Friday, October 23, 2020

सोनी प्लेस्टेशन 5 में नेटफ्लिक्स, डिज्नी+ जैसे कई ओटीटी ऐप्स मिलेंगे, यूट्यूब पर शेयर कर पाएंगे गेमिंग वीडियो October 23, 2020 at 01:57AM

सोनी प्लेस्टेशन 5 कई ओटीटी ऐप्स सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी ने अपने ब्लॉग पर इसकी जानकारी शेयर की है। इसमें एपल टीवी, नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस के साथ कई दूसरे ऐप्स शामिल रहेंगे। यानी इस बार का प्लेस्टेशन सिर्फ गेमिंग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ये एक एंटरटेनमेंट हब की तरह होगा।

हालांकि, प्लेस्टेशन 4 भी ऐसे सपोर्ट के साथ आता था, लेकिन नेक्स्ट जनरेशन प्लेस्टेशन ज्यादा एडवांस होगा। इसके रिमोट में नेविगेशन की के साथ दूसरे कंट्रोल भी मिलेंगे। ये म्यूजिक प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई को भी सपोर्ट करेगा।

फ्यूचर में भी ऐप्स अपडेट होंगे
ग्लोबल पेरेंट डेवलपमेंट एंड रिलेशन के हेड, फिल रोसेनबर्ग ने एक ब्लॉग में कहा कि प्लेस्टेशन 5 पर पॉपुलर स्ट्रीमिंग ऐप्स जैसे एपल टीवी, डिज्नी प्लस, नेटफ्लिक्स, स्पॉटिफाई, ट्विच, यूट्यूब, अमेजन प्राइम वीडियो, हुलु, मायकैनल, पीकॉक जैसे कई ऐप्स काम करेंगे। वहीं, आने वाले दिनों में इस पर कई ऐप्स जोड़े जाएंगे।

ट्विच और यूट्यूब PS5 के बड़े इंटीग्रेशन होंगे। यूजर्स स्ट्रीमिंग के दौरान ट्विच पर गेम खेलने के लिए स्विच कर पाएंगे। साथ ही, वे अपने फ्रेंड्स के साथ चैट भी कर पाएंगे। वहीं, यूट्यूब पर यूजर्स को अपने गेमप्ले मोमेंट्स को ब्रॉडकास्ट और शेयर करने का मौका मिलेगा। इसे यूजर अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर कर पाएंगे। ब्लॉग में कहा गया है कि यूजर्स पीएस स्टोर के माध्यम से अपने पसंदीदा ऐप्स डाउनलोड कर पाएंगे।

खास है प्लेस्टेशन का रिमोट
PS5 के रिमोट में कई बटन मिलेंगे। जिसमें बिल्ट-इन प्ले / पॉज बटन, फास्ट फॉरवर्ड और फास्ट रिवाइंड, वॉल्यूम एडजस्टमेंट, और पावर विकल्प हैं। इसके साथ Netflix, YouTube, Spotify और Disney+ के लिए अलग से बटन दिए हैं।

प्लेस्टेशन 5 को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में 10 नवंबर को कंसोल मिलेगा और अन्य को 19 नवंबर को मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसके रिमोट में नेविगेशन की के साथ दूसरे कंट्रोल भी मिलेंगे

एपल 34,000 रुपए तक का एक्सचेंज बेनीफिट दे रही, HDFC ग्राहकों को 6000 रुपए तक का कैशबैक October 22, 2020 at 10:14PM

आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो की बुकिंग शुरू हो गई है। इन फोन की बुकिंग के लिए ग्राहकों को कंपनी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर जाना होगा। साथ ही, कंपनी के ऑफलाइन स्टोर से भी इनकी बुकिंग की जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने आईफोन 12 मिनी और आईफोन 12 प्रो मैक्स की बुकिंग के बारे में कुछ नहीं बताया। एपल ने आईफोन 12 सीरीज की प्री-बुकिंग यूएस, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीना, जर्मनी और जापान में लॉन्चिंग के साथ शुरू कर दी थी।

आईफोन 12 और 12 प्रो की बुकिंग और ऑफर

एपल के ऑनलाइन स्टोर से आईफोन 12 सीरीज की प्री-बुकिंग करने ग्राहकों को शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी आईफोन 12 पर 22,000 रुपए तक और आईफोन 12 प्रो पर 34,000 रुपए तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दे रही है।

यदि ग्राहक एपल के ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर से ये फोन खरीदता है तब उसे HDFC बैंक के कार्ड पर 6,000 रुपए तक कैशबैक और आसान EMI के ऑप्शन मिलेंगे। इस ऑफर के बाद आईफोन 12 की शुरुआती कीमत 73,900 रुपए हो जाएगा। वहीं, आईफोन 12 प्रो पर 5,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। ऐसे में इसकी शुरुआती कीमत 1,14,900 रुपए हो जाएगी।

आईफोन 12 सीरीज की खास बातें

  • इस सीरीज के सभी आईफोन 6 मीटर पानी में आधे घंटे तक डूब रहने के बाद भी काम करेंगे।
  • आईफोन 12 सीरीज की ड्रॉप परफॉर्मेंस 4 गुना बेहतर की गई है। यानी ये आईफोन 11 की तुलना में ज्यादा मजबूत है।
  • फोन को मजबूत बनाने के लिए इसमें सिरेमिक शील्ड का इस्तेमाल किया गया है।

एपल आईफोन 12 सीरीज के स्पेसिफिकेशन

आईफोन 12: इसमें 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले स्क्रीन दी है। स्क्रीन सेफ्टी के लिए इस पर कॉर्निंग का नई सिरेमिक शील्ड दी है। इसका रेजोल्यूशन 2532x1170 पिक्सल है। इसमें एल्युमिनियम फ्रेम फ्लैट ऐज (किनारे) दिए हैं। कंपनी का कहना है कि ये आईफोन 11 से 11% पतला, 15% छोटा, 16% हल्का है। इसे ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, रेड और ग्रीन के 5 कलर वैरिएंट में लॉन्च किया गया है।

नया आईफोन 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके लिए कंपनी ने अपने iOS को भी ऑप्टिमाइज्ड किया है। फोन में A14 बायोनिक चिप दी है। कंपनी ने हाल ही में इस चिप का इस्तेमाल आईपैड एयर में भी किया है। कंपनी का दावा है कि नेटवर्क की आइडल कंडीशन रहती है तब इसकी मैक्सिमम डाउनलोड स्पीड 4Gbps तक रहेगी। इसमें 64GB, 128GB और 256GB के स्टोरेज वैरिएंट मिलेंगे।

फोन में 12 मेगापिक्सल के डुअल-रियर कैमरा दिए हैं। इनमें एक वाइड लेंस और दूसरा अल्ट्रा वाइड लेंस है। अल्ट्रा वाइड लेंस 120 डिग्री तक का एरिया कवर करता है। आईफोन 11 की तुलना में इसकी लो लाइट फोटोग्राफी क्वालिटी को 27 फीसदी बेहतर किया गया है। इसमें नया स्मार्ट HDR 3 कैमरा फीचर दिया है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। ये 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

आईफोन 12 की भारत में कीमत

वैरिएंट कीमत
64GB स्टोरेज 79,900 रुपए
128GB स्टोरेज 84,900 रुपए
256GB स्टोरेज 94,900 रुपए

आईफोन 12 प्रो: इसमें 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले स्क्रीन दी है। इसका रेजोल्यूशन 2532x1170 पिक्सल है। इसमें भी A14 बायोनिक चिप दी है, जो 5G सपोर्ट के साथ आती है। फोन में 12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया है। जिसमें दो वाइड एंगल सेंसर और एक टेलीफोटो सेंसर है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। इसे 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेट वैरिएंट में खरीद सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि फोन की बैटरी से 17 घंटे वीडियो कॉलिंग, 11 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग, 65 घंटे म्यूजिक सुन सकते हैं। 20 वॉट के एडॉप्टर से ये 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाती है। फोन को सिल्वर, ग्रेफाइट, गोल्ड और पेसिफिक ब्लू कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं।

आईफोन 12 प्रो की भारत में कीमत

वैरिएंट कीमत
128GB स्टोरेज 1,19,900 रुपए
256GB स्टोरेज 1,29,900 रुपए
512GB स्टोरेज 1,49,900 रुपए


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एपल के ऑनलाइन स्टोर से आईफोन 12 सीरीज की प्री-बुकिंग करने ग्राहकों को शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है

यूजर्स जल्द वॉट्सऐप बिजनेस ऐप से कर पाएंगे शॉपिंग, ग्रुप या कॉन्टैक्ट को हमेशा म्यूट करने का ऑप्शन आया October 22, 2020 at 09:38PM

वॉट्सऐप अपने बिजनेस ऐप पर जल्द ही ग्राहकों को शॉपिंग करने का मौका देगी। दरअसल, वॉट्सऐप ने बिजनेस करने वाले यूजर्स के लिए WhatsApp Business नाम का अलग ऐप बनाया है। ये ऐसा मार्केट प्लेस है जहां पर चैट के जरिए लोग बिजनेस कर सकते हैं। अब इस प्लेटफॉर्म से जल्द ही डायरेक्ट शॉपिंग करने का नया फीचर मिलने वाला है।

वॉट्सऐप का ऐसा मानना है कि इस फीचर की मदद से छोटे कारोबारियों को अपना बिजनेस खड़ा करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने अपने बिजनेस यूजर्स को इस नए फीचर के लिए नोटिफिकेशन भेजना शुरू कर दिया है। अब कंपनी ने कहा है कि बिजनेस और ग्राहक दोनों का जागरूक करने के लिए किसी स्पेशल केस में उनके डेटा को फेसबुक पर शेयर किया जाएगा। साथ ही फेसबुक होस्टिंग सॉल्यूशन के लिए एडिशनल पेमेंट की आवश्यकता होगी।

वॉट्सऐप यूजर्स को दी जाने वाली फेसबुक होस्टिंग सर्विस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगी। यानी बिजनेसेज औ ग्राहकों के बीच के मैसेज कोई दूसरा नहीं देख पाएगा। कंपनी ने बताया कि इस बारे में काफी सोच-विचार कर चुके हैं। हम यहां होने वाले बिजनेस में पूरी ट्रांसपेरेंसी रखेंगे। कंपनी के मुताबिक, दुनियाभर में हर दिन लगभग 175 मिलियन लोग वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट का संदेश देते हैं।

नोटिफिकेशन को हमेशा के लिए म्यूट करें

वॉट्सऐप इस फीचर को लंबे वक्त से अपने बीटा वर्जन में टेस्ट कर रहा था और अब इसे एंड्रॉयड और iOS दोनों ऐप्स पर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। आपको अभी तक Always का ऑप्शन Mute Notifications सेटिंग्स में नहीं दिख रहा है तो फौरन ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ऐप अपडेट करने की जरूरत है। इससे पहले वॉट्सऐप ने सभी यूजर्स को एडवांस सर्च का ऑप्शन भी रोलआउट किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वॉट्सऐप का ऐसा मानना है कि इस फीचर की मदद से छोटे कारोबारियों को अपना बिजनेस खड़ा करने में मदद मिलेगी

देश के अंदर तीसरे क्वार्टर में 5 करोड़ यूनिट शिपमेंट का नया रिकॉर्ड बना, चीनी कंपनियों का फिर रहा दबदबा October 22, 2020 at 08:04PM

देश के स्मार्टफोन मार्केट से अब कोविड-19 महामारी का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। इस बात को यूं समझा जा सकता है कि तीसरे क्वार्टर (जुलाई से सितंबर) के दौरान स्मार्टफोन शिपमेंट में 8 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है। कैनालिस (canalys) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्वार्टर के दौरान रिकॉर्ड 50 मिलियन (5 करोड़) यूनिट का शिपमेंट हुआ। ये किसी भी सिंगल क्वार्टर में स्मार्टफोन शिपमेंट का ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड है।

रिकॉर्ड शिपमेंट को लेकर कैनालिस एनालिस्ट, एडवेट मेरडिकर ने कहा, "स्मार्टफोन की सेलिंग में तेजी से बढ़ी है। देश में लंबा लॉकडाउन हटने के बाद बाजार में तेजी दिख रही है। लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन की मांग बढ़ी है। खासकर, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट और अमेजन ने फेस्टिवल सीजन में रिकॉर्ड स्मार्टफोन सेल की है। यही वजह है कि बाजार फिर से गुलजार हो रहा है।"

पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा शिपमेंट

हर साल स्मार्टफोन मार्केट के लिए साल का तीसरा क्वार्टर काफी अहम होता है, क्योंकि इस दौरान फेस्टिवल सीजन के चलते बिक्री बढ़ जाती है। स्मार्टफोन शिपमेंट मार्केट के पिछले 4 साल के आंकड़ों को देखा जाए तो ये पहला ऐसा मौका है जब शिपमेंट का ऑल टाइम रिकॉर्ड बन गया। 2017 और 2018 के तीसरे क्वार्टर में करीब 40 मिलियन (4 करोड़) यूनिट का शिपमेंट हुआ था। जबकि 2019 के तीसरे क्वार्टर में शिपमेंट का आंकड़ा 46 मिलियन (4.6 करोड़) यूनिट तक पहुंच गया था। हालांकि, इस बार 50 मिलियन (5 करोड़) यूनिट के साथ नया रिकॉर्ड बन गया।

चीनी कंपनियों का रहा दबदबा

इस साल जून में बॉर्डर पर चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद देश में चीनी प्रोडक्ट के बॉयकॉट की मुहिम शुरू हो गई थी। सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से को देखकर ऐसा लग रहा था कि वाकई अब चीनी कंपनियों को देश छोड़कर जाना होगा, लेकिन तीसर क्वार्टर के स्मार्टफोन शिपमेंट ने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया।

इस दौरान चीनी कंपनी शाओमी ने 13.1 मिलियन (1.31 करोड़) यूनिट का शिपमेंट किया और उसका मार्केट शेयर 26.1 प्रतिशत रहा। बीते साल की तुलना में उसकी सालाना ग्रोथ 9 प्रतिशत रही। हालांकि, दूसरे नंबर पर दक्षिण कोरियन कंपनी सैमसंग रही। इस दौरान सैमसंग ने 10.2 मिलियन (1.02 करोड़) यूनिट का शिपमेंट किया और उसका मार्केट शेयर 20.4 प्रतिशत रहा। इसके बाद अगले तीन पायदान पर चीनी कंपनी वीवो, रियलमी और ओप्पो का दबदबा रहा।

2019 में भारतीय बाजार में शाओमी की सबसे ज्यादा 28 फीसदी हिस्सेदारी रही थी। 2018 में भी कंपनी की इतनी हिस्सेदारी थी। दूसरे स्थान पर 21 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सैमसंग रही। हालांकि, 2018 के मुकाबले कंपनी को 3 फीसदी का नुकसान हुआ है। इसके बाद वीवो, रियलमी, ओप्पो जैसी चीनी कंपनियों का दबदबा रहा। इन कंपनियों के बिक्री में 2018 की तुलना में इजाफा हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
India’s smartphone market rebounds in Q3 2020 to record high of 50 million
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...