा होने के बाद, आपको अपनी कार को एक ब्रांड न्यू कार में अपग्रेड करने का विकल्प भी मिलता है।

तो इंतज़ार कैसा ? आज ही अपनी ई-क्लास मर्सिडीज को घर लाकर अपने फेस्टिव सीज़न को बनाएं और भी ख़ास जो न केवल आपको लगज़री कार का मालिक बन्उने का अनुभव देगी बल्कि आपकी ड्राइव को बनाएगी पहले से ज्यादा आरामदायक और मजेदार भी।

ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें!



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Celebrate luxury and comfort, bring a masterpiece to your home this festive season
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...