Tuesday, October 27, 2020

फेस्टिव सेल के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों ने बेचा 29 हजार करोड़ रुपए का सामान; हर मिनट बिके 1.5 करोड़ रुपए के फोन October 27, 2020 at 05:49AM

ई-कॉमर्स कंपनियों ने 15 से 21 अक्टूबर के बीच अपनी त्योहारी सेल के पहले हफ्ते में 4.1 अरब डॉलर यानी करीब 29,000 करोड़ रुपए का सामान बेचा है। यह पिछले साल के मुकाबले 55 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल कंपनियों ने अपनी त्योहारी सेल के दौरान पहले हफ्ते में 2.7 अरब डॉलर का सामान बेचा था।

वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक कंपनियों की कुल त्योहारी बिक्री में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी सबसे अधिक यानी 47 प्रतिशत रही। इसकी वजह ज्यादा से ज्यादा नए मॉडलों या सस्ते स्मार्टफोन को बाजार में उतारना रहा। फ्लिपकार्ट, अमेजन, स्नैपडील इत्यादि समेत विभिन्न ई-वाणिज्य मंचों पर सेल के पहले हफ्ते में हर मिनट करीब 1.5 करोड़ रुपए मूल्य के स्मार्टफोन की बिक्री हई।

रेडसीर कंसल्टिंग के निदेशक मृगांक गुटगुटिया ने कहा कि कई पहलुओं में यह वास्तव में भारतीय ई-कामर्स के लिए फेस्टिवल ऑफ फर्स्ट है जो इसके भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा। उधर, रेडसीर ने इस साल त्योहार से पहले वाली सेल में ई-कॉमर्स कंपनियों के चार अरब डॉलर का सामान बेचने का अनुमान जताया था।

रेडसीर ने कहा कि त्योहारी बिक्री में फ्लिपकार्ट और अमेजन की कुल भागीदारी 90 प्रतिशत रही और इसमें वॉलमार्ट समूह की फ्लिपकार्ट ने बाजी मारी। दोनों की कुल बिक्री में से 68 प्रतिशत हिस्सेदारी फ्लिपकार्ट के पास रही। मृगांक गुटगुटिया ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियों ने हमारे कुछ हफ्ते पहले के अनुमान से अधिक बिक्री की। यह देश में ग्राहकों की खरीद धारणा में फिर से सुधार को दिखाता है।

सेक्टर के आधार पर दूसरे दर्जे के शहरों की हिस्सेदारी सेल के दौरान अधिक रही और उम्मीद से ज्यादा ग्राहक इन शहरों से मिले। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल त्योहारी सेल के दौरान खरीदारी करने वाले ग्राहकों की संख्या 5.2 करोड़ तक पहुंच गई। यह पिछले साल की 2.8 करोड़ के मुकाबले 85 प्रतिशत अधिक है। इसमें से करीब 55 प्रतिशत ग्राहक आसनसोल, लुधियाना, धनबाद, राजकोट, जैसे दूसरे दर्जे के शहरों से मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1.5 million phones sold every minute during festive sale; E-commerce companies sold goods worth 29 thousand crores in seven days

9 हजार रुपए कम में मिल रहा है सैमसंग गैलेक्सी S20 FE, जानिए क्या है पूरी डील और ऑफर की लास्ट डेट October 27, 2020 at 03:14AM

कुछ हफ्ते पहले लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी S20 FE पर इस समय 9 हजार रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने मंगलवार को फोन पर स्पेशल फेस्टिव ऑफर की घोषणा की।

नया ऑफर फोन के 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट पर लागू है और फोन डिस्काउंट कीमत के साथ रिटेल स्टोर्स के साथ-साथ सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर और अमेजन समेत प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। गैलेक्सी S20 FE को इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था और कुछ हफ्ते पहले ही इसकी बिक्री शुरू हुई थी।

सैमसंग गैलेक्सी S20 FE: जानिए क्या है पूरी डील

  • स्पेशल फेस्टिवल डिस्काउंट के तहत, सैमसंग गैलेक्सी S20 FE पर 5 हजार रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • एचडीएफसी बैंक कार्ड से खरीदी करने वाले ग्राहकों को 4 हजार रुपए का एडिशनल इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है।
  • इन डिस्काउंट के बाद गैलेक्सी S20 FE की कीमत घटकर 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 40,999 और 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 44,999 हो जाती है।
  • सैमसंग गैलेक्सी S20 FE ग्राहक सैमसंग केयर प्लस सर्विस पर 50 प्रतिशत की छूट का लाभ भी ले सकते हैं, जिसका उद्देश्य एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज प्रोटेक्शन प्रदान करना है।
  • सैमसंग ने बताया है कि स्पेशल फेस्टिव ऑफर और सैमसंग केयर प्लस सर्विस पर छूट 17 नवंबर तक उपलब्ध है।
  • इसके अलावा, अमेजन और सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर नए ऑफर के साथ एक्सचेंज बोनस भी प्रदान कर रहे हैं।
  • बता दें कि कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी S20 FE के 128GB वैरिएंट को 49,999 रुपए कीमत के साथ लॉन्च किया था।
  • हाल ही में इसमें 53,999 रुपए कीमत का 256GB स्टोरेज वैरिएंट जोड़ा है, जो प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है, इसकी शिपमेंट 28 अक्टूबर से शुरू होगी।

सैमसंग गैलेक्सी S20 FE: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • डिस्प्ले: सैमसंग गैलेक्सी S20 FE एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड वन UI 2.0 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इंफिनिटी-ओ डिस्प्ले है, जिसमें 1080x2400 पिक्सल रेजोल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले 20: 9 आस्पेक्ट रेशो और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है।
  • प्रोसेसर: फोन ऑक्टा-कोर Exynos 990 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन का ग्लोबल वैरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आता है।
  • कैमरा: फोटो और वीडियो के लिए, सैमसंग गैलेक्सी S20 FE ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जो f/1.8 वाइड-एंगल लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप में अल्ट्रा-वाइड-एंगल f/2.2 लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है जिसमें 123-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू (FoV) सपोर्ट मिलता है, साथ ही 8-मेगापिक्सेल टेलीफोटो लेंस भी है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है, जिसमें f/2.0 लेंस और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है।
  • स्टोरेज: सैमसंग गैलेक्सी S20 FE स्मार्टफोन 128GB और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। माइक्रो-एसडी कार्ड से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • कनेक्टिविटी: फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑपशन्स शामिल हैं। फोन स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है जो सैमसंग के ब्रांड AKG द्वारा ऑप्टिमाइज किए जाते हैं।
  • सेंसर: गैलेक्सी S20 FE के सेंसर में एक्सीलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, जाइरोस्कोप, हॉल सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
  • बैटरी: फोन में 4500mAh की बैटरी है, जिसमें 15W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें सैमसंग का वायरलेस पावरशेयर भी है जो फोन को वायरलेस चार्जर में बदल देता है और इससे वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने वाले डिवाइसेस चार्ज किए जा सकते हैं। इसकी बिल्ड को IP68-रेटेड मिली है, यानी इसपर पानी और धूल भी बेअसर है। फोन का डायमेंशन 159.8x74.5x8.4 एमएम है और यह सिर्फ 190 ग्राम वजनी है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अक्टूबर की शुरुआत में सैमसंग गैलेक्सी S20 FE के 128GB वैरिएंट को 49,999 रुपए कीमत के साथ लॉन्च किया था।

कंपनी ने नेक्स्ट जनरेशन हुंडई i20 की बुकिंग की शुरू, ग्राहकों को 25000 रुपए का अमाउंट देना होगा October 27, 2020 at 12:03AM

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी नेक्स्ट जनरेशन 2020 हुंडई i20 की अन-ऑफिशियली बुकिंग शुरू कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रीमियम हैचबैक नवंबर के आसपास लॉन्च होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, कई डीलर्स ने 25000 रुपए के अमाउंट के साथ इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। डीलर्स सोर्स के मुताबिक, कंपनी दिवाली से पहले इसे लॉन्च करने की तैयारी में है।

कंपनी ने एक दिन पहले ही सोशल प्लेटफॉर्म पर इसके फोटो जारी किए थे। इसे 'सेंसस स्पोर्टीनेस' स्टाइलिंग फिलॉस्फी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। टेस्टिंग के दौरान भी इसे भारतीय सड़कों पर स्पॉट किया जा चुका है।

एक्सटीरियर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे

  • रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नई i20 प्रीमियम हैचबैक स्पेस में दोबारा एक बेंचमार्क स्थापित कर सकती है। टीजर इमेज में देखा जा सकता है कि 5-सीटर हैचबैक में अधिक एग्रेसिव एक्सटीरियर डिजाइन देखने को मिलता है। फ्रंट में री-डिजाइन हेक्सागोनल फ्रंट ग्रिल दी गई है, जिसमें हैंडलैंप क्लस्टर को इंटीग्रेट किया गया है।
  • इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ शार्पर प्रोजेक्टर हेडलाइट्स नए डिजाइन किए गए फ्रंट बम्पर पर देखने को मिल जाते हैं, जिसके साथ किनारों तक फैले हुए फॉग लैंप को ट्रेंगुलर ब्लैक हाउजिंग के साथ जोड़ा गया है। टीजर के अन्य हाइलाइट्स में ब्लैक रूफ के साथ डुअल-टोन अपीयरेंस और पतले विंग मिरर्स शामिल हैं।
  • इसके अलावा, एक बड़ी विंडशील्ड, स्पोर्टियर कट और क्रीज, प्रोमिनेंट कैरेक्टर लाइन्स, नया हुड स्ट्रक्चर और नए व्हील्स देखे जा सकते हैं। पीछे की तरफ, नई i20 में Z-शेप्ड सिग्नेचर के साथ एलईडी टेल लैंप्स, हुंडई और i20 बैज, री-स्टाइल्ड बंपर देखने को मिलता है।

इंटीरियर में होंगे ये खास फीचर्स

  • इंटीरियर में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें नया डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, नया मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, एपल-कारप्ले, एंड्रॉयड-ऑटो और ब्लूलिंक कनेक्टिविटी के साथ फ्री-स्टैंडिंग होरिजोंटल ओरिएंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, क्रोम एक्सेंट्स, सनरूफ, वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स शामिल हैं।
  • केबिन पर कम फिजिकल बटन का उपयोग कर कंपनी ने अंदर इस्तेमाल किए जाने मटेरियल की क्वालिटी में सुधार किया है। इसे 1.2-लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल और मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी ने एक दिन पहले ही सोशल प्लेटफॉर्म पर इसके फोटो जारी किए थे

40 इंच के स्मार्ट टीवी के साथ उबोन ने की टीवी सेगमेंट में एंट्री, टीसीएल ने लॉन्च किया नया साउंडबार October 26, 2020 at 11:30PM

ऑडियो इक्विपमेंट के लिए पॉपुलर कंपनी उबोन में अब टीवी सेगमेंट में भी एंट्री कर ली है। उबोन में मंगलवार को 40 इंच का स्मार्ट एलईडी टीवी लॉन्च किया। टीवी में 1920x1080 पिक्सल सपोर्ट करने वाला फुल एचडी रेडी डिस्प्ले, 24 वॉट स्पीकर और डबल एचडीएमआई पोर्ट मिलेंगे। कंपनी ने इसे मेक-इन-इंडिया मुहिम के तहत इसका निर्माण भारत में किया है।

वहीं, टीसीएल ने भी अपना नया साउंडबार लॉन्च किया है। यह कंपनी का पहला ऑडियो प्रोडक्ट है, जिसे आधिकारिक तौर पर कंपनी ने भारत में लॉन्च किया है। यह वायरलेस सबवूफर के साथ आता है। चलिए एक-एक कर बात करते हैं इन दोनों प्रोडक्ट्स के बारे में...

1. उबोन 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत: 18999 रुपए

  • उबोन का यह पहला स्मार्ट टीवी है। इसमें 40 इंच का डिस्प्ले साइज, 1 जीबी रैम और 8 जीबी का ऑन-बोर्ड स्टोरेज मिलेगा।
  • एंड्रॉयड 9 पाई ओएस पर काम करने वाले इस टीवी में 50Hz रिफ्रेश रेट वाला एचडी रेडी एलईडी पैनल दिया गया है।
  • टीवी में दो एचडीएमआई पोर्ट मिलते हैं, जिसमें गेमिंग कंसोल, ब्लू-रे प्लेयर और सेट-टॉप बॉक्स कनेक्ट किए जा सकते हैं।
  • इसकी कीमत 18999 रुपए है। इसे ऑनलाइन-ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

2. टीसीएल साउंडबार, कीमत: 8999 रुपए

  • कंपनी ने भारत में टीसीएल TS3015 साउंडबार लॉन्च किया है। इसकी कीमत 8,999 रुपए है।
  • नए 2.1 चैनल साउंडबार को अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।
  • साउंडबार के साथ वायरलेस सब-वूफर समेत मल्टीपल वायरलेस और वायर्ड कनेक्टिविटी विकल्प मिल जाते हैं।
  • भारतीय बाजार में इसका मुकाबला ब्लाउपुंक्ट, शाओमी और फिलिप्स के साउंडबार से देखने को मिलेगा।
  • खासबात यह है कि टीसीएल के इस साउंडबार में 2.1 चैनल सिस्टम के जरिए 180W का साउंड आउटपुट मिलता है।
  • वायरलेस वूफर होने की वजह से इसे मेन बार स्पीकर से कुछ दूरी पर भी रखा जा सकता है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5, एचडीएमआई आर्क, ऑप्टिकल और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक मिलता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ubon Enters TV Segment With Affordable 40-inch Smart LED TV, TCL launches new TS3015 Soundbar
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...