Tuesday, October 20, 2020

अमेरिकी सरकार गूगल के खिलाफ करेगा लैंडमार्क एंटी ट्रस्ट का केस; गूगल की मूल कंपनी एल्फाबेट इंक का मार्केट वैल्यू एक हजार अरब डॉलर से अधिक October 20, 2020 at 05:08AM

अमेरिकन जस्टिस डिपार्टमेंट ने गूगल के खिलाफ लैंडमार्क एंटी ट्रस्ट केस फाइल करेगा। जस्टिस डिपार्टमेंट का आरोप है कि गूगल ने अपने प्रतिस्पर्धियों और ग्राहकों को नुकसान पहुंचाने के लिए ऑनलाइन सर्च में अपने ऑनलाइन प्रभाव का गलत उपयोग या दुरुपयोग कर रहा है।

एक प्रारंभिक जीत हो सकती है

यह मुकदमेबाजी सरकार को 20 साल से अधिक समय से पहले के माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ जमीनी स्तर पर प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य के रूप में दिख रही है। यह सूट सरकार के अन्य एंटी ट्रस्ट एक्शन से पहले एक प्रारंभिक जीत हो सकती है। न्याय विभाग और संघीय ट्रेड कमिशन में एपल, अमेजन और फेसबुक सहित प्रमुख तकनीकी कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच को देखते हुए यह मुकदमा निर्णायक साबित हो सकता है।

गूगल की मूल कंपनी एल्फाबेट इंक है

लाॅ मेकर्स और उपभोक्ता एडवोकेट ने गूगल की कॉर्पोरेट कंपनी अल्फाबेट इंक ऑनलाइन सर्च और विज्ञापन में अपने डोमिन का दुरुपयोग करने और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। बता दें कि गूगल की मूल कंपनी एल्फाबेट इंक है और इसका बाजार मूल्य 1,000 अरब डॉलर से अधिक है।

गूगल ने हटाए 3,000 फेक यूट्यूब चैनल

उधर गूगल ने गूगल ने जुलाई से सितंबर तक की अवधि में 3,000 से अधिक ऐसे फेक यूट्यूब चैनल हटाए हैं, जो चीन से संबंधित एक बड़े स्पैम नेटवर्क का हिस्सा रहे थे। इनके द्वारा अपने चैनल पर अमेरिकी चुनाव को प्रभावित किए जाने संबंधी अभियानों को संचालित किया जा रहा था। कंपनी द्वारा इनका सफाया किए जाने के परिणामस्वरूप अब ये अपने चैनल पर दर्शक जुटा पाने में असमर्थ हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
American Justice Department will file landmark anti trust case against Google

नोकिया में उतारे 4G कॉलिंग सपोर्ट करने वाले दो फीचर फोन, जिओनी ने लॉन्च किया 5.45 इंच डिस्प्ले वाला सस्ता स्मार्टफोन October 20, 2020 at 03:05AM

जिओनी ने भारतीय बाजार में अपनी लो-बजट स्मार्टफोन जिओनी F8 निओ लॉन्च कर दिया है। फोन की कीमत 5499 रुपए है और इसे सिंगल वैरिएंट लॉन्च किया है, जिसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मिलेगा। वहीं नोकिया ने भी अपने दो फीचर फोन्स लॉन्च किए हैं। खासबात यह है कि दोनों ही 4G VoLTE कॉलिंग और वायरलेस एफएम रेडियो सपोर्ट करते हैं। चलिए एक-एक कर बात करते हैं इन फोन्स के बारे में....

1. जिओनी F8 निओ: 5.45 इंच डिस्प्ले और 3000mAh बैटरी मिलेगी

  • फोन में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मिलेगा, माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा सकते हैं।
  • इस लो-बजट फोन में सिंगल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
  • कैमरे में फेस अनलॉक, स्लो मोशन, पेनोरोमिक, नाइट मोड, टाइम लेप्स, बर्स्ट मोड, QR कोड, ब्यूटी जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
  • फोन में 5.45 इंच का LCD डिस्प्ले और 3000 एमएएच की पावरफुल बैटरी है।
  • फोन को ई-कॉमर्स साइट उड़ान से खरीदा जा सकता है।

2. नोकिया 215 4G और 225 4G: कीमत और फीचर्स

  • भारत में नोकिया 215 4G की कीमत 2949 रुपए है। यह ब्लैक, केयन ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
  • नोकिया 225 4G की कीमत 3499 रुपए है। यह ब्लैक, क्लासिक ब्लू और मेटेलिक सैंड शेड कलर में मिलेगा।
  • दोनों ही फोन में डुअल नैनो सिम का सपोर्ट मिल जाता है और दोनों ही कई स्पेसिफिकेशन एक समान है।
  • फोन में 4G VoLTE कॉलिंग और डेडिकेटेड फंक्शन बटन मिल जाते हैं। सिंगल चार्ज में 24 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा।
  • दोनों ही RTOS बेस्ड सीरीज 30+ ओएस पर काम करते हैं और इनमें 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले मिलता है।
  • फोन में 128MB का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल जाता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड से 32GB तक बढ़ा सकते हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए इनमें 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, एफएम रेडियो, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम जैक मिल जाते हैं।
  • फोन में प्री-इंस्टॉल्ड एमपी 3 प्लेयर भी मिलता है। दोनों में ही 1150mAh रिमूवेबल बैटरी भी है।
  • अंतर की बात करें तो, नोकिया 225 4G में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है, जो नोकिया 215 4G में नहीं है।
  • दोनों का डायमेंशन 124.7x51.0x13.7 एमएम है। 215 4G 90.3 ग्राम वजनी है जबकि 225 4G 90.1 ग्राम वजनी है।
  • दोनों ही फोन 23 अक्टूबर से नोकिया इंडिया ऑनलाइन स्टोर से खरीदे जा सकेंगे जबकि 6 नवंबर से फोन ऑफलाइन भी उपलब्ध हो जाएंगे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nokia 215 4G, Nokia 225 4G With VoLTE Calling, Wireless FM Radio Launched, Gionee launched low Budget Smartphone Gionee F8 Neo, Know Features and Price

एपल ने म्यूजिक टीवी चैनल लॉन्च किया, यहां 24 घंटे पॉपुलर म्यूजिक वीडियो देख पाएंगे; जानिए कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल? October 19, 2020 at 11:49PM

एपल ने एक्सक्लूसिव म्यूजिक वीडियोज के लिए नई 'एपल म्यूजिक टीवी' सर्विस लॉन्च की है। इस टीवी चैनल पर 24 घंटे पॉपुलर म्यूजिक वीडियो की लाइव स्ट्रीमिंग रहेगी। हालांकि, इस सर्विस को अभी अमेरिकन यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है। इस सर्विस को अन्य देशों में लाया जाएगा या नहीं, इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। सर्विस को एपल म्यूजिक और एपल टीवी ऐप के ब्राउज टैब में जाकर एक्सेस कर पाएंगे।

फ्री में देख सकेंगे म्यूजिक वीडियो
एपल ने इस सर्विस को शुरू करने के साथ इस प्लेटफॉर्म पर 100 मोस्ट स्ट्रीम्स गानों को जोड़ दिया है। 22 अक्टूबर को कंपनी की इस सर्विस से पॉपुलर गायक ब्रूस स्प्रिंगस्टीन जुड़ेंगे। वे अपनी आने वाले एलबम 'लेटर टू यू' की लॉन्चिंग को लेकर होस्ट करेंगे। बता दें कि ये एलबम 23 अक्टूबर को रिलीज हो रहा है। इस टीवी चैनल पर स्प्रिंगस्टीन के कुछ पॉपुलर म्यूजिक वीडियो भी प्ले किए जाएंगे।

एपल म्यूजिक टीवी शुक्रवार को प्रीमियर वीडियो भी होस्ट करेगी। एपल अपने इस नए म्यूजिक वीडियो के जरिए यूजर्स की म्यूजिक वीडियो स्पेस में मौजूदगी को टक्कर देने की तैयारी में है। ऐसा माना जा रहा है कि इस सर्विस से एपल म्यूजिक वीडियो के क्षेत्र में यूट्यूब को टक्कर देना चाहती है।

कंपनी ने अभी तक एपल म्यूजिक टीवी पर किसी भी म्यूजिक डॉक्युमेंट्री की घोषणा नहीं की है, क्योंकि कंपनी इसे लेकर भारी निवेश किया है। फिर भी ऐसा माना जा रहा है कि उसके इस प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त कंटेंट होगा। 2015 में एपल म्यूजिक की ऑफिशियल लॉन्चिंग के बाद से कंपनी के पास मूवी, इंटरव्यू जैसा बहुत सारा कंटेंट है।

आईफोन 12 सीरीज लॉन्च कर चुकी
एपल ने हाल में ही अपनी आईफोन 12 सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज में कंपनी ने चार स्मार्टफोन आईफोन 12 मिनी, आईफोन 12, आईफोन 12 प्रो और आईफोन 12 प्रो मैक्स लॉन्च किए हैं। इन फोन के साथ चार्जर और ईयरबड्स हटा दिए हैं। यानी अब यूजर्स को आईफोन के साथ अलग से चार्जर खरीदना होगा।

आईफोन 12 की भारत में शुरुआती कीमत 79,900 रुपए, आईफोन 12 मिनी की शुरुआती कीमत 69,900 रुपए, आईफोन 12 प्रो की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपए और आईफोन 12 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,29,900 रुपए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी ने अभी तक एपल म्यूजिक टीवी पर किसी भी म्यूजिक डॉक्युमेंट्री की घोषणा नहीं की है

हीरो स्प्लेंडर प्लस ब्लैक और एक्सेंट एडिशन लॉन्च, ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार इसके ग्राफिक्स कस्टमाइज करा सकेंगे October 19, 2020 at 10:40PM

हीरो मोटोकॉर्प ने आज घरेलू बाजार में स्प्लेंडर प्लस ब्लैक और एक्सेंट एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 64,470 रुपए है। इस एडिशन की खास बात यह है कि ग्राहक अपने पसंद के अनुसार इसके ग्राफिक्स कस्टमाइज करा सकेंगे।

इसे ब्रांड के 'हीरो कोलैब्स' कॉन्टेस्ट के परिणामस्वरूप उतारा गया है, जिसमें देशभर के प्रतिभागियों ने स्प्लेंडर प्लस के लिए ग्राफिक डिजाइन थीम बनाई थी। इसमें सभी एंट्रीज का मूल्यांकन किया गया था और हजारों एंट्रीज में से केवल तीन डिजाइनों को चुना गया।

ग्राफिक्स का चुनाव करना, ना करना ग्राहक का फैसला रहेगा

  • तीन डिजाइन अब खरीदारों को उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें किसी एक को मोटरसाइकिल पर लगाने के लिए चुना जा सकता है।
  • यदि वे कस्टम ग्राफिक्स में रुचि नहीं रखते हैं, तो वे किसी भी ग्राफिक्स का उपयोग नहीं करने का चुनाव कर सकते हैं।
  • हीरो कोलैब्स को अप्रैल की शुरुआत में पेश किया गया था और यह उत्साही, आकांक्षी डिजाइनरों और यहां तक ​​कि छात्रों को उनकी क्रिएटिविटी का प्रदर्शन करने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करने का काम करता है।
  • हीरो की इस पहल को 10,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए और रिजल्ट मई 2020 में घोषित किए गए थे।
  • पांच महीनों के भीतर, हीरो ने प्रतियोगिता में जीतने वाले डिजाइनों को प्रोडक्शन में एक साथ रखा और उन्हें ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया।

हर डिजाइन की कीमत 899 रुपए

  • स्प्लेंडर प्लस ब्लैक और एक्सेंट एडिशन ऑल-ब्लैक थीम को प्रदर्शित करता है, जिसमें ब्लैक अलॉय व्हील्स, ब्लैक इंजन एरिया विद ब्लैक चेन कवर, ऑप्शनल 3D हीरो लोगो शामिल हैं।
  • इन तीन डिजाइनों के नाम बीटल रेड, फायर-फ्लाई गोल्डन और बम्बल बी येलो है और प्रत्येक की कीमत 899 रुपए है।
  • ग्राहकों को 1399 रुपए की एक पूरी किट चुनने का भी ऑप्शन मिलता है, जिसमें ग्राफिक्स, 3D हीरो लोगो और रिम टेप शामिल हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hero Splendor+ Black And Accent Edition Launched In India At Price 64470 Rupees, Customers Will Be Able to Customize its Graphics According to their Choice
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...