Thursday, October 29, 2020

कोरोना और अमेरिका-चीन तनाव से सैमसंग को फायदा; कंपनी ने तीसरी तिमाही में बेचे 8.8 करोड़ हैंडसेट, चीनी कंपनियों को छोड़ा पीछे October 29, 2020 at 02:46AM

स्मार्टफोन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाने वाली दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने साल की तीसरी तिमाही में काफी अच्छा कारोबार किया है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि सितंबर तिमाही में उसका लाभ 59 फीसदी बढ़कर दो साल के सबसे उच्च स्तर 10.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया। कंपनी का लाभ कंप्यूटर मेमोरी चिप, स्मार्टफोन और उपकरणों की बिक्री के दम पर बढ़ा है। यह सैमसंग का किसी भी तिमाही का सबसे अधिक राजस्व है।

कंपनी ने 8.8 करोड़ हैंडसेट बेचे हैं

सैमसंग भारत सहित अपने कुछ प्रमुख बाजारों में 8.8 करोड़ हैंडसेट बेचे हैं। इनमें से 90 फीसदी से अधिक स्मार्टफोन की बिक्री हुई है, जबकि 90 लाख टैबलेट बेचे गए हैं। कंपनी ने आज यह जानकारी दी। हालांकि, कंपनी ने कहा कि कंप्यूटर चिप की मांग में कमी आई है।

काउंटर पॉइंट रिसर्च के मुताबिक, भारत में स्मार्टफोन के बाजार में शाओमी की जगह अपना वर्चस्व हासिल करने में सैमसंग को दो सालों का वक्त लगा। साल की तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर तक की अवधि) में 24 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सैमसंग ने शाओमी को पछाड़ पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है।

उत्पादों की मांग में तेजी देखी गई है

इस बार 23 फीसदी हिस्सेदारी के साथ शाओमी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। सैमसंग ने कहा है कि तीसरी तिमाही में उत्पादों की मांग में तेजी देखी गई है। दूसरी तिमाही के समय से देश में लॉकडाउन के हटने के क्रम में आर्थिक गतिविधियों में गति लाई जा रही है। इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने कहा, गैलेक्सी नोट 20 और गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 जैसे नए प्रमुख मॉडलों के लॉन्च के साथ-साथ भारत सहित प्रमुख क्षेत्रों में पिछली तिमाही से बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन की बिक्री तेजी से बढ़ी है।

कोरोना और चीन-अमेरिका तनाव का मिला लाभ

बता दें कि सैमसंग को कोरोनावायरस महामारी के अलावा अमेरिका-चीन के व्यापारिक तनाव दोनों से फायदा हुआ है। अमेरिका के द्वारा चीन की कंपनियों के ऊपर पाबंदियां लगाने से हुआवेई का बाजार बाधित हुआ है। इससे स्मार्टफोन, स्मार्टफोन चिप और दूरसंचार उपकरण के क्षेत्र में सैमसंग की सबसे बड़ी कंपनियों को नुकसान हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung benefited from Corona epidemic and US-China tension; Company sold 8.8 crore handsets in third quarter, leaving Chinese companies behind

लॉन्चिंग से पहले ही कार के इंजन की डिटेल लीक हुई, 2 पेट्रोल और 1 डीजल ऑप्शन मिलेगा; 25km तक होगा माइलेज October 29, 2020 at 12:58AM

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड अपनी नेक्स्ट जनरेशन 2020 हुंडई i20 5 नवंबर को लॉन्च करेगी। कंपनी इसकी बुकिंग भी शुरू कर चुकी है। ग्राहक 21000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इस बीच की कार के वैरिएंट, इंजन, गियरबॉक्स और माइलेज से जुड़ी डिटेल लीक हो गई है।सामने आई जानकारी के मुताबिक, 2020 हुंडई i20 के डीजल मैनुअल वैरिएंट का माइलेज 25km/l होगा। वहीं, इसके पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट का माइलेज 21km/l होगा।

इंजन माइलेज
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल iMT 20 km/l
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल DCT 20.28 km/l
1.2-लीटर मैनुअल 21 km/l
1.2-लीटर CVT 19.65 km/l
1.5-लीटर डीजल मैनुअल

25 km/l

2020 हुंडई i20 वैरिएंट की डिटेल

  • न्यू i20 में ग्राहकों को 3 इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें पहला 1.2-लीटर पेट्रोल, दूसरा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और तीसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है।
  • मैनुअल गियरबॉक्स तीनों इंजन के साथ आएगा, लेकिन 1.0 टर्बो इंजन में इंटेलीजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (iMT) ऑप्शन मिलेगा। दोनों पेट्रोल इंजन में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा।
  • 1.2-लीटर पेट्रोल में CVT गियरबॉक्स, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल में 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिलेगा। हालांकि, डीजल इंजन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन नहीं मिलेगा।

2020 हुंडी i20 वैरिएंट वाइज इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन

इंजन एंड गियरबॉक्स मैग्ना स्पोर्ट्ज* एस्टा एस्टा(O)*
1.2 NA पेट्रोल MT हां हां हां हां
1.2 NA पेट्रोल CVT नहीं हां हां नहीं
1.0 टर्बो-पेट्रोल iMT नहीं हां हां नहीं
1.0 टर्बो-पेट्रोल DCT नहीं नहीं हां हां
1.5 डीजल MT हां हां नहीं हां

इंटीरियर में मिलेंगे खास फीचर्स
कार के इंटीरियर में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें नया डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, नया मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, एपल-कारप्ले, एंड्रॉयड-ऑटो और ब्लूलिंक कनेक्टिविटी के साथ फ्री-स्टैंडिंग होरिजोंटल ओरिएंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, क्रोम एक्सेंट्स, सनरूफ, वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स शामिल हैं।

आपके काम की दूसरी स्टोरी

1. नई बाइक खरीदने में मदद करेगा ये डाटा, जानिए सितंबर में किन बाइक की डिमांड रही सबसे ज्यादा

2. ये जानना जरूरी है! सेकंड हैंड मोबाइल नकली तो नहीं, इन छोटे टिप्स से आप भी कर सकते हैं पता

3. ऑनलाइन क्रेकर्स डील: दिवाली पटाखों पर लेना चाहते हैं 50% तक डिस्काउंट, तो ऐसे करें बुकिंग

4. सर्दी में धुंध से मुश्किल हो जाती है कार ड्राइविंग, सेफ्टी के लिए इन टिप्स को करें फॉलो



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सामने आई जानकारी के मुताबिक, 2020 हुंडई i20 के डीजल मैनुअल वैरिएंट का माइलेज 25km/l होगा

एसर ने 11th जनरेशन के एक साथ 5 लैपटॉप लॉन्च किए, 18 घंटे तक बैटरी बैकअप मिलेगा; शुरुआती कीमत 54999 रुपए October 28, 2020 at 09:10PM

एसर ने अपनी एस्पायर और स्विफ्ट सीरीज के 5 लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं। इनके मॉडल नंबर स्विफ्ट 5, स्विफ्ट 3 (SF314-59), स्विफ्ट 3 (SF313-53), स्विफ्ट 3X और एस्पायर 5 हैं। सभी में 11th जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर दिया है। स्विफ्ट 3X को कंपनी ने इंटेल आईरिस Xe मैक्स डिस्क्रिएट ग्राफिक्स के साथ भी लॉन्च किया है। ये 17.5 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है।

इन सभी लैपटॉप को नवंबर के पहले सप्ताह में फ्लिपकार्ट, अमेजन के साथ दूसरे ई-कॉमर्स स्टोर से खरीदा जा सकेगा। साथ ही इन्हें एसर के एक्सक्लूसिव स्टोर के साथ रिलायंस डिजिटल स्टोर से भी खरीद पाएंगे।

एसर स्विफ्ट 5 (SF514-55T) की कीमत और स्पेसिफिकेशन

  • एसर स्विफ्ट 5 (SF514-55T) की शुरुआती कीमत 79,999 रुपए है। इसमें 14-इंच का फुल-HD डिस्प्ले दिया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 340 निट्स है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत है। स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए एंटी-माइक्रोबाइल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया है। इसमें 11th जनरेशन इंटेल कोर i5 और इंटेल कोर i7 प्रोसेसर के साथ इंटेल आइरिस Xe ग्राफिक्स दी है।
  • लैपटॉप की बैटरी लाइफ की बात की जाए, तो कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज पर 17 घंटे तक का बैकअप देती है। लैपटॉप का वजन 1 किलोग्राम है। इसमें मैग्निशियम लिथियम और मैग्निशियम एल्युमिनियम चेसिस का इस्तेमाल किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB टाइप सी, थंडरबोल्ट और USB3.2 जनरेशन 2 पोर्ट दिया है।

एसर स्विफ्ट 3x की कीमत और स्पेसिफिकेशन

  • एसर स्विफ्ट 3x की शुरुआती कीमत 79,999 रुपए है। इसमें 14-इंच का फुल-HD डिस्प्ले दिया है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84 प्रतिशत है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें एसर एक्साकलर और एसर कलर इंटेलीजेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 11th जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर के साथ इंटेल आइरिस Xe मैक्स ग्राफिक्स दी है। डिवाइस में मल्टीपल कूलिंग मोड्स, ईजी शॉर्टकट की और गर्माहट को निकालने के लिए डु्अल हीट पाइप दिए हैं।
  • लैपटॉप की बैटरी लाइफ की बात की जाए, तो कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज पर 17.5 घंटे तक का बैकअप देती है। वहीं, 30 मिनट की चार्जिंग में इसे 4 घंटे इस्तेमाल कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 (Gig+), ब्लूटूथ v5.1, 2x2 MU-MIMO, USB टाइप-C, थंडरबोल्ट 4, HDMI 2.0 और USB 3.2 जनरेशन 2 पोर्ट दिए हैं। इसका वजन 1.37 किलोग्राम है।

एसर स्विफ्ट 3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

  • एसर स्विफ्ट 3 (SF313-53) और स्विफ्ट 3 (SF314-59) की शुरुआती कीमत 67,999 रुपए है। स्विफ्ट 3 (SF313-53) में 13.5-इंच डिस्प्ले स्क्रीन दी है, जिसका रेजोल्यूशन 2,256x1,504 पिक्सल है। इसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज पर ये 18 घंटे तक का बैकअप देता है। इसमें एल्युमिनियम और मैग्निशियम एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया है जिसकी वजह सै इसका वजन 1.19 किलोग्राम है। ये 15.95mm पतला है।
  • बात करें एसर स्विफ्ट 3 (SF314-59) की तो इसमें 14-इंच फुल-HD डिस्प्ले दिया है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 82.73 प्रतिशत है। लैपटॉप का वजन 1.2 किलोग्राम और थिकनेस 15.95mm है।
  • दोनों लैपटॉप में 11th जनरेशन इंटेल कोर i7 और कोर i5 प्रोसेसर के साथ इंटीग्रेटेड इंटेल आईरिस Xe ग्राफिक्स दिया है। दोनों में बैकलिड कीबोर्ड दिया है। ये 1TB PCIe जनरेशन 3 x 4 SSD मेमोरी के साथ आते हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट रीडर दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें थंडरबोल्ट 4 और वाई-फाई 6 मिलेगा।

एसर एस्पायर 5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

  • नए एसर एस्पायर 5 की शुरुआती कीमत 54,999 रुपए है। इसमें 14-इंच फुल HD IPS डिस्प्ले दिया है। आंखों के प्रोटेक्शन के लिए इसमें कंपनी की कलर इंटीलिजेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें इंटेल का 11th जनरेशन कोर प्रोसेसर के साथ एनवीडिया जीफोर्स MX350 ग्राफिक्स दिया है। ये 17.95mm पलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई 6 दिया है। इसमें 1TB M.2 PCIe SSD और 2TB HDD मिलेगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Acer Swift 5, Acer Swift 3, Acer Swift 3X, Acer Aspire 5 With 11th Gen Intel Core Processors Launched in India

माइक्रोमैक्स ने अपने in स्मार्टफोन की पहली झलक दिखाई, 3 नंवबर को होगा लॉन्च; ऐसे हो सकते हैं फीचर्स और कीमत October 28, 2020 at 08:05PM

माइक्रोमैक्स बीते कुछ दिनों से जिस इन (in) सीरीज की बज बना रही है, फाइनली उसकी पहली झलक दिखा दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया है जिसमें फोन के रियर पैनल का डिजाइन टॉप से बॉटम की तरफ दिख रहा है। ये ब्लू कलर कॉम्बिनेशन वाले अलग-अलग शेड्स में नजर आ रहा है।

कंपनी ने टीजर के साथ इसकी लॉन्चिंग डेट यानी 3 नवंबर को मेंशन किया है। फोन इस दिन 12PM पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे इंडिया का एक्स फैक्टर बता रही है।

मीडियाटेक G35, G85 प्रोसेसर मिलेगा
कंपनी ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर माइक्रोमैक्स की नई इन (in) सीरीज के प्रोसेसर से जुड़ी डिटेल शेयर की थी। कंपनी द्वारा शेयर किए गए नए वीडियो से साफ हो रहा है कि इस सीरीज में मीडियाटेक हीलियो G35 और हीलियो G85 प्रोसेसर मिलेगा। माइक्रोमैक्स की वापसी से चीनी कंपनी शाओमी और रियलमी को चुनौती मिल सकती है।

##

गेमिंग बेस्ड मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर को इसी साल मई में लॉन्च किया गया था। इस प्रोसेसर का इस्तेमाल कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन जैसे रियलमी नारजो 20, रियलमी नोट 9 में किया जा रहा है। वहीं, मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर को जून में लॉन्च किया गया है। इस प्रोसेसर का इस्तेमाल रियलमी C11, रियलमी 9 और पोको C3 में किया जा रहा है।

फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत (संभावित)

  • द मोबाइल इंडियन के मुताबिक, माइक्रोमैक्स in सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी। एक स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर और दूसरे में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर मिलेगा। G35 प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन में 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले, 2GB/3GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी होगी। ये स्टॉक एंड्रॉयड पर काम करेगा।
  • फोटोग्राफी के लिए 2GB वैरिएंट के 13+2 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। 3GB वैरिएंट वाले स्मार्टफोन में 13+5+2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इनकी कीमत 7,000 रुपए से लेकर 15,000 रुपए के बीच में होगी।

राहुल शर्मा ने शेयर किया था वीडियो

##

राहुल शर्मा ने माइक्रोमैक्स इंडिया के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसकी लंबाई करीब 1:52 मिनट है। इस वीडियो में वे माइक्रोमैक्स को खड़ा करने और फिर से वापसी की इमोशनल कहानी सुना रहे हैं। उन्होंने कहा, "पिताजी से 3 लाख रुपए लेकर दोस्तों के साथ मिलकर माइक्रोमैक्स कंपनी की शुरुआत की थी, लेकिन फिर एक ऐसा वक्त आया जब चाइनीज मोबाइल वालों ने मुझे मेरे देश में ही पछाड़ दिया। लेकिन, बॉर्डर पर जो कुछ हुआ वो ठीक नहीं था। इसलिए, जब हमारे प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत का ऐलान कर दिया, तो हमने उस पर काम करने का फैसला किया।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये ब्लू कलर कॉम्बिनेशन वाले अलग-अलग शेड्स में नजर आ रहा है
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...